प्रिय परीक्षार्थियों आपकी सुविधा के लिए राजस्थान टीचर पात्रता परीक्षा (RTET2012) के लिए पर्यावरण अध्ययन की हल प्रश्न पत्र अलग से उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे आप इसका विस्तृत अध्ययन कर सके।

इस खण्ड में कुल 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न करना अनिवार्य है- 

121. मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य है-

(1) अनुशासन बनाये रखना

(2) केवल परीक्षा करवाना

(3) केवल प्रश्न-पत्र बनवाना

(4) अधिगमकर्ता की उपलब्धि जानना एवं सुधार लाना।

उत्तर- (4)

122. निम्न में से कौन-सी क्रिया विज्ञान शिक्षण में पाठ्य-सहगामी है?

( 1) विज्ञान क्लब 

(2) श्रव्य-दृश्य सामग्री

(3) पाठ्यपुस्तक

(4) श्यामपट्ट

उत्तर- (1)

123. पानी में अशुद्धि, दही से मक्खन, गेहूँ से छोटे कंकर आदि को अलग करने की क्रिया को कहते हैं?

(1) मिश्रण

(2) पृथक्करण

(3) छानना

(4) उर्ध्वपातन

उत्तर- (2)

124. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

(1) श्रव्य दृश्य सामग्री छात्रों के लिये उपयोगी है।

(2) चार्ट एवं ग्राफ श्रव्य दृश्य सामग्री हैं।

(3) चार्ट का प्रयोग केवल सामाजिक विज्ञान में किया जाता है।

(4) शिक्षण में कुशलता के लिए श्रव्य-दृश्य सामग्री महत्वपूर्ण नहीं है।

उत्तर- (1)

125. परीक्षण की वास्तविक रचना से पूर्व उसकी प्रारम्भिक जाँच कर लेनी चाहिए। इस प्रारम्भिक जाँच को कहते हैं-

(1) परीक्षण की योजना बनाना

(2) परीक्षण की तैयारी

(3) पॉयलट स्टडी

(4) अन्तिम प्रारूप

उत्तर- (3)

126. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य/देश राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर तथा श्रीगंगानगर जिलों से लगा हुआ है?

(1) गुजरात

(2) मध्य प्रदेश

(3) हरियाणा

(4) पाकिस्तान

उत्तर- (4)

127. प्रथम कृत्रिम उपग्रह का नाम था?

(1) भास्कर

(2) आर्यभट्ट

(3) रोहिणी

(4) एडुसेट

उत्तर- (2)

128. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है-

(1) 21 मई

(2) 27 मई

(3) 5 जून

(4) 14 नवम्बर

उत्तर- (3)

129. जलीय जन्तुओं में श्वसन होता है?

(1) फेफड़ों द्वारा

(2) पुस्तक-फुफ्फुस द्वारा

(3) वायु कोष द्वारा 

(4) गलफड़ों द्वारा

उत्तर- (4)

130. राष्ट्रीय झंडे के बारे में निम्न कथनों का सावधानीपूर्वक अवलोकन कीजिए-

1. सबसे ऊपर केसरिया रंग त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है।

2. बीच में सफेद रंग शांति का प्रतीक है।

3. मध्य में चक्र शांति एवं खुशहाली का प्रतीक है।

4. नीचे हरा रंग शांति एवं खुशहाली का प्रतीक है।

उपरोक्त कथनों के बारे में निम्न सत्य है-

(1) 1 से 4 सत्य हैं

(2) 1, 2, 3 सत्य हैं एवं 4 गलत है

(3) 1, 2, 4 सत्य हैं एवं 3 गलत है

(4) 2, 3, 4 सत्य हैं एवं 1 गलत है

उत्तर- (3)

131. वातावरण के अनुरूप पौधों एवं जन्तुओं में पाये जाने वाले शारीरिक लक्षणों को कहते हैं?

(1) अनुकूलन

(2) परजीविता

(3) रूपान्तरण

(4) इनमें से सभी

उत्तर- (1)

132. हमारे राज्य का पक्षी अभयारण्य किस जिले में स्थित है?

(1) सवाई माधोपुर

(2) अलवर

(3) भरतपुर

(4) उदयपुर

उत्तर- (3)

133. निम्न में से कौन-सा कथन वायु के सम्बन्ध में सही नहीं है?

(1) वायुयान उड़ते हैं 

( 2) वायु में भार होता है

(3) वायु स्थान घेरती है 

(4) वायु में रंग होता है 

उत्तर- (4)

134. घड़ी की स्प्रिंग में संग्रहीत ऊर्जा है-

(1) यांत्रिक ऊर्जा

(2) ऊष्मा ऊर्जा

(3) प्रकाश ऊर्जा

(4) विद्युत ऊर्जा

उत्तर – (1)

135. पीने के पानी में रोगाणुनाशक डालते हैं-

(1) पोटैशियम परमैंगनेट तथा क्लोरीन

(2) पोटैशियम क्लोराइड तथा क्लोरीन

(3) सोडियम क्लोराइड तथा ऑक्सीजन

(4) पोटैशियम सल्फाइड तथा क्लोरीन

उत्तर- (4)

136. निम्न को सावधानी से देखिये-

उपरोक्त यातायात संकेत का अर्थ है-

(1) मुख्य सड़क 

(2) संकड़ी पुलिया

(3) रेलवे फाटक 

(4) खराब सड़क

उत्तर- 

137. छोटी माता एवं रेबीज रोग का कारण होता है-

(1) वायरस

(2) प्रोटोजोआ

(3) बैक्टीरिया

(4) निमेटोड

उत्तर- (1)

138. हम भोजन करते हैं एवं पाचन होता है। इस पचित भोजन के उपयोगी पदार्थों का अवशोषण होता है-

(1) आमाशय की दीवार से

(2) छोटी आंत्र की दीवार से

(3) वृहद आंत्र की दीवार से

(4) यकृत में

उत्तर- (2)

139. पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन बनाते हैं। प्रकाश संश्लेषण क्रिया में निम्न आवश्यक होते हैं

(1) ऑक्सीजन, जल, सूर्य का प्रकाश एवं पर्णहरित

(2) ऑक्सीजन, शर्करा, सूर्य का प्रकाश एवं जल

(3) कार्बन डाइऑक्साइड, जल, सूर्य का प्रकाश एवं पर्णहरित

(4) कार्बन डाइऑक्साइड, शर्करा, जल एवं सूर्य का प्रकाश

उत्तर- (3)

140. मानव शरीर का सामान्य तापमान होता है-

(1) 33° सेल्सियस

(2) 38° सेल्सियस

(3) 98.6° सेल्सियस 

(4) 37° सेल्सियस

उत्तर- (4)

141. उदयपुर तथा भीलवाड़ा जिले में मिलने वाले खनिज हैं?

(1) जस्ता, सीसा, चाँदी एवं ताँबा

(2) जस्ता, जिप्सम, गारनेट एवं सोना

(3) सीसा, चाँदी, टंगस्टन एवं ताँबा

(4) चांदी, रॉक फास्फेट, टंगस्टन एवं जिप्सम

उत्तर- (1)

142. राजस्थान के किस जिले में पेट्रोलियम निकाला जाता है?

(1) बारां

(2) भरतपुर

(3) जोधपुर

(4) बाडमेर

उत्तर- (4)

143. चन्द्र ग्रहण होता है, जब-

(1) पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच होती है।

(2) चन्द्रमा, पृथ्वी एवं सूर्य के बीच होता है।

(3) सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा के बीच होता है।

(4) पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा सीधी रेखा में होते हैं।

उत्तर- (1)

144. राष्ट्रीय पशु है-

(1) मोर

(2) शेर

(3) बाघ

(4) चिंकारा

उत्तर- (3)

145. सूर्य-नगरी नाम है-

(1) जयपुर का

(2) जैसलमेर का

(3) बाड़मेर का 

(4) जोधपुर का

उत्तर- (4)

146. निम्न में से कौन-सा कथन सही है-

(1) एकल परिवार में दहेज-प्रथा सामान्य बात है

(2) एकल परिवार में बाल श्रम सामान्य बात है

(3) दहेज तथा बाल-श्रम सामाजिक बुराइयाँ हैं

(4) दहेज तथा बाल-श्रम शहरों में सामान्य बात हैं

उत्तर- (3)

147, मानव शरीर-हड्डियों का ढांचा मात्र रह जाता है, इसका कारण है?

(1) लम्बे समय तक तम्बाकू ग्रहण करने से

(2) लम्बे समय तक शराब का सेवन करने से

(3) परिवार के लोगों द्वारा नशा करने से

(4) परिवार के लोगों द्वारा तम्बाकू ग्रहण करने से

उत्तर- (1)

148. निम्नलिखित में से कौन-सी सामग्री घर बनाने में काम नहीं आती है?

(1) सीमेन्ट

(2) लोहा

(3) पत्थर

(4) स्कूटर

उत्तर- (4)

149. ऊन प्राप्त होती है- 

(1) भेड़, ऊँट एवं याक के बालों से

(2) भेड़, शेर एवं ऊँट के बालों से

(3) ऊँट, हाथी एवं खरगोश के बालों से

(4) गाय, बकरी एवं भेड़ के बालों से।

उत्तर- (1)

150. बन्दर, शेर तथा चूहे के घर क्रमशः हैं-

(1) घोंसला, पेड़ एवं गुफा

(2) गुफा, बिल एवं पेड़

(3) पेड़, गुफा एवं बिल

(4) विल, पेड़ एवं गुफा

उत्तर- (3)


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder