परीक्षा 07 जनवरी, 2020

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल लेक्चर (स्कूल प्राध्यापक) भर्ती 2018 भूगोल का हल प्रश्न पत्र विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि परी​क्षार्थियों को सुविधा हो सके। हमने उत्तर की आरपीएससी द्वारा जारी की गई है उससे ही बनाई है जिसका पूरा ध्यान रखा गया है किंतु यदि कोई आपको आशंका हो तो नीचे प्रश्नपत्र एवं उत्तरमाला दी गई है उससे मिलान अवश्य कर लें और हमें भी बताएं ताकि हम अपनी भूल सुधार सके।

1. जब सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी एक सरल रेखा में हैं, तो ज्वार होगा—

(1) लघु ज्वार (2) दीर्घ ज्वार

(3) दैनिक ज्वार (4) मिश्रित ज्वार

उत्तर— 2

2. अन्य कारकों के समान रहने पर पृथ्वी के द्वारा सूर्यातप की प्राप्ति अधिकतम होगी?

(1) 3 जनवरी को

(2) 3 मई को

(3) 4 अगस्त को

(4) 4 जुलाई को

उत्तर— 1

3. निम्न में से कौन सी एक ठंडी महासागरीय धारा नहीं है?

(1) बेंगुला

(2) पेरू

(3) कनारी

(4) अगुलहास

उत्तर— 4

4. अक्षांशीय ऊष्मा संतुलन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा प्रदेश सर्वाधिक ‘ऊर्जा न्यून’ प्रदेश है?

(1) दोनों गोलाद्धों में 30° से 70° अक्षांशों के बीच

(2) केवल 70° उ. से 90° उ. अक्षांशों के बीच

(3) केवल 80° द. से 90° द. अक्षांशों के बीच

(4) दोनों गोलाद्धों में 80° से 90° अक्षांशों के बीच

उत्तर— 3

5. निम्न स्थल रूपों में से कौन सा पवन द्वारा विकसित नहीं है?

(1) ज्यूजेन

(2) इन्सेलबर्ग

(3) अरेत

(4) यारडंग

उत्तर— 3

6. चागोस द्वीप समूह अवस्थित है—

(1) दक्षिणी प्रशांत महासागर में

(2) उत्तरी प्रशांत महासागर में

(3) हिंद महासागर में

(4) चीन सागर में

उत्तर— 3

7. निम्न में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

(1) नदी – प्राकृतिक तटबन्ध

(2) पवन – टोम्बोलो

(3) हिमनद – सर्क

(4) पवन – सीफ

उत्तर- 2

৪. दक्षिण सैंडविच खाई अवस्थित है-

(1) उत्तरी प्रशांत महासागर में

(2) दक्षिणी प्रशांत महासागर में

(3) हिन्द महासागर में

(4) अटलांटिक महासागर में

उत्तर- 4

9. निम्नलिखित में से किस सागर/झील में सर्वाधिक लवणता है?

(1) लाल सागर

(2) मृत सागर

(3) ग्रेट साल्ट लेक (झील)

(4) वान झील

उत्तर- 4

10. निम्नांकित कोयला क्षेत्रों में से कौन सा एक महानदी घाटी में स्थित है?

(1) तलचेर

(2) झरिया

(3) रानीगंज

(4) बोकारो

उत्तर- 1

11. निम्नलिखित में से ज्वार-भाटा का कारण है:

A. चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल

B. सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल

C. अपकेन्द्रीय बल

D. पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल

दिए गए कुट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

(1) A, B तथा C

(2) A, B तथा D

(3) A, B, C तथा D

(4) केवल A तथा B

उत्तर- 1

12. मलंजखण्ड जाना जाता है-

(1) ताँबा खनन के लिए

(2) लौह अयस्क खनन के लिए

(3) स्वर्ण खनन हेतु

(4) अभ्रक खनन हेतु

उत्तर-1

13. सूर्य की अपेक्षा चंद्रमा का ज्वार-भाटा उत्पन्न करने का बल लगभग है-

(1) 2.89 गुना

(2) 3.18 गुना

(3) 1.65 गुना

(4) 2.17 गुना

उत्तर- 4

14. निम्नलिखित में से कौन सी/से ठंडी जलधाराएँ है/ हैं?

A. पेरू धारा  B. अल नीनो

C. कैलिफोर्निया धारा D. नार्वे धारा

दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें:

(1) A तथा C सही हैं।

(2) A, B तथा C सही हैं।

(3) A, B, C तथा D सही हैं।

(4) A, C तथा D सही हैं।

उत्तर- 1

15. अभ्रक उत्पादक केन्द्र ‘कोडरमा’ स्थित है-

(1) राजस्थान में

(2) ओडिशा में

(3) झारखण्ड में

(4) आंध्रप्रदेश में

उत्तर- 3

16. मानव भूगोल में ‘क्रियाशीलता का सिद्धांत’ किसने प्रतिपादित किया?

(1) सी.ओ. सावर

(2) बारोज

(3) जे. ब्रून्श

(4) हम्बोल्ट

उत्तर- 3

17. निम्नलिखित में से कौन सी महासागरीय धाराएँ मौसम के अनुसार अपनी दिशा बदलती हैं?

(1) अटलांटिक महासागर की उत्तर एवं दक्षिण विषुवतीय धारा

(2) हिंद महासागर की उत्तर विषुवतीय धारा

(3) दक्षिण अटलांटिक महासागर की दक्षिण विषुवतीय धारा

(4) उत्तरी अटलांटिक प्रवाह

उत्तर- 2

18. अंतर्राष्ट्रीय प्रक्षेप है-

(1) संशोधित मर्केटर प्रक्षेप

(2) संशोधित बहुशंकुक प्रक्षेप

(3) गाल का त्रिविमीय प्रक्षेप

(4) संशोधित नोमोनिक ध्रुवीय खमध्य प्रक्षेप

उत्तर- 2

19. निम्नलिखित में से किस पर्वत श्रृंखला ने संभवत: अपना वर्तमान स्वरूप मोटे तौर पर उसी समय धारण किया जिस समय अरावली ने?

(1) नागा पहाड़ियाँ

(2) कुनलून पर्वत

(3) नल्लानमलाई श्रृंखला

(4) शिवालिक

उत्तर- 3

20. बोन प्रक्षेप है-

(1) शंक्वाकार (2) बेलनाकार

(3) खमध्य (4) रूढ़

उत्तर- 1

21. शीत ऋतु में पश्चिमी जेट स्ट्रीम की सामान्य स्थिति रहती है-

(1) कर्नाटक पठार के साथ

(2) कर्क रेखा के ठीक उत्तर में

(3) विन्ध्याचल पर्वत के तलहटी के साथ

(4) हिमालय के दक्षिणी ढाल के साथ

उत्तर- 4

22. मानक विचलन में विचलनों की गणना किससे की जाती है?

(1) माध्यिका से (2) बहुलक से

(3) समान्तर माध्य से (4) सह-सम्बन्ध से

उत्तर- 3

23. भारत बन स्थिति रिपोर्ट-207 (State of Forest report 2017) के अनुसार भारत के किस राज्य में वनावरण (प्रतिशत में) सर्वाधिक है?

(1) अरुणाचल प्रदेश (2) मिजोरम

(3) त्रिपुरा (4) मणिपुर

उत्तर- 2

24. निम्नलिखित में से किस भारतीय मृदा में ग्रीष्म ऋतु में गहरी दरारें पड़ जाती हैं जिससे मृदा में पर्याप्त ऑक्सीकरण संभव हो पाता है?

(1) काली मृदा (2) जलोढ़ मृदा

(3) मरुस्थलीय मृदा (4) जैविक मृदा

उत्तर- 1

25. आरेख प्रदर्शित कर रहा है- 

geo 1st grade

(1) पूर्ण धनात्मक सह-संबंध

(2) पूर्ण ऋणात्मक सह-संबंध

(3) कोई सह-संबंध नहीं

(4) सीमित धनात्मक सह-संबंध

उत्तर- 1

26. निम्नांकित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

(1) झूम – भारत

(2) मिल्पा – रोडेशिया

(3) लादांग – मलेशिया

(4) चेना – थाईलैण्ड

उत्तर- 4

27. भारत की जनगणना 20] (अंतिम आँकड़े) के अनुसार भारत की दशाब्दी जनसंख्या वृद्धि दर है-

(1) 8.7% (2) 2.2%

(3) 47.7% (4) 20.6%

उत्तर- 3

28. निम्नलिखित में से कौन सी नदी घाटी बाढ़ आपदा के लिए कुख्यात नहीं है?

A. पेनगंगा  B. सिंधु

C. कोसी    D. कावेरी

दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

1) A, C तथा D    (2) C तथा B

(3) A, B तथा C   (4) A, B तथा D

उत्तर- 4

29. निम्नांकित में से कौन सी गहन निर्वाहक कृषि की विशेषता (लक्षण) है?

(1) खेतों का बड़ा आकार

(2) उच्च यंत्रीकृत

(3) प्रति एकड़ उच्च उपज परंतु प्रति व्यक्ति कम उपज

(4) प्रति एकड़ कम उपज परंतु प्रति व्यक्ति उच्च उपज

उत्तर- 3

30. ‘ओरिएण्ट एक्सप्रेस’ रेलवे लाइन जोड़ती है-

(1) पेरिस-इस्तांबुल को

(2) पर्थ-सिडनी को

(3) हैलीफेक्स-वैंकूवर को

(4) टोकियो-ओसाका को

उत्तर- 1

31. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें तथा दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें :

सूची-I             सूची- II

A. लिमोनाइट       1. चाँदी

B. स्टेफेनाइट       2. अभ्रक

C. मस्कोवाइट      3. लौह अयस्क

D. लिग्नाइट         . कोयला

कूट :

        A         B        C           D

(1)    3         2         1           4

(2)    3         1         2           4

(3)    2         3         1           4

(4)    1         2         3           4

उत्तर- 2

32. निम्नांकित में से कौन सी विश्व की व्यस्ततम नव्य नदी है?

(1) अमेजन (2) डेन्यूब

(3) मिसिसीपी (4) राइन

उत्तर- 4

33. निम्नांकित में से कौन जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की प्रथम अवस्था को दर्शाता है?

(1) उच्च जन्म एवं उच्च मृत्यु दर

(2) उच्च जन्म एवं निम्न मृत्यु दर

(3) निम्न जन्म एवं उच्च मृत्यु दर

(4) निम्न जन्म एवं निम्न मृत्यु दर

उत्तर- 1

34. निम्नलिखित में से किन इस्पात संयंत्रों का प्रबंधन सेल (SAIL) के द्वारा होता है?

A. भिलाई               B. दुर्गापुर

C. राउरकेला          D. बर्नपुर

दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

(1) केवल A, B तथा C

(2) A, B, C तथा D

(3) केवल B, C तथा D

(4) केवल B तथा C

उत्तर- 2

35. निम्नांकित में से कौन सा विश्व का सघन बसा प्रदेश नहीं है?

(1) पूर्वी एशिया  (2) दक्षिण एशिया

(3) पश्चिमी यूरोप (4) उत्तरी यूरोप

उत्तर- 4

36. किसने कहा – मानव भूगोल मानव पारिस्थितिकी है?

(।) हॉर्टशोर्न                (2) एच.एच. बैरोज

(3) रेट्जल                 (4) डब्ल्यू. किर्क

उत्तर- 2

37. वह विकास जो लोगों की आकांक्षाओं को बढ़ाता है तथा उनके जीवन स्तर को सुधारता है, कहलाता है-

(1) सतत विकास             (2) मानव विकास

(3) प्रादेशिक विकास       (4) सामाजिक विकास

उत्तर- 2

38. निम्नलिखित क्षेत्रों में से वर्ष 2014 में किस क्षेत्र में उनके कुल जनसंख्या में वृद्ध जनसंख्या (60 वर्ष से अधिक आयु) का प्रतिशत सर्वाधिक है?

(1) उत्तरी अमेरिका (2) ऑस्ट्रेलिया

(3) यूरोप              (4) ओशिनिया

उत्तर- 3

39. ब्रंटलैण्ड रिपोर्ट संबंधित है

(1) आर्थिक विकास से

(2) सतत विकास से

(3) मानव विकास से

(4) भू-स्खलन नियंत्रण से

उत्तर- 2

40. निरूपक भिन्न 1 : 20,000 बराबर है

(1) 1 से.मी. = 20 मीटर के

(2) 1 से.मी. = 520 हेक्टोमीटर के

(3) 1 से.मी. = 2 हेक्टोमीटर के

(4) 1 से.मी. = 52 डेकामीटर के

उत्तर- 3

41. निम्नलिखित में से किस प्रक्षेप में भूमध्यरेखा को नहीं खींचा जा सकता है?

(1) त्रिविम ध्रुवीय खमध्य प्रक्षेप

(2) ध्रुवीय खमध्य समक्षेत्र प्रक्षेप

(3) ध्रुवीय खमध्य समदूरस्थ प्रक्षेप

(4) नॉमोनिक ध्रुवीय खमध्य प्रक्षेप

उत्तर- 4

42. निम्नलिखित में से कौन सा प्रक्षेप यथाकृतिक प्रक्षेप है?

(1) गॉल प्रक्षेप

(2) मरकेटर प्रक्षेप

(3) साधारण बेलनाकार प्रक्षेप

(4) बहुशंक्काकार प्रक्षेप

उत्तर- 2

43. एक मानचित्र निरूपक भिन्न (RF) 1 : 4,00,000 पर बनाया गया है। उस मानचित्र पर 5 सेंटीमीटर की एक रेखा धरातल के कितने दूरी को दिखाएगी?

(1) 20 कि.मी. को        (2) 200 कि.मी. को

(3) 20 हेक्टोमीटर को   (4) 200 डेकामीटर को

उत्तर- 1

44. निम्न सागरीय गर्तों में से कौन सा हिन्द महासागर में स्थित है?

(1) टोंगा गर्त (2) मेरिआना गर्त

(3) नरेश गर्त (4) सुण्डा गर्त

उत्तर- 4

45. शुष्क ग्रीष्मकाल एवं वर्षायुक्त शीतकाल विशेषता है-

(1) मानसूनी जलवायु की

(2) उष्णकटिबंधीय वर्षा वाली जलवायु की

(3) भूमध्यसागरीय जलवायु की

(4) पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु की

उत्तर- 3

46. स्वेज नहर का उत्तरतम पत्तन है-

(1) पोर्ट सईद          (2) पोर्ट स्वेज

(3) पोर्ट फॉड          (4) पोर्ट डमिटा

उत्तर- 1

47. ‘कयाल’ (पश्च जल) पाये जाते हैं-

(1) मालाबार तट पर

(2) कोंकण तट पर

(3) कोरोमण्डल तट पर

(4) काठियावाड़ तट पर

उत्तर- 1

48. निम्नलिखित में से कौन सा एक पटल विरूपणी बल/ संचलन है?

A. महाद्वीप निर्माणकारी बल

B. आकस्मिक बल

C. हिमधाव (ऐवेलांश)

D. पर्वत निर्माणकारी बल

दिए गए कूट से उत्तर का चयन कीजिए:

(1) केवल A, B तथा D

(2) केवल A

(3) केवल A तथा D

(4) केवल D

उत्तर- 3

49. भूसंतुलन के संदर्भ में किसने कहा कि ‘परिवर्तित गहराई के साथ घनत्व समान’ रहता है?

(1) एयरी

(2) प्राट

(3) डब्ल्यू.डी. थॉर्नबरी

(4) हेफॉर्ड एवं बॉबी

उत्तर- 1

50. रिफ्ट घाटी का निर्माण होता है-

(1) बलनसे     (2) भ्रंशन से

(3) संबलन से   (4) संपीडन से

उत्तर- 2

51. अपदलन है-

(1) जैविक अपक्षय

(2) रासायनिक अपक्षय

(3) जैव-रासायनिक अपक्षय

(4) भौतिक अपक्षय

उत्तर- 4

52. निम्न में कौन सा अपरदनात्मक स्थलरूप है?

(।) जलप्रपात           (2) ड्रमलिन

(3) लोएस             (4) डेल्टा

उत्तर- 1

53. कोरिओलिस बल तथा दाब प्रवणता बल के संतुलन से उत्पन्न रेखाओं के समानान्तर बहने वाली पवन है-

(1) भूमंडलीय पवन

(2) भूविक्षेपी पवन

(3) अवरोही (कैटाबेटिक) पवन

(4) रुद्धोष्म पवन

उत्तर- 2

54. लम्बी रातें, स्थिर मौसम, स्वच्छ आकाश आदर्श दशायें हैं-

(1) वाताग्री तापमान प्रतिलोमन हेतु

(2) विकिरणीय तापमान प्रतिलोमन हेतु

(3) घाटी तापमान प्रतिलोमन हेतु

(4) अवतल तापमान प्रतिलोमन हेतु

उत्तर- 2

55. ‘प्रतिचक्रवात’ में उत्तरी गोलार्ध में पवन संचरण होता है?

(1) घड़ी की सुइयों के अनुकूल

(2) घड़ी की सुइयों के प्रतिकूल

(3) कोई पवन संचरण नहीं होता

(4) समदाब रेखाओं के समानांतर

उत्तर— 1

56. ग्लोबिजेरिना ऊज है-

(1) स्थलीय निक्षेप

(2) तट तलवासी निक्षेप

(3) अगाध सागरस्थ निक्षेप

(4) अकार्बनिक निक्षेप

उत्तर- 3

57. निम्नांकित में से किसने प्रवाल भित्ति की उत्पत्ति से संबंधित हिमानी नियंत्रण सिद्धांत का प्रतिपादन किया?

(1) मरे            (2) डेली

(3) डार्विन       (4) डेविस

उत्तर- 2

58. समुद्र समीर उत्पन्न होती है –

A. स्थल तथा समुद्र के उष्मा अवशोषण और स्थानांतरण के अलग-अलग दर के कारण

B. कोरिओलिस बल के कारण

C. दबाव प्रवणता बल के कारण

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(1) केवल A तथा C     (2) A, B तथा C

(3) केबल C              (4) केवल A

उत्तर- 1

59. निम्न में से कौन संभववाद का समर्थक नहीं था?

(1) विडाल डि लाब्लाश

(2) ब्लैंचार्ड

(3) जीन ब्लुंश

(4) एल्सवर्थ हंटिंगटन

उत्तर- 4

60. एस्किमो हैं-

(1) अल्पाइन (2) काकेसाइड्स

(3) नीग्रोइड्स (4) मंगोलोइड्स

उत्तर- 4

61. ‘सिविलाइजेशन एंड क्लाइमेट’ पुस्तक की रचना किसने की?

(1) कार्ल रिटर     (2) ए.वी. हम्बोल्ट

(3) ई. हंटिंगटन    (4) मार्क जैफरसन

उत्तर- 3

62. ऊनी/छल्लेदार बाल, गोल सिर, चौड़े चपटे नाक थोड़े उभड़े हुए जबड़े आदि लक्षण हैं-

(1) प्रोटो ऑस्ट्रेलॉयड प्रजाति के

(2) भूमध्यसागरीय (मेडिटेरिनियन) प्रजाति के

(3) नीग्रीटो प्रजाति के

(4) नॉर्डिक प्रजाति के

उत्तर- 3

63. इंडोनेशिया के पिम्मी होते हैं-

(1) कॉकेसाइड प्रजाति के

(2) नीग्रोइड प्रजाति के

(3) मंगोलॉइड प्रजाति के

(4) ऑस्ट्रेलॉयड प्रजाति के

उत्तर- 2

64. जॉन क्यू स्टीवॉर्ट का प्रवसन मॉडल आधारित था-

(1) डार्विन के सिद्धांत पर

(2) टी. हैगरस्ट्रैंड के सिद्धांत पर

(3) रेट्जेल के जीवित स्थल पर

(4) न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम पर

उत्तर- 4

65. राजस्थान में निम्नांकित जिलों में से कौन सा प्रमुख सोयाबीन उत्पादक है?

(1) बाराँ               (2) हनुमानगढ़

(3) भरतपुर          (4) अलवर

उत्तर- 1

66. समुद्र का स्थल की ओर बढ़ना एक उदाहरण है-

(1) क्रणात्मक संचरण

(2) क्षैतिज संचरण

(3) अपनतिय संचरण

(4) धनात्मक संचरण

उत्तर- 4

67. नवीन मोड़दार पर्वत बनते हैं-

(1) अपसारी प्लेट सीमा के साथ

(2) अभिसारी प्लेट सीमा के साथ

(3) रूपांतर प्लेट सीमा के साथ

(4) भ्रंश लाइन के साथ

उत्तर- 2

68. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है?

(1) महान – समुद्रशक्ति

(2) कोहेन – दबाव क्षेत्र

(3) मेकिंडर – धुरी क्षेत्र

(4) स्पाइकमेन – उपान्त क्षेत्र

उत्तर- 2

69. निम्नलिखित में से कौन अक्रिय गैस है?

A. हीलियम         B. क्रिप्टॉन

C. निऑन           D. जीनन

निम्न दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये:

(1) A और B           (2) A, B और C

(3) A, B, C और D    (4) A, C और D

उत्तर- 3

70. “जितना ही अधिक गर्म पिण्ड होगा, उससे उतनी ही अधिक लघु तरंगों वाली उर्जा का विकिरण होगा”, संबंधित है-

(1) चार्ल्स के नियम से

(2) बॉयल के नियम से

(3) प्लांक के नियम से

(4) गे-लूजैक के नियम से

उत्तर- 3

71. दस डिग्री चैनल विभाजित करता है-

(1) दक्षिण अंडमान एवं उत्तर अंडमान को

(2) छोटा (लिटिल) अंडमान एवं दक्षिण अंडमान को

(3) कार निकोबार एवं कामोरटा द्वीप को

(4) ग्रेट अंडमान द्वीप समूह और निकोबार द्वीप समूह

उत्तर- 4

72. किसने ‘परिवर्तित घनत्व के स्तम्भ’ पर आधारित समस्थिति की अवधारणा को प्रतिपादित किया?

A. एयरी           B. प्राट

C. हेफोर्ड         D. बोबी

दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

(1) केबल B

(2) केवल B तथा D

(3) केवल A, C तथा D

(4) केवल B, C तथा D

उत्तर- 1

73. निम्नांकित में से कौन सा एकल संसाधन है?

(1) क्रायोलाइट          (2) यूरेनियम

(3) मृदा               (4) ऑक्सीजन

उत्तर- 1

74. निम्न राज्यों में से कौन सा संयुक्त राज्य अमेरिका की मक्का पेटी में स्थित नहीं है?

(1) केन्टुकी             (2) इंडियाना

(3) इलिनोइस          (4) ऊटाह

उत्तर- 4

75. परिहिमानी दृश्यभूमि उत्पन्न होता है-

(1) सम्पीड़नात्मक बल से

(2) अनाच्छादन से

(3) पटल विरूपणी बल से

(4) तनाव बल से

उत्तर- 2

76. ब्राजील में स्थानान्तरी कृषि जानी जाती है-

(1) चेन्गीन         (2) मासोल

(3) मिल्पा          (4) रोका

उत्तर- 4

77. सूची-I (नगर) को सूची-II (प्रमुख उद्योग) से सुमेलित कीजिए तथा दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिये:

सूची-I                    सूची-II

a. डेट्रायट  (यू.एस.ए.)    i.  लोहा एवं इस्पात

b. पिट्सबर्ग (यू.एस.ए.)    ii. ऑटोमोबाइल

c. हैम्बर्ग (जर्मनी)         iii. पोत-निर्माण

d. ओसाका  (जापान)      iv. सूती वस्र

कूट:

               a            b           c           d 

(1)            ii            i            iii           iv

(2)            ii            i            iv           iii

(3)            i            ii            iii           iv

(4)            i            iii            ii           iv

उत्तर- 1

78. मेसाबी श्रेणी (रेंज) स्थित है

(1) एंडीज पर्वत में

(2) महान झील प्रदेश में

(3) यूराल पर्वत में

(4) आल्प्स पर्वत में

उत्तर- 2

79. जापान का निम्न में से कौन सा औद्योगिक प्रदेश कार उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

(1) किंकी मैदान     (2) क्योंटो

(3) क्वांटो           (4) नागोया

उत्तर- 4

80. ‘नेचर ऑफ ज्योग्राफी’ शीर्षक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(1) हार्टशोर्न        (2) हार्वे

(3) रेट्जेल          (4) रिटर

उत्तर- 1

81. किसने परिभाषित किया – “भूगोल एक क्षेत्रीय विज्ञान है, जिसमें भू-तल की क्षेत्रीय भिन्नताओं तथा स्थानिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है”?

(1) हेटनर      (2) स्विटोफन

(3) रिट॒र       (4) इरेटोस्थनीज

उत्तर- 1

82. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक गणितीय भूगोल तथा खगोलशास्त्र से संबंधित है?

(1) डाइ-अर्डकुण्डे

(2) अल्माजेस्ट

(3) जेस-पिरिओडस

(4) ऑल पॉसिबल वर्ल्ड

उत्तर- 2

83. अज्ञात भूमि (टेरा-इनकगनिटा) का सिद्धांत प्रतिपादित किया?

(1) इरेंटोस्थनीज ने. (2) हार्टशोर्न ने

(3) रेट्जेल ने (4) टॉलेमी ने

उत्तर- 4

84. निम्नलिखित में से किस भूगोलवेत्ता ने मैक्सिको की रेड इंडियन सीमान्त बस्ती का अध्ययन व वर्णन किया?

(1) ई.सी. सेम्पल

(2) ए.बी. ब्रिघम

(3) रॉलिन डी. सैलिसबरी

(4) कार्ल ओ. सावर

उत्तर- 4

85. पेशेवर पत्रिका ‘एनल्स डि ज्योग्राफी’ (वार्षिक ग्रंथ माला) की आधारशिला किसने रखी?

(1) जीन ब्रुंश

(2) एलिस रेकलस

(3) विडाल डि लाब्लाश

(4) अलबर्ट डिमांजियाँ

उत्तर- 3

86. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें तथा नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें:

     सूची-I                       सूची-II

    (बाँध/परियोजना)             (अवस्थित)

A. मेजा बाँध                    1. बाँसवाड़ा

B. जाखम बाँध                  2. प्रतापगढ़

C. जवाई बाँध                   3. भीलवाड़ा

D. माही बजाज सागर बाँध         4. पाली

कूट:

          A          B          C           D 

(1)        3         2          4             1

(2)        3         4          2             1

(3)        4         3          2             1

(4)        3         4          1             2

उत्तर- 1

87. घोड़े की नाल या मुद्रिका के आकार वाली प्रवाल भित्तियाँ इस नाम से भी जानी जाती हैं:

(1) अवरोधक प्रवाल भित्ति

(2) तटीय प्रवाल भित्ति

(3) एटॉल

(4) बोट चैनल

उत्तर- 3

88. चूक्विकामाटा सबसे बड़ी खान है—

(।) लौह अयस्क की (2) ताँबे की

(3) जस्ते की (4) सोने की

उत्तर- 2

89. भूगोलवेत्ताओं का सही कालानुक्रम कौन सा है?

(1) अनेग्जीमैण्डर -> इरेटोस्थनीज -> स्ट्रेबो-> टॉलेमी

(2) टॉलेमी -> इरेटोस्थनीज -> अनेग्जीमैण्डर-> स्ट्रेबो

(3) स्ट्रेबो -> इरेटोस्थनीज -> अनेग्जीमैण्डर-> टॉलेमी

(4) हरेटोस्थनीज -> स्ट्रेबो -> टॉलेमी -> अनेग्जीमैण्डर

उत्तर- 1

90. कायड मोहकमपुरा तथा सिंदेसर कलां पूर्व में विपुल भंडार है

(1) चूना पत्थर का

(2) टंगस्टन का

(3) सीसा एवं जस्ता का

(4) डोलोमाइट का

उत्तर- 3

91. किस भूगोलवेत्ता ने सर्वप्रथम विश्व की स्थल भूमि को तीन महाद्वीपों में विभाजित किया?

(1) हिकेटियस

(2) हिपार्कस

(3) हेरोडोटस

(4) अल-इदरिसी

उत्तर- 3

92. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    सूची-I                          सूची-ाा

    (उद्योग)                         (अवस्थिति)

A.. नेशनल इंजीनियरिंग कम्पनी          1. कोटा

B. वर्स्टेंड स्पिनिंगमिल                  2. जयपुर

C. श्री राम सीमेन्ट                    3. रायला(भीलवाड़ा)

D. मॉर्डर्न थ्रेड्स                      4. लाडनू

कूटः

         A         B        C          D

(1)      2         4        1          3

(2)      4         2        1          3

(3)      1         4        2          3

(4)      2         1        3          4

उत्तर- 1

93. भारत की जनगणना 20 के अनुसार राजस्थान में ग्रामीण एवं शहरी जनसंख्या का प्रतिशत है

(1) ग्रामीण – 68.8% शहरी – 31.2%

(2) ग्रामीण -75.% शहरी – 24.9%

(3) ग्रामीण -73.3% शहरी – 26.7%

(4) ग्रामीण -70.6% शहरी – 29.4%

उत्तर- 2

94. “राज्य की जैविक संकल्पना” (लेबेन्सराम) का प्रतिपादन किसने किया?

(1) हार्टशोर्न (2) रेट्जेल

(3) सावर (4) ब्लाश

उत्तर- 2

95. निम्नलिखित में से कौन सा समूह उनके औसत वार्षिक वर्षा के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित है?

(1) अजमेर, बूंदी, गंगानगर, नागौर

(2) गंगानगर, बूंदी, अजमेर, नागौर

(3) अजमेर, बूंदी, नागौर, गंगानगर

(4) बूंदी, अजमेर, नागौर, गंगानगर

उत्तर- 4


96. ‘पल्स ऑफ एशिया’ के लेखक कौन हैं?

(1) रेट्जेल      (2) हार्टशोर्न

(3) हंटिंगटन    (4) हम्बोल्ट

उत्तर- 3

97. निम्न में से किसने “सांस्कृतिक भू-दृश्य” की संकल्पना प्रस्तुत की?

(1) सावर             (2) हैगेट

(3) अगस्त काम्टे      (4) रेट्जेल

उत्तर- 1

98. पश्चिमी विक्षोभों के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?

(1) ये भूमध्यसागर से उत्पन्न होते हैं।

(2) इनकी नमी की मात्रा में केस्पियन सागर एवं फारस की खाड़ी से वृद्धि होती है।

(3) ये भारत कभी भी अधिविष्ट अवस्था में नहीं पहुँचते हैं।

(4) इन विक्षोभों को भारत्‌ में लाने में जेट स्ट्रीम की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।

उत्तर- 3

99. ‘ढाल प्रतिस्थापन मॉडल’ का प्रतिपादन किसने किया?

(1) एल.सी. किंग (2) डब्ल्यू, पेंक

(3) डब्ल्यू.एम. डेविस (4) ए.एन. स्ट्रॉलर

उत्तर- 2

100. बेबर के न्यूनतम लागत सिद्धांत में निम्नलिखित में से किन कारकों का ध्यान रखा गया?

A. कच्चा माल B. पूँजी

C. परिवहन लागत D. बाजार

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(।) केवल A, C तथा D सही हैं।

(2) केवल A, B तथा C सही हैं।

(3) A, B, C तथा D सही हैं।

(4) केवल A, B तथा D सही हैं

उत्तर- 1

101. राजस्थान में बंजर भूमि विकास कार्यक्रम क्रियान्वित होता है-

(1) कृषि विभाग द्वारा

(2) सिंचाई विभाग द्वारा

(3) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा

(4) वन विभाग द्वारा

उत्तर- 3

102. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नांकित जिलों में से किसमें नगरीय जनसंख्या का अनुपात अधिकतम है?

(1) अलबर (2) धौलपुर

(3) भरतपुर (4) करौली

उत्तर- 2

103. निम्नांकित में से कौन सा बालसन का उदाहरण है?

(1) खाटू लवण झील

(2) पचपदरा झील

(3) साँभर झील

(4) डीडवाना झील

उत्तर- 3

104. नाथरा-का-पाल स्थित है-

(1) जयपुर में (2) उदयपुर में

(3) अलवर में (4) खेतड़ी में

उत्तर- 2

105. कालागुमान खान क्षेत्र प्रसिद्ध है-

(1) तामड़ा के लिये (2) पन्ना के लिये

(3) क्वार्ट्ज के लिये (4) चाइना क्ले के लिये

उत्तर- 2

106. चंबल फर्टीलाइजर्स एवं केमिकल्स लिमिटेड राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

(1) कोटा (2) बूँदी

(3) बाराँ (4) झालावाड़

उत्तर- 1

107. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नांकित जिलों में से किसमें जनसंख्या घनत्व अधिकतम

पाया गया?

(1) गंगानगर (2) हनुमानगढ़

(3) नागौर (4) बाराँ

उत्तर- 3

108. ‘खड़ीन’ है –

(1) जनजाति

(2) जल संरक्षण तकनीक

(3) वन संरक्षण तकनीक

(4) जनजातीय गाँव

उत्तर- 2

109. पुस्तक “पुराणों का भूगोल” जिसने रचित की है-

(1) आर.एन. दुबे. (2) एस.एम. अली

(3) ई. अहमद (4) आर.एल. सिंह

उत्तर- 2

110. नगर नियोजन की ‘बारोक-प्रणाली’ संबंधित है-

(1) पुरा ऐतिहासिक काल से

(2) प्राचीन काल से

(3) पुनर्जागरण काल से

(4) मध्य काल से

उत्तर- 3

111. व्यक्तिगत विभिन्नता के कारण हैं-

(1) केवल वंशानुगत

(2) केवल पर्यावरण

(3) माता-पिता की भागीदारी

(4) पर्यावरण और वंशानुगत दोनों

उत्तर- 4

112. एक शिक्षक के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य कौन सा है?

(1) विद्यार्थियों को कक्षा में पाबंद बनाना।

(2) उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना।

(3) कक्षा में विद्यार्थियों को दंड न देना।

(4) शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया को सुखद बनाना।

उत्तर- 4

113. एक शिक्षक शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में कक्षा के अधिकांश विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहता है। शिक्षक को ____ अपनानी चाहिए।

(1) व्याख्यानविधि (2) आगमन विधि

(3) परिचर्चा विधि (4) प्रदर्शन विधि

उत्तर- 3

114. मौजूदा ज्ञान में नई जानकारी को शामिल करने की प्रक्रिया को ____ कहते हैं।

(1) अनुकूलन

(2) आत्मसातकरण

(3) समंजन

(4) समतुल्यन

उत्तर- 2

115. कक्षा में एक बच्चा जो कई प्रश्न पूछता है, और जिसकी रुचियाँ विस्तृत हैं। वह है-

(1) पिछड़ा बालक

(2) प्रतिभावान बालक

(3) समस्यात्मक बालक

(4) आशा से कम सफलता पाने वाला बालक

उत्तर- 2

116. एक किशोर जिसने औपचारिक संक्रियात्मक विचार विकसित कर लिया है वह-

A. भविष्य के बारें में व्यवस्थित रूप से सोच सकता है।

B. किसी दी गयी परिस्थिति के लिए व्यवस्थित रूप से विभिन्‍न संभावनाएँ उत्पन्न करता है।

C. उन दुनिया के बारे में सोचते हैं जो वास्तविक रूप में नहीं हैं।

D. आगममनात्मक तर्क कर सकता है।

कूटः

(1) केवल A, B और D

(2) केबल B, C और D

(3) केवल A तथा D

(4) A, B, C और D

उत्तर- 4

117. निम्नलिखित में से कौन सा छात्र अकादमिक उपलब्धि के लिए अपने साथियों की अपेक्षाओं के अनुरूप होने का प्रयास करेगा?

(1) एक छात्र जो कक्षा 1 में है।

(2) एक छात्र जो कक्षा 5 में है।

(3) एकछात्र जो कक्षा 8 में है।

(4) एक छात्र जो कक्षा 2 में है।

उत्तर- *

118. सूचना-प्रसंस्करण सबसे अधिक निकटता से _  से सम्बद्ध है।

(1) व्यवहारवाद

(2) गेस्टाल्ट मनोविज्ञान

(3) संज्ञानात्मक मनोविज्ञान

(4) सामाजिक-संज्ञानात्मक मनोविज्ञान

उत्तर- 3

119. सृजनात्मकता ___ से संबंधित है।

(1) अभिसारी चिंतन (2) अपसारी चिंतन

(3) मूर्त चिंतन (4) गहन चिंतन

उत्तर- 2

120. प्रभावी कक्षा संचार के लिए इनमें से किससे बचना चाहिए?

(1) संपूर्णता

(2) पृष्ठपोषण

(3) अस्पष्टता

(4) वातावरण सम्बन्धी सुविधा

उत्तर- 3

121. सामाजिक-रचनात्मक दृष्टिकोण पर महत्त्व देता है।

(1) ध्यान, स्मृति और रणनीतियों के माध्यम से जानकारी को कैसे संसाधित किया जाता है।

(2) सीखने का सामाजिक संदर्भ और यह ज्ञान पारस्परिक रूप से कैसे निर्मित किया जाता है।

(3) सीखने का सामाजिक संदर्भ और यह ज्ञान छात्रों द्वारा कैसे निर्मित किया जाता है।

(4) सीखने का सामाजिक संदर्भ और यह ज्ञान शिक्षकों और परिवार द्वारा कैसे निर्मित किया जाता है।

उत्तर- 2

122. निम्नलिखित में से कौन सा छात्रों के शैक्षिक मार्गदर्शन से संबंधित नहीं है?

(1) विद्यालय में समायोजन करंना।

(2) विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मार्गदर्शन।

(3) पुस्तकों का चयन 

(4) कार्य-जगत को समझने में मदद

उत्तर- 4

123. निम्नलिखित में से कौन किशोरावस्था की एक सामान्य विशिष्टता नहीं है?

(1) काल्पनिक दर्शक

(2) अपराजेयता

(3) व्यक्तिगत कल्पित कहानियाँ

(4) आज्ञापालन

उत्तर- 4

124. अनुकूलन के द्वारा सीखना _____ के द्वारा सीखना है।

(1) संज्ञान (2) साहचर्य

(3) अवलोकन (4) मॉडलिंग

उत्तर- 2

125. किस शिक्षा समिति ने छात्र सेवाओं में व्यावसायिक नियुक्ति सहित मार्गदर्शन और परामर्श शामिल करने की सिफारिश की है?

(1) शिक्षा आयोग (1964-66)

(2) शिक्षा की राष्ट्रीय नीति (1968)

(3) द ड्राफ्ट नेशनल पॉलिसी ऑन एजुकेशन (1979)

(4) मुदालियर आयोग (1952-53)

उत्तर- 1

126. दोपहर के भोजन के दौरान शोभित देखता है कि मनीष राहुल का खाना ले रहा है। इसके तुरंत बाद, वह देखता है राहुल इसका प्रतिकार मनीष की पसंदीदा कलम को लेकर कर रहा है। शोभित इन घटनाओं को शिक्षक को नहीं बताता है, क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे से बदला ले लिया है। कोहल्बर्ग के अनुसार, शोभित नैतिक विकास के किस चरण में पहुँच चुका है?

(1) चरण 2 (2) चरण 3

(3) चरण 4 (4) चरण 5

उत्तर- 1

127. कक्षा में शिक्षण-अधिगम सामग्री के उपयोग के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) यह विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाता है।

(2) शिक्षक विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं।

(3) यह विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता को बढ़ाता है।

(4) यह सक्रिय भागीदारी को बढ़ाता है|

उत्तर- 2

128. सीखने के रचनात्मक दृष्टिकोण के बारे में कौन सा कथन सत्य नहीं है?

(1) नया सीखना पूर्व की समझ पर निर्भर करता है

(2) शिक्षार्थी पर्यावरण से उद्दीपन के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता हैं 

(3) शिक्षार्थी अपनी समझ का निर्माण स्वयं करते हैं।

(4) प्रामाणिक सीखने से सम्बंधित कार्य अर्थपूर्ण अधिगम को बढ़ावा देते हैं।

उत्तर- 2

129. निम्नलिखित में से कौन सा आंतरिक अभिप्रेरणा का सबसे अच्छा उदाहरण है?

(1) सपना कहानी पुस्तक पढ़ रही है क्योंकि उसके शिक्षक ने इसे दिया है और वह अपने शिक्षक को खुश करना चाहती है|

(2) मानव कक्षा में एक अच्छा ग्रेड प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

(3) रितु कक्षा में होने वाले टेस्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रही है क्योंकि बह पाठ्यक्रम सामग्री का अध्ययन करने में आनंद महसूस करती है।

(4) रजत कक्षा में होने वाले टेस्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है क्योंकि अच्छे अंक लाने पर उसके पिता ने उसे साइकिल देने का वादा किया है।

उत्तर- 3

130. ‘डिस्कवरी लर्निंग’ _______ द्वारा दिए गए अधिगम की अवधारणा पर आधारित है।

(1) पियाजे          (2) ब्रूनर

(3) वायगोत्सकी     (4) उसुबेल

उत्तर- 2

131. किसी की अपनी मानसिक प्रक्रियाओं और रणनीतियों के बारे में जागरूकता को _____ के नाम से संदर्भित किया जाता है।

(1) मेटाथिंकिंग (2) मेटाकॉम्रिशन

(3) मेटामेमोरी (4) मेटाइंटेलिजेंस

उत्तर- 2

132. __________ ने पहली बार “भावनात्मक बुद्धि’ परिभाषित की थी।

(1) गार्डनर और स्टर्नबर्ग

(2) डैनियल गोलमैन

(3) डेना जोहर

(4) पीटर सलोबे और जॉन मेयर

उत्तर- 4

133. ‘विज्ञान-पृच्छा प्रतिमान’ _____ के द्वारा विकसित किया गया था।

(1) डेविड हंट

(2) डोनाल्‍ड ऑलिवर और जेम्स पी.शावर

(3) हिल्डा टाबा

(4) जोसेफ एस. सहवाब

उत्तर- 4

134. निम्नलिखित में से कौन सी सहकारी सीखने की विशेषताएँ हैं?

A. सामूहिक लक्ष्य

B. व्यक्तिगत उत्तरदायित्व

C. सफलता के लिए समान अवसर

D. सक्रिय छात्रों पर अतिरिक्त भार

कूट:

(1) A, B और C सही हैं।

(2) B, C और D सही हैं।

(3) A, C और D सही हैं।

(4) A, B और D सही हैं।

उत्तर- 1

135. “एडवांस आर्गेनाइजर मॉडल” ___ में आता है।

(1) सामाजिक-इंटौक्शन मॉडल परिवार

(2) व्यक्तिगत विकास प्रतिमान परिवार

(3) सूचना-प्रसंस्करण प्रतिमान परिवार

(4) व्यवहार संशोधन प्रतिमान परिवार

उत्तर- 3

136. रक्षा युक्तियाँ __ हैं।

(1) सामाजिक प्रक्रिया

(2) अहम्‌-सुरक्षात्मक

(3) परामर्श प्रक्रिया

(4) संवेगात्मक प्रक्रिया

उत्तर- 2

137. किशोरावस्था में समीक्षात्मक सोच के विकास करने के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) भावनाओं के बजाय तर्कसंगत तरीके से तर्क दें|

(2) न केवल ‘क्या’ हुआ को पूछें, बल्कि “कैसे’ और ‘क्यूँ’ भी पूछें।

(3) समय पर पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए व्याख्यान विधि का उपयोग।

(4) एक प्रश्न के विभिन्न उत्तरों की तुलगा और सबसे अच्छे उत्तर का निर्णय करना।

उत्तर- 3

138. इंटरनेट प्रौद्योगिकी में एचटीएमएल का आशय है-

(1) हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज

(2) हाइपर टेक्स्ट मेकअप लैंग्वेज

(3) हाइपर टेक्स्ट मीडियम लैंग्वेज

(4) हाइपर टेक्स्ट मेक लैंग्वेज

उत्तर- 1

139. कंप्यूटर सहायक निर्देश के सिद्धांत पर आधारित है-

(1) शास्त्रीय अधिगम

(2) क्रिया-प्रसूत अधिगम

(3) सूझ

(4) प्रणालीबद्ध-व्यवहार

उत्तर- 2

140. श्री सिंह ने अपने विद्यार्थियों को एक ऑनलाइन इतिहास पाठ्यक्रम में नामांकित किया है। इस प्रकार की दूरस्थ शिक्षा को किस रूप में जाना जाता है?

(1) ट्यूटोरियल (2) ईमेल

(3) वेब विस्तार (4) वर्चुअल विद्यालय

उत्तर- 4

141. मोहोरोबिसिक असान्तत्य पृथक करती है-

(1) मेण्टल एवं बाहरी क्रोड को

(2) आंतरिक क्रोड एवं बाह्य क्रोड को

(3) निचली भूपर्पटी एवं ऊपरी मेन्टल

(4) ऊपरी मेण्टल एवं निचले मेण्टल को

उत्तर- 3

142, भूकम्प के अवकेन्द्र को इस नाम से भी जाना जाता है-

(1) अधिकेन्द्र (2) उद्गम केन्द्र

(3) छाया क्षेत्र (4) क्षेपण क्षेत्र

उत्तर- 2

143. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

  सूची-I                                  सूची-II

A. क्राकाटोआ                      1. संयुक्त राज्य अमेरिका

B. माउंट सेन्ट हेलेन्स               2. ईक्वाडोर

C. कोटोपेक्सी                      3. सुन्डा जलडमरूमध्य

D. मेयान                         4. फिलीपाइन्स

कूट:

      A           B           C            D

(1)   1           3            4            2

(2)   3           1            4            2

(3)   3           1            2            4

(4)   2           4            3            1

उत्तर- 3

144. ज्यूगेन बनता है-

(1) मुलायम तथा कठोर चट्टानों के क्षैतिज परतों के बीच पवन अपधर्षण के द्वारा

(2) मुलायम तथा कठोर चट्टानों के ऊर्ध्वाधर परतों के बीच पवन अपघर्षण के द्वारा

(3) मुलायम तथा कठोर चट्टानों के क्षैतिज परतों के बीच पवन सन्निघर्षण के द्वारा

(4) मुलायम तथा कठोर चट्टानों के ऊर्ध्वाधर परतों के बीच पवन सत्रिघर्षण के द्वारा

उत्तर- 1

145. ‘गुंफित नदी’ विशेषता है-

(।) नदी के ऊपरी भाग के प्रवाह की

(2) नदी के मध्य भाग के प्रवाह की

(3) हिमनद के ऊपरी भाग के प्रवाह की

(4) नदी के निचले भाग के प्रवाह की

उत्तर- 4

146. निम्न में से कौन सी वायुमण्डल की स्थिर गैस नहीं है?

(1) नाइट्रोजन

(2) ऑक्सीजन

(3) कार्बन डाइऑक्साइड

(4) ऑर्गन

उत्तर- 3

147. प्रमुख रूप से वायुमण्डल का तापन होता है-

(1) दीर्घतरंग पार्थिव विकिरण द्वारा

(2) लघुतरंग सौर्यिक विकिरण द्वारा

(3) प्रत्यावर्तित सौर्यिक विकिरण द्वारा

(4) प्रकीर्णित सौर्यिक विकिरण द्वारा

उत्तर- 1

148. वायु में जल वाष्प की अधिकतम मात्रा होती है-

(1) 2% (2) 6%

(3) 8% (4) 5%

उत्तर- 4

149. वायु के क्षैतिज संचरण के कारण ऊष्मा के स्थानांतरण को कहते हैं?

(1) अभिवहन (2) संचालन

(3) विकिरण (4) संवहन

उत्तर- 1

150. गीओ हैं-

(1) गहरे सागरीय मैदान

(2) महासागरीय निक्षेप

(3) महासागरीय खाइयाँ (गर्त)

(4) सपाट शिखर समुद्री पर्वत

उत्तर- 4

Geo 1st Grade 2018 Question Paper PDF

Answer Key


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder