इनमें से कौन सा भारतीय मंदिर का हिस्सा नहीं है?
अ. कलश
ब. वेशार
स. जगती
द. विमान
उत्तर— ब

खजुराहो के मंदिरों में से कौन सा मंदिर सर्वोत्तम माना जाता है?
अ. देवी जगदंबा मंदिर
ब. कंदरिया महादेव मंदिर
स. लक्ष्मण मंदिर
द. चित्रगुप्त मंदिर
उत्तर— ब

कल्याण मंडप का संयोजन किसका योगदान था?
अ. विजयनगर का
ब. चोल का
स. पल्लव का
द. होयसल का
उत्तर— अ

गंगइकोंड चोलपुरम के मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
अ. राजा राज द्वितीय ने
ब. कुलोत्तुंग चोल ने
स. राज राज प्रथम ने
द. राजेंद्र चोल ने
उत्तर— द

पत्थर में बुद्ध की पहली छवि किस कला रूप में दृष्टव्य होती है?
अ. गुप्त कला में
ब. मथुरा कला में
स. शुंग कला में
द. मौर्य कला में
उत्तर— ब

मंदिर की निम्नलिखित में से कौन सी नागर शैली पूर्वी भारत में है?
अ. जन्ननाथ
ब. खजुराहो
स. सूर्य मंदिर, गुजरात
द. विष्णु मंदिर
उत्तर— अ

‘गर्भ—घर’ का क्या अ​र्थ है?
अ. मंडप
ब. शिखर
स. गर्भगृह
द. आमलक
उत्तर— स

याजी क्या है?
अ. गर्भगृह
ब. द्वारपाल
स. मंदिर विमान
द. आधारभूत मंदिर में पौराणिक गाथाओं से संबंधित जानवर
उत्तर— द

मट्टनचेरी महल स्थित है?
अ. तंजौर
ब. तिरुअनंतपुरम
स. मेरठ
द. कोचीन
उत्तर— द

उस विकल्प की पहचान करें जो भारतीय मंदिरों का सही कालानुक्रमिक क्रम प्रदान करता है?
अ. मुक्तेश्वर, कोणार्क, परशुरामेश्वर, लिंगराज, राजारानी
ब. राजारानी, कोणार्क, परशुरामेश्वर, मुक्तेश्वर, लिंगराज
स. परशुरामेश्वर, मुक्तेश्वर, लिंगराज, राजारानी, कोणार्क
द. कोणार्क, मुक्तेश्वर, राजारानी, लिंगराज, परशुरामेश्वर
उत्तर— स

माउंट आबू (दिलवाड़ा मंदिर) में जैन मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था?
अ. विमल शाह
ब. राजराज चोल
स. पल्लव
द. कुमारगुप्त
उत्तर— अ

निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर प्रारंभिक पाल शैली का एक उदाहरण है?
अ. सिद्धेश्वर महादेव मंदिर
ब. कैलाश मंदिर
स. कोणार्क मंदिर
द. चौसठ योगिनी मंदिर
उत्तर— अ

निम्न​लिखित राजवंशों में से किसके शासनकाल के दौरान पत्थरों को काट कर मंदिर निर्मित करने की कला अपने चरम तक पहुंच गई थी?
अ. पल्लव के
ब. राष्ट्रकूट के
स. चोल के
द. चालुक्य के
उत्तर— अ

जैन लघुचित्रों की विशेषताएं, जैसे गालों पर आंखों का उभरा होना और कोणीयता निम्नलिखित में से किस भित्ति चित्र से अपनाई गई है?
अ. बाघ भित्ति चित्र से
ब. एलोरा भित्ति चित्र से
स. लेपाक्षी भित्ति चित्र से
द. अजंता भित्ति चित्र से
उत्तर— ब

‘तांगका’ का क्या अर्थ है?
अ. भित्ति चित्र (फ्रेस्को पेंटिंग)
ब. मोहरें
स. सिक्के
द. मंदिर की पताकाएं (बैनर्स)
उत्तर— द

‘विमल साही’ मंदिर कहां स्थित है?
— माउंट आबू में

दक्षिण भारत में उत्कृष्ट बौद्ध स्तूप निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
अ. श्रीकुरमाम
ब. अमरावती
स. सांची
द. विशाखापत्तनम
उत्तर— ब

भगवान जगन्नाथ का मंदिर कहां स्थित है?
अ. भुवनेश्वर
ब. कोणार्क
स. पुरी
द. रघुराजपुर
उत्तर— स

स्तूप के भागों का शीर्ष से सही क्रम ज्ञात करें—
अ. छत्रावली, हर्मिका, अंडा, वेदिका
ब. वेदिका, अंडा, हर्मिका, छत्रावली
स. हर्मिका, अंडा, वेदिका, छत्रावली
द. वेदि​का, छत्रावली, अंडा, हर्मिका
उत्तर— अ

इनमें से किस युग में अमरावती स्तूप का निर्माण हुआ था?
अ. पहली शताब्दी ईसा पूर्व
ब. पांचवी शताब्दी ईसा पश्चात
स. पहली शताब्दी ईसा पश्चात
द. दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व
उत्तर— द

लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?
अ. जहांगीर ने
ब. हुमायूं ने
स. औरंगजेब ने
द. शाहजहां ने

किसके शासनकाल में मंदिर कला का विकास अपने अंतिम चरण तक पहुंच गई थी?
— विजयनगर

भित्ति चित्रकला ‘बुद्ध का प्रलोभन’ (टेम्पटेशन आॅफ बुद्धा) किस संख्या वाली गुफा में स्थित है?
अ. नौ
ब. दो
स. एक
द. दस
उत्तर— स

गोमतेश्वर की केवल एक ही पत्थर से बनी मूर्ति की स्थापना कहां की गई थी? दिये गए विकल्पों में से चयन करें?
अ. तिरुवन्नामलाई
ब. कुंभकोणम्
स. श्रवण बेलगोला
द. मैसूर
उत्तर— स

बृहदीश्वर मंदिर किसने बनाया था?
अ. नरसिंह वर्मन प्रथम
ब. राजा सिम्हा
स. पुलकेशीन द्वितीय
द. राज राज प्रथम
उत्तर— द


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder