‘कल्पसूत्र’ की रचना किसने की थी?

-भद्रबाहु ने

मराठा साम्राज्य का दूसरा प्रवर्तक किसे कहा जाता है?

-बालाजी विश्वनाथ

हिज़री संवत का आरंभ कब से हुआ?

-622 ईस्वी से

किस सुल्तान के शासनकाल में चहल या चालीस गुलामों के दल का गठन किया गया था?

-इल्तुतमिश के शासनकाल में

‘तहक़ीक़-ए-हिन्द’ नामक पुस्तक की रचना करने वाले अलबरूनी किसके काल में भारत आया था?

-महमूद गजनवी के काल में

वत्स महाजनपद आधुनिक उत्तर प्रदेश के प्रयाग के पास तथा काशी जनपद के दक्षिण-पश्चिम था, इसकी राजधानी थी?

-कौशाम्बी

“नगर इतनी पूरी तरह उजड़ गया कि इमारतें महल और आसपास के इलाकों में एक बिल्ली या कुत्ता तक नहीं बचा।” सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा राजधानी स्थानांतरण के बारे में उपर्युक्त वक्तव्य था?–जियाउद्दीन बरनी ने

तुजुके बाबरी (बाबर की आत्मकथा) किस भाषा में लिखी गई थी?
-तुर्की भाषा में

अकबर के विरुद्ध युद्ध करने वाली प्रसिद्ध रानी चाँदबीबी का संबंध किस राज्य से था?
-अहमदनगर से

हम्पी किस नदी के उत्तरी तट पर स्थित है?

-तुंगभद्रा नदी

विजयनगर साम्राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में ‘शिष्ट’ क्या था?

-भू-राजस्व

वह चालुक्य राजा कौन था, जिसने हर्षवर्धन को नर्मदा नदी के तट पर पराजित किया?

-पुलकेशिन-II

इबादतखाना के विषय में आप क्या जानते हैं?

-मुगल बादशाह अकबर द्वारा निर्मित एक भवन जहां वह विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ चर्चा करता था।

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

हरे फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह उत्पन्न करता है?
अ. मिथाइलीन
ब. ऐसीटिलीन
स. फ्लोरिजन
द. ऑक्सिन
उत्तर- ब

निम्न में से कौन वसा के पाचन में सहायक होता है?
अ. आंत्र रस
ब. जठर रस
स. पित्त रस
द. अग्नाशय रस
उत्तर- स

Categories: GKNTPCSSC CGL

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder