भारतीय सेना ने पहली बार कितनी महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट (तोपखाना रेजिमेंट) में शामिल किया है?

  1. 6
  2. 4
  3. 7
  4. 5

उत्तर- 4

रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और ले. पवित मुदगिल शामिल हैं।

 

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?

  1. कृति सेनन
  2. शीबा चड्डा
  3. आलिया भट्ट
  4. कियारा आडवाणी

उत्तर- 3

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

 

फसल बीमा योजना के लिए किस राज्य को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. आंध्र प्रदेश
  4. तमिलनाडु

उत्तर- 2

 

विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन हैं?

  1. पूनम यादव
  2. झूलन गोस्वामी
  3. मिताली राज
  4. हरमनप्रीत कौर

उत्तर- 4

 

 केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने किस शहर में पीएम जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया?

  1. भोपाल
  2. पटना
  3. लखनऊ
  4. सिकंदराबाद

उत्तर- 4

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने सिकंदराबाद के वारसीगुड़ा में पीएम जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।

 

भारतीय नौसेना ने सिक्योर मेरीटाइम कम्युनिकेशन विकसित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

  1. रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट
  2. डीआरडीओ
  3. सी डैक
  4. टाटा टेलीकम्युनिकेशन

उत्तर- 1

 

केन्द्रीय कैबिनेट ने देश में कितने नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी है?

  1. 147
  2. 157
  3. 167
  4. 137

उत्तर- 2

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 26 अप्रैल को देश में 157 नर्सिंंग कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी, इसके लिए 1570 करोड़ रुपये मंजूर किए। इसमें से 27 उत्तर प्रदेश में, 23 राजस्थान में, 14 मध्य प्रदेश में, 11-11 तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में, 8 बिहार में, 7-7 जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात और झारखंड में 5-5, कर्नाटक और उत्तराखंड में 4-4, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 3-3, एवं हरियाणा में 1 नर्सिंग कॉलेज बनेगा।

 

राष्ट्रीय विनिर्माण नवाचार सर्वेक्षण में कौन-से राज्य को सबसे अभिनव राज्य का स्थान दिया गया?

  1. महाराष्ट्र
  2. बिहार
  3. कर्नाटक
  4. तमिलनाडु

उत्तर- 3

 

विश्व कप तीरंदाजी 2023 स्टेज-2

 

  • शंघाई में व्यक्तिगत पुरुष कंपाउंड का स्वर्ण पदक भारतीय तीरंदाज प्रथमेश जावकर ने 20 मई को जीता। उन्होंने दुनिया के नंबर एक तीरंदाज नीदरलैंड्स के माइक श्लोएसर को 149-148 से हराया।
  • वहीं महिला वर्ग में 18 वर्षीय अवनीत कौर ने तुर्की की इपेक तोमरुक को हराकर कांस्य पदक जीता।
  • भारत की कंपाउंड मिक्स्ड जोड़ी ज्योति सुरेखा वेनम और ओजस देवताले ने कंपाउंड वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में शीर्ष वरीय दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम जोंघो और ओह योह्यून को हराया।

 

किस राज्य ने वन पंचायत वन प्ले ग्राउंड प्रोजेक्ट की शुरुआत की है?

  1. केरल
  2. बिहार
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हिमाचल प्रदेश

उत्तर- 1

 

किस ग्रह पर चंद्रमाओं पर जीवन की संभावना खोजने के लिए जूस मिशन लॉन्च किया है?

  1. बृहस्पति
  2. शुक्र
  3. मंगल
  4. शनि

उत्तर- 1

 

कौनसा देश छठे हिंद महासागर सम्मेलन (आइओसी) का मेजबान है?

  1. भारत
  2. श्रीलंका
  3. बांग्लादेश
  4. म्यांमार

उत्तर- 3

 

निम्नलिखित में से किसे अखिल भारतीय नाट्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

  1. प्रशांत दामले
  2. समीर इंदुलकर
  3. नरेश गाडेकर
  4. सुनील धागे

उत्तर- 1

 

अन्नू रानी ने स्वर्ण पदक जीता ओर फेडरेशन कप 2023 में एशियाई खेलों के लिए क्वालिफिकेशन मार्क को पार कर लिया। वह किस खेल से संबंधित है?

  1. डिस्क थ्रो
  2. शूटिंग
  3. जेवलिन
  4. लंबी कूद

उत्तर- 2

 

भारत और किस देश के बीच भोलंगज में पहले ‘बॉर्डर हाट’ का उद्घाटन हुआ?

  1. म्यांमार
  2. बांग्लादेश
  3. नेपाल
  4. भूटान

उत्तर- 2

 

हाल में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘सी हैरियर संग्रहालय’ का उद्घाटन किया?

  1. तमिलनाडु
  2. गोवा
  3. आंध्रप्रदेश
  4. केरल

उत्तर- 3