निर्णय

प्रशासनिक व्यवहार मानव के सामाजिक व्यवहार का ही एक प्रकार है।
निर्णय प्रशासनिक व्यवहार के अध्ययन की लघु इकाई है क्योंकि संगठन में प्रत्येक स्तर पर एवं प्रत्येक भाग में निर्णय व्याप्त रहता है तथा लिया गया निर्णय ही व्यवहार के रूप में प्रकट होता है।
हर्बर्ट साइमन ने अपनी पुस्तक ‘एडमिनिस्ट्रेटिव बिहेवियर’ Administrative Behaviour में निर्णयन का विसतार से वर्णन किया है।
निर्णय उपलब्ध विकल्पों में से चयन को कहते हैं। निर्णय संबंधी आर्थिक मानव मॉडल मनुष्य के व्यवहार को पूर्ण तार्किक मानता है और यह मानता है कि वह शत—प्रतिशत सही निर्णय लेता है।
हर्बर्ट साइमन का सीमित विवेकता सिद्धांत मनुष्य के विवेक को सीमित मानता है तथा शत—प्रतिशत सही निर्णय के स्थान पर व्यवहार में संतुष्टिकारक निर्णय लिये जाने के तथ्य को प्रकट करता है।
साइमन ने निर्णय प्रक्रिया के तीन चरण बतलाये हैं—
1. अन्वेषण गतिविधि
2. डिजाइन गतिविधि
3. चयन गतिविधि

‘एडमिनिस्ट्रेटिव बिहेवियर’ पुस्तक के लेखक कौन है?
1. वारेन बैनिस
2. हर्बर्ट साइमन
3. चेस्टर बर्नार्ड
4. पीटर ड्रकर
उत्तर— 2

‘एडमिनिस्ट्रेटिव बिहेवियर’ पुस्तक सर्वप्रथम कब प्रकाशित हुई थी?
1. 1947
2. 1950
3. 1946
4. 1952
उत्तर— 1

साइमन ने निम्न में से किसे निर्णय प्रक्रिया का चरण नहीं बतलाया है?
1. अन्वेषण गतिविधि
2. डिजाइन गतिविधि
3. चयन गतिविधि
4. क्रियात्मक गतिविधि
उत्तर— 4

निर्णय का सीमित विवेकता सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया था?
1. हर्बर्ट साइमन
2. डगलस मैकग्रेगर
3. लुण्डबर्ग
4. चेस्टर बर्नार्ड
उत्तर— 1

 

…… अवधारणा वैज्ञानिक प्रबंध से संबंधित नहीं है?
1. मानसिक क्रांति
2. आदेश की एकता
3. समय एवं गति अध्ययन
4. पद्धति अध्ययन
उत्तर- 2

गुलिक का योगदान
पेपर्स ऑन द सांइस ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन
Paper on The Science of Administration, 1937Administrative Reflections from world war-IIMetropolitan Problems and American Ideas
Modern Management for the City of New York

फेडरलिस्ट ग्रंथ का लेखक कौन है?
1. विलोबी
2. टेलर
3. न्यूमैन
4. हैमिल्टन
उत्तर- 4

The study of Administration किसकी कृति है?
1. वुडरो विल्सन
2. विलोबी
3. एल.डी. व्हाइट
4. वाल्डो
उत्तर- 1

आधुनिक लोक प्रशासन का जनक किसे माना जाता है?
1. मैक्स वेबर
2. एल.डी. व्हाइट
3. वुडरो विल्सन
4. फ्रेंक जे. गुडनाऊ
उत्तर-3

Politics and Administration नामक पुस्तक के लेखक हैं?
1. एल.डी. व्हाइट
2. वुडरो विल्सन
3. फ्रेंक जे. गुडनाऊ
4. गुलिक
उत्तर- 3

Administrative Behaviour नामक पुस्तक के लेखक हैं?
1. गुलिक
2. हर्बर्ट साइमन
3. उर्विक
4. रार्बट डहाल
उत्तर- 2

तृतीय मिन्नोब्रुक सम्मेलन कब हुआ?
1. 2008
2. 1988
3. 1968
4. 1994
उत्तर- 1
व्याख्या
वर्ष 2008 में तृतीय मिन्नोब्रुक सम्मेलन सिराक्यूज विश्वविद्यालय, अमेरिका द्वारा आयोजित किया गया। प्रथम व द्वितीय मिन्नोब्रुक सम्मेलन क्रमश: 1968 व 1988 ई. में हुए।

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की स्थापना किस वर्ष की गई?
1. 1953
2. 1935
3. 1954
4. 1945
उत्तर- 3
व्याख्या:
सन 1954 में भारत में लोक प्रशासन पर पॉल एच. ऐपल्बी रिपोर्ट (1953 ई.) के सुझाव पर नई दिल्ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) की स्थापना की गई।
इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य लोक प्रशासन विषय पर अध्ययन-अध्यापन शोध, परीक्षण और प्रकाशन करना था। यह भारत का प्रशासकीय शोध कार्यों व लोक प्रशासन विषय के साहित्य उपलब्धता के रूप में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र माना जाता है।
संस्थान द्वारा इंडियन जनरल आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन नामक पत्रिका का प्रकाशन किया।

लोक प्रशासन के अध्ययन विषय के रूप में विकास में ‘स्वरुप की संकटावस्था’ किस काल को कहा जाता है?
1. प्रथम (1887-1926)
2. द्वितीय (1927-1937)
3. तृतीय (1938-1947)
4. चतुर्थ (1948-1970)

उत्तर- 4