भारतीय इतिहास के महत्त्वपूर्ण प्रश्न
- नटराज की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा किस कला का सुंदर उदाहरण है ?
– चोल कला का
- सांची का स्तूप किसने बनवाया था ?
– सम्राट अशोक ने
- तमिलनाडु में महाबलीपुरम मंदिर किसके शासनकाल में बनाया गया ?
– पल्लवों के
- सिंधु घाटी के लोग किस वृक्ष की पूजा करते थे ?
– पीपल की
- प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान किसके शासनकाल में भारत आया था ?
– चन्द्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)
- हर्षचरित किसने लिखी थी ?
– बाणभट्ट
- लुम्बिनी किसका जन्म स्थल है ?
– गौतम बुद्ध
- कौन सा प्राचीन राजवंश अपनी नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था?
– चोल
- अजंता और ऐलोरा की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं ?
– महाराष्ट्र
- अष्टाध्यायी के लेखक कौन थे ?
– पाणिनी
- पहली बौध्द परिषद् (संगीति) कहां पर आयोजित हुई थी?
– राजगृह (गिरिव्रज)
- लोगों से सीधे संपर्क रखने वाला/सीधे बात करने वाला राजा कौन था ?
– सम्राट अशोक
- सबसे प्राचीन वेद कौन सा है ?
– ऋग्वेद
- आर्यभट्ट किस शासक के समकालीन था ?
– चन्द्रगुप्त द्वितीय के
- श्रीनगर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
– झेलम नदी के
- जयपुर किसने स्थापित किया था ?
– सवाई जयसिंह
- राजस्व (मालगुजारी) सुधार शुरू करने में अकबर की सहायता किसने की थी?
– टोडरमल
- मनसबदारी प्रथा किसने चलाई थी ?
– अकबर ने
- चंगेज खां किसके शासनकाल में सिंधु नदी पर पहुंचा था ?
– इल्तुतमिश
- जहांगीर ने किस कला को संरक्षण दिया?
– चित्रकला
- आइने अकबरी किसके द्वारा लिखा गया था ?
– अबुल फजल
- दिल्ली पर राज करने वाली पहली और एकमात्र महिला सुल्तान कौन थी ?
– रजिया सुल्तान
- पानीपत की प्रथम लड़ाई किनके बीच हुई थी ?
– बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच
- पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ?
– 1526 ई. में
- विजयनगर साम्राज्य का पतन किस लड़ाई के कारण हुआ?
– तालिकोटा की लड़ाई
- सूर्य मंदिर कहां स्थित है ?
– ओडिशा में
- विजय स्तंभ कहां स्थित है ?
– चितौड़गढ़ में
- तलवंडी किस सिक्ख गुरु से संबंधित है ?
– गुरुनानक
- टीपू सुल्तान की राजधानी कहां थी ?
– श्रीरंगपट्टनम
- ‘ग्रांड ट्रंक रोड’ का निर्माण किसने करवाया था ?
– शेरशाह सूरी ने
- फतेहपुर सीकरी का निर्माण किस मुगल बादशाह ने करवाया था ?
– अकबर ने
- अकबरनामा के लेखक कौन थे ?
– अबुल फजल
- हर्षवर्धन के शासनकाल में शिक्षा की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था किस स्थान पर थी ?
– नालंदा में
- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे ?
– महावीर स्वामी
- मेगस्थनीज किसके शासनकाल में भारत आया था ?
– चन्द्रगुप्त मौर्य के
- रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी ?
– इल्तुतमिश की
- जातक ग्रंथ है ?
– बौद्ध धर्म से संबंधित
- गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम धर्माेपदेश कहां दिया ?
– सारनाथ में
- हर्षवर्धन किस चालुक्य शासक से पराजित हुआ था ?
– पुलकेशिन II से
- भारत में गुलाम वंश की स्थापना किसने की थी ?
– कुतुबुद्दीन ऐबक
- ‘अंगकोरवाट’ कहां स्थित है ?
– कम्बोडिया में
- कलिंग विजय के उपरांत अशोक महान ने किस धर्म को अंगीकार कर लिया था ?
– बौद्ध धर्म को
- मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली किसने स्थानांतरित किया ?
– शाहजहां ने
- बाबर का वास्तविक नाम क्या था ?
– जहीरूद्दीन
- श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की मूर्ति का निर्माण किसने करवाया था ?
– चामुंडराय
- कुषाण काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ था?
– कला के क्षेत्र में
- श्रीरंगपट्टनम में अंग्रेजों ने किसे पराजित किया था ?
– टीपू सुल्तान को
- किस पल्लव वंशीय शासक ने ‘मत्तविलास प्रहसन’ नाटक की रचना की थी ?
– महेन्द्रवर्मन प्रथम
- ‘मत्तविलास प्रहसन’ में किन पर व्यंग्य किया गया है?
– कापलिकों और भिक्षुओं पर
- गुप्त संवत् का प्रचलन किस राजा ने किया था ?
– चन्द्रगुप्त प्रथम
- चंगेज खां किस देश का निवासी था ?
– मंगोलिया का
- बंगाल के पाल वंश का संस्थापक कौन था ?
– गोपाल
- दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम स्थायी सेना का निर्माण किया ?
– अलाउद्दीन खिलजी
- अकबर द्वारा निर्मित ‘बुलन्द दरवाजा’ कहां है ?
– फतेहपुर सीकरी (आगरा)
- ‘ब्लैक पगौडा’ के नाम से कौन सा मंदिर विख्यात है ?
– कोणार्क मंदिर
- भारत के महान विधि निर्मता कौन थे ?
– मनु
- कालीबंगा किस प्रदेश में स्थित है ?
– राजस्थान
- महमूदशाह को पराजित कर मालवा पर विजय के उपरांत ‘विजय स्तंभ’ का निर्माण किसने करवाया था ?
– राणा कुंभा
- दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ?
– औरंगजेब ने