रीट लेवल—1 भर्ती परीक्षा, 2015

खण्ड—1 बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
1. बाह्य आभास के आधार पर व्यक्तित्व का वर्णन कहा जाता है?
अ. गहन दृष्टिकोण
ब. सतही दृष्टिकोण
स. मानकीय दृष्टिकोण
द. प्रेक्षणात्मक दृष्टिकोण
उत्तर— ब

2. व्यक्तिगत भेद पाए जाते हैं—
अ. बुद्धि स्तर में
ब. अभिवृत्ति में
स. गतिवाही योग्यता में
द. उपर्युक्त सभी में
उत्तर— द

3. चिंतन प्रारम्भ होने के लिए क्या आवश्यक है?
अ. पूर्वानुभव
ब. भाषा
स. तर्क
द. समस्या
उत्तर— द

4. बुद्धि—लब्धि सम्प्रत्यय विकसित किया—
अ. बिने ने
ब. रीड ने
स. टर्मन ने
द. कैटेल ने
उत्तर— स

5. प्रगतिशील परिवारों में बच्चों में अपेक्षाकृत कौनसा प्रेरक अधिक प्रबल होता है—
अ. सम्बन्धन
ब. जिज्ञासा
स. उपलब्धि
द. आक्रामकता
उत्तर— स

6. निम्न में से कौनसा पिछड़ेपन का कारण नहीं है?
अ. सामान्य बुद्धि का अभाव
ब. शारीरिक दोष
स. विशिष्ट पिछड़ापन
द. स्वस्थ वातावरण
उत्तर— द

7. व्यक्तित्व का पहला प्रकारात्मक वर्गीकरण प्रस्तुत किया—
अ. मन ने
ब. शैल्डन ने
स. हिप्पोक्रेट्स ने
द. कैटेल ने
उत्तर— स

8. सामान्य तथा विशिष्ट कारक सिद्धांत का प्रतिपादन किया था—
अ. अल्फ्रेड बिने ने
ब. स्पीयरमैन ने
स. गिलफोर्ड ने
द. थर्स्टन ने
उत्तर— ब

9. तनाव को कम करने के अप्रत्यक्ष ढंग कहलाते हैं—
अ. समस्या समाधान विधि
ब. रक्षात्मक यांत्रिकता
स. व्यक्तिगत विधि
द. उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर— ब

10. …… मस्तिष्क की संरचना तथा कृत्यों में विभेद का परिणाम होता है।
अ. तनाव
ब. पिछड़ापन
स. डिसलेक्सिया
द. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर— स

11. जिन बालकों की बुद्धि—लब्धि ….. है साधारणत: उन्हें मानसिक न्यूनता—ग्रसित की श्रेणी में रखते हैं।
अ. 70 से कम
ब. 70 से ऊपर
स. 80—100 के बीच
द. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर— अ

12. …. बच्चों में अमूर्त्तमान प्रत्ययों को ग्रहण करने की योग्यता होती है।
अ. पिछड़े हुए
ब. प्रतिभाशाली
स. मानसिक रूप से पिछड़े
द. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर— ब

13. निम्न में से कौनसा मूल्यांकन का प्रकार नहीं है—
अ. मानक
ब. निर्माणात्मक
स. योगात्मक
द. सी.सी.ई.
उत्तर— अ

14. निम्न में से कौनसी सामाजिक रूप से वंचित की समस्या नहीं है?
अ. सीखने के लिए प्रेरणा का अभाव
ब. सृजनशीलता को पोषित होने के अवसर नहीं मिलना
स. विद्यालय में पक्षतापूर्ण वातावरण का सामना करना
द. रहने के लिए स्वस्थ परिवेश
उत्तर— द

15. शिक्षण प्रक्रिया में विद्यार्थी है—
अ. आश्रित चर
ब. स्वतंत्र चर
स. मध्यस्थ चर
द. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर— अ
16. आर.टी.ई. एक्ट 2009 के अनुसार शिक्षक हेतु प्रति सप्ताह कार्य घंटे हैं—
अ. 40 घंटे
ब. 42 घंटे
स. 45 घंटे
द. 48 घंटे
उत्तर— स

17. एनसीएफ (NCF) 2005 बल देता है…….।
अ. करके सीखने पर
ब. रटने पर
स. समस्या हल करने पर
द. उपर्युक्त सभी
उत्तर— अ

18. निम्न में से कौनसा मूल्यांकन के त्रिकोण का भाग नहीं है?
अ. शैक्षिक उद्देश्य
ब. मूल्यांकन
स. शिक्षण अनुभव
द. अधिगम अनुभव
उत्तर— स

19. क्रियात्मक अनुसंधान के महत्व के बारे में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
अ. उपभेक्ता ही अनुसंधानकर्ता है।
ब. समस्याओं का हल शीघ्रता से प्राप्त हो जाता है।
स. समस्याओं का हल अभ्यास में ले आया जाता है ओर उसका मूल्यांकन नहीं किया जाता है।
द. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर— स

20. ‘वातावरण वह बाहरी शक्ति है, जो हमें प्रभावित करती है।’ किसने कहा था?
अ. वुडव​र्थ
ब. रॉस
स. एनास्टसी
द. उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर— ब

21. तर्क, जिज्ञासा तथा निरीक्षण शक्ति का विकास होता है…… की आयु पर।
अ. 7 वर्ष
ब. 11 वर्ष
स. 9 वर्ष
द. 6 वर्ष
उत्तर— ब

22. शारीरिक विकास का क्षेत्र है—
अ. स्नायुमण्डल
ब. मांसपेशियों की वृद्धि
स. एंडोक्राइन ग्लैण्ड्स
द. उपर्युक्त सभी
उत्तर— द

23. इस अवस्था में बालकों में नयी खोज करने की और घूमने की प्रवृत्ति बहुत अधिक बढ़ जाती है—
अ. शैशवावस्था
ब. उत्तर बाल्यकाल
स. किशोरावस्था
द. प्रौढ़ावस्था
उत्तर— ब

24. अधिगम अन्तरण का थॉर्नडाइक सिद्धांत कहा जाता है—
अ. समानता सिद्धांत
ब. अनुरूप तत्त्वों का सिद्धांत
स. औपचारिक नियमों का सिद्धांत
द. उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर— ब

25. निम्न में से कौनसा वंशानुक्रम का नियम नहीं है?
अ. समानता
ब. भिन्नता
स. प्रत्यागमन
द. अभिप्रेरणा
उत्तर— द

26……. की अवस्था तक बालक की दृष्टि एवं श्रवण इन्द्रियां पूर्ण विकसित हो चुकती हैं।
अ. 3 अथवा 4 वर्ष
ब. 6 अथवा 7 वर्ष
स. 8 अथवा 9 वर्ष
द. उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर— स

27. संकेत अधिगम के अन्तर्गत सीखा जाता है—
अ. पारम्परिक अनुकूलन
ब. मनोविज्ञान
स. वातावरण
द. मनोदैहिक
उत्तर— अ

28. निम्न में से कौनसा उदाहरण अर्जित प्रेरक का है?
अ. भूख
ब. पुरस्कार
स. रुचि
द. विश्राम
उत्तर— ब, स

29. अभिप्रेरणा वर्णित होती है—
अ. ज्ञानात्मक जागृति द्वारा
ब. भावात्मक जागृति द्वारा
स. दोनों अ और ब
द. उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर— ब

30. चिन्तन मानसिक क्रिया का ….. पहलू है।
अ. ज्ञानात्मक
ब. भावात्मक
स. क्रियात्मक
द. उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर— अ


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder