• भौगोलिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत के महत्त्वपूर्ण राज्यों में स्थान रखता है। यहां की भूमि अत्यंत उपजाऊ है।
  • वर्तमान उत्तर प्रदेश का भौगोलिक स्वरूप 9 नवम्बर 2000 को अस्तित्व में  आया। जब 9 नवम्बर 2000 को उत्तर प्रदेश के 13 पर्वतीय जिलों को अलग कर उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया गया।
अक्षांशीय व देशान्तरीय विस्तार

अक्षांशीय विस्तार

  • उत्तर प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से 23°52′ उत्तरी अक्षांश से 30°24′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश का कुल अक्षांशीय विस्तार 6°32′ है।
  • उत्तर प्रदेश का देशांतरीय विस्तार 77°05′ पूर्व से 84°38′ पूर्वी देशांतर के मध्य है। उत्तर प्रदेश का कुल देशांतरीय विस्तार 7°33′ है।
  • उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी. है।
  • यह देश के कुल क्षेत्रफल (32,87,263 वर्ग किमी.) का करीब 7.33% के बराबर है।
  • उत्तर प्रदेश की पूर्व से पश्चिम तक की लंबाई 650 किमी. और उत्तर से दक्षिण तक चौड़ाई 240 किमी. है।
उत्तर प्रदेश की सीमा रेखा
  • उत्तर प्रदेश की सीमा आठ राज्यों से सटी हुई है।
  • पूर्व में— बिहार, झारखंड
    पश्चिम में — राजस्थान, हरियाणा
    उत्तर में — उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश और
    दक्षिण में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ हैं।
  • यूपी नेपाल से अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है।
  • वहीं एक केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली से भी सीमा बनाता है। इसकी सीमाएं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद एवं गौतम बुद्ध नगर से लगी हुई है।
  • उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी सीमा रेखा मध्य प्रदेश राज्य के साथ स्पर्श करती है।
  • वहींं सबसे कम सीमा रेखा हिमाचल प्रदेश राज्य के साथ है।
  • उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, पश्चिमी जिला शामली, उत्तरी जिला सहारनपुर और दक्षिणतम जिला सोनभद्र है।
  • नेपाल से उत्तर प्रदेश के 7 जिले स्पर्श करते हैं और उसके साथ 579 किमी की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा बनाते हैं। जिनका पर्वू से पश्चिम क्रम इस प्रकार है: महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभी​त।
  • यूपी के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले जिलों का घटता क्रम: खीरी, सोनभद्र, हरदोई और सीतापुर
    न्यूनतम क्षेत्रफल वाले जिलों का बढ़ता क्रम: हापुड़, गाजियाबाद, भदोही, शामली
Categories: UPPSC

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder