विटामिन

    • विटामिन पोषण के लिए महत्त्वपूर्ण तत्व हैं।
    • शरीर को इनकी बहुत ही कम आवश्यकता होती है, फिर भी इनका शरीर पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।
    • इनका ऊर्जा स्रोत के रूप में कोई महत्त्व नहीं है किंतु शरीर के विभिन्न उपापचयी प्रक्रमों पर नियंत्रण करते हैं और शरीर की बीमारियों से रक्षा करते हैं। विटामिन की कमी से भी रोग होते हैं जिन्हें अपूर्णता रोग कहते हैं।
    • विटामिन केवल भोजन से प्राप्त होते हैं, क्योंकि इनका संश्लेषण केवल पादप ही कर सकते हैं। हमारे शरीर की कोशिकाओं द्वारा इनका संश्लेषण नहीं हो सकता। इसकी पूर्ति के लिए विटामिनयुक्त भोजन से होती है।
    • विटामिन D एवं विटामिन K का संश्लेषण मानव शरीर में होता है।
    • विटामिन शब्द का प्रयोग सी फंक ने सन् 1911 ई. में किया।
    • विलेयता के आधार पर विटामिनों को दो वर्गों में बांटा गया है-
    • जल में घुलनशील विटामिन – B तथा C
    • वसा में घुलनशील विटामिन – A, D, E, K
  • पोषण सम्बन्धी तथ्य –

    • प्रोटीन की कमी से कैलारी कुपोषण हो जाता है। क्वाशियोरकॉर तथा मैरेस्मस ऐसे ही रोग हैं।
    • क्वाशियोरकॉर रोग मां के दूध के स्थान पर कार्बोहाइड्रेट युक्त अन्य भोजन लेने से होता है। इसमें बच्चे का वजन कम हो जाता है, उसकी वृद्धि रुक जाती है और उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। एशिया, अफ्रीका तथा लैटिन अमेरिका के देशों में लाखों बच्चे इस रोग में पीड़ित हैं।
    • मैरेस्मस नामक रोग में बच्चों के हाथ-पैर पतले हो जाते हैं, पेशियां कमजोर हो जाती हैं और शारीरिक वृद्धि तथा वनज में कमी हो जाती है। यह रोग स्तनपान के स्थान पर अल्प पोषक आहार लेने के कारण होता है। इस रोग से पीड़ित बच्चों को प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट की उचित मात्रा युक्त भोजन दिया जाना चाहिए।
    • लैथीरी रुग्णता (लैथाइरिज्म) नामक रोग जल में घुलनशील तंत्रि-आविष के कारण होता है। भारत में यह रोग अधिक खेसरी दाल खाने के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा बिहार के कुछ क्षेत्रों में होता है। इस रोग में निचले मेरुदंड पर चकते बन जाते हैं और टांगों का पक्षाघात हो जाता है।
    • इन्सुलिन कार्बोहाइड्रेट का पाचन कर उसे शर्करा में परिवर्तित करने में सहायता करता है। इन्सुलिन के अभाव में यह शर्करा तंतुओं में न मिलकर रक्त और मूत्र में चली जाती है, फलतः मुधमेह नामक रोग हो जाता है।

जल में घुलनशील विटामिन युग्म हैं?
अ. C और B
ब. A और D
स. A और E
द. D और K
उत्तर— 1

बांझपन रोधी विटामिन है?
अ. विटामिन बी
ब. ​विटामिन ई
स. विटामिन ए
द. विटामिन के
उत्तर— ब