Social Science 2nd grade teacher solved paper 2018

सामाजिक विज्ञान द्वितीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा – 2018

29 अक्टूबर, 2018

1. अबुल फज़ल के अनुसार सूफियों के कितने सम्प्रदाय थे?

(1) 10

(2) 12

(3) 14

(4) 16

उत्तर- 3

2. झाँसी को ब्रिटिश साम्राज्य में कब सम्मिलित किया गया?

(1) 1850

(2) 1853

(3) 1856

(4) 1860

उत्तर- 2

3. महावीर स्वामी की मृत्यु किस स्थान पर हुई?

(1) कुण्डग्राम

(2) पावा

(3) लुम्बिनी

(4) कुशीनारा

उत्तर- 2

4. तृतीय एस्टेट ने फ्रांस में स्वयं को कब राष्ट्रीय असेम्बली घोषित किया?

(1) 17 जून, 1789

(2) 14 जुलाई, 1789

(3) 4 अगस्त, 1789

(4) 14 जुलाई, 1790

उत्तर- 1

5. बुद्ध किस वंश से सम्बन्धित थे?

(1) शाक्य

(2) मल्ल

(3) कोलीय

(4) कुरु

उत्तर- 1

6. दाण्डी यात्रा शुरू हुई थी?

(1) 12 मार्च, 1930

(2) 6 अप्रैल, 1930

(3) 12 नवम्बर, 1930

(4) 12 सितम्बर, 1931

उत्तर- 1

7. मनसबदारी व्यवस्था में 1/3 और 1/4 का नियम किसने शुरू किया?

(1) अकबर

(2) जहाँगीर

(3) शाहजहाँ

(4) औरंगजेब

उत्तर- 3

8. कबीर के गुरु थे?

(1) रामानुज

(2) रामानन्द

(3) तुलसीदास

(4) नरसी

उत्तर- 2

9. अमेरिका में स्वतंत्रता की घोषणा को कब अंगीकृत किया गया?

(1) 1770

(3) 1774

(2) 1772

(4) 1776

उत्तर- 4

10. गौरी शंकर ओझा के अनुसार गुप्त शासक थे-

(1) जाट

(3) ब्राह्मण

(2) वैश्य

(4) क्षत्रिय

उत्तर- 4

11. खूनी रविवार की घटना के समय रूस में जार कौन था?

(1) अलेक्जेन्डर III 

(2) निकोलस II

(3) नेपोलियन

(4) लेनिन

उत्तर- 2

12. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

(1) न्यूयॉर्क

(2) पेरिस

(3) लन्दन

(4) हेग

उत्तर- 1

13. सिन्धु घाटी सभ्यता में हमें स्टेडियम के प्रमाण कहाँ से मिले हैं?

(1) लोथल

(2) हड़प्पा

(3) राखीगढ़ी

(4) धोलावीरा

उत्तर- 4

14. यूनानी नाम अमित्राचेटस किस मौर्य शासक का समानार्थी है?

(1) चन्द्रगुप्त

(2) अशोक

(3) बिन्दुसार

(4) सुसीम

उत्तर- 3

15. इबादत खाना की स्थापना किस वर्ष हुई?

(1) 1572

(2) 1575

(3) 1579

(4) 1582

उत्तर- 2

16. मुगल शहर सूरत को शिवाजी ने किस वर्ष में लूटा?

(1) 1657

(2) 1660

(3) 1664

(4) 1675

उत्तर- 3

17. लोथल को किसने खोजा?

(1) डी.आर. साहनी

(2) आर.डी. बनर्जी

(3) एस.आर. राव 

(4) जे.पी. जोशी

 उत्तर- 3

18. किसने ‘क्रिप्स मिशन’ को दिवालिया बैंक के नाम अगली तारीख का चैक की संज्ञा दी?

(1) जवाहर लाल नेहरू

(2) मोहन दास गाँधी

(3) फिरोजशाह मेहता

(4) सुभाष चन्द्र बोस

उत्तर- 2

19. कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

(1) व्योमेश चन्द्र बनर्जी

(2) सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी

(3) बदरुद्दीन तैयबजी

(4) फिरोज़शाह मेहता

उत्तर- 1

20. जनगणना 2011 के अनुसार कुल जनसंख्या में, जैन धर्म की जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक किस जिले में था?

(1) जालौर

(2) उदयपुर

(3) बाड़मेर

(4) अजमेर

उत्तर- 2

21. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त के अनुसार द्वीपीय चापों तथा द्वीपीय तोरणों का निर्माण परिणाम है-

(1) महासागरीय महाद्वीपीय प्लेटों के अभिसरण का

(2) महाद्वीपीय महाद्वीपीय प्लेटों के अभिसरण का

(3) अपसारी प्लेट सीमाओं का

(4) महासागरीय महासागरीय प्लेटों के अभिसरण का

उत्तर- 4

22. ग्रीनविच के 75° पूर्वी देशान्तर का प्रतिध्रुवस्थ देशान्तर है-

(1) 105° पूर्व 

(2) 105° पश्चिम

(3) 75° पश्चिम 

(4) 155° पश्चिम

उत्तर- 2

23. छोटी एवं तीव्र नदियाँ, जो पश्चिमी घाट से निकलकर (उत्पन्न होकर) अरब सागर में जाकर मिलती हैं, उदाहरण हैं-

(1) अरीय प्रतिरूप अपवाह का

(2) द्रुमाकृतिक अपवाह का

(3) समानान्तर अपवाह का

(4) पूर्ववर्ती अपवाह का

उत्तर- 3

24. भारत में वर्षा की परिवर्तिता निम्नतम पायी जाती है-

(1) पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढालों में

(2) राजस्थान के थार मरुस्थल में

(3) केन्द्रीय भारत में

(4) पूर्वी तटीय मैदानों में

उत्तर- 1

25. किस सतह का एल्बीडो सर्वाधिक होता है?

(1) ताजा गिरी बर्फ

(2) घने बादल

(3) पुरानी बर्फ

(4) मिट्टी (गहरे रंग की)

उत्तर- 1

26. सूची 1 को सूची II से मिलाएँ तथा सूची के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें-

सूची -I                सूची- II

खनिज                 मुख्य उत्पादक जिला/जिले

(अ) पाइराइट      (i)अलवर

(ब) बेण्टोनाइट     (ii) सीकर

(स) लीथियम     (iii) बाड़मेर, बीकानेर

(द) स्लेट पत्थर   (iv) अजमेर

कूट :

(1) (अ)-(ii), (ब)-(iii), (स)-(iv), (द)-(i)

(2) (अ)-(iii), (ब)-(ii), (स)-(iv), (द)- (i)

(3) (अ)-(ii), (ब)-(i), (स)-(iii), (द)-(iv)

(4) (अ)-(ii), (ब)-(iii), (स)-(i), (द)-(iv)

उत्तर- 1

27. निम्नलिखित में कौन सा सुमेलित नहीं है?

(1) वान एलेन विकिरण मेखला – बहिर्मण्डल तथा चुम्बकीय मण्डल

(2) एप्लेटन परत –  एफ (F) परत (आयनमण्डल)

(3) कैनिली हैवीसाइड परत – डी (D) परत (आयनमंडल) 

(4) मौसमी घटनाओं की छत- ट्रोपोपॉज

उत्तर- 3

28. पृथ्वी की आन्तरिक संरचना के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें- 

(अ) एस्थेनोस्फीयर आंशिक पिघली अवस्था में है

(ब) लिथोस्फीयर की मोटाई लगभग 100 किलोमीटर है।

(स) महाद्वीपीय क्रस्ट मुख्यतः ग्रेनाइट से बनी है

(द) पृथ्वी का क्रोड़ / कोर मुख्यतः मैग्नीशियम से बना है।

सही कथनों का चयन करें:

(1) (अ), (ब), (स) तथा (द) 

(2) (अ), (स) तथा (द)

(3) (अ), (ब) तथा (स) 

(4) (ब), (स) तथा (द)

उत्तर-3

29. राजस्थान के कृषि विभाग के मिट्टी वर्गीकरण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सुमेलित नहीं है?

मृदा का प्रकार                         जिला/जिले

(1) सीरोजेम/साई रोजेम्स :      श्री गंगानगर

(2) रेवेरिना :                         श्री गंगानगर तथा हनुमानगढ़

(3) लाल-लोम :                     डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा

(4) नवीन उत्पत्ति वाली भूरी मृदा :  जालौर, पाली तथा नागौर

उत्तर- 4

30. महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति के महत्वपूर्ण कारक हैं-

(अ) सनातनी पवनें

(ब) समुद्र जल के तापमान में अन्तर

(स) समुद्र जल की लवणता में अन्तर

(द) पृथ्वी का परिक्रमण (रिवोल्यूशन)

सही कारकों का चयन करें:

(1) (अ). (ब), (स) तथा (द) 

(2) (अ), ( ब) तथा (स)

(3) (अ). (ब) तथा (द ) 

(4) केवल (अ) तथा (ब)

उत्तर-2 

31. चंद्रमा की कला/कलाओं की कौन सी दशा में लघु ज्वार आता है?

(1) प्रथम तथा तृतीय चतुर्थांश

(2) नवचन्द्र (क्रीसेन्ट)

(3) कुबड़ा/ उभड़ा (गिबस)

(4) अमावस्या तथा पूर्णिमा

उत्तर- 1

32. भारत में ‘लाख’ का प्रधान/ मुख्य उत्पादक राज्य है-

(1) छत्तीसगढ़

(2) पश्चिमी बंगाल

(3) महाराष्ट्र

(4) झारखण्ड

उत्तर- 4

33. निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सुमेलित नहीं है?

जलयान निर्माण उद्योग – अवस्थिति

(1) हिन्दुस्तान शिपयार्ड लि. – विशाखापत्तनम

(2) गार्डन रीच वर्कशॉप – कोलकाता

(3) मझगांव डॉक लि. – मार्मागाओ

(4) गोवा शिपयार्ड लि. – वास्को दा गामा

उत्तर- 3

34. निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

(1) कोरिओलिस बल पृथ्वी के घूर्णन का परिणाम है।

(2) कोरिओलिस बल विषुवत रेखा पर न्यूनतम होता है।

(3) फेरल के नियमानुसार पवनें उत्तरी गोलार्द्ध में अपने गमन मार्ग से बाँयी ओर विक्षेपित हो जाती हैं।

(4) पवन का वेग ब्यूफोर्ट स्केल द्वारा मापा जाता है ।

उत्तर- 3

35. टूजो विल्सन का ‘ऊष्ण स्थल सिद्धान्त’ सम्बंधित है-

(1) ज्वालामुखियों की उत्पत्ति से (अन्तरा प्लेट)

(2) नवीन वलित पर्वतों की उत्पत्ति से

(3) उष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों से

(4) महासागरीय धाराओं से

उत्तर- 1

36. राजस्थान में भौतिक आकृतियों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें – 

(अ) थार मरुभूमि में बालुका स्तूपों के मध्यवर्ती निम्नवर्ती गर्त ‘मरहो’ कहलाते हैं।

(ब) ‘उत्खात स्थलाकृति’ बनास बेसिन में पायी जाती है।

(स) राजस्थान के दक्षिणी पश्चिमी भाग में स्थित डोरा पर्वत अरावली पर्वतों का हिस्सा है ।

(द) ‘महान सीमान्त भ्रंश’ अरावली के पश्चिमी भाग के सहारे स्थित है।

सही कथनों का चयन करें-

(1) (अ), (ब), (स) तथा (द) 

(2) (अ), ( ब) तथा (स)

(3) केवल (अ) तथा (स) 

(4) (ब), (स) तथा (द)

उत्तर- 3

37. निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सुमेलित नहीं है?

सहायक नदी – मुख्य नदी

(1) बांडी – बेडच

(2) माशी – बनास

(3) सागी – लूनी

(4) कुराल – चम्बल

उत्तर- 1

38. ‘पाट’ क्षेत्र अवस्थित हैं?

(1) मेघालय पठार में

(2) बुंदेलखण्ड पठार में

(3) कर्नाटक पठार में

(4) छोटा नागपुर पठार में

उत्तर- 4

39. किसी वस्तु के उत्पादक के पूर्ति वक्र को प्राप्त करने के लिए निम्न में से किस घटक को स्थिर नहीं माना जाना चाहिये?

(1) उत्पादन की तकनीक

(2) कार्मिकों की मजदूरी

(3) वस्तु की कीमत

(4) सम्बन्धित वस्तुओं की कीमतें

उत्तर- 3

40. साख नियंत्रण की गुणात्मक पद्धति है?

(1) बैंक दर

(2) खुले बाजार की क्रियाएं

(3) न्यूनतम उधार दरें

(4) रिजर्व अनुपात

उत्तर- 3

41. भारत में बेरोजगारी के आँकड़े कौन उपलब्ध कराता-

(1) NSSO

(2) CSO

(3) योजना आयोग

(4) RBI

उत्तर- 1

42. साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद बराबर होता है-

(1) बाजार मूल्य पर NNP + अप्रत्यक्ष कर – अनुदान

(2) बाजार मूल्य पर NNP – अप्रत्यक्ष कर + अनुदान

(3) GNP – मूल्यहास

(4) GNP + अनुदान

उत्तर- 2

43. निम्न में से कौनसा किसी देश के लोगों के आर्थिक कल्याण को दर्शाने वाला एक सूचक है?

(1) प्रतिव्यक्ति वास्तविक आय 

(2) वैयक्तिक आय 

(3) राष्ट्रीय आय

(4) घरेलू आय

उत्तर- 1

44. निम्न में से किसे विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में सम्मिलित नहीं किया जाता है?

(1) ब्याज

(2) लगान

(3) लाभ

(4) मूल्यहास

उत्तर- 4

45. व्यक्ति जो प्रचलित मजदूरी दर पर काम करने को अनिच्छुक होते हैं, कहलाते हैं-

(1) स्वैच्छिक बेरोजगार

(2) भिन्नात्मक बेरोजगार

(3) आकस्मिक बेरोजगार

(4) मौसमी बेरोजगार

उत्तर- 1

46. आर्थिक उदारीकरण का मुख्य तत्व है?

(1) बाजार व्यवस्था को अपनाना।

(2) अनावश्यक आर्थिक नियंत्रणों को हटाना।

(3) अर्थव्यवस्था का भूमंडलीकरण।

(4) उपर्युक्त सभी

उत्तर- 4

47. भारत में आर्थिक सुधारों का प्रारम्भ किस वर्ष में हुआ?

(1) 1995

(2) 1991

(3) 1982

(4) 2001

उत्तर- 2

48. निम्न में से कौनसी तटस्थता वक्र की विशेषता नहीं है?

(1) वे मूलबिन्दु के उन्नतोदर होते हैं।

(2) वे दायीं ओर नीचे की तरफ झुकते हैं।

(3) वे परस्पर समानान्तर होते हैं।

(4) दो तटस्थता वक्र एक दूसरे को काट नहीं सकते।

उत्तर- 3

49. निम्नलिखित में से कौनसा भारत में गरीबी की रेखा को अधिकतर परिभाषित करता रहा है?

(1) कृषि की उत्पादकता

(2) बेरोजगारी

(3) आय की असमानता

(4) कैलोरी उपभोग

उत्तर- 4

50. संतृप्ति के बिन्दू पर किसी वस्तु की कुल उपयोगिता-

(1) शून्य

(2) न्यूनतम 

(3) अधिकतम

(4) ऋणात्मक

उत्तर- 3

51. भारत की नवीनतम विदेशी व्यापार नीति की समयावधि है-

(1) 2015-2020

(2) 2017-2022

(3) 2012-2017

(4) 2016-2021

उत्तर- 1

52. समान माँग वक्र पर नीचे की ओर गति दर्शाती है?

(1) माँग का विस्तार

(2) पूर्ति का विस्तार

(3) माँग में वृद्धि

(4) माँग में कमी

उत्तर- 1

53. भारत की ‘द्वितीय पंचवर्षीय योजना’ के वास्तविक शिल्पकार कौन थे?

(1) पी.सी. महालनोबिस 

(2) जवाहर लाल नेहरू

(3) डी. आर. गाडगिल

(4) बी. एस. मिन्हास

उत्तर- 1

54. निम्नलिखित में से कौन सा केन्द्रीय बैंक का कार्य नहीं है?

(1) सरकार को बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान करना

(2) जनता को बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान करना

(3) सरकार को उधार देना

(4) वाणिज्यिक बैंकों को उधार देना

उत्तर- 2

55. सभी वस्तुओं व सेवाओं के मूल्य के मापन का अर्थ मुद्रा के किस कार्य से लगाया जाता है?

(1) विनिमय का माध्यम

(2) लेखे की इकाई

(3) विलम्बित भुगतानों का मान

(4) मूल्य का संग्रह

उत्तर- 2

56. उपभोक्ता के साम्य बिंदु पर निम्न में से कौनसी शर्त पूर्ण होती है?

(1) MRSxy = Px /Py 

(2) MRSxy = MRTSLK

(3) MRTSLK = PL/PK

(4) MRSxy = PX

उत्तर- 1

57. निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा हाल ही के वर्षों में भारत के वस्तुओं व सेवाओं के निर्यातों में सर्वाधिक है?

(1) महाराष्ट्र

(2) गुजरात

(3) कर्नाटक

(4) तमिलनाडु

उत्तर- 1

58. जुलाई, 2018 में, नई दिल्ली में ‘दिल्ली डायलॉग’ के 10वें संस्करण का संबंध किस के साथ भारत की संलग्नता से है-

(1) सार्क

(2) एस. सी. ओ.

(3) आसियान

(4) ब्रिक्स

उत्तर- 3

59. किस संविधान संशोधन द्वारा संविधान में ‘संघ के मंत्रिमंडल’ शब्दावली को अंतःस्थापित किया गया है?

(1) 24वाँ संशोधन 

(2) 42वाँ संशोधन

(3) 44वाँ संशोधन

(4) 56वाँ संशोधन

उत्तर- 3

60. संविधान संशोधन प्रक्रिया के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए-

I. ऐसा संशोधन विधेयक संसद के किसी भी सदन में पुरःस्थापित किया जा सकता है।

II. दोनों सदनों में किसी असहमति की स्थिति में, राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक आहूत कर सकता है।

(1) केवल I सही है 

(2) केवल II सही है।

(3) I एवं II दोनों सही हैं।

(4) न तो I न ही II सही है।

उत्तर- 1

61. भारत के राष्ट्रपति के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए-

(1) राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 5 वर्ष है ।

(2) अपने उत्तराधिकारी के पद ग्रहण करने तक, राष्ट्रपति अपना पदधारण करेगा।

(3) राष्ट्रपति इस पद पर पुनर्निर्वाचन का पात्र है

(4) राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र भारत के मुख्य न्यायमूर्ति को संबोधित करता है।

उत्तर- 4

62. निम्नांकित में से कौन लोकप्रिय प्रभुसत्ता का समर्थक है?

(1) रूसो

(2) हॉब्स

(3) बैंथम

(4) ऑस्टिन

उत्तर- 1

63. छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा के उन्मूलन के ऑप्रेशन का कूट नाम है-

(1) ऑप्रेशन कोबरा

(2) ऑप्रेशन मुक्ति

(3) ऑप्रेशन ग्रीन हंट

(4) ऑप्रेशन वज्र

उत्तर- 3

64. हंबनटोटा बंदरगाह में चीन की भूमिका के कारण किस पड़ोसी देश के साथ भारत के संबंध तनावपूर्ण हो रहे हैं?

(1) बांग्लादेश

(2) पाकिस्तान

(3) मालदीव

(4) श्रीलंका

उत्तर- 4

65. निम्नांकित में से क्या राजनीति-सिद्धान्त के आधुनिक परिप्रेक्ष्य की अनुरूपता में नहीं है-

(1) शक्ति, अध्ययन के केंद्र के रूप में

(2) मूल्यमुक्त उपागम

(3) मानकीय राजनीति सिद्धान्त का विकास

(4) अनुभवमूलक आधार सामग्री का उपयोग

उत्तर- 3

66. ‘प्रभुत्व के साधन के रूप में शक्ति’ की संकल्पना के बजाय किसने शक्ति की संकल्पना का वर्णन ‘सहमति पर आधारित शक्ति’ के रूप में किया है?

(1) थॉमस हॉब्स 

(2) मैक्स वेबर

(3) हन्ना आरेंट

(4) विल्फ्रेडो पैरेटो

उत्तर- 3

67. भारत के संविधान की कौनसी विशेषता इसकी उद्देशिका में विशेषतः उल्लिखित नहीं है?

(1) समाजवादी

(2) संसदीय

(3) गणराज्य

(4) पंथनिरपेक्ष

उत्तर- 2

68. निम्नांकित में से, उस संसदीय समिति को पहचानिए, जो स्थायी समिति नहीं है?

(1) कार्य मंत्रणा समिति

(2) आचार समिति

(3) विशेषाधिकार समिति

(4) महिला सशक्तिकरण समिति

उत्तर- 2

69. किस वाद के फैसले में उच्चतम न्यायालय ने यह स्थापित किया है कि मूल अधिकारों एवं राज्य नीति के निदेशक तत्वों के मध्य समरसता (साम्यभाव) संविधान के मूल ढाँचे का आवश्यक लक्षण है?

(1) गोलकनाथ वाद, 1967

(2) केशवानंद भारती वाद, 1973

(3) मिनर्वा मिल्स वाद, 1980

(4) मेनका गाँधी वाद, 1978

उत्तर- 3

70. राज्य की नीति के निम्नांकित निदेशक तत्वों में से कौनसा एक 42वें संविधान संशोधन द्वारा अंतःस्थापित नहीं किया गया है?

(1) राज्य, विशिष्टतया, आय की असमानताओं को कम करने का प्रयास करेगा।

(2) बालकों एवं अल्पवय व्यक्तियों की शोषण से रक्षा की जाए।

(3) समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता

(4) उद्योगों के प्रबंध में कर्मकारों की सहभागिता

उत्तर- 1

71. किस राज्य की राजनीति वोक्कालिगा एवं लिंगायत जातियों में ध्रुवीकृत है?

(1) तमिलनाडु

(2) कर्नाटक

(3) केरल

(4) तेलंगाना

उत्तर- 2

72. कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के अंतर्गत प्रत्येक नियोक्ता को एक समिति बनानी होती है, जिसका नाम है-

(1) लैंगिक उत्पीड़न निरोधक समिति

(2) जेंडर सेंसिटाइजेशन समिति

(3) आंतरिक शिकायत समिति

(4) लैंगिक शिकायत समिति

उत्तर- 3

73. भारत में न्यायिक पुनरावलोकन के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए-

I. भारत के संविधान में ‘न्यायिक पुनरावलोकन’ शब्दावली का कोई उल्लेख नहीं है ।

II. मेनका गाँधी वाद के बाद से, न्यायालय यह जाँच करता कि ‘कानून की उचित प्रक्रिया’ का अनुकरण हुआ है या नहीं?

III. संविधान संशोधनों का न्यायालय द्वारा पुनरावलोकन नहीं किया जा सकता है

IV. संविधान के अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति की आपात् उद्घोषणा का भी न्यायालय द्वारा पुनरावलोकन नहीं किया जा सकता है।

नीचे दिए कूटों का प्रयोग करते हुए सही कथनों को पहचानिए

(1) केवल I, III एवं IV 

( 2 ) केवल II एवं III

(3) केवल III एवं IV 

(4) केवल I एवं II

उत्तर- 4

74. निम्नांकित में से क्या राजनीति सिद्धान्त के परम्परागत परिप्रेक्ष्य से संबंधित नहीं है?

(1) इतिहासवाद 

(2) प्रत्यक्षवाद

(3) संस्थावाद

(4) संदर्भवाद

उत्तर- 2

75. ‘शक्ति + औचित्यपूर्णता’ कहलाती है?

(1) सत्ता

(2) अनुनय

(3) प्रभाव

(4) छलयोजन

उत्तर- 1

76. राज्यों के समूह को पहचानिए, जिस पर ‘पंचायतों के प्रावधान (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996’ लागू नहीं होता है?

(1) आंध्रप्रदेश – छत्तीसगढ़ – गुजरात

(2) असम – मेघालय – तमिलनाडु

(3) झारखण्ड – तेलंगाना – राजस्थान

(4) महाराष्ट्र- हिमाचल प्रदेश – मध्यप्रदेश

उत्तर- 2

77. “समाज स्वयं एक संघ है, संगठन है, औपचारिक सम्बन्धों का एक ऐसा योग है जिसमें सहयोग देने वाले व्यक्ति परस्पर सम्बन्धों द्वारा जुड़े होते हैं”, परिभाषित किया है?

(1) एफ. एच. गिडिंग्स 

(2) ऐलक्स इंकल्स

(3) मेकाइवर एवं पेज

(4) पार्सन्स

उत्तर- 1

78. निम्न में से किस अवधारणा में एम. एन. श्रीनिवास ने जाति गतिशीलता को सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन की प्रक्रिया के रूप में समझाया है?

(1) लौकिकीकरण 

(2) संस्कृतिकरण

(3) पश्चिमीकरण

(4) आधुनिकीकरण

उत्तर- 2

79. एड्स (एक्वायर्ड इम्युनो डेफिशियन्सी सिंड्रोम) दिवस इस दिन मनाया जाता है-

(1) 1 मई

(2) 1 दिसम्बर

(3) 20 दिसम्बर

(4) 1 जून

उत्तर- 2

80. निम्न में से किस समाजशास्त्री ने साम्प्रदायवाद के छः आयामों की व्याख्या की है?

(1) एस. सी. दूबे 

(2) एम. एन. श्रीनिवास

(3) टी. के. उम्मन 

(4) आर. के. मुखर्जी

उत्तर- 3

81. “प्रिंसिपल ऑफ सोशियोलॉजी” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) दुर्खीम

(2) पार्सन्स

(3) मर्टन

(4) हरबर्ट स्पेन्सर

उत्तर-4

82. निम्न में से कौन सा पुरुषार्थ नहीं है?

(1) धर्म

(2) संस्कार

(3) अर्थ

(4) मोक्ष

उत्तर- 2 

83. इनमें से कौनसा एक विचारक सामाजिक परिवर्तन के रैखिक सिद्धान्त से सम्बन्धित नहीं है?

(1) कॉम्ट

(2) पैरेटो

(3) स्पेन्सर

(4) हॉबहाउस

उत्तर- 2

84. “जाति एक बन्द वर्ग है” किसका कथन है-

(1) कूले

(2) एन. के. दत्ता

(3) मजूमदार एवं मदन 

(4) एस. वी. केतकर

उत्तर- 3

85. निम्न का सही मिलान करें

पुस्तक का नाम                                         लेखक

(i) हिन्दू सोशल ऑर्गेनाइजेशन          (अ) इरावती कर्वे

(ii) मैरिज एण्ड फैमिली इन इण्डिया  (ब) वेस्टरमार्क

(iii) हिस्ट्री ऑफ ह्यूमन मैरिज           (स) के. एम. कपाड़िया

(iv) किनशिप ऑर्गेनाइजेशन इन इण्डिया  (द) पी. एच. प्रभु

(1) (i)-(द), (ii)-(स), (iii)-(ब), (iv)-(अ)

(2) (i)-(स), (ii)-(ब), (iii)-(अ), (iv) -(द)

(3) (i)-(ब), (ii)-(द), (iii)-(स), (iv)-(अ)

(4) (i)-(अ), (ii)-(स), (iii)-(द), (iv)(ब)

उत्तर- 1

86. निम्नलिखित में से कौन सा प्रयत्न समाजशास्त्री परिप्रेक्ष्य को नहीं दर्शाता है?

(1) सामाजिक व्यवस्था 

(2) सामाजिक व्यवस्था का अध्ययन

(3) सामाजिक सम्बंधों का अध्ययन का सुधार

(4) सामाजिक परिवर्तन का अध्ययन

उत्तर- 2 

87. “समाजशास्त्र मानवीय अन्तःक्रियाओं, अन्तर्सम्बन्धों, उनकी दशाओं और परिणामों का अध्ययन है” परिभाषा दी है-

(1) मैक्स वेबर

(2) मोरिस गिन्सबर्ग

(3) क्यूबर

(4) ए. डब्ल्यू. ग्रीन

उत्तर- 2

88. जब कोई व्यक्ति दो या अधिक परस्पर विरोधाभासी भूमिकाओं के दायित्वों को धारण करता है, तो उसे जाना जाता है-

(1) भूमिका दूरी

(2) भूमिका संघर्ष

(3) भूमिका पुँज

(4) विचलन

उत्तर- 2

89. “निर्धनता की संस्कृति” की अवधारणा किसने दी है?

(1) ऑस्कर लेविस

(2) गुन्नार मिर्डाल

(3) एम. एन. श्रीनिवास 

(4) मैककिम मैरियट

उत्तर- 1

90. “जब कभी दो या दो से अधिक व्यक्ति एक -साथ मिलते और एक-दूसरे पर प्रभाव डालते हैं, एक समूह का निर्माण करते हैं”, परिभाषा किसने दी है-

(1) टी. बी. बॉटोमोर

(2) मेकाइवर एवं पेज

(3) ई. एस. बोगार्डस

(4) आगबर्न एवं निमकॉफ

उत्तर- 4

91. निम्न में से कौन सा परिवार के वर्गीकरण का आधार नहीं है?

(1) वंशावली

(2) संरचना

(3) धर्म

(4) निवास

उत्तर- 3

92. समाज के वैज्ञानिक अध्ययन के विचार के प्रणेता कौन थे?

(1) प्लेटो

(2) एडम स्मिथ

(3) अगस्ट कॉम्ट

(4) हरबर्ट स्पेंसर

उत्तर- 3

93. प्राथमिक समूह में सामाजिक सम्बन्धों का अर्थ है-

(1) अवैयक्तिक सम्बन्ध 

(2) अप्रत्यक्ष सम्बन्ध

(3) संविदा सम्बन्ध

(4) सम्बन्ध अपने आप में सम्पूर्ण होते हैं

उत्तर- 4

94. “विवाह स्त्री और पुरुष को पारिवारिक जीवन में प्रवेश कराने वाली संस्था है”, किसने परिभाषित किया है-

(1) वेस्टरमार्क

(2) के. एम. कपाड़िया

(3) पी. एच. प्रभु

(4) बोगार्डस

उत्तर- 4

95. अर्जित प्रस्थिति निर्धारित होती है?

(1) लिंग

(2) आयु

(3) शिक्षा

(4) जाति

उत्तर- 3

96. स्थायी कार्यपालक उत्तरदायी होते हैं

(i) लोक नीतियों के निर्माण के लिए

(ii) लोक नीतियों के क्रियान्वयन के लिए

(iii) प्रशासन में निरन्तरता बनाए रखने के लिए

(iv) उच्च पदों पर नियुक्तियों के लिए

(v) विस्तृत प्रशासनिक प्रश्नों के निर्णय के लिए

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें

कूट:

(1) (i) और (iv)

(2) (ii) और (iii)

(3) (i), (ii) और (v)

(4) (i), (iii) और (iv)

उत्तर- 2

97. लोक प्रशासन की प्रकृति के बारे में, एल. डी. व्हाइट किस दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं?

(1) एकीकृत 

(2) प्रबन्धकीय

(3) संकुचित 

(4) पोस्डकॉर्ब (POSDCORB)

उत्तर- 1

98. इनमें से कौन-सा एक विचार सबसे पुराना माना जाता है?

(1) लोक प्रशासन एक गतिविधि के रूप में

(2) लोक प्रशासन एक अध्ययन विषय के रूप में

(3) लोक प्रशासन एक नीति विज्ञान के रूप में

(4) लोक प्रशासन सरकार में सुधार लाने के एक उपकरण के रूप में

उत्तर- 1

99. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें

सूची-1 (विचारक)   सूची-II (विचारणा)(अ) गुलिक           (i) पोस्डकॉर्ब

(ब) साइमन         (ii) मानव आवश्यकता पदसोपान

(स) टेलर            (iii) निर्णय-निर्माण

(द) मैस्लो           (iv) कार्य-विज्ञान का विकास

कूट:

(1) (अ)-(i), (ब)-(iii), (स)-(iv), (द)- (ii)

(2) (अ)-(iii), (ब)-(), (स)-(ii), (द)-(iv)

(3) (अ)-(ii), (ब)- (i) , (स)-(ii), (द)- (iv)

(4) (अ)-(iv), (ब)-(ii), (स)-(i), (द)-(ii)

उत्तर- 1

100. लोकपाल एवं लोकायुक्त विधेयक 2011, के अनुसार अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति हेतु चयन समिति में सम्मिलित हैं-

(i) प्रधानमंत्री

(ii) राज्य सभा के सभापति

(iii) लोकसभा अध्यक्ष

(iv) लोकसभा में विपक्ष का नेता

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें

कूट:

(1) (i) और (iii) 

(2) (i), (iii) और (iv)

(3) (ii), (ii) और (iv) 

(4) (i) (ii ) और (iv)

उत्तर- 2

101. एक आन्तरिक लालसा जो व्यक्ति को कार्य के लिए प्रेरित करती है, उसे कहते हैं

(1) अभिप्रेरणा

(2) मनोबल

(3) उत्साह

(4) रुचि

उत्तर- 1

102. वुडरो विल्सन को लोक प्रशासन विषय के जनक के रूप में जाना जाता है, क्योंकि

(1) उसने लोक प्रशासन की पहली पाठ्य पुस्तक लिखी।

(2) उसने लोक प्रशासन के सिद्धान्तों का विकास किया।

(3) उसने लोक प्रशासन को एक महत्वपूर्ण क्रिया माना।

(4) उसने लोक प्रशासन के पृथक अध्ययन की आवश्यकता पर जोर दिया।

उत्तर- 4

103. मानव सम्बन्ध सिद्धान्त जोर देता है

(i) लोगों पर

(ii) संरचना पर

(iii) संगठन के सिद्धान्तों 

(iv) अनौपचारिक पर समूहों पर

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें

कूटः

(1) (ii) और (iii) 

(2) (i) और (iv)

(3) (iii) और (iv) 

(4) (i), (iii) और (iv)

उत्तर- 2

104. निम्नलिखित में से किसने भारत में लोकपाल एवं लोकायुक्त की नियुक्ति की सिफारिश की थी?

(1) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग

(2) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

(3) सन्थानम समिति

(4) सरकारिया आयोग

उत्तर- 1

105. साइमन के अतिरिक्त कौन से विचारक को निर्णय-निर्माण प्रक्रिया के एक अर्थपूर्ण विश्लेषण के लिए जाना जाता है?

(1) फेयोल

(2) बर्नार्ड

(3) टेलर

(4) फोलेट

उत्तर- 2

106. लोक प्रशासन का जन्म हुआ था, मुख्यतया-

(1) मानव कल्याण की उन्नति हेतु।

(2) सामूहिक क्रिया एवं व्यवहार के नियमन हेतु।

(3) समाज के विकास के कार्य हेतु।

(4) समाज में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाने हेतु।

उत्तर- 2

107. भारतीय संसद द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम किस वर्ष में अधिनियमित किया गया?

(1) 2003

(2) 2004

(3) 2005

(4) 2006

उत्तर- 3

108. हर्जबर्ग के अनुसार निम्नांकित में से कौन से अभिप्रेरक हैं?

(i) वेतन

(ii) पहचान/मान्यता

(iii) उत्तरदायित्व

(iv) कार्य दशाएँ

(v) उपलब्धि

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें

कूटः

(1) (i), (iii) और (iv) 

(2) (ii), (iv) और (v)

(3) (i), (iv) और (v) 

(4) (ii), (iii) और (v)

उत्तर- 4

109. परिवर्णी शब्द पोस्डकॉर्ब (POSDCORB) में कौन सा अक्षर उस शब्द को इंगित करता है, जिसका अर्थ आदेश एवं निर्देश जारी करना है?

(1) पी (P)

(2) ओ (O)

(3) डी (D)

(4) बी (B)

उत्तर- 3

110. संगठन के शास्त्रीय सिद्धान्त का मुख्य रूप से सम्बन्ध है-

(i) औपचारिक संगठनात्मक संरचना

(ii) प्रशासन की प्रक्रिया

(iii) आर्थिक मानव की अवधारणा

(iv) संगठन के सिद्धान्त

(v) संगठन में अनौपचारिक समूहों की भूमिका

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें-

कूट:

(1) केवल ( i ), ( iii) और (iv)

(2) केवल ( iii), (iv) और (v)

(3) केवल (ii), (iii) और v

(4) केवल (i), (ii), (iii) और (iv)

उत्तर- 4

111. निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणायें टेलर के वैज्ञानिक प्रबन्ध से सम्बन्धित हैं?

(1) अंगूठे का नियम और मानसिक क्रान्ति

(2) अनौपचारिक संगठन और आदेश की एकता

(3) समय एवं गति अध्ययन और मानसिक क्रान्ति

(4) भेदपूर्ण दर प्रणाली और आदेश की एकता

उत्तर- 3

112. मैक्स वेबर द्वारा प्रतिपादित आदर्श प्रारूप नौकरशाही की निम्न में से कौन-सी विशेषता नहीं है?

(1) कैरियर सेवायें 

(2) सेवा अनुबंध के आधार पर

(3) योग्यता आधारित सेवा में प्रवेश

(4) प्रतिबद्ध नौकरशाह

उत्तर- 4

113. एक जिलाधीश मूलतः होता है-

(1) एक सामान्यज्ञ अधिकारी

(2) एक विशेषज्ञ अधिकारी 

(3) एक राजनीतिज्ञ

(4) एक पत्रकार

उत्तर- 1

114. देकार्त के मत में यथार्थ ज्ञान की प्राप्ति के दो स्त्रोत हैं-

(1) निगमन एवं शब्द प्रमाण

(3) सहजज्ञान एवं अनुभव

(2) सहजज्ञान एवं निगमन

(4) निगमन एवं अनुभव

उत्तर- 2

115. बौद्ध मत में चतुर्थ आर्य सत्य व्यक्त करता है कि –

(1) दुख है।

(2) दुख का कारण है।

(3) दुख निरोध मार्ग।

(4) दुख निरोध है।

उत्तर- 3

116. उपनिषदों में जाग्रत अवस्था में आत्मा को कहा गया है-

(1) वैश्वानर

(2) तेजस

(3) प्राज्ञ

(4) तुरीय

उत्तर- 1

117. सही युग्म का चयन कीजिए-

(1) बेन्थम सुखों में गुणात्मक भेद है।

(2) मिल सुखों में मात्रात्मक भेद है, गुणात्मक भेद नहीं है।

(3) बेन्थम -सुखों में केवल मात्रात्मक भेद है।

(4) मिल सुखों में गुणात्मक भेद है, मात्रात्मक भेद नहीं है।

उत्तर- 3

118. जैन दर्शन में ‘पंच महाव्रत’ हैं-

(1) सत्य, अहिंसा, ज्ञान, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य

(2) धर्म, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य

(3) सत्य, विवेक, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य

(4) सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य

उत्तर- 4

119. गाँधी के अनुसार निम्न में से कौन-सा सही नहीं है?

(1) सत्य तथ्यों का प्रत्यक्ष है।

(2) सत्य ईश्वर से अभिन्न है।

(3) अहिंसा हिंसा का अभाव मात्र है।

(4) अहिंसा में प्रेम तथा सत्य समाविष्ट है ।

उत्तर- 3

120. वर्णाश्रम धर्म का उद्देश्य है-

(1) मोक्ष की ओर उन्मुख करना।

(2) समाज तथा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना।

(3) सामाजिक विभाजन को बनाये रखना।

(4) भौतिक सम्पन्नता सुनिश्चित करना।

उत्तर- 2

121. वैदिक दर्शन में सृष्टि उत्पत्ति व्याख्या निम्न में पायी जाती है-

(1) नासदीय सूक्त 

(2) पुरुष सूक्त

(3) हिरण्यगर्भ सूक्त

(4) उपरोक्त सभी में

उत्तर- 4

122. सुकरात के अनुसार, ज्ञान-

(1) सद्गुण नहीं है।

(2) सद्गुण हेतु आवश्यक नहीं है ।

(3) सद्गुण हेतु यदा-कदा आवश्यक होता है।

(4) सद्गुण की आवश्यक और पर्याप्त शर्त है।

उत्तर- 4

123. नैतिक कर्ता निम्न के लिए उत्तरदायी नहीं है-

(1) स्वैच्छिक कर्म 

(2) अनैच्छिक कर्म

(3) आदत जन्य कर्म 

(4) स्व-संकल्पित कर्म

उत्तर- 2

124. दण्ड का कौनसा सिद्धान्त अपराध को सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक समस्या के रूप में स्वीकार करता है?

(1) निवर्तनवादी 

(2) प्रतिकारवादी

(3) धर्मशास्त्र

(4) सुधारवादी

उत्तर- 4

125. परम पुरुषार्थ है-

(1) धर्म

(2) अर्थ

(3) काम

(4) मोक्ष

उत्तर- 4

126. गीता के अनुसार ‘स्थितप्रज्ञ’ वह है जो-

(1) जगत से सन्यास ले लेता है।

(2) धार्मिक कृत्यों का सम्पादन करता है।

(3) सफलता और असफलता में समभाव रखता है।

(4) भोग और शक्ति की इच्छा करता है।

उत्तर- 3

127. निम्नलिखित में से किस देवता को ‘ऋत’ का संरक्षक कहा गया है?

(1) इन्द्र

(2) अग्नि

(3) वरुण

(4) विश्वकर्मा

उत्तर- 3

128. सूची I का सूची ॥ से मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कोड का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए-

सूची ।                                            सूची ॥

(A) स्थूल उपयोगितावाद                (i) मिल

(B) सुसंस्कृत उपयोगितावाद         (ii) कान्ट(C) मुख्य सद्गुण                         (iii) बेन्थम

(D) निरपेक्ष आदेश                      (iv) प्लेटो

कूट:

(1) (A)-(i), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(iv)

(3) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)

(2) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(ii)

(4) (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(i)

उत्तर- 2

129. कान्ट के अनुसार केवल वही कर्म कर्तव्य है, जिसका आधार सिद्धान्त-

(1) सहानुभूति हो 

(2) कर्तव्य,कर्तव्य के लिए

(3) सामान्य हित हो

(4) परिणामों का विचार हो

उत्तर- 2

130. प्लेटो को स्वीकार्य है-

(1) ज्ञान ही सद्गुण है

(2) सुखवाद

(3) मुख्य सद्गुण

(4) स्वर्णिम मध्यम मार्ग

उत्तर- 3

131. कक्षा में सहायक सामग्री का प्रयोग किया जाना चाहिए?

(1) साधन के रूप में 

(2) साध्य के रूप में

(3) मनोरंजन के लिए 

(4) ध्यान भटकाने के लिए

उत्तर- 1

132. शिक्षण में प्रायोजना विधि महत्वपूर्ण है क्योंकि-

(1) यह विद्यार्थियों के लिए आनंददायक है।

(2) विद्यार्थी को कार्य करना होता है।

(3) शिक्षक स्वतंत्र होता है।

(4) करके सीखना स्थायी होता है।

उत्तर- 4

133. सामाजिक अध्ययन विषय में पर्यटन निम्न दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है-

(1) मनोरंजन

(2) प्रत्यक्ष ज्ञानार्जन

(3) कक्षा-कक्ष से दूरी 

(4) सामूहिक समायोजन

उत्तर- 2

134. सामाजिक अध्ययन के किसी बड़े टॉपिक के सिंहावलोकन हेतु निम्नांकित में से कौन सी शिक्षण विधि सर्वाधिक उपयुक्त होगी?

(1) परियोजना विधि 

(2) समस्या समाधान

(3) सहपाठी शिक्षण 

(4) व्याख्यान विधि

उत्तर- 4

135. एन.सी.एफ-2005 के अनुसार सामाजिक विज्ञान विषय के द्वारा विद्यार्थियों को ऐसा ज्ञान दिया जाना चाहिए, जिससे-

(1) समाज में शान्ति का आधार बने।

(2) परम्परागत व्यवसाय में रुचि बनी रहे

(3) नयी पीढ़ी उपस्थित नेतृत्व का अनुसरण कर सके।

(4) सामाजिक समस्याओं का समाधान कर सके।

उत्तर- 1

136. जॉन डीवी के द्वारा दिये गये परावर्तक चिंतन के अवस्थाओं में निम्नांकित में से कौन समाहित नहीं है?

(1) परिकल्पना

(2) परिकल्पना परीक्षण

(3) बौद्धिकरण

(4) आरंभ

उत्तर- 4

137. निम्नांकित में से कौन सा चरण हरबर्ट उपागम एवं मॉरीसन उपागम में समान है?

(1) तैयारी

(2) अन्वेषण

(3) प्रस्तुतिकरण 

(4) सामान्यीकरण

उत्तर- 3

138. सामाजिक अध्ययन के शिक्षक के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है कि वह- 

(1) प्रसन्न व्यक्तित्व का हो

(2) देशाटन से प्रेम करे

(3) तत्कालीन घटनाओं का ज्ञान रखे

(4) सौन्दर्य प्रेमी हो

उत्तर- 3

139. निर्मितिवादी (Constructivist) शिक्षण उपागम में निम्न गतिविधि सम्मिलित हो सकती है-

(1) अभिनय

(2) वैयक्तिक कार्य

(3) सामूहिक कार्य

(4) सभी विकल्प सही हैं

उत्तर- 4

140. सामाजिक अध्ययन का शिक्षक कम्प्यूटर का प्रयोग कर सकता है-

(1) शिक्षण में

(2) शैक्षिक निर्देशन एवं परामर्श में

(3) परीक्षा कार्य में

(4) उपरोक्त सभी में

उत्तर- 4

141. सामाजिक अध्ययन विषय सम्बन्धित है-

(1) व्यक्ति से

(2) समाज से

(3) प्रशासन से

(4) दर्शन से

उत्तर- *

142. सामाजिक अध्ययन की शिक्षण विधि होनी चाहिए

(1) विषय केन्द्रित

(2) शिक्षक प्रधान

(3) विद्यार्थी प्रधान

(4) सहायक-सामग्री प्रधान

उत्तर- 3

143. निम्नांकित में से कौन-सा कथन शिक्षण सहायक सामग्री के संदर्भ में सही नहीं है?

(1) पोस्टर, प्रक्षेपी सामग्री है ।

(2) चलचित्र, दृश्य सामग्री है ।

(3) ग्राफ एवं चार्ट, दृश्य सामग्री हैं।

(4) प्रिंटेड मानचित्र अप्रक्षेपी सामग्री के उदाहरण हैं।

उत्तर- 1

144. सामाजिक अध्ययन शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए-

(1) भूगोल की जानकारी देना।

(2) इतिहास स्मरण करवाना।

(3) राजनीतिक स्थितियों का ज्ञान देना।

(4) सामाजिक गुणों का विकास करना।

उत्तर- 4

145. किसी भी विषय को अन्य विषयों से सह-संबंधित कर पढ़ाना आवश्यक है, क्योंकि-

(1) ज्ञान अखण्ड है।

(2) मस्तिष्क अविभाज्य है।

(3) अधिगम में स्थायित्व आता है

(4) सभी विकल्प सही हैं।

उत्तर- 4

146. उचित व्यवहार के विकास के लिए निम्न में से क्या प्रयोग किया जाना चाहिए?

(1) उपेक्षा

(2) सख्ती

(3) दंड

(4) प्रशंसा

उत्तर- 4

147. सामाजिकृत अभिव्यक्ति विधि (Social Recitation Method) के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है?

(1) समय बचता है।

(2) पूरा पाठ्यक्रम पढ़ाया जा सकता है।

(3) विद्यार्थी को निश्चित दिशा मिलती है।

(4) समाजोपयोगी विशेषताओं का विकास होता है।

उत्तर- 4

148. सामाजिक अनुवाचन (Social Recitation) विधि के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) यह विद्यार्थियों के स्पष्ट चिंतन में सहायक है।

(2) यह विद्यार्थियों को आत्माभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करता है।

(3) यह नेतृत्व प्रशिक्षण प्रदान करता है ।

(4) इसमें व्यर्थ चर्चा का कोई खतरा नहीं होता।

उत्तर- 4

149. सामाजिक अध्ययन पाठ्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है कि-

(1) विद्यार्थियों को अधिकतम तथ्य दिये जायें

(2) विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति विकसित की जाये

(3) विद्यार्थियों में आलोचनात्मक समझ विकसित हो

(4) विद्यार्थी अपने धर्म और जाति से जुड़ें

उत्तर- 3

150. निम्नांकित में से कौन-सा हरबर्ट उपागम का एक चरण नहीं है?

(1) तैयारी

(2) प्रस्तुतीकरण

(3) सामान्यीकरण

(4) कोई विकल्प सही नहीं है

उत्तर- 4

* Means deleted

Leave a Comment