Skip to content
- गिनी जलधारा किस प्रकृति की धारा है?
– गर्म जलधारा
- अटलांटिक महासागर की सर्वाधिक लवणता कहां पायी जाती है?
– सारगैसो सागर में
- सारगैसो सागर का नाम सारगैसो क्यों पड़ा?
– सारगैसम नामक की जड़विहीन घास के कारण
- क्यूरोशिओं धारा अटलांटिक महासागर की किस जलधारा से साम्यता रखती है?
– फ्लोरिडा की गर्म धारा से
- केल्विन धारा किस प्रकृति की जलधारा है?
– गर्म धारा
- किस धारा को एक मौसमी घटना के रूप में लिया जाता है?
– एल-निनो जलधारा को
- किस महासागर की विपरीत विषुवत रेखीय धारा का सर्वाधिक विस्तार होता है?
– प्रशांत महासागर की
- गल्फ स्ट्रीम की खोज किसने की थी?
– पोंस डी लिओन ने
- ग्रांड बैंक कहां स्थित है?
– गल्फ स्ट्रीम एवं लेब्राडोर के मिलन स्थल पर ग्रांड बैंक स्थित है।
- इरमिंजर जलधारा किस प्रकृति की है और कहां प्रवाहित होती है?
– यह गर्मधारा है और आइसलैण्ड के दक्षिण में प्रवाहित होती है।
- मडेरिया तथा केपवर्ड के बीच कौन-सी धारा प्रवाहित होती है?
– कनारी धारा
- विस्के की खाड़ी में कौन-सी धारा प्रवाहित होती है?
– रेनेल धारा
- गल्फ स्ट्रीम धाराक्रम में किन धाराओं को सम्मिलित किया गया है?
– फ्लोरिडा धारा, गल्फ स्ट्रीम तथा उत्तरी अटलांटिक प्रवाह
- बैफिन की खाड़ी से कौन-सी धारा दक्षिणी दिशा में प्रवाहित होती है?
– लेब्रोडोर की ठंडी धारा
- विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?
– सुपीरियर झील
- सुपीरियर झील किन दो देशों के बीच स्थित है?
– यूएसए व कनाड़ा
- संसार की सर्वाधिक गहरी झील है?
– रूस में स्थित बैकाल झील (1620 मीटर)
- विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील कौन-सी है?
– ओजोस डेल सलाडो, अर्जेंटीना
- विश्व की सबसे ऊंची नौकागम्य झील है?
– टिटिकाका झील, यह झील पेरू व बोलीविया में स्थित है।
- खारे पानी की झील अरल सागर कहां स्थित है?
– कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान की सीमा पर
- क्रेटर झील के उदाहरण है –
– विक्टोरिया झील (अफ्रीका), टिटिकाका झील व लुनार झील
- 12वां विश्व झील सम्मेलन कहां आयोजित किया गया?
– नवम्बर 2007, जयपुर में
- संसार का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?
– ग्रीनलैण्ड
- प्रशान्त महासागर का सबसे बड़ा द्वीप कौनसा है?
– न्यूगिनी
- हिन्द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप है?
– मेडागास्कर
- जापान का सबसे बड़ी द्वीप कौन-सा है?
– हान्शू
Very good
It’s a good questions