विज्ञान के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

जैव कोशिका का वह भाग जो ‘पावर हाउस’ कहलाता है?

  • माइटोकॉन्ड्रिया।

प्लाज्मा झिल्ली बनी होती है?

  • प्रोटीन एवं लिपिड से।

प्रोटीन संश्लेषण (Protein Synthesis) में सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका है?

  • अंतःद्रव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulum) और राइबोसोम (Ribosome) की।

प्राणियों में स्तम्भ कोशिकाओं के प्रत्यारोपण के संदर्भ में सत्य कथन है?

  • ये प्राणी में जीवन भर स्वयं गुणन करती है, ये अंगों के क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत करती है तथा ये एक या अधिक प्रकार की विशिष्ट कोशिकाओं को बनाने की क्षमता रखता है।

हमारे तंत्र में अधिकतम ए.टी.पी. अणुओं को उत्पन्न करने वाला पद है?

  • क्रेब्स चक्र।

विषाणु किस पदार्थ के बने होते हैं?

  • सम एकल तंतु आर.एन.ए. अणु से बने होते हैं।

केन्द्रक के अलावा कोशिका के जिस कोशिकांग में डी.एन.ए. होता है, वह है?

  • माइटोकॉन्ड्रिया।

साधारण मानव में गुणसूत्र होते हैं?

  • 46 गुणसूत्र

मानव शरीर की कोशिकाओं में पाए जाने वाले गुणसूत्र जोड़ों की संख्या है?

  • 23 जोड़े

जीवों में अत्यधिक विविधता का कारण है?

  • उत्परिवर्तन।

लिंग गुणसूत्र नहीं होते हैं?

  • छिपकली में।

पादप कोशिका जंतु कोशिका से किस प्रकार भिन्न होती है?

  • कोशिका भित्ति के कारण।

जन्तु कोशिका में अनुपस्थित होती है?

  • सेलुलोज की कोशिका भित्ति

हमारे शरीर का अधिकतम भार होता है?

  • जल का, 65 प्रतिशत।

लौह, सोडियम, ऑक्सीजन एवं आयोडीन में से मानव शरीर में सर्वाधिक प्रचुरता से पाया जाने वाला तत्व है?

  • ऑक्सीजन।

लोहा, सोडियम, फॉस्फोरस एवं कैल्शियम में से मानव शरीर में अधिकतम मात्रा में पाया जाने वाला तत्व होता है?

  • कैल्शियम।

वयस्क मानव में कितनी अस्थियां होती हैं?

  • 206 अस्थियां।

20 वर्ष की आयु पर मानव शरीर में हड्डियों की संख्या होती है?

  • लगभग 206

मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी है?

  • स्टेपीज (कान में)।

मानव की खोपड़ी में होती है?

  • 28 अस्थियां।

मानव के शरीर में कितने जोड़े पसलियों के होते हैं?

  • 12 जोड़े

मानव हड्डियों में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है?

  • कैल्शियम फॉस्फेट

कशेरुक रज्जु (Spinal Cord) में से निकलती है?

  • 31 जोड़ियां तंत्रिकाएं

हमारे शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशियां होती हैं?

  • जबड़े में।

मस्तिष्क जिम्मेदार है?

  • सोचने के लिए, हृदय गति नियंत्रण के लिए तथा शरीर के संतुलन के लिए।

मानव के मस्तिष्क में स्मरण क्षमता होती है?

  • सेरीब्रम में।

प्रतिवर्ती क्रियाओं (Reflex Action) का नियंत्रण केन्द्र है?

  • कशेरुक रज्जु में।

श्वसन क्रिया में वायु के जिस घटक की मात्रा में कोई परिवर्तन नहीं होता है, वह है?

  • नाइट्रोजन।

एजोला बहुधा जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसका सहचारी है?

  • नील हरित शैवाल।

एजोला है एक –

  • जलीय फर्न

जलीय फर्न, जिसे जैव उर्वरक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, वह है?

  • एजोला।

सायनो बैक्टीरिया, प्रोटोजोआ तथा विषाणु में से वह जो जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग होते हैं?

  • सायनो बैक्टीरिया।

सोयाबीन में नाइट्रोजन स्थिरीकरण (Nitrogen Fixation) के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया है?

  • राइजोबियम जैपोनिकम।

2,4-D है?

  • एक खरपतवारनाशी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *