-
भारत में सर्वाधिक व्यापक और सर्वाधिक उपजाऊ मृदा कौन सी है?
– जलोढ़ मृदा
- बंगाल का आतंक किसे कहा जाता है?
– जलकुम्भी - बांगर तथा खादर नामक जलोढ़ मृदा में सबसे उपजाऊ कौन-सी मृदा होती है?
– खादर - शुष्क खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मृदा कौन-सी होती है?
– काली मृदा - चोपेन किस मृदा को कहा जाता है?
– लवणीय व क्षारीय मृदा को - केन्द्रीय मृदा संरक्षण बोर्ड का गठन कब किया गया था?
– 1953 ई. में - भारत में कुल भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत मानवाकृत अपरदन से प्रभावित है?
– 57.1 प्रतिशत - भारतीय वन नीति के अनुसार हिमालय पर्वत, दक्षिणी पठार एवं पहाड़ी क्षेत्रों में कुल भूमि के कितने प्रतिशत भाग पर वन होना चाहिए?
– 60 प्रतिशत - भारत में प्राकृतिक वनस्पति पर प्रभाव डालने वाले कारकों में प्रमुख कौन है?
– क्रमशः वर्षा एवं तापमान - सर्वाधिक मृदा अपरदन से प्रभावित राज्य कौन-सा है?
– राजस्थान - भारत में सर्वाधिक सूखा ग्रस्त क्षेत्र किस प्रदेश में पाया जाता है?
– राजस्थान में - सर्वाधिक लवणीय मृदा किस प्रदेश में पायी जाती है?
– गुजरात में - क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में सर्वाधिक बंजर भूमि किस प्रदेश में पाया जाता है?
– राजस्थान में - कुल क्षेत्रफल के प्रतिशतता की दृष्टि से किस राज्य में सर्वाधिक बंजर भूमि पायी जाती है?
– जम्मू एवं कश्मीर में - भारत में झूम खेती के अन्तर्गत कितना क्षेत्रफल आता है?
– 35.14 लाख हेक्टयर - भारत की बंजर भूमि एटलस 2005 के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत बंजर भूमि है?
– 30.1 प्रतिशत (16.98 हजार वर्ग किमी) - दक्कन पठार के पूर्वी तथा दक्षिणी भाग के कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किस प्रकार की मिट्टी का विकास हुआ?
– लाल मिट्टी - वर्षा के साथा चूना एवं सिलिका के निक्षालन तथा लोहे के ऑक्साइड और एल्यूमिनियम के यौगिकों से भरपूर कौन-सी मृदा होती है?
– लैटेराइट मृदा - लैटेराइट मृदा में किस पदार्थ की कमी होती है?
– नाइट्रोजन, फॉस्फेट और कैल्शियम की - मकान हेतु ईंट बनाने के लिए किस मृदा का प्रयोग उपयुक्त होता है?
– लैटेराइट का - जलोढ़ मिट्टी – वह मिट्टी जो जल द्वारा बहाकर दूसरे स्थान पर चली जाती है।
- वातोढ़ मिट्टी – जो मिट्टी वायु द्वारा उड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचती है।
- मृदा में जल की मात्रा कितने प्रतिशत होती है?
– 25 प्रतिशत - मृत्तिका (क्ले) का कणाकार कितना है?
– 0.002 मिमी. से कम - अम्लीय मृदा में किस आयन की अधिकता होती है?
– हाइड्रोजन आयन - पौधों की सर्वोत्तम वृद्धि किस पी.एच. मान पर होती है?
– 6-7.5 - बंगर मृदा के निर्माण में मृदा के किस प्रकार के कणाकार का विशेष योगदान होता है?
– मृत्तिका का - यू.एस.डी.ए. के वर्गीकरण के अनुसार किस गण संवर्ग की मृदा भारत में सर्वाधिक पायी जाती है?
– इंसेप्टीसॉल - चाय, कहवा, काजू एवं सिनकोना के लिए किस प्रकार की मृदा उपयुक्त होती है?
– लैटेराइट मृदा - मैंग्रोव वनस्पतियां किस मृदा में उगती है?
– दलदली मृदा में - राष्ट्रीय दूर संवेदी एजेंसी द्वारा ‘भारत की बंजर भूमि सम्बन्ध एटलस’ कब तैयार की गई?
– 2005 में - भारत की द्वितीय विशालतम मृदा प्रकार कौन है?
– लाल मृदाएं - जलोढ़ मिट्टी में किन तत्वों की प्रचुरता होती है?
– पोटैशियम एवं चूना - प्रायद्वीपीय लाल मिट्टी का विकास किन शैलों पर हुआ है?
– आर्कियन ग्रेनाइट नीस - अत्यधिक निक्षालित मृदाएं कौन सी है?
– लैटेराइट मृदा एवं लाल मृदा - अत्यधिक संकुचन-विमोचन एवं सूखने पर दरार आदि लक्षण किस मृदा में पाए जाते हैं?
– काली मृदा में - सर्वाधिक उपजाऊ मृदा कौन-सी है?
– जलोढ़ मिट्टी या दोमट
सभी प्रश्न महत्वपूर्ण हैं , इससे हमारा ज्ञान की बृध्दि और विकास होता है। ऐसे चुने हुए प्रश्नो के लिए आपका आभार।
All questions was very useful for us, It increases our knowledge.
I’m thankful to you to provide these all questions.🙏🙏