आर.पी.एस.सी द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे— पटवारी, महिला पर्यवेक्षक, तृतीय श्रेणी अध्यापक, द्वितीय श्रेणी अध्यापक, फर्स्ट ग्रेड टीचर, आरएएस, एसआई में पूछे गए महत्त्वपूर्ण प्रश्न का संकलन
जिस जिले का वार्षिक वर्षा में विषमता का प्रतिशत सर्वाधिक है, वह है?
– जैसलमेर
राजस्थान में जून माह में न्यूनतम वायुदाब जिस जिले से सम्भावित है, वह है?
– जैसलमेर
पश्चिमी विक्षोभ के कारण, राजस्थान में शीतकाल में होने वाली वर्षा कहलाती है?
– मावठ
राजस्थान में सर्दियों की वर्षा मुख्यतः होती है?
– उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से
राजस्थान का वह जिला जिसमें औसत वर्षा सबसे अधिक होती है?
– झालावाड़
राज्य का आर्द्र जिला कहलाता है?
– झालावाड़
मनसून शब्द किस भाषा से बना है?
– अरबी
सिलिका सैण्ड (कांच बालुका) को मुख्यतः प्रयुक्त किया जाता है?
– कांच उद्योग में
दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मृदा की प्रधानता है?
– मध्यम काली मिट्टी
राजस्थान के किस प्रदेश में एंटिसोल समूह की मृदा मिलती है?
– पश्चिमी
भूरी दोमट मिट्टी पाई जाती है?
– बीकानेर एवं श्रीगंगानगर में
लीली, सीरमा, सूकली तथा राकड़ प्रकार है?
– मेवा मिट्टी के
जल में किसकी अधिकता से मिट्टी क्षारीय हो जाती है?
– सोडियम क्लोराइड
हाड़ौती पठार की मिट्टी है?
– मध्यम काली
राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार किस नदी का प्रवाह क्षेत्र माना जाता है?
– बनास
राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र है?
– अरावली के दोनों तरफ का भाग
कोपेन द्वारा प्रस्तुत जलवायु प्रदेशों में कौनसा सुमेलित नहीं है-
अ. AW – दक्षिणी राजस्थान
ब. Cwg – उत्तरी राजस्थान
स. Bw hw – शुष्क मरुस्थल
द. Bwhw – अर्द्ध शुष्क मरुस्थल
उत्तर – ब
मावट जिससे होती हैं वह है?
– पश्चिमी विक्षोभ
EA’d जलवायु पाई जाती है?
– बाड़मेर-जैसलमेर में
राजस्थान में न्यूनतम ग्रीष्मकालीन तापमान आलेखित कयिा जाने वाला भाग है?
– दक्षिणी-पश्चिमी भाग
किस खुशबूदार उपज के उत्पादन के लिए नागौर प्रसिद्ध हैं?
– मैथी
सूड़ है?
– खेत जोतने से पहले खेत के झाड़-झंखाड़ साफ करना।
भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए निम्न में से कौनसी फसल उगाई जाती है?
– उड़द
राज्य में सरसों तेल उद्योग का प्रमुख केन्द्र है?
– भरतपुर
राजस्थान का किसके उत्पादन में देश में प्रथम स्थान है?
– सरसों
राजस्थान में अमेरिकन कपास का उत्पादन किस जिले में होता है?
– श्रीगंगानगर
देश में राजस्थान किसका एकमात्र सबसे बड़ा उत्पादक है?
– बाजरा
राज्य के किस जिले का ‘अन्न का कटोरा’ कहते हैं?
– श्रीगंगानगर को
किस फसल की खेती हेतु 15 से 24 डिग्री सेल्सियस तापमान तथा 100 से 200 सेमी वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है?
– गन्ना
राजस्थान में कपास मुख्यतया किन जिलों में उत्पादित होती है?
– श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अलवर
भारत में हरित क्रांति एम.एस. स्वामीनाथन के प्रयासों से कब प्रारम्भ हुई?
– 1966-67 में
राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र स्थित है?
– सेवर (भरतपुर)
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केन्द्र कहां स्थापित किए गए हैं?
– तबीजी (अजमेर) और सेवर (भरतपुर)
रबी की फसल बोई जाती है?
– नवम्बर में
लाल मिर्च के लिए कौन-सा क्षेत्र प्रसिद्ध है?
– मथानिया
खस का उत्पादन मुख्य रूप से किस जिले में किया जाता है?
– टोंक
इजराइल की सहायता से राजस्थान के शुष्क प्रदेशों में जिस फसल को बोया जाता है, वह है?
– होहोबा
राज्य में प्रमुख चावल उत्पादक जिले हैं?
