द्वितीय श्रेणी अध्यापक 2016 हिंदी हल प्रश्न पत्र

01 जुलाई, 2017

1. निम्नांकित में विस्मयादिबोधक अव्यय‘ का उदाहरण है:

(1) मानो

(2) ताकि

(3) यदि

(4) वाह

उत्तर- 4

2. निम्न में से किस विकल्प में सभी शब्द जातिवाचक संज्ञा हैं?

(1) भारत, रामायण, मोहन

(2) पुस्तक, पहाड़, नदी

(3) जयपुर, लड़की, बुढ़ापा

(4) गंगा, हिमालय, मनुष्य

उत्तर- 2

3. निम्न में से किस विकल्प में सभी शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं हैं?

(1) मिठास, शिष्टता, माहात्म्य

(2) राष्ट्रीयता, देवत्व, माधुर्य

(3) नम्रता, दासता, व्यावहारिक

(4) दानव, मनुष्य, ब्राह्मण

उत्तर- 4

4. निम्न में से किस वाक्य में सम्बन्धवाचक सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है?

(1) आप जो न करो, सो थोड़ा है।

(2) जितना गुड़ डालोगे, उतना मीठा होगा।

(3) तुम अपनी पुस्तक पढ़ो।

(4) जैसी करनी, वैसी भरनी।

उत्तर- 3

5. प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण नहीं है-

(1) गोविन्द ने राम को जगवाया।

(2) रमेश मजदूर से पेड़ कटवाता है।

(3) प्रशान्त अनिल से पत्र लिखवाता है।

(4) वह खाना खाकर सो गया।

उत्तर- 4

6. निम्न वाक्यों में से कौन सा वाक्य मिश्र वाक्य नहीं है?

(1) बादल खूब गरजे किन्तु वर्षा नहीं हुई।

(2) जो परिश्रम करते हैं, वे सफल होते हैं।

(3) प्रमोद ने कहा कि मैं गाँव नहीं जाऊँगा।

(4) यौवन वह काल है, जब चरित्र का निर्माण होता है।

उत्तर- 1

7. द्वन्द्व समास किस शब्द में नहीं है?

(1) हरिहर  (2) शीतोष्ण

(3) गौरीशंकर  (4) मंत्रि-परिषद्

उत्तर- 4

8. किस समास में विशेषण-विशेष्य या उपमेय उपमान का सम्बन्ध होता है?

(1) संबंध तत्पुरुष समास (2) कर्मधारय समास

(3) अव्ययीभाव समास (4) द्वन्द्व समास

उत्तर- 2

9. ‘वागीश‘ शब्द का संधि विच्छेद है-

(1) वाग् + ईश (2) वाक् + ईश

(3) वाग + ईश (4) वागी + ईश

उत्तर- 2

10. इनमें से विशेषण उपवाक्य‘ है-

(1) गुरुजी ने कहा कि वे आज नहीं आएंगे। 

(2) जो रुपए मुझे मिले थे, वे खर्च हो गए।

(3) मैं ज्योंही वहाँ पहुँचा, वह चला गया।

(4) यदि वह कहेगा तो मैं भी चलूँगा।

उत्तर- 2

11. इनमें से कौन सा वाक्य संयुक्त वाक्य‘ है?

(1) पुलिस ने उस लड़के को पकड़ लिया जिसने चोरी की थी।

(2) यह वही मकान है जिसमें मैं रहता था।

(3) बच्चे को उसकी पुस्तकें लौटा दो।

(4) लड़का आया किन्तु वह रुका नहीं।

उत्तर- 4

12. निम्नलिखित में से किस शब्द में व्यंजन संधि है?

(1) नमस्ते

(2) नीरस

(3) तदनुसार

(4) अत्याचार

उत्तर- 3

13. इनमें से किस शब्द में अपादान तत्पुरुष‘ समास है?

(1) पदच्युत

(2) शोकाकुल

(3) बाढ़पीड़ित

(4) हस्तलिखित

उत्तर- 1

14. किस शब्द में प्र‘ उपसर्ग नहीं है?

(1) प्रज्वलित

(2) प्रत्यक्ष

(3) प्रचार

(4) प्रकाशित

उत्तर- 2

15. इनमें से किस शब्द में गार‘ प्रत्यय नहीं है?

(1) मददगार

(2) गुनहगार

(3) यादगार

(4) उद्गार

उत्तर- 4