प्राचीन भारत के एक महान शिक्षा केन्द्र, विक्रमशिला महाविहार की स्थापना की थी-

निम्नलिखित में से कौन वारकरी सम्प्रदाय का संत था?
अ. निम्बार्क
ब. चक्रधर
स. नामदेव
द. रामदास
उत्तर – स
व्याख्या – वारकरी संप्रदाय की स्थापना नामदेव (1270 से 1350 ई.) ने की थी। वह महाराष्ट्र के संत थे, जो दर्जी समुदाय से थे। उन्होंने जातिगत भेदभाव का विरोध किया। इनके आराध्य देव पंढरपुर के बिठोवा या विट्ठल (भगवान विष्णु के रूप) थे। विठोवा या विट्ठल के उपासकों को वारकरी सम्प्रदाय के नाम से जाना जाता है।
रामदास – दासबोध

जैन साधु, जो अकबर के दरबार में कुछ वर्ष रहा और जिसे जगद्गुरु की उपाधि से सम्मानित किया गया, वह था?
अ. हेमचन्द्र
ब. हरिविजय सूरि
स. जिनसेन
द. उमास्वामी
उत्तर- ब

निम्नलिखित मुगल शहजादियों में से किसने हुमायूंनामा लिखा था?
अ. जेबुन्निसां
ब. जहांआरा
स. गुलबदन बेगम
द. रोशन आरा
उत्तर- स

प्राचीन भारत के एक महान शिक्षा केन्द्र, विक्रमशिला महाविहार की स्थापना की थी-
अ. कुमारगुप्त ने
ब. हर्ष ने
स. धर्मपाल ने
द. लक्ष्मणसेन ने
उत्तर- स

बौद्ध, हिन्दू एवं जैन शैलकृत गुहाएं एक साथ विद्यमान हैं?
अ. अजन्ता में
ब. एलीफैंटा में
स. एलोरा में
द. कार्ले में
उत्तर- स
व्याख्या- एलोरा में बौद्ध, हिन्दु एवं जैन शैलकृत गुहाएं एक साथ विद्यमान है। इन गुहाओं का निर्माण राष्ट्रकूट शासकों ने 750 ई. से 950 ई. के मध्य करवाया था। यहां बौद्ध चैत्य एवं बिहार, हिन्दू मंदिर और जैन देवालय आदि कुल मिलाकर 34 की संख्या में पर्वतों को तराश कर बनाए गए हैं।

शिलप्पादिकारम् के लेखक थे?
अ. इलंगो
ब. परणर
स. करिकाल
द. विष्णुस्वामिन
उत्तर – अ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *