इसरो ने रीयूजेबल लांच व्हीकल की सफल टेस्टिंग, डीआरडीओ और किसके सहयोग से किया?

  1. हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड
  2. इंडियन आर्मी
  3. इंडियन नेवी
  4. इंडियन एयरफोर्स

उत्तर- 4

 

बैस्टिल डे परेड के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को किस देश में आमंत्रित किया गया?

  1. फ्रांस
  2. जापान
  3. रूस
  4. अमरीका

उत्तर- 1

 

जुलाई माह में होने वाली फ्रांस की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी सैन्य परेड बैस्टिल डे परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस परेउ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

 

कौन-सा देश नाटो का 31वां सदस्य बना है?

  1. स्वीडन
  2. जापान
  3. फिनलैंड
  4. ब्राजील

उत्तर- 3

Finland 4 अप्रैल, 2023 को नाटो  (NATO) का 31वां सदस्य बना। 

 

शैली सिंह

 

  • भारतीय एथलीट झांसी की शैली सिंह ने देश का नाम रोशन किया है। जापान में आयोजित गोल्डन ग्रैंड प्रिक्स 2023 एथलेटिक्स मीट में शैली ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 6.65 मीटर लम्बी कूद में यह पदक जीता। इससे पूर्व शैली सिंह ने नैरोबी में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

जीवन परिचय

  • शैली का जन्म 7 जनवरी, 2004 को उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ। उनके नाम अंडर-18 कैटेगरी में लंबी कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है।

 

भारत ने किस देश के साथ मिलकर नेट जीरो इनोवेशन वर्चुअल सेंटर बनाने की घोषणा की है?

  1. यूएसए
  2. यूनाइटेड किंगडम
  3. जापान
  4. ब्राजील

उत्तर- 2

  • भारत और ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) मिलकर भारत-यूके ‘‘सकल शून्य (नेट जीरो)’’ नवाचार आभासी केंद्र (इनोवेशन वर्चुअल सेंटर) बनाएंगे।
  • यह दोनों देशों के हितधारकों को एक साथ लाने के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जिसमें विनिर्माण प्रक्रिया और परिवहन प्रणालियों और नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा स्रोत के रूप में हरित हाइड्रोजन को कार्बन रहित बनाने (डीकार्बोनाइजेशन) सहित कुछ केन्द्रित क्षेत्रों में काम किया जाएगा।

 

किस भारतीय एथलीट ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा का नेशनल रिकॉर्ड बनाया है?

  1. प्रवीण चित्रवेल
  2. मुरली श्रीशंकर
  3. शैली सिंह
  4. नयना जेम्स

उत्तर- 1

  • भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल ने हवाना, क्यूबा में एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में 17.37 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ अंक के साथ जीत हासिल की। पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड रेंजीत महेश्वरी के नाम था, जो उसने 2016 में 17.30 मीटर के साथ बनाया।