1. नटराज की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा किस कला का सुंदर उदाहरण है ?
    – चोल कला का
  2. सांची का स्तूप किसने बनवाया था ?
    – सम्राट अशोक ने
  3. तमिलनाडु में महाबलीपुरम मंदिर किसके शासनकाल में बनाया गया ?
    – पल्लवों के
  4. सिंधु घाटी के लोग किस वृक्ष की पूजा करते थे ?
    – पीपल की
  5. प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान किसके शासनकाल में भारत आया था ?
    – चन्द्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)
  6. हर्षचरित किसने लिखी थी ?
    – बाणभट्ट
  7. लुम्बिनी किसका जन्म स्थल है ?
    – गौतम बुद्ध
  8. कौन सा प्राचीन राजवंश अपनी नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था?
    – चोल
  9. अजंता और ऐलोरा की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं ?
    – महाराष्ट्र
  10. अष्टाध्यायी के लेखक कौन थे ?
    – पाणिनी
  11. पहली बौध्द परिषद् (संगीति) कहां पर आयोजित हुई थी?
    – राजगृह (गिरिव्रज)
  12. लोगों से सीधे संपर्क रखने वाला/सीधे बात करने वाला राजा कौन था ?
    – सम्राट अशोक
  13. सबसे प्राचीन वेद कौन सा है ?
    – ऋग्वेद
  14. आर्यभट्ट किस शासक के समकालीन था ?
    – चन्द्रगुप्त द्वितीय के
  15. श्रीनगर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
    – झेलम नदी के
  16. जयपुर किसने स्थापित किया था ?
    – सवाई जयसिंह
  17. राजस्व (मालगुजारी) सुधार शुरू करने में अकबर की सहायता किसने की थी?
    – टोडरमल
  18. मनसबदारी प्रथा किसने चलाई थी ?
    – अकबर ने
  19. चंगेज खां किसके शासनकाल में सिंधु नदी पर पहुंचा था ?
    – इल्तुतमिश
  20. जहांगीर ने किस कला को संरक्षण दिया?
    – चित्रकला
  21. आइने अकबरी किसके द्वारा लिखा गया था ?
    – अबुल फजल
  22. दिल्ली पर राज करने वाली पहली और एकमात्र महिला सुल्तान कौन थी ?
    – रजिया सुल्तान
  23. पानीपत की प्रथम लड़ाई किनके बीच हुई थी ?
    – बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच
  24. पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ?
    – 1526 ई. में
  25. विजयनगर साम्राज्य का पतन किस लड़ाई के कारण हुआ?
    तालिकोटा की लड़ाई
  26. सूर्य मंदिर कहां स्थित है ?
    – ओडिशा में
  27. विजय स्तंभ कहां स्थित है ?
    – चितौड़गढ़ में
  28. तलवंडी किस सिक्ख गुरु से संबंधित है ?
    – गुरुनानक
  29. टीपू सुल्तान की राजधानी कहां थी ?
    – श्रीरंगपट्टनम
  30. ‘ग्रांड ट्रंक रोड’ का निर्माण किसने करवाया था ?
    – शेरशाह सूरी ने
  31. फतेहपुर सीकरी का निर्माण किस मुगल बादशाह ने करवाया था ?
    – अकबर ने
  32. अकबरनामा के लेखक कौन थे ?
    – अबुल फजल
  33. हर्षवर्धन के शासनकाल में शिक्षा की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था किस स्थान पर थी ?
    – नालंदा में
  34. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे ?
    – महावीर स्वामी
  35. मेगस्थनीज किसके शासनकाल में भारत आया था ?
    – चन्द्रगुप्त मौर्य के
  36. रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी ?
    – इल्तुतमिश की
  37. जातक ग्रंथ है ?
    – बौद्ध धर्म से संबंधित
  38. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम धर्माेपदेश कहां दिया ?
    – सारनाथ में
  39. हर्षवर्धन किस चालुक्य शासक से पराजित हुआ था ?
    पुलकेशिन II से
  40. भारत में गुलाम वंश की स्थापना किसने की थी ?
    – कुतुबुद्दीन ऐबक
  41. ‘अंगकोरवाट’ कहां स्थित है ?
    – कम्बोडिया में
  42. कलिंग विजय के उपरांत अशोक महान ने किस धर्म को अंगीकार कर लिया था ?
    – बौद्ध धर्म को
  43. मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली किसने स्थानांतरित किया ?
    – शाहजहां ने
  44. बाबर का वास्तविक नाम क्या था ?
    – जहीरूद्दीन
  45. श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की मूर्ति का निर्माण किसने करवाया था ?
    – चामुंडराय
  46. कुषाण काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ था?
    – कला के क्षेत्र में
  47. श्रीरंगपट्टनम में अंग्रेजों ने किसे पराजित किया था ?
    – टीपू सुल्तान को
  48. किस पल्लव वंशीय शासक ने ‘मत्तविलास प्रहसन’ नाटक की रचना की थी ?
    – महेन्द्रवर्मन प्रथम
  49. ‘मत्तविलास प्रहसन’ में किन पर व्यंग्य किया गया है?
    – कापलिकों और भिक्षुओं पर
  50. गुप्त संवत् का प्रचलन किस राजा ने किया था ?
    – चन्द्रगुप्त प्रथम
  51. चंगेज खां किस देश का निवासी था ?
    – मंगोलिया का
  52. बंगाल के पाल वंश का संस्थापक कौन था ?
    – गोपाल
  53. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम स्थायी सेना का निर्माण किया ?
    – अलाउद्दीन खिलजी
  54. अकबर द्वारा निर्मित ‘बुलन्द दरवाजा’ कहां है ?
    – फतेहपुर सीकरी (आगरा)
  55. ब्लैक पगौडा’ के नाम से कौन सा मंदिर विख्यात है ?
    – कोणार्क मंदिर
  56. भारत के महान विधि निर्मता कौन थे ?
    – मनु
  57. कालीबंगा किस प्रदेश में स्थित है ?
    – राजस्थान
  58. महमूदशाह को पराजित कर मालवा पर विजय के उपरांत ‘विजय स्तंभ’ का निर्माण किसने करवाया था ?
    – राणा कुंभा
  59. दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ?
    – औरंगजेब ने

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder