निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. फिलिप्स वक्र अर्थव्यवस्था में बेरोजगारी की दर और मुद्रास्फीति की दर के बीच प्रतिलोम संबंध है।

2. ऐंजिल लॉ के अनुसार जैसे आय बढ़ती है भोजन पर वा​स्तविक खर्च बढ़ने पर भी भोजन पर खर्च की जाने वाली आय का अनुपात कम हो जाता है।

उपरोक्त में से कौनसा कथन सही है?

अ. केवल 1

ब. केवल 2

स. दोनों सही है

द. दोनों में से कोई नहीं

उत्तर— स

निम्नलिखित में से कौन भारत के विदेशी मुद्रा रिजर्व का हिस्सा नहीं बनता है?

अ. स्वर्ण

ब. एस डी आर

स. विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां

द. बैंकों और कारपोरेट निकायों द्वारा धारित विदेशी मुद्रा एवं प्रतिभूतियां

उत्तर— द

प्रमुख पुस्तक और लेखक

एशियन ड्रामा — गुन्नार मिर्डल

द राइज एंड फॉल ऑफ  नेशन्स — रूचिर शर्मा

इन डिफेंस ऑफ  ग्लोबलाइजेशन— जगदीश भगवती

कैपिटलिज्म, सोशलिज्म एंड डेमोक्रेसी — जोसेफ शुम्पीटर

‘ट्विन डेफिसिट’ समस्या का अर्थ एक देश में निम्नलिखित का होना है:

अ. उच्च राजकोषीय घाटा और उच्च चालू खाता घाटा

ब. उच्च राजकोषीय घाटा और उच्च राजस्व घाटा

स. उच्च राजकोषीय घाटा और उच्च शासन (गवर्नेन्स) घाटा

द. उच्च राजकोषीय घाटा और उच्च प्राथमिक घाटा

उत्तर— अ

कोर मुद्रास्फीति

‘कोर’ मुद्रास्फीति को किस रूप में वर्णित किया गया है?

अ. ‘हेडलाइन’ मुद्रास्फीति—खाद्य मुद्रास्फीति

ब. ‘हेडलाइन’ मुद्रास्फीति—(खाद्य मुद्रास्फीति+ईंधन मुद्रास्फीति)

स. ‘हेडलाइन’ मुद्रास्फीति—ईंधन मुद्रास्फीति

द. खाद्य मुद्रास्फीति—ईंधन मुद्रास्फीति

उत्तर— ब

कोर मुद्रास्फीति को मापने के लिए सीपीआई का प्रयोग किया जाता है, इसमें ईंधन तथा खाद्य घटकों को समाविष्ट नहीं किया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन मुद्रा का कार्य नहीं है?

अ. मूल्य का मापन

ब. मूल्य का संचय

स. मूल्य का हस्तान्तरण

द. मूल्य का स्थिरीकरण

उत्तर— द

लगातार वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को क्या कहा जाता है?

अ. मुद्रा स्फीति

ब. अति उत्पादन

स. मन्दी

द. इनमें से कोई नहीं

उत्तर— अ

मुद्रा स्फीति के कारण सबसे अधिक हानि किसे होती है?

अ. देनदार

ब. लेनदार

स. व्यापारी वर्ग

द. ये सभी

उत्तर— ब

सरकार द्वारा पुरानी मुद्रा को समाप्त कर नई मुद्रा चलाना कहलाता है?

अ. विमुद्रीकरण

ब. अवमूल्यन

स. मुद्रा संकुचन

द. ये सभी

उत्तर— अ

जब भारतीय रिजर्व बैंक नकद आरक्षित अनुपात में वृद्धि की घोषणा करता है तो उसका क्या अर्थ होता है?

अ. वाणिज्यिक बैंकों के पास उधार देने के लिए कम धन होगा।

ब. भारतीय रिजर्व बैंक के पास उधार देने के लिए कम धन होगा।

स. संघ सरकार के पास उधार देने के लिए कम धन होगा।

द. वाणिज्यिक बैंकों के पास उधार देने के लिए अधिक धन होगा।

उत्तर— अ

इष्टतम जनसंख्या उस बिन्दु पर होगी जब:

अ. राष्ट्रीय आय अधिकतम हो

ब. प्रति व्यक्ति आय अधिकतम हो

स. जनसंख्या अधिकतम हो

द. प्रति व्यक्ति उपभोग अधिकतम हो

उत्तर— ब

निम्नलिखित कथन किसका है?

”प्रकृति की दावत थोड़े लोगों के लिए है। जो बिना निमंत्रण के आएंगे वे भूखे रहेंगे।”

अ. जुलियस सिमांग

ब. ई. बोसरप

स. टी डब्ल्यू माल्थस

द. एच डाल्टन

उत्तर— स

प्राथमिक घाटे की माप निम्नलिखित में से किसके द्वारा की जाती है?

अ. राजकोषीय घाटा — ब्याज भुगतान

ब. बजट घाटा — ब्याज भुगतान

स. बजट घाटा + कुल उधार राशि

द. कुल राजस्व व्यय— कुल राजस्व प्राप्ति

उत्तर— अ

निम्नलिखित में से कौन—सा सुमेलित नहीं है?

योजना                                     योजना की रणनीति

अ. 11वीं योजना                  समावेशी विकास

ब. दूसरी योजना                   भारी उद्योग निवेश

स. तीसरी योजना                 संतुलित संवृद्धि

द. आठवीं योजना                बुनियादी आवश्यकताएं

उत्तर — द


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder