पवन ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए किया राजस्थान को सम्मानित

 

15 जून, 2023 को ‘ग्लोबल विण्ड डे’ के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केन्द्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राजस्थान को पवन ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में निवेशोन्मुखी अक्षय ऊर्जा नीतियां लागू की गई है। जिसके परिणामस्वरूप राजस्थान देश में सौर ऊर्जा के उत्पादन में अव्वल राज्य है, साथ ही वर्ष 2022-23 में देश में सर्वाधिक पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर इस क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वर्ष 2022-23 में प्रदेश में 867 मेगावाट क्षमता की नई पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की गई है जोकि अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे ज्यादा है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 4337 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई थी जोकि मार्च, 2023 तक बढ़कर 5204 मेगावाट हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *