•  जुन्को ताबेई के 80वें जन्मदिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। ताबेई दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी थी। जो 35 वर्ष की उम्र में वर्ष 1975 में माउंट एवरेस्ट पर पहुंची थी। उन्हें इस उपलब्धि पर जापान के सम्राट, क्राउन प्रिंस और राजकुमारी द्वारा सम्मानित किया गया। वह 76 अलग-अलग देशों में पर्वतों पर पहुंचने वाली एकमात्र महिला बनी थी।

‘सेवन समिट्स’ को पूरा करने वाली पहली महिला बनीं

  • जुन्को ताबेई का जन्म 22 सितंबर, 1939 को जापान के मिहारू, फुकुशिमा में हुआ था। वह सात बहनों में पांचवे नंबर की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह कुछ समय तक पर्वतारोहण नहीं कर पाई थी। उन्होंने मासानोबू ताबेई से शादी की थी, जो एक माउंट क्लाइंबर थे। मासानोबू से जुन्को 1965 में जापान में पर्वतारोहण के समय मिली थीं।
  • जुन्को ने शोवा महिला विश्वविद्यालय में अंग्रेजी लिटरेचर में शिक्षा प्राप्त की। वह यूनिवर्सिटी माउंटेन क्लाइंबिंग की सदस्य थीं। वर्ष 1969 में, अपने ग्रेजुएशन के स्तर की पढ़ाई के बाद, उन्होंने स्लोगन के साथ लेडीज क्लाइंबिंग क्लब: जापान (LCC) का गठन किया। जिसका नाम था “Let’s go on an overseas expedition by ourselves.” यानी “चलो अपने आप से एक विदेशी अभियान पर जाएं”
  • वह 16 मई, 1975 को ऑल फीमेल कलाइंबिंग पार्टी की नेता के तौर पर एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचीं। वर्ष 1992 में, वह ‘सेवन समिट्स’ को पूरा करने वाली पहली महिला बनीं, जो सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर पहुंची। जुन्को का निधन 20 अक्टूबर, 2016 को पेट के कैंसर के कारण हुई।

22 सितंबर को घटित प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1735 – रॉबर्ट वाल्पोल 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर रहने के लिए पहले ब्रिटिश ‘प्रधानमंत्री’ बने।
  • 1792 – फ्रांस में गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।
  • 1792 – ऐतिहासिक फ्रेंच रिपब्लिकन कैलेंडर का युग शुरू हुआ।
  • 1862 – राष्ट्रपति लिंकन ने पहली जनवरी को सभी राज्यों के गुलामों को मुक्त करने का आदेश दिया।
  • 1949 – सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • 1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
  • 1965 – भारत पाकिस्तान के बीच की लड़ाई में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ।
  • 1966 – अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
  • 1988 – नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन शुरू हुआ ।
  • 1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
  • 2006 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गए अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।
  • 2007 – नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।

22 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1939 ई. को जुन्को ताबेई का जन्म, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट को फतेह किया और दुनिया की पहली महिला होने का गौरव हासिल किया।
  • 1869 ई. को भारतीय समाज सुधारक वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री का जन्म।
  • 1950 ई. को भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक पवन कुमार चामलिंग का जन्म।

22 सितंबर को हुए निधन

  • 1539 ई. को सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव का करतापुर में निधन हुआ। उन्होंने ही ‘लंगर’ की प्रथा शुरू की थी।
  • 1791 ई. को भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ।
  • 1991 ई. दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
  • 2011 ई. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी।

प्रमुख दिवस

  • गुरू नानक देव पुण्य / स्मृति / ज्योति ज्योत दिवस (नानकशाही)।
  • विश्व गेंडा दिवस ।
  • गुलाब दिवस (कैंसर रोगियों के कल्याणार्थ)