– हनुमानगढ़, बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर, बूंदी
टसर (कृत्रिम रेशम) विकास कार्यक्रम, 1986 में किन जिलों में प्रारम्भ किया गया?
– उदयपुर, कोटा तथा बांसवाड़ा
राजस्थान का राजकोट बीकानेर के लूणकरणसर स्थान को कहा जाता है, इसका कारण है?
– यहां सर्वाधिक मूंगफली उत्पादित होती है
राजस्थान में सुनहरी क्रांति का संबंध है?
– बागवानी उत्पादन
राजस्थान में माही कंचन, माही धवल और मेघा किस्में हैं?
– मक्का की
राजस्थान में अनार की ‘सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस’ कहां स्थित है?
– ढिंढोल, जयपुर
स्थानांतरित कृषि को राजस्थान में किस नाम से जाना जाता है?
– वालरा
पशु संपदा
थारपारकर प्रजाति कहां पाई जाती है?
– राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में
सींकला, झेरणा, नेतरा तथा गिड़गिड़ी संबंधित है?
– दही बिलौने से
राजस्थान का राज्य पक्षी कौनसा है?
– गोडावन
राजस्थान का राज्य पशु है?
– चिंकारा
पीवणा किस जीव की प्रजाति है?
– सांप
राजस्थान में भैंस की मुख्यतः पांच नस्लें पाई जाती हैं, जो हैं?
– मुर्राह, जाफराबादी, भदावरी, मुरादाबादी एवं नागपुरी
किस नस्ल की भेड़ शेखावाटी क्षेत्र में पाई जाती है जो अच्छी किस्म की ऊन के लिए प्रसिद्ध है?
– चोकला
दुग्ध-उत्पादन हेतु गाय की प्रसिद्ध नस्लें हैं?
– थारपारकर एवं राठी
केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान स्थापित है?
– अविकानगर, टोंक में
महिला पर्यवेक्षक 2015
वर्षा ऋतु में मानसूनी हवाओं की दिशा होती है?
– दक्षिणी पश्चिम से उत्तर पूर्व
कोपेन ने जलवायु प्रदेशों के वर्गीकरण का आधार माना है?
– वनस्पति
Bw hw से अभिप्राय है?
– शुष्क-उष्ण कटिबन्धीय मरुस्थलीय जलवायु
DA’w जलवायु पाई जाती है?
– मेवात क्षेत्र में
EA’d जलवायु पाई जाती है?
– बाड़मेर-जैसलमेर
निम्न में से राजस्थान में कौनसी जलवायु नहीं पाई जाती है?
– ध्रुवीय
वर्षा को जलवायु वर्गीकरण का आधार माना है?
– थार्नथ्वेट
पटवारी परीक्षा 2011 में पूछे गए प्रश्न
राजस्थान में ईसबगोल की खेती के लिए जाना जाता है?
– जालौर
राजस्थान में मूंगफली का सर्वाधिक उत्पादन कहां होता है?
– लूणकरणसर
राष्ट्रीय सरसो अनुसंधान केन्द्र की सेवर में स्थापना हुई थी?
– 1993 में
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि जलवायु खण्ड कौनसा है?
– शुष्क पश्चिमी मैदानी खण्ड
निम्न में से सही कथन को चुनिए-
कथन, अ. राजस्थान में खरीफ तिलहनों में मूंगफली, तिल, सोयाबीन तथा अरण्डी शामिल है।
ब. राजस्थान में रबी तिलहनों में राई, सरसो, तारामीरा तथा अलसी शामिल हैं।
उत्तर- उपरोक्त दोनों कथन सही है।
जल में किसकी अधिकता से मिट्टी क्षारीय हो जाती है?
– सोडियम क्लोराइड
राजस्थान की मिट्टी के सम्बन्ध में निम्न में से कौनसा कथन सत्य है?
अ. दक्षिण-पूर्वी भाग में बेसाल्ट लावा के क्षरण से काली मिट्टी का निर्माण हुआ है।
ब. दक्षिण भाग में फॉस्फेटिक शैलों के क्षरण से मिश्रित लाल मिट्टी का निर्माण हुआ है।
उत्तर- दोनों ही कथन सत्य है
राजस्थान में तम्बाकू का सबसे अधिक उत्पादन किस जिले में होता है?
– झुंझुनूं में, वर्तमान में अलवर में
राजस्थान में मूंगफली का सर्वाधिक उत्पादन होता है?
– जोधपुर में
कौनसा जिला घोड़ा-जीरा हेतु प्रसिद्ध है?
– जालौर
कपास की फसल के लिए राज्य के कौनसे मिट्टी क्षेत्र अधिक उपयुक्त है?
– मध्यम काली मिट्टी क्षेत्र