संत दरियावजी द्वारा रामस्नेही सम्प्रदाय की शाखा कहाँ स्थापित की गई?

सामाजिक अध्ययन

91. निम्नलिखित सिंधु-सरस्वती सभ्यता स्थलों में से कौन-से पाकिस्तान में स्थित हैं?

1. मोहनजोदड़ो 2. हड़प्पा

3. प्रभास पाटन 4. आलमगीरपुर

5. चन्हुदड़ो 6. कोटदीजी

अ. 1, 3, 5, 6

ब. 1, 2, 4, 5

स. 1, 2, 5, 6

द. 1, 2, 3, 4

उत्तर— स

92. महान् गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त का जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ?

अ. जालौर

ब. चूरु

स. सीकर

द. बीकानेर

उत्तर— अ

93. वैदिक काल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. गृहस्थ आश्रम अन्य सभी आश्रमों का पोषक था।

2. ग्राम के अधिकारी को ‘ग्रामणी’ कहा जाता था।

3. व्यापारी वर्ग को ‘विश’ कहा जाता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन—सा/से सही है/हैं?

अ. केवल 1  ब. 1,2

स. 1,3     द. 1,2,3

उत्तर— ब

94. संत दरियावजी द्वारा रामस्नेही सम्प्रदाय की शाखा कहाँ स्थापित की गई?

अ. शाहपुरा

ब. सिंहथल

स. रैण

द. खेड़ापा

उत्तर – स

95. महावीर स्वामी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. उनका जन्म लुम्बिनी में हुआ।

2. उनके बचपन का नाम वर्द्धमान था।

3. उनकी माता का नाम महामाया था।

4. वे जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन—सा/से सही है/हैं?

अ. केवल 2  ब. 2, 3

स. 1,2    द. 1, 4

उत्तर– 2

96. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्य यंत्र बांसुरी की तरह होता है?

अ. अलगोजा

ब. भपंग

स. रावणहत्था

द. तंदूरा

उत्तर– अ

97. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित है?

महाजनपद       नगर

अ. गांधार      मथुरा

ब. अंग        उज्जैन

स. अवन्ति     सोत्थवती

द. कम्बोज     राजपुर

उत्तर– द

98. भण्डदेवरा मंदिर किस जिले में स्थित है?

अ. बूंदी   ब. कोटा

स. बारां   द. झालावाड़

उत्तर – स

99. चन्द्रगुप्त मौर्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. उसने सेल्यूकस की पुत्री के साथ विवाह किया।

2. उसने अपने जीवन के अंतिम काल में बौद्ध धर्म स्वीकार किया।

3. उसने अशोक को अपना उत्तराधिकारी बनाया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन—सा/से सही है/हैं?अ. केवल 1  ब. केवल 2

स. 1, 2     द. 1,2,3

उत्तर – अ

100. अशोक के अभिलेखों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा में है।

2. अधिकांश अभिलेख ब्राह्मी लिपि में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन—सा/से सही है/हैं?

अ. केवल 1  ब. केवल 2

स. 1 और 2 दोनों द. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – स

व्याख्या: अशोक के अधिकांश अभिलेखों की लिपि ब्राह्मी है, जबकि भाषा प्राकृत है। कुछ अभिलेख विशेषकर उत्तर—पश्चिमी क्षेत्र से प्राप्त हुए हैं जिनकी लिपि अरेमाइका एवं खरोष्ठी है।

101. चौरा-चौरी की घटना कब हुई?

अ. जनवरी, 1922 ब. फरवरी, 1922

स. नवम्बर, 1922 द. अप्रैल, 1922

उत्तर – ब

102. पंडित हरिनारायण शर्मा को अलवर के किस शासक ने अपना सलाहकार नियुक्त किया?

अ. उदयसिंह  ब. जयसिंह

स. रामसिंह   द. मानसिंह

उत्तर – ब

व्याख्या: पंडित हरिनारायण शर्मा समाज सुधारक थे। इन्होंने अलवर में अपने घर के मंदिर के दरवाजे हरिजनों के लिए खोल दिए व जातिगत भेदभाव को नष्ट करने का प्रयास किया था। इनके सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर अलवर के महाराजा जयसिंह ने इन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया था।

103. यह किसने कहा था कि ”धर्म मनुष्य के भीतर निहित देवत्व का विकास है, धर्म न तो पुस्तकों में है और न धार्मिक सिद्धान्तों में”?

अ. राजा राममोहन राय   ब. स्वामी दयानन्द सरस्वती

स. स्वामी विवेकानन्द   द. दादूदयाल

उत्तर – स

104. भारत के वंचित वर्ग का पहला कवि किसे कहा जाता है?

अ. दादू   ब. जयानक

स. रामदास द. चोखामेला

उत्तर – द

 

105. औरंगजेब द्वारा जजिया कर लगाए जाने पर किस शासक ने पत्र लिखकर विरोध किया?

अ. राजसिंह   ब. जसवंत सिंह

स. मानसिंह   द. दुर्गादास राठौड़

उत्तर – अ

106. डूँगजी व जवाहरजी ने किन राज्यों की सेना के विरुद्ध संघर्ष किया?

अ. बीकानेर व जोधपुर  ब. भरतपुर व जोधपुर

स. भरतपुर बीकानेर  द. उदयपुर व बांसवाड़ा

उत्तर – ब

व्याख्या: 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के पूर्व सीकर क्षेत्र में डूंगजी व जवाहर जी नामक काका—भतीजा प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने अंग्रेजों की बीकानेर व जोधपुर की सेना से संघर्ष किया। अपने बलिदान के कारण ये लोग गीतों में अमर हो गए।

107. निम्न में से किस क्रांतिकारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ‘अमरदास वैरागी’ का छद्म नाम धारण किया?

अ. अर्जुनलाल सेठी   ब. प्रतापसिंह बारहठ

स. केसरी सिंह बारहठ द. जोरावर सिंह बारहठ

उत्तर – द

व्याख्या: स्वाधीनता आंदोलन में रासबिहारी बोस ने लार्ड हार्डिंग्ज बम कांड की योजना को मूर्तरूप देने के लिए जोरावरसिंह व प्रतापसिंह बारहठ को बम फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी, 23 दिसंबर, 1912 को वायसराय लार्ड हार्डिंग्ज का जुलूस दिल्ली के चांदनी चौक से गुजर रहा था। भारी सुरक्षा के बीच वायसराय पर चांदनी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक भवन की छत की भीड़ में जोरावर सिंह व प्रतापसिंह बुर्के में थे। जैसे ही जुलूस सामने से गुजरा, जोरावरसिंह ने हार्डिंग्ज पर बम फेंका, लेकिन पास खड़ी महिला के हाथ से टकरा जाने से निशाना चूक गया और हार्डिंग्ज बच गया।

छत्र रक्षक महावीर सिंह मारा गया। जोरावार सिंह व प्रतापसिंह वहां से सुरक्षित निकल गए। इसके बाद जोराव​रसिंह मध्यप्रदेश के करंडिया एकलगढ़ में साधु अमरदास बैरागी के नाम से रहे।

108. राजस्थान के किस क्रांतिकारी को तिहाड़ जेल में रखा गया था?

अ. अर्जुनलाल सेठी  ब. गोपाल सिंह खरवा

स. केसरी सिंह बारहठ द. प्रतापसिंह बारहठ

उत्तर – ब

109. निम्नलिखित में से कौन हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के चंदावल दस्ते में शामिल थे?

1. पुरोहित गोपीनाथ 2. राणा पूंजा

3. जयमल मेहता 4. हकीम खां

5. चारण जैसा 6. कृष्णदास चूंडावत

अ. 1, 2, 3, 4

ब. 2, 3, 4, 5

स. 2, 3, 5, 6

द. 1, 2, 3, 5

उत्तर – ब

110. निम्नलिखित में से किस छतरी को शेखावाटी की सबसे बङी छतरी माना जाता है?

अ. रामगोपाल पोद्दार की छतरी

ब. कल्याण सिंह की छतरी

स. हरदयाल सिंह की छतरी

द. गोपाल सिंह की छतरी

उत्तर – अ

111. दुर्गादास राठौड़ की छतरी किस राज्य में स्थित है?

अ. राजस्थान   ब. उत्तर प्रदेश

स. मध्य प्रदेश  द. गुजरात

उत्तर – स

व्याख्या: 22 नवंबर, 1718 को शिप्रा के तट पर उज्जैन, मध्यप्रदेश में दुर्गादास की 81 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के अनुसार क्षिप्रा नदी के तट पर किया गया।

उनके सम्मान में भारत सरकार द्वारा 16 अगस्त, 1988 को 60 पैसे का टिकट जारी किया गया।

112. चावण्ड चित्रकला शैली का विकास किस क्षेत्र में हुआ?

अ. मेवाड़   ब. हाड़ौती

स. मारवाड़  द. शेखावाटी

उत्तर – अ

113. श्रीमती किशोरी देवी किस किसान आन्दोलन से सम्बद्ध रही?

अ. बरड़   ब. सीकर

स. बिजौलिया  द. बीकानेर

उत्तर – ब

114. ‘बजट्टी’ नामक आभूषण शरीर के किस भाग में धारण किया जाता है?

अ. नाक    ब. दांत

स. कान    द. गला

उत्तर – द

115. एडवर्ड थाॅर्नडायक (1898) को शिक्षा मनोविज्ञान में किस सिद्धान्त के लिए जाना जाता है?

अ. स्मृति का सिद्धांत

ब. विस्मृति का सिद्धांत

स. सीखने  का सिद्धांत

द. समायोजन  का सिद्धांत

उत्तर – स

116. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में प्रस्तावित राष्ट्रीय आकलन केन्द्र को क्या नाम दिया गया है?

अ. दीक्षा   ब. निखार

स. दिशा   द. परख

उत्तर – द

117. राजस्थान में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कल्प (CALP) कार्यक्रम का प्रारम्भ कब हुआ?

अ. 2007—08

ब. 2010—11

स. 2015—16

द. 2004—05

उत्तर – द

118. पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तावित ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ को संविधान सभा द्वारा कब स्वीकार किया गया?

अ. 9 दिसंबर, 1946

ब. 13 दिसंबर, 1946

स. 22 जनवरी, 1947

द. 26 जनवरी, 1947

उत्तर – स

व्याख्या: पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत की संविधान सभा में 13 दिसंबर, 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किय, जिसे सर्वसम्मति से 22 जनवरी, 1947 को संविधान सभा द्वारा स्वीकार कर लिया गया।

9 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा की प्रथम बैठक हुई। जिसमें 210 सदस्य उपस्थित थे।

11 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा की बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया।

119. 86वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा ‘शिक्षा के अधिकार’ को किस मौलिक अधिकार का भाग बनाया है?

अ. स्वतंत्रता का अधिकार

ब. समानता का अधिकार

स. शिक्षा एवं संस्कृति का अधिकार

द. शोषण के विरुद्ध अधिकार

उत्तर – अ

120. भारत में ‘लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण का अधिनियम’ कब बनाया गया?

अ. 2010  ब. 2012

स. 2014  द. 2016

उत्तर – ब

121. भारत में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाया जाता है?

अ. 25 जनवरी   ब. 25 मार्च

स. 25 सितंबर   द. 25 नवम्बर

उत्तर – अ

122. भारतीय संविधान की जिस सूची में ‘कृषि एवं सिंचाई’ को शामिल किया गया है, वह है –

अ. संघ सूची  ब. राज्य सूची

स. समवर्ती सूची द. अवशिष्ट विषय

उत्तर – ब

123. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत सर्वोच्च न्यायालय को ‘अभिलेख न्यायालय’ का नाम दिया गया है?

अ. 129  ब. 130

स. 137  द. 143

उत्तर – अ

124. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति में संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित होती है?

अ. 53   ब. 54

स. 55   द. 56

उत्तर – अ

125. राजस्थान पंचायत राज अधिनियम, 1994 के अध्याय 2 क में जिसके गठन का प्रावधान है, वह है –

अ. ग्राम पंचायत  ब. पंचायत समिति

स. जिला परिषद्  द. ग्राम सभा

उत्तर – द

126. राज्य विधान परिषद् में राज्यपाल द्वारा कितने सदस्यों का मनोनयन किया जाता है?

अ. 1/3   ब. 1/12

स. 1/9   द. 1/6

उत्तर – द

127. स्वतंत्र भारत की पहली लोक सभा के प्रथम उपाध्यक्ष थे?

अ. सरदार हुकुम सिंह

ब. एस.वी. कृष्णामूर्ती राव

स. अनन्त शयनम अयंगर

द. जी.जी. स्वेल

उत्तर – स

128. भारत में मतदान के दौरान मतदान केन्द्र पर ‘मतदाता रजिस्टर’ का प्रभारी कौन होता है?

अ. प्रथम मतदान अधिकारी

ब. द्वितीय मतदान अधिकारी

स. तृतीय मतदान अधिकारी

द. पीठासीन अधिकारी

उत्तर – द

129. किस शासन प्रणाली में कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है?

अ. संसदीय सरकार ब. अध्यक्षीय सरकार

स. सर्वाधिकारवादी सरकार द. सैनिक शासन

उत्तर – अ

130. निम्न में से कौनसा ‘ज्ञान उद्देश्य’ का उदाहरण है?

अ. व्याख्या करना  ब. रचना करना

स. परिभाषित करना द. विश्लेषण करना

उत्तर – स

131. पाठ्यक्रम के जिस सिद्धान्त में ‘करके सीखने’ पर बल दिया जाता है, वह है–

अ. अभिप्रेरणा का सिद्धान्त  ब. व्यापकता का सिद्धान्त

स. क्रिया का सिद्धान्त द. उपयोगिता का सिद्धान्त

उत्तर – स

132. उत्तरी गोलार्द्ध में व्यापारिक पवनों के प्रवाह की दिशा होती है –

अ. उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम

ब. दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व

स. दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम

द. उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व

उत्तर – अ

133. सूर्य एवं पृथ्वी के मध्य अधिकतम दूरी कहलाती है?

अ. उपसौर ब. उपभू

स. अपसौर द. अपभू

उत्तर – स

134. खाद्य शृंखला में ‘चूहा’ जिस श्रेणी में आता है, वह है –

अ. प्राथमिक उपभोक्ता

ब. द्वितीयक उपभोक्ता

स. तृतीयक उपभोक्ता

द. उत्पादक

उत्तर – अ

135. निम्न में से कौनसा कथन सही है?

अ. उत्तरी गोलार्द्ध में चक्रवात में पवन की दिशा घड़ी की सुई की दिशा में होती है।

ब. दक्षिणी गोलार्द्ध में चक्रवात में पवन की दिशा घड़ी की सुई की दिशा के विपरीत होती है।

स. पृथ्वी की सतह पर चक्रवातों में पवनों की दिशा घड़ी की सुई की दिशा एवं घड़ी की सुई की दिशा के विपरीत, दोनों दिशाओं में होता है।

द. पृथ्वी की सतह पर चक्रवातों में पवनों की दिशा केवल घड़ी की सुई की दिशा के विपरीत ही होती है।

उत्तर – स

136. निम्न में से किस दशक में भारत में नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई है?

अ. 1901—1911

ब. 1911—1921

स. 1921—1931

द. 1971—1981

उत्तर – ब

137. निम्न में से कौन-सा लौह-इस्पात कारखाना भारत में सर्वाधिक पुराना है?

अ. TISCO  ब. IISCO

स. VISL   द. SAIL

उत्तर – अ

138. दी गई भू-आकृतियों का उत्तर से दक्षिण दिशा में अवस्थिति का सही क्रम है–

1. तराई-भाबर-खादर-डेल्टा

2. तराई-भाबर-डेल्टा-खादर

3. भाबर-खादर-डेल्टा-तराई

4. भाबर-तराई-खादर-डेल्टा

उत्तर – 4

139. भारत में जिप्सम का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन-सा है?

अ. राजस्थान   ब. गुजरात

स. झारखण्ड   द. मध्य प्रदेश

उत्तर – अ

140. जंस्कर नदी का उपयोग सिंचाई एवं विद्युत उत्पादन हेतु किस प्रदेश में किया जाता है?

अ. अरुणाचल प्रदेश

ब. सिक्किम

स. लद्दाख

द. गढ़वाल—कुमाउं

उत्तर – स

141. ‘सौ टापुओं का शहर’ राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

अ. डूंगरपुर  ब. उदयपुर

स. प्रतापगढ़  द. बाँसवाड़ा

उत्तर – द

142. राजस्थान की निम्न में से कौन-सी जनजाति को भारत सरकार द्वारा आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल किया गया?

अ. भील   ब. सहरिया

स. गरासिया द. मीणा

उत्तर – ब

143. राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है?

अ. जयसमन्द   ब. राजसमंद

स. कायलाना   द. सिलीसेढ़

उत्तर – अ

व्याख्या: जयसमंद झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह द्वारा गोमती नदी पर बांध बनाकर 1687—1691 में करवाया गया था। यह झील राजस्थान की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।

144. राजस्थान भारत में निम्न में से कौन-सी फसल का सर्वाधिक उत्पादक राज्य है?

अ. मक्का  ब. मूंगफली

स. सरसों   द. कपास

उत्तर – स

145. अध्यापन कक्ष में पृथ्वी की आकृति को समझाने का सर्वश्रेष्ठ साधन क्या है?

अ. ग्लोब  ब. मानचित्र

स. रेखाचित्र द. चार्ट

उत्तर – अ

146. प्रश्नोत्तर तकनीक सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में काफी प्रभावी हो सकती है क्योंकि यह सुनिश्चित करती है कि-

अ. विद्यार्थियों की परीक्षा में बेहतर प्रत्युत्तर देने की क्षमता

ब. विद्यार्थी कक्षा में अच्छी तैयारी के साथ आते हैं

स. शिक्षार्थियों द्वारा सक्रिय भागीदारी

द. एक अधिक अनुशासित कक्षाकक्ष

उत्तर – स

147. ‘एश्योरेन्स’ शब्द का प्रयोग होता है?

अ. जीवन बीमा के लिये  ब. अग्नि बीमा के लिये

स. समुद्री बीमा के लिये द. चिकित्सा बीमा के लिये

उत्तर – अ

148. निम्नलिखित में से जिला स्तर पर उपभोक्ता विवादों का निपटारा कौन करता है?

अ. सत्र न्यायालय   ब. जिला न्यायालय

स. ​जिला फोरम    द. जिलाधीश

उत्तर – स

149. हमारे देश का केन्द्रीय बैंक है?

अ. भारतीय स्टेट बैंक

ब. भारतीय रिजर्व बैंक

स. सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया

द. बैक आफ बड़ोदा

उत्तर – ब

150. राजस्थान राज्य सहकारी बैंक का मुख्यालय स्थित है?

अ. जोधपुर  ब. जयपुर

स. अजमेर  द. कोटा

उत्तर – ब

Leave a Comment