किस चिड़ियाघर को भारत का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है?

किस देश ने दुनिया में सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
1. जापान 2. उत्तर कोरिया
3. इंडोनेशिया 4. दक्षिण कोरिया
उत्तर- 4

दक्षिण कोरिया ने दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का अपनी ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 24 अगस्त को जारी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में प्रजनन दर घटकर 0.81 रह गई। वर्ष 1970 से प्रजनन दर में गिरावट आ रही है।

‘मिशन अमृत सरोवर’ Mission Amrit Sarobar के क्रियान्वयन में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा?
1. मध्य प्रदेश
2. उत्तर प्रदेश
3. पश्चिम बंगाल
4. गुजरात
उत्तर— 2

‘रजनी के मंत्र’ किताब किसने लिखी है?
1. चेतन भगत
2. गीत चतुर्वेदी
3. आशुतोष दुबे
4. पीसी बालासुब्रमण्यम
उत्तर— 4

हाल ही भारत की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन कौन-सी बनी है?
1. विस्तारा 2. स्पाइसजेट
3. गोएयर 4. उपरोक्त कोई नहीं
उत्तर- 1

किसे रोबोटिक सर्जरी का ‘शीर्ष सम्मान’ मिला है?
1. देवी शेट्टी
2. संदीप नायर
3. अशेक सेठ
4. अशोक राजगोपाल
उत्तर- 2

हाल ही में किस चिड़ियाघर को भारत का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है?
1. दार्जिलिंग चिड़ियाघर
2. लखनऊ चिड़ियाघर
3. कानपुर चिड़ियाघर
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 1

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PNHZP) को देश का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है।

किस राज्य सरकार ने हाल में न्यूनतम वेतन में 67 प्रतिशत की वृद्धि की है?
1. असम
2. पश्चिम बंगाल
3. दिल्ली
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर— 1

नासिक अवस्थित है-
1. कृष्णा नदी के तट पर
2. कावेरी नदी के तट पर
3. गोदावरी नदी के तट पर
4. नर्मदा नदी के तट पर
उत्तर— 3

अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन की मेजबानी हाल ही में किसने की है?
1. अहमदाबाद
2. सूरत
3. लखनऊ
4. कानपुर
उत्तर— 2

विनेश फोगाट ने सर्बिया में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कौनसा पदक जीता है?
1. स्वर्ण पदक
2. रजत पदक
3. कांस्य पदक
4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 3

किस राज्य ने हाल ही में राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए ‘अम्मा योजना’ और ‘वात्सल्य योजना’ शुरू की है?
1. बिहार
2. पश्चिम बंगाल
3. सिक्किम
4. मेघालय
उत्तर- 3

सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री पी. एस. तमांग ने 15 अगस्त, 2022 को प्रदेश की महिलाओं के कल्याण के लिए ‘अम्मा योजना’ (Amma Yojana) और ‘वात्सल्य योजना’ नामक 2 योजनाओं का शुभारंभ किया।
Amma Yojana के तहत प्रदेश की सभी बेरोजगार माताओं को सालाना 20,000 रुपये मिलेंगे जो उनके बैंक खातों में जमा किए जाएंगे।
वहीं वात्सल्य योजना के तहत प्रदेश की निःसंतान महिलाओं को इन विट्रो फर्टिलाइजेशन उपचार के लिए 3 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

किस राज्य सरकार ने हाल में समान नागरिक संहिता पर एक समिति का गठन किया है?
1. राजस्थान
2. उत्तर प्रदेश
3. उत्तराखंड
4. पंजाब
उत्तर- 3

आर्टेमिस-3 किस देश का क्रू मून लैंडिंग मिशन है?
1. ऑस्ट्रेलिया
2. अमरीका
3. भारत
4. जापान
उत्तर- 2

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 2.24 में आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत चंद्रमा पर अं​तरिक्ष यात्रिायों को भेजने की तैयारी कर रहा है। चुने गए स्थानों में से हर एक में आर्टेमिस-3 के लिए कई संभावित लैंडिंग स्थल हैं। यह चंद्रमा की सतह पर क्रू को उतारने वाला पहला आर्टेमिस अभियान होगा। पहली बार महिला भी चंद्रमा पर कदम रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *