राजस्थान रीट 2015 खण्ड-5 पर्यावरण अध्ययन का हल प्रश्न पत्र

​प्रिय परीक्षार्थियों आपकी सुविधा के लिए राजस्थान टीचर पात्रता परीक्षा (रीट) के लिए पर्यावरण अध्ययन की हल प्रश्न पत्र अलग से उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे आप इसका विस्तृत अध्ययन कर सके।

121. अवतल दर्पण के अत्यन्त निकट जब बिम्ब को रखते हैं तो प्रतिबिम्ब होता है—

अ. वास्तविक, सीधा एवं छोटा

ब. आभासी, सीधा एवं आवर्धित

स. आभासी, उलटा एवं छोटा

द. वास्तविक, उलटा एवं छोटा

उत्तर- ब

122. निम्नांकित में से कौनसा भारत के तीन जैव विविधता हॉट स्पॉट में से एक है?

अ. अरावली हिल्स

ब. खासी हिल्स

स. हिमालय

द. उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- स

123. राजस्थान का राज्य पशु कौनसा है?

अ. बाघ

ब. गाय

स. ऊंट

द. भेड़

उत्तर- स

124. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है?

अ. सभी धातुएं तन्य होती हैं।

ब. सभी अधातुएं तन्य होती हैं।

स. सामान्यत: धातुएं तन्य होती हैं।

द. कुछ धातुएं तन्य होती हैं।

उत्तर- स

125. वायु प्रदूषण का कौनसा स्रोत नहीं है?

अ. वाहन

ब. उद्योग

स. ठोस अपशिष्ट

द. धूल के कण

उत्तर- स

126. निम्नलिखित में से कौनसा रामसर घोषणा की सूची में नम क्षेत्र नहीं है?

अ. वूलर झील

ब. रुद्रसागर झील

स. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

द. राजसंमद झील

उत्तर- द

127. राजस्थान में कौनसा नवीकरणीय संसाधन नहीं है?

अ. जल विद्युत

ब. प्राकृतिक गैस

स. पवन ऊर्जा

द. सौर ऊर्जा

उत्तर- ब

128. ‘विज्ञान प्राकृतिक विषय का व्यवस्थित ज्ञान एवं धारणाओं के मध्‍य सम्‍बन्‍धों का तार्किक अध्‍ययन है, जिनमें ये विषय व्‍यक्‍त होते हैं।’

उपर्युक्त विज्ञान की परिभाषा किसने दी?

अ. डब्‍ल्‍यू.सी. डेम्‍पीयर

ब. बी.एस.ब्‍लूम

स. कार्ल पॉपर

द. जे.डब्‍ल्‍यू.एन. सुल्लिवन

उत्तर- अ

129. निम्‍न में से किसमें उद्यान कृषि का अध्‍ययन किया जाता है?

अ. बॉटनी

ब. हॉर्टीकल्‍चर

स. जियोलॉजी

द. एनाटोमी

उत्तर- ब

130. निम्‍नलिखित में से कौनसा प्राथमिक स्‍तर पर विज्ञान शिक्षण का वांछित उद्देश्‍य है?

अ. विज्ञान के तथ्‍यों और सिद्धांतों एवं इसके अनुप्रयोगों को जानना।

ब. प्राकृतिक जिज्ञासा, सौन्‍दर्यपरकता की अनुभूति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सृजनात्‍मक का पोषण।

स. ईमानदारी, सत्यनिष्‍ठा और सहयोग के मूल्‍यों को आत्‍मसात करना।

द. उपर्युक्‍त सभी

उत्तर- द

131. पर्यावरण अध्‍ययन के अधिगम का सिद्धांत कौनसा है?

अ. आवश्‍यकता का सिद्धांत

ब. उपयोगिता का सिद्धांत

स. जीवन से सम्‍बन्धित होने का सिद्धांत

द. उपर्युक्त सभी

उत्तर- द

132. कौनसी गैस ‘ग्‍लोबल वार्मिग’ के लिए उत्‍तरदायी है?

अ. नाइट्रोजन (N2)

ब. मेथैन (CH4)

स. कार्बन डाइऑक्‍साइड (CO2)

द. सल्‍फर डाइऑक्‍साइड (SO2)

उत्तर- ब, स

133. प्रयोजना विधि में कितने मुख्‍य सोपान प्रयुक्‍त होते हैं?

अ. चार

ब. तीन

स. आठ

द. छ:

उत्तर- अ, द

व्याख्या – प्रायोजना के निम्‍न छ: पद होते है-

1. परिस्थिति का निर्माण करना।     2. योजना का चयन करना।

3. योजना का कार्यक्रम बनाना।      4. योजना का क्रियान्वयन करना।

5. योजना के कार्य का मूल्यांकन करना।     6. योजना का लेखा-जोखा लिखना।

134. छोटी कक्षाओं में पर्यावरण अध्‍ययन विषय में रुचि उत्‍पन्‍न करने के लिए पढ़ाने का तरीका होना चाहिए-

अ. आगमन

ब. मनोरंजन एवं खेल सम्‍बन्‍धी

स. रटने का

द. निगमन का

उत्तर- ब

 

135. ‘विशिष्ट से सामान्य का सिद्धान्त निम्न में से किसमें प्रयोग होता है?

अ.विश्लेषण विधि

ब. स्वत:शोध विधि

स. संश्लेषण विधि

द. आगमन विधि

उत्तर- द

136. कौनसी प्रक्षेपित सामग्री है?

अ. बुलेटिन बोर्ड

ब. ओ.एच.पी

स. प्रतिमान

द. फ्लैनल बोर्ड

उत्तर- ब

व्याख्या- Overhead projector ओवर हेड प्रोजेक्टर— ओवरहेड प्रोजेक्‍टर की मदद से लिखित सामग्री को स्‍लाइड की सहायता से किसी दिवार या बड़े पर्दे पर प्रक्षेपित करके दिखाया जाता है।

137. अच्‍छे प्रश्‍न-पत्र की क्‍या विशेषता है?

अ. वैधता

ब. विश्‍वसनीयता

स. अ और ब दोनों

द. व्‍यापकता/विस्तृत

उत्तर- स

138. भारत में बाल विवाह निरोध अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

अ. 2006

ब. 2008

स. 2011

द. 1997

उत्तर- अ

139. कौनसी विशेषता परिवार की नहीं है?

अ. कम से कम दो भिन्‍न लिंग वाले वयस्‍क साथ रहते हों।

ब. प्रत्‍येक सदस्‍य की आय भिन्‍न जमा की जाती हो।

स. वे समान आवास, भोजन और समान सामाजिक क्रियाओं का उपयोग करते हों।

द. सुरक्षा एवं बच्‍चों का साझा उत्तरदायित्‍व

उत्तर- ब

140. राष्‍ट्रीय बालश्रम उन्‍मूलन प्राधिकरण की स्‍थापना कब की गई थी?

अ. 16 अगस्‍त, 1996

ब. 5 जून, 1990

स. 22 जुलाई, 2002

द. 26 सितम्‍बर, 1994

उत्तर- द

141. बागवानी के लिए कौन-से प्रकार का उर्वरक उपयोगी होता है?

अ. यूरिया

ब. सोडियम फॉस्फेट

स. डी ए पी

द. वर्मी कम्पोस्ट

उत्तर- द

142. कौनसा सुमेलित नहीं है?

वस्‍त्र का प्रकार              राज्‍य

अ. फिरन             – जम्‍मू एवं कश्‍मीर

ब. पानो-भाजू          – पश्चिमी बंगाल

स. राहिदे             – हिमाचल प्रदेश

द. फुलकारी           – पंजाब

उत्तर- ब

143. निम्‍नलिखित में से कौनसा पत्‍थर राजस्‍थान में घरों के फर्श बनाने में उपयोग नहीं किया जाता?

अ. संगमरमर

ब. कोटा स्‍टोन

स. घीया पत्‍थर (सेलखड़ी)

द. सेण्‍ड स्‍टोन

उत्तर- स

144. राजस्थान के कुल लोकसभा सदस्यों की संख्या है?

अ. 20

ब. 25

स. 22

द. 24

उत्तर- ब

145. कौनसा सुमेलित नहीं है?

मेला                           राज्‍य

अ. अम्‍बाजी मेला                  – गुजरात

ब. माघ मेला                     – उत्तर प्रदेश

स. नैनादेवी मेला                  – असम

द. बेणेश्‍वर मेला                   – राजस्‍थान

उत्तर- स

146. राजस्‍थान स्‍टेट केमिकल वर्क्‍स कहाँ स्थित है?

अ. डीडवाना

ब. नागौर

स. बाड़मेर

द. परबतसर

उत्तर- अ

147. भारत में उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था?

अ. 1981

ब. 1985

स. 1986

द. 1988                       (बोनस)

व्याख्या-  24 दिसंबर, 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पास हुआ और इसे 15 अप्रैल, 1987 को लागू किया गया था। इस अधिनियम में 1991 तथा 1993 में संशोधन किये गए। उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम को अधिकाधिक कार्यरत और प्रयोजनपूर्ण बनाने के लिए दिसंबर, 2002 में व्‍यापक संशोधन किये गये तथा 15 मार्च 2003 से लागू किया गया।

148. मलेरिया रोग होता है (किसके कारण से)-

अ. प्‍लाज्‍मोडियम फाल्‍सीपेरम

ब. एन्‍टअमीबा

स. रिट्रोवाइरस

द. साल्‍मोनेला

उत्तर- अ

149. पक्ष्‍माभ उपकला प्राणियों के शरीर कहाँ मिलते हैं?

अ. आमाशय

ब. श्‍वसनिका

स. आंत्र

द. वायु कोष

उत्तर- ब

150. निम्‍नांकित में से कौनसा सरल ऊतक नहीं है?

अ. जायलम

ब. पेरेनकाइमा

स. कॉलेनकाइमा

द. स्क्‍लेरेनकाइमा

उत्तर- अ


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder