RPSC द्वितीय श्रेणी अध्यापक 2018 हिंदी हल प्रश्न पत्र

द्वितीय श्रेणी अध्यापक 2018 हिंदी हल प्रश्न पत्र

01 Nov, 2018

1. इनमें से किस वाक्य में विशेषण की उत्तमावस्था प्रयुक्त हुई है?

(1) उसने सुंदर चित्र बनाया।

(2) वह मुझसे बड़ा है।

(3) वह अच्छी-अच्छी कहानियाँ सुनाता है।

(4) हमारी कक्षा में वह सबसे होशियार छात्र है।

उत्तर- 4

2. निम्नांकित में अकर्मक क्रिया है:

(1) लिखना

(2) पढ़ना

(3) नाचना

(4) देखना

उत्तर- 3

3. किस वाक्य में द्विकर्मक क्रियाप्रयुक्त हुई है?

(1) लड़के ने अपने साथी को पुस्तक दी।

(2) वह दिन-रात बहुत परिश्रम करता है।

(3) उसने एक रोचक कहानी पढ़ी।

(4) मैंने दुकान से फल खरीदे।

उत्तर- 1

4. निम्नांकित में प्रेरणार्थक क्रियानहीं है:

(1) हँसाना

(2) जगाना

(3) लिखवाना

(4) भूलना

उत्तर- 4

5. निम्नांकित में क्रियाविशेषणनहीं है:

(1) अनगिनत (2) हाथोंहाथ

(3) एकाएक (4) चुपचाप

उत्तर- 1

6. किस वाक्य में निपातका प्रयोग नहीं हुआ है?

(1) तुम कहाँ तक जा रहे हो?

(2) मैं भी साथ चलूँगा।

(3) वह तो नहीं चलेगा।

(4) वह पढ़ाई कर रहा है।

उत्तर- 4

7. ‘पानी में थोड़ी बर्फ डालकर उसे धीरे-धीरे हिलाओ ताकि वह जल्दी ठंडा हो जाए।इस वाक्य में समुच्चयबोधक शब्द है –

(1) थोड़ी

(2) धीरे-धीरे

(3) ताकि

(4) जल्दी

उत्तर- 3

8. निम्नांकित में संकेतार्थकवाक्य है:

(1) वह कल जयपुर जाएगा।

(2) यदि वह कहेगा तो मैं भी जाऊँगा।

(3) कक्षा में शोरगुल मत करो।

(4) मेरी बात ध्यानपूर्वक सुनो।

उत्तर- 2

9. ‘मोहन के दोस्त सोहन ने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस वाक्य में उद्देश्य का विस्तारहै –

(1) मोहन के दोस्त

(2) सोहन ने

(3) परीक्षा में

(4) प्रथम स्थान

उत्तर- 1

10. इनमें, समास की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?

(1) रातभर – अव्ययीभाव समास

(2) भूमिगत – तत्पुरुष समास

(3) चराचर – द्वंद्व समास

(4) प्रत्यारोप – कर्मधारय समास

उत्तर- 4

11. इनमें से किस सामासिक पद का विग्रह सही नहीं है?

(1) उत्तरोत्तर = उत्तर में उत्तर

(2) नीतिनिपुण = नीति में निपुण

(3) लघूत्तर = लघु है जो उत्तर

(4) विवाहेतर = विवाह से इतर

उत्तर- 1

12. इनमें से किस विकल्प में सही संधि नहीं हुई है?

(1) योगी + ईश = योगेश

(2) षट् + आनन = षडानन

(3) नव + ऊढ़ा = नवोढा

(4) वर्षा + ऋतु = वर्षर्तु

उत्तर- 1

13. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्दों में अनुउपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?

(1) अनुपयोगी, अनुदात्त

(2) अनुमान, अन्वीक्षण

(3) अनुभव, अन्वेषण

(4) अनुभाव, अनुराग

उत्तर- 1

14. इनमें से किस शब्द में उपसर्ग नहीं है?

(1) पर्यटन (2) नकटा

(3) संकल्प (4) हमराज़

उत्तर- 2

15. इनमें से किस शब्द में प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?

(1) माहात्म्य   (2) सौंदर्य

(3) भारतीय  (4) आदित्य

उत्तर- 3

16. इनमें से कौन सा शब्द राक्षस का पर्यायवाची नहीं है?

(1) दनुज       (2) मनुजाद

(3) यायावर   (4) दानव

उत्तर- 3

17. ‘ऋजुशब्द का पर्यायवाची है

(1) सीधा (2) भंगुर

(3) वक्र (4) कठोर

उत्तर- 1

18. ‘सघनका विलोम है –

(1) विरल  (2) अचल

(3) जटिल (4) गहन

उत्तर- 1

19. किस विकल्प में विलोम-युग्म है?

(1) आकुल – व्याकुल

(2) कटु – तिक्त

(3) हताश निराश

(4) सुरति – विरति

उत्तर- 4

20. इनमें से कौन सा शब्द अनेकार्थक शब्द पंकसे संबद्ध नहीं है?

(1) कीचड़

(2) दलदल

(3) पंचक

(4) पाप

उत्तर- 3

21. इनमें से किस विकल्प में चपल-चपलाशब्द युग्म का सही अर्थ-भेद है?

(1) बिजली – चंचल

(2) चंचल – बिजली

(3) बिजली – लक्ष्मी

(4) लक्ष्मी – अधीर

उत्तर- 2

22. ‘कुल का नाश करने वालावाक्यांश के लिए एक शब्द होगा?

(1) कुलांगार (2) कुलकेतु

(3) कुलावतंस (4) कुलंधर

उत्तर- 1

23. निम्नांकित में अशुद्ध शब्द है:

(1) विद्वत्ता

(2) जीर्णशीर्ण

(3) प्रतिद्वंद्वी

(4) मलयुद्ध

उत्तर- 4

24. इनमें से किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?

(1) क्रियान्वयन, गरिष्ट

(2) सिद्धस्त, टिप्पणी

(3) हितैषी, प्रशस्त

(4) उद्दण्ड, सर्वोपरी

उत्तर- 3

25. निम्नांकित में शुद्ध शब्द है:

(1) मध्येनजर

(2) तंदुरुस्त

(3) बाबजूद

(4) सूजबूझ

उत्तर- 2

26. निम्नांकित में अशुद्ध वाक्य है:

(1) नौजवान युवकों को आगे आना चाहिए।

(2) बच्चे छत पर उछलकूद कर रहे है।

(3) शहर भर में अफवाह तेजी से फैल गई।

(4) उसने मेरी बात ध्यान से सुनी।

उत्तर- 1

27. इनमें से अशुद्ध वाक्य है:

(1) भ्रमर पुष्पों के परागों को चूसता है।

(2) मुझे बहुत प्यास लगी है।

(3) महेश अनेक कलाओं में दक्ष है।

(4) इस नदी का पाट बहुत चौड़ा है।

उत्तर- 1

28. ‘अत्यधिक गुस्सा आनाके लिए सही मुहावरा है:

(1) खाल खींचना (2) खून खौलना

(3) खाक में मिलना (4) गाँठ बाँधना

उत्तर- 2

निर्देश :

प्रश्न सं. 29 से 32 तक के उत्तर निम्नांकित पद्यावतरण के आधार पर दीजिए:

‘सारा जीवन नप चुका,’ कहे जो वह दासता-प्रचारक है।

नर के विवेक का शत्रु, मनुज की मेधा का संहारक है। 

जो कहे, सोच मत स्वयं, बात जो कहूँ, मानता चल उसको।

नर की स्वतंत्रता की मणि का तू कह अराति प्रबल उसको। 

नर के स्वतंत्र चिंतन से जो डरता कदर्य, अविचारी है, 

बेड़ियाँ बुद्धि को जो देता, जुल्मी है, अत्याचारी है ।

29. ‘अरातिशब्द का अर्थ है

(1) अपराधी

(2) संरक्षक

(3) शत्रु

(4) लुटेरा

उत्तर- 3

30. उक्त पद्यावतरण का केंद्रीय भाव है:

(1) रोजगार की आज़ादी

(2) नैतिक मूल्यों की स्थापना

(3) भ्रष्टाचार-उन्मूलन

(4) सोचने-विचारने की स्वतंत्रता

उत्तर- 4

31. दासता का प्रचारक कौन है?

(1) विकास की संभावनाएँ नकारने वाला

(2) वैमनस्य फैलाने वाला

(3) शोषण करने वाला

(4) स्वार्थ-साधन में लगा हुआ

उत्तर- 1

32. स्वतंत्रता की उपमा किससे दी गई है?

(1) मेधा

(2) मणि

(3) अराति

(4) कदर्य

उत्तर- 2

33. इनमें से कौन सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं है?

(1) संथाली  (2) नेपाली

(3) उर्दू      (4) भोजपुरी

उत्तर- 4

34. ‘अभ्यर्थनापाठ के अनुसार भामाशाह अलंकरणकिसके द्वारा दिया जाता है?

(1) राजस्थान सरकार द्वारा

(2) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा

(3) भारत सरकार द्वारा

(4) महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन द्वारा

उत्तर- 4

35. ‘भोलाराम का जीवकहानी का व्यंग्य-विषय क्या है?

(1) दिन-प्रतिदिन बढ़ती महँगाई

(2) गलत नीतियों के कारण सरकारी योजनाओं की विफलता

(3) शासकीय लालफीताशाही, घूसखोरी और क्रूरता

(4) बेरोजगारी जनित अपराधवृत्ति

उत्तर- 3

36. ‘युवाओं सेनिबंध किस शैली में लिखा गया है?

(1) संबोधन

(2) पत्रात्मक

(3) आलंकारिक

(4) व्यंग्यात्मक

उत्तर- 1

37. ‘तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहिं न पान

कहि रहीम पर काज हित संपति सँचहि सुजान ।।

इस दोहे में निहित भाव है

(1) परिग्रह

(3) प्रकृति प्रेम

(2) संयम

(4) परोपकार

उत्तर- 4

38. माखनलाल चतुर्वेदी की साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत रचना है?

(1) हिमकिरीटिनी  (2) हिमतरंगिनी

(3) वेणुलो गूँजे धरा (4) मरणज्वार

उत्तर- 2

39. ‘दीपदानएकांकी का केंद्रीय पात्र है?

(1) पन्ना

(3) चंदन

(2) उदयसिंह

(4) बनवीर

उत्तर- 1

40. ‘पूजनकाव्यांश श्यामनारायण पांडेय की किस रचना से उद्धृत है?

(1) जौहर

(2) हल्दीघाटी

(3) आरती

(4) जय हनुमान

उत्तर- 2

41. ‘राजिया रा सोरठामें राजियाशब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

(1) कवि के लिए

(2) कवि के सेवक के लिए

(3) कवि के आश्रयदाता राजा के लिए

(4) लोकदेवता बाबा रामदेव के लिए

उत्तर- 2

42. “और आज / ऊपर-ही-ऊपर तन गए हैं।

तुम्हारे तंबू / और आज / छमका रही है पावस

रानी / बूंदा-बूंदियों की अपनी पायल /”

इस काव्यांश में तंबूशब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

(1) चाँदनी रात के लिए

(2) बगुलों की कतारों के लिए

(3) बादलों के लिए

(4) चारों ओर फैली हरियाली के लिए

उत्तर- 3

43. ‘एक अद्भुत अपूर्व स्वप्ननिबंध में किस विषय का वर्णन किया गया है?

(1) स्वप्नलोक का

(2) सुंदर प्राकृतिक दृश्यों का

(3) अलौकिक घटनाओं का

(4) नाम और यश की लालसा का

उत्तर- 4

44. ‘ईदगाहकहानी का केंद्रीय पात्र है?

(1) हामिद (2) अमीना

(3) महमूद  (4) मोहसिन

उत्तर- 1

45. ‘लोकसंत दादूदयालपाठ के अनुसार दादूदयाल ने किस संप्रदाय की स्थापना की?

(1) दादू पंथ (2) ब्रह्मसमाज

(3) निर्गुण संप्रदाय (4) परब्रह्म संप्रदाय

उत्तर- 4

व्याख्या— दादू दयाल ने एक नया संप्रदाय चलाया जिसे ‘परब्रह्म संप्रदाय’ कहा गया। उनके शिष्यों की संख्या एक सौ बावन बताई जाती है। दादू के देहावसान के बाद उनके शिष्य इसे ‘दादू-पंथ’ कहने लगे।

46. ‘पृथ्वीराज की आँखेंएकांकी के संबंध में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?

(1) यह घटना-प्रधान एकांकी है।

(2) इसमें पृथ्वीराज की वीरता, कुशलता और स्वाभिमान चित्रित हैं।

(3) इसके संवाद पात्रों की मनोदशा को भली-भाँति प्रकट करते हैं।

(4) इसमें संकलन-त्रय के नियम का निर्वहन हुआ है।

उत्तर- 1

47. ‘विष पिया, अमृत दियानिबंध किस चरित्रनायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को उद्घाटित करता है?

(1) महात्मा गाँधी

(2) महाराणा प्रताप

(3) ठा. केसरीसिंह बारहठ

(4) डॉ. भीमराव अंबेडकर

उत्तर- 4

48. द्रुत झरो जगत के जीर्णपत्रकाव्यपंक्ति में जीर्णपत्रसे क्या अभिप्राय है?

(1) पीले पड़ गए पत्ते

(2) सड़ी-गली परंपराएँ

(3) अशक्त और वृद्ध व्यक्ति

(4) शाश्वत जीवनमूल्य

उत्तर- 2

49. मीरा-काव्य से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) इसमें माधुर्य भाव की प्रधानता है।

(2) यह स्वानुभूति और आत्मनिवेदन से परिपूर्ण है।

(3) इसमें संयोग शृंगार का विशद वर्णन है।

(4) इसमें श्रुतिमधुर वर्णयोजना है।

उत्तर- 3           

50. ‘कनक कनक तैं सौ गुनी, मादकता अधिकाइ।

उहिं खाएँ बौराइ जग, इहिं पाएँ बौराइ।।

उक्त दोहे का अभिप्रेत अर्थ है-

(1) धतूरे में बहुत नशा होता है।

(2) धतूरा खाने से आदमी बावला हो जाता है।

(3) सोना छूने से आदमी बावला हो जाता है।

(4) धन-दौलत पाने मात्र से आदमी बावला हो जाता है।

उत्तर- 4

51. बावजी चतुरसिंहजी का संबंध किस राजपरिवार से है?

(1) जोधपुर

(2) बीकानेर

(3) जयपुर

(4) मेवाड़

उत्तर- 4

52. सुमित्रानन्दन पंत ने संध्याकी तुलना किससे की है?

(1) लालिमा से

(2) सुंदर नारी से

(3) सुंदर पुरुष से

(4) पग-ध्वनि से

उत्तर- 2

53. ‘पुरस्कारकहानी की नायिका ने पुरस्कार स्वरूप राजा से क्या माँगा?

(1) प्राण-दंड

(2) राजकुमार के लिए क्षमादान

(3) प्रचुर धनराशि

(4) अपने पूर्वजों की भूमि

उत्तर- 1

54. ‘बड़े घर की बेटीकहानी में परिवार-विघटन को बचाने वाला है।

(1) बेनीमाधव सिंह

(2) आनंदी

(3) श्रीकंठ

(4) लालबिहारी

उत्तर- 2

55. ‘एटम बमकहानी के रचनाकार हैं?

(1) जैनेंद्र कुमार

(2) अज्ञेय

(3) पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’

(4) अमृतलाल नागर

उत्तर- 4

56. ‘धरती धोरां रीकविता में राजस्थान की धरती की तुलना किससे की गई है?

(1) सूरज

(2) आकाश

(3) स्वर्ग

(4) रणक्षेत्र

उत्तर- 3

57. दुष्यंत कुमार के ग़ज़ल संग्रह का क्या नाम है?

(1) साये में धूप (2) आवाज के घेरे

(3) मसीहा मर गया (4) छोटे-छोटे सवाल

उत्तर- 1

58. ‘ताहि अहीर की छोहरियाँ, छछिया भर छाछ पे नाच नचावे ।अर्थात् कृष्ण गोपियों के इशारे पर नाचते हैं। इसका कारण है-

(1) दही-मक्खन का लालच

(2) गोपियों के साथ खेलने की इच्छा

(3) बाल स्वभाव का भोलापन

(4) गोपियों का निश्छल प्रेम

उत्तर- 4

59. ‘अग्नि की उड़ानकिस गद्य-विधा की रचना है?

(1) निबंध

(2) आत्मकथा

(3) कहानी

(4) जीवनी

उत्तर- 2

60. ‘हार की जीतकिस प्रकार की कहानी है?

(1) आंचलिक

(2) यथार्थवादी

(3) आदर्शवादी

(4) आदर्शोन्मुख यथार्थवादी

उत्तर- 4

61. ‘मित्रतापाठ के आधार पर बताइए कि व्यक्ति जीवन में मित्रता की धुन कब सवार होती है?

(1) बचपन में (2) यात्रा के समय

(3) छात्रावस्था में (4) वृद्धावस्था में

उत्तर- 3

62. ‘निर्वासितकहानी के रचयिता हैं –

(1) सूर्यबाला

(2) विजयदान देथा

(3) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’

(4) सुदर्शन

उत्तर- 1

63. ‘भोर का ताराएकांकी का कथानक किसके शासन से संबंधित है?

(1) चंद्रगुप्त-प्रथम (2) समुद्रगुप्त

(3) कुमारगुप्त (4) स्कंदगुप्त

उत्तर- 4

64. जनवरी 1941 में सुभाषचंद्र बोस किस छद्मवेश में देश छोड़कर अफ़गानिस्तान के रास्ते बर्लिन पहुँचे?

(1) संन्यासी

(2) मौलवी

(3) पादरी

(4) बौद्ध भिक्षु

उत्तर- 2

65. ‘पेशोला की प्रतिध्वनिमें वर्णित झील किस शहर में है?

(1) बनारस

(2) जयपुर

(3) उदयपुर

(4) इलाहाबाद

उत्तर- 3

66. ‘तीस कोटि संतान नग्न तन, अर्ध क्षुधित, शोषित निरस्त्र जन।यह पंक्ति किस कविता से ली गई है?

(1) भारत माता – (पंत)

(2) विडम्बना – (नरेश मेहता)

(3) भारत की श्रेष्ठता – (मैथिलीशरण गुप्त)

(4) कुरुक्षेत्र – (दिनकर)

उत्तर- 1

67. पंत कृत भारत माताकविता में भारत भूमि के लिए इनमें से कौन सा विशेषण प्रयुक्त नहीं हुआ है?

(1) सतत विलासिनी (2) ग्रामवासिनी

(3) शरदेंदु हासिनी (4) गीता प्रकाशिनी

उत्तर- 1

68. ‘किरन धेनुएँकविता के अनुसार किरण रूपी गायों का समूह क्या चरता है?

(1) आम्रमंजरी

(2) अंधकार

(3) प्रकाश

(4) दूर्वादल

उत्तर- 2

69. बाबू गुलाबराय के अनुसार भारतीय संस्कृति का अंग नहीं है?

(1) भौतिकवादी विचारधारा

(2) आध्यात्मिकता

(3) समन्वयवादी बुद्धि

(4) वर्णाश्रम विभाग

उत्तर- 1

70. द्विवेदी जी ने शिरीष-पुष्प के माध्यम से किस दार्शनिक सत्य को अभिव्यक्त किया है?

(1) संसार की असारता

(2) संसार की परिवर्तनशीलता

(3) चराचर जगत की क्षणभंगुरता

(4) ईश्वर की सर्वव्यापकता

उत्तर- 2

71. श्रीधर पराड़कर के अनुसार भारत के महाशक्ति बनने के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा क्या है?

(1) क्षमता का अभाव

(2) योग्यता की कमी

(3) दृढ़ इच्छाशक्ति का अभाव

(4) आवश्यक संसाधनों की कमी

उत्तर- 3

72. ‘गाय करुणा की कविता है।‘ ‘गौरापाठ के अनुसार यह कथन किसका है?

(1) महादेवी वर्मा (2) स्वामी विवेकानंद

(3) दयानंद सरस्वती (4) महात्मा गाँधी

उत्तर- 4

73. ‘मानस का हंसनामक उपन्यास किसके जीवन पर आधारित है?

(1) गोस्वामी तुलसीदास

(2) अमृतलाल नागर

(3) महर्षि वाल्मीकि

(4) मर्यादा पुरुषोत्तम राम

उत्तर- 1

74. ‘इंद्र जिम जंभ पर बाड़व ज्यों अंभ परकाव्य पंक्ति के रचनाकार हैं –

(1) देव

(2) सेनापति

(3) भूषण

(4) तुलसीदास

उत्तर- 3

75. ‘आत्मपरिचयकविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है?

(1) परिश्रमपूर्वक धन अर्जित करने का

(2) सुख-दुख दोनों में मस्त रहने का

(3) अधिकाधिक ज्ञान अर्जित करने का

(4) गुरुजनों का स्तुतिगान करने का

उत्तर- 2

76. ‘मेरा नया बचपनकविता की रचना किसने की है?

(1) शमशेरबहादुर सिंह

(2) हरिवंशराय बच्चन

(3) कुँवर नारायण

(4) सुभद्राकुमारी चौहान

उत्तर- 4

77. जैनेंद्र कृत बाजार दर्शनमें किस बात पर बल दिया गया है?

(1) क्रेता-विक्रेता के मधुर संबंधों पर

(2) लूट-खसोट की प्रवृत्ति रोकने पर

(3) कम मूल्य पर अधिक लाभ अर्जित करने पर

(4) आवश्यकतानुसार ही वस्तुएँ खरीदने पर

उत्तर- 4

78. शिष्टाचार, सभ्यता व तहज़ीब के नाम पर फैल रहे आडम्बर, खोखलेपन और दिखावटीपन को व्यक्त करने वाली रचना इनमें से कौन सी है?

(1) तौलिये

(2) भय

(3) मैं और मैं

(4) ममता

उत्तर- 1

79. लक्षणा शब्द-शक्ति के संबंध में कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) इसमें वाच्यार्थ के बाधित होने पर अन्य अर्थ ग्रहण किया जाता है।

(2) यह अन्य अर्थ रूढ़ि या प्रयोजन पर आधारित होता है।

(3) इस अन्य अर्थ (लक्ष्यार्थ) का वाच्यार्थ से कोई संबंध नहीं होता।

(4) ‘रूढ़ि लक्षणा’ और ‘प्रयोजनवती लक्षणा इसके मुख्य भेद हैं।

उत्तर- 3

80. इनमें से किस आचार्य ने रीति के गुण – आधारित माना है?

(1) वामन

(2) भामह

(3) कुंतक

(4) दंडी

उत्तर- 1

81. इनमें से कौन सा कथन असत्य है?

(1) वैदर्भी रीति में समास नहीं होते अथवा अत्यल्प और छोटे होते हैं।

(2) माधुर्य गुण में टठडढ से बने शब्दों का प्रयोग अधिक होता है।

(3) जिसके चित्त में उदित होते ही अर्थ स्पष्ट हो जाय उसे प्रसाद गुण कहते हैं।

(4) ओज गुण का संबंध वीर तथा रौद्र रसों से होता है।

उत्तर- 2

82. ‘राजन्! देहु तुरंग मोहि, अथवा देहु मतंग।इस पंक्ति में कौन सा काव्य दोष है?

(1) श्रुति कटुत्व  (2) क्लिष्टत्व

(3) अक्रमत्व (4) दुष्क्रमत्व

उत्तर- 4

83. “पागल-सी प्रभु के साथ सभा चिल्लाई,

सौ बार धन्य वह एक लाल की माई ।”

उक्त काव्य-पंक्ति में उपमेय है-

(1) पागल

(2) एक लाल

(3) सभा

(4) माई

उत्तर- 3

84. ‘सून भीति पर चित्र, रंग नहि, तनु बिनु लिखा चितेरे ।उक्त काव्य-पंक्ति में इनमें से कौन सा अलंकार है?

(1) असंगति

(2) विभावना

(3) विरोधाभास

(4) मानवीकरण

उत्तर- 2

85. इनमें से किस विकल्प में अलंकार और तत्संबंधी उदाहरण सुमेलित नहीं हैं?

(1) श्लेष – जलने को ही स्नेह बना, उठने को ही वाष्प बना।

(2) रूपक – अम्बर पनघट में डुबो रही, ताराघट ऊषा नागरी।

(3) भ्रांतिमान – कहहिं सप्रेम एक एक पाहीं

राम-लखन सखि होहिं कि नाहीं।

(4) उत्प्रेक्षा- फिरत बिपिन नृप देखि बराहू ।

जनु बन दुरेहु ससिहि ग्रसि राहू।

उत्तर- 3

86. सोरठा छंद के विषय में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) यह मात्रिक विषम छंद है।

(2) इसमें 11, 13 पर यति होती है।

(3) विषम चरणों में तुक मिलती है।

(4) यह दोहे का उलटा होता है।

उत्तर- 1

87. इनमें से कौन सा कार्यव्यापार कायिकअनुभाव का द्योतक है?

(1) पसीना आना

(2) चेहरे का रंग उड़ जाना

(3) रोमांचित होना

(4) कटाक्षपात

उत्तर- 4

88. ‘देखि सुदामा की दीन दसा, करुना करके करुनानिधि रोये।

पानी परात को हाथ छुयो नहिं, नैनन के जल सोंपग धोये।।

प्रस्तुत काव्यांश में उद्दीपन विभाव है –

(1) दीन दसा (2) करुनानिधि रोये

(3) पानी परात (4) नैनन के जल सों

उत्तर- 1

89. आदिकाल के नामकरण से संबंधित कौन सा विकल्प सही नहीं है?

(1) ग्रियर्सन – चारण काल

(2) राहुल सांकृत्यायन – सिद्ध सामंतकाल

(3) हजारीप्रसाद द्विवेदी – आदिकाल

(4) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र – संधिकाल

उत्तर- 4

90. इनमें से कौन सी रचना वीरगाथात्मक है?

(1) वीसलदेव रासो

(2) कीर्तिलता

(3) विद्यापति पदावली

(4) खुसरो की पहेलियाँ

उत्तर- 2

91. इनमें से कौन सी रचना आदिकाल के जैन साहित्य में सम्मिलित नहीं है?

(1) वर्ण रत्नाकर

(2) भरतेश्वर बाहुबलि रास

(3) श्रावकाचार

(4) चन्दनबाला रास

उत्तर- 1

92. निर्गुण संत काव्य के संदर्भ में कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) संतों ने समाज कल्याण का मार्ग भी अपनाया।

(2) संतों की भाषा जन सामान्य की भाषा है ।

(3) संतों की भाषा कृत्रिमता विहीन और सहज है।

(4) संतों ने साधना में शास्त्रीय ज्ञान को अनिवार्य माना है।

उत्तर- 4

93. इनमें से किस विकल्प में कृति और कृतिकार सुमेलित नहीं हैं?

(1) कबीर परचई – रैदास

(2) मृगावती – कुतुबन

(3) विज्ञानगीता – केशवदास

(4) श्यामसगाई – नंददास

उत्तर- 1

94. ‘कविकुलकंठाभरणके रचनाकार हैं-

(1) चिंतामणि

(2) दूलह

(3) श्रीपति

(4) ग्वाल

उत्तर- 2

95. भारतेन्दु द्वारा सम्पादित पत्रिका कविवचनसुधाकिस वर्ष में आरंभ हुई?

(1) 1868

(2) 1873

(3) 1880

(4) 1871

उत्तर- 1

96. इनमें से रचनाकार और रचना की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?

(1) अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ – प्रिय प्रवास

(2) मैथिलीशरण गुप्त – रंग में भंग

(3) नाथूराम शर्मा ‘शंकर’ – गर्भरण्डा रहस्य

(4) रामनरेश त्रिपाठी – विष्णु प्रिया

उत्तर- 4

97. रचनाकार और रचना से संबंधित कौन सा विकल्प सही नहीं है?

(1) अलका सरावगी – कलिकथा: वाया बाईपास

(2) कैलाश वाजपेयी – हवा में हस्ताक्षर

(3) मनोहरश्याम जोशी – क्याप

(4) अमरकांत – कितने पाकिस्तान

उत्तर- 4

98. कहानी और कहानीकार से संबंधित कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?

(1) तीसरी हथेली राजी सेठ

(2) खोई हुई दिशाएँ मोहन राकेश

(3) गदल रांगेय राघव

(4) पूस की रात प्रेमचंद

उत्तर- 2

99. इनमें से किस रचना को 2017 ई. का भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है?

(1) यामा

(2) उर्वशी

(3) जिंदगीनामा

(4) चिदंबरा

उत्तर- *

100. 1800 ई. में कलकत्ता में स्थापित फोर्ट विलियम कॉलेज के हिंदुस्तानीविभागाध्यक्ष नियुक्त हुए थे-

(1) जॉर्ज ग्रियर्सन

(2) लल्लूलाल

(3) सदल मिश्र

(4) गिलक्राइस्ट

उत्तर- 4

101. इनमें से किस विकल्प की सभी बोलियाँ पश्चिमी हिन्दी की हैं?

(1) ब्रजभाषा, भोजपुरी

(2) ब्रजभाषा, खड़ीबोली

(3) ब्रजभाषा, मैथिली

(4) ब्रजभाषा, अवधी

उत्तर- 2

102. जॉर्ज ग्रियर्सन ने खड़ीबोलीका उल्लेख किस नाम से किया है?

(1) जनपदीय हिंदुस्तानी

(2) वर्नाक्यूलर हिंदुस्तानी

(3) कौरवी

(4) हिंदुस्तानी

उत्तर- 2

103. इनमें से कौन सी बोली पूर्वी हिंदी के अन्तर्गत परिगणित है?

(1) बुंदेली

(2) बघेली

(3) कन्नौजी

(4) बाँगरू

उत्तर- 2

104. ‘सगुनहि अगुनहि नहिं कछु भेदा।

गावहिं मुनि पुरान बुध बेदा।।

बालकांड (रामचरितमानस) में यह कथन किसका है?

(1) शिवजी का (2) याज्ञवल्क्य का

(3) विश्वामित्र का (4) भरद्वाज का

उत्तर- 1

105. पूरन ब्रह्म, सकल अविनासी ताके तुम हो ज्ञाता।

रेख न रूप, जाति कुल नाहीं, जाके नहिं पितु माता।।

ये पंक्तियाँ किसने किससे कहीं?

(1) कृष्ण ने उद्धव से

(2) उद्धव ने गोपियों से

(3) गोपियों ने उद्धव से

(4) उद्धव ने कृष्ण से

उत्तर- 1

106. ‘गिरधर म्हारो साँचो प्रीतम, देखत रूप लुभाऊँ।

इस पंक्ति में किस भाव की भक्ति व्यक्त हुई है?

(1) दास्य भाव

(3) माधुर्य भाव

(2) सख्य भाव

(4) निर्गुण भक्ति

उत्तर- 3

107. ‘अजौं तर्यौना हीं रह्यौ श्रुति सेवत इक-रंग

नाक-बास बेसरि लह्यौ बसि मुकुतनु कैं संग।।

उक्त दोहे में कवि का अभिप्रेत अर्थ है –

(1) भारतीय आभूषणों का परिचय देना

(2) स्वर्ग-प्राप्ति की कामना

(3) नायिका सौंदर्य का चित्रण

(4) सत्संग का महत्त्व बताना

उत्तर- 4

108. ‘वीकम वरसां बीतियां गुण चौ चंद गुणीस

विसहर तिथि गुरु जेठ बदि समय पलट्टी सीस

वीरसतसईके उक्त छंद में किस ऐतिहासिक घटना की ओर संकेत किया गया है?

(1) सन् 1757 ई. में प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला की पराजय

(2) वि.सं. 1914 की सैनिक क्रांति

(3) सन् 1858 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी पर ब्रिटिश सरकार का नियंत्रण

(4) सन् 1876 ई. में महारानी विक्टोरिया भारत की महारानी घोषित

उत्तर- 2

109. ‘खींचकर उच्छ्वास बोले सिर्फ वे पार्थ

मैं जाता पितामह पास हूँ।‘ – ‘कुरुक्षेत्रमें उल्लिखित यह कथन किसका है?

(1) कृष्ण का (2) युधिष्ठिर का

(3) भीम का (4) अर्जुन का

उत्तर- 2

110. ‘कामायनीके संबंध में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) इसकी कथा पन्द्रह सर्गों में विभक्त है।

(2) सर्गों का नामकरण मनोविकारों के नाम पर हुआ है।

(3) इसमें बुद्धि पक्ष को हृदय पक्ष पर वरीयता दी गई है।

(4) अंतिम चार सर्गों के दर्शन पर शैवागम का प्रभाव है।

उत्तर- 3

111. ‘कृतकृत्य हुआ मैं तात! पधारे आप

असाध्यवीणामें यह कथन किसका है?

(1) प्रियंवद का (2) राजा का

(3) रानी का (4) मंत्री का

उत्तर- 2

112. आचार्य शुक्ल ने उत्साहनामक निबंध में सच्चा उत्साही किसे माना है?

(1) युद्धवीर को

(2) दानवीर को

(3) धर्मवीर को

(4) कर्म सौंदर्य के उपासक को

उत्तर- 4

113. ‘लहरों के राजहंसके विषय में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) जीवन के प्रेय और श्रेय के मध्य चुनाव की यातना इसका केंद्र बिंदु है।

(2) इसकी कथा का आधार अश्वघोष का सौंदरनंद काव्य है।

(3) इसकी कथावस्तु तीन अंकों में विभाजित है।

(4) अंकों को दृश्यों में विभाजित किया गया है।

उत्तर- 4

114. “तूं तूं करता तूं भया, मुझ में रही न हूँ।

वारी फेरी वलि गई, जित दे तित तूं ।।”

उक्त साखी के अनुसार आराध्य का नाम जाप करने से भक्त पर इनमें से क्या प्रभाव पड़ा?

(1) अहं भाव का तिरोभाव

(2) भोग विलास से विरक्ति

(3) संसार की असारता का बोध

(4) जीवमात्र के प्रति करुणा

उत्तर- 1

115. ‘जहाँ लक्ष्मी कैद हैकहानी के आधार पर बताइए कि इनमें से कौन सा कथन लक्ष्मी का नहीं है?

(1) मेरा किसी काम में मन नहीं लगता।

(2) मैं तुम्हें प्राणों से अधिक प्यार करती हूँ।

(3) मुझे यहाँ से भगा ले चलो।

(4) मैं फाँसी लगाकर मर जाऊँगी।

उत्तर- 1

116. मैं पाधा बन गया हूँ। करो जर्मन के बादशाह का तर्पण!‘ ‘उसने कहा थाकहानी में यह कथन किसका है?

(1) लहनासिंह (2) वजीरासिंह

(3) हजारासिंह (4) बोधासिंह

उत्तर- 2

117. एक और जिंदगीकहानी का मुख्य प्रतिपाद्य है-

(1) शहरी जीवन की भागदौड़

(2) दाम्पत्य संबंधों का विघटन

(3) मृत्यु से साक्षात्कार

(4) आधुनिक जीवन के प्रति बढ़ता आकर्षण

उत्तर- 2

118. ‘परिंदेकहानी के अनुसार लतिका की निराश मनःस्थिति का कारण है-

(1) मेजर गिरीश नेगी की असामयिक मृत्यु

(2) मनपसंद नौकरी न मिलना

(3) लड़कियों का उच्छृंखल व्यवहार

(4) घर से दूर रहना

उत्तर- 1

119. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को देखा नहीं जा सकता सिर्फ अनुभव किया जा सकता है, जिस विधि में-

(1) अभिक्रमित अनुदेशन विधि

(2) सूत्र विधि

(3) अनुकरण विधि

(4) पर्यवेक्षित निर्देशित अध्ययन विधि

उत्तर- 4

120. न्यूनतम साधनों के माध्यम से सिद्धान्त अथवा तथ्यों के स्पष्टीकरण की विधि है:

(1) प्रदर्शन विधि

(2) वाचन विधि

(3) सैनिक विधि

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1

121. वह शिक्षण विधि जिसमें वे अध्यापक शिक्षण करें जो विषयगत योग्यता एवं कौशलों की दृष्टि से एक दूसरे के पूरक हो:

(1) भाषा संसर्ग विधि (2) प्रत्यक्ष विधि

(3) दल शिक्षण विधि (4) भ्रमण विधि

उत्तर- 3

122. स्वगति, स्वमूल्यांकन, प्रतिपुष्टि आदि से सम्बन्धित विधि है –

(1) अभिक्रमित अनुदेशन विधि

(2) श्रुतलेखन अभ्यास विधि

(3) निगमन विधि

(4) प्रत्यक्ष विधि

उत्तर- 1

123. विभिन्न विषयों में निहित ज्ञान की एकता को स्पष्ट करने के लिए सहसम्बन्ध आवश्यक है, वह शिक्षण जिस विधि से होगा-

(1) रसास्वादन विधि

(2) प्रदर्शन विधि

(3) समवाय शिक्षण विधि

(4) व्याख्यान विधि

उत्तर- 3

124. व्याकरणिक नियमों को कंठस्थ कराने की अपेक्षा कक्षा-कक्ष में भाषायी वातावरण बनाने पर अधिक बल दिया जाता है-

(1) दल शिक्षण विधि

(2) प्रत्यक्ष विधि

(3) दूरस्थ शिक्षण विधि

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2

125. श्रुतलेखन अभ्यास विधि का उद्देश्य है-

(1) छात्रों के श्रवण व लेखन में समन्वय करना

(2) शुद्ध वर्तनी सीखने में सहायता करना

(3) लेखन की गति में वृद्धि करना

(4) ये सभी

उत्तर- 4

126. सूक्ष्म-शिक्षण के लिये आवश्यक नहीं है?

(1) प्रत्येक पाठ से पूर्व उद्देश्य तय किये जायें।

(2) अन्तःक्रिया पर बल दिया जाये।

(3) पाठन और मूल्यांकन साथ-साथ चलें।

(4) शिक्षण की समयावधि तय नहीं करें।

उत्तर- 4

127. किसी भी नवीन भाषा को जानने के लिए मातृभाषा आधार का कार्य करती है, इस हेतु जो विधि सहायक है –

(1) शब्द परिवर्तन विधि

(2) गठन विधि

(3) व्याकरण-अनुवाद विधि

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3

128. निम्नलिखित में से कौन सा पद इकाई योजना के पदों की सही व्याख्या नहीं करता है?

(1) पूरी इकाई को उपविभागों में बाँटना।

(2) शिक्षण विधियों को निश्चित करना।

(3) आवश्यक नहीं कि सम्पूर्ण पाठ्य सामग्री को एकरूप इकाइयों में संगठित किया जाये।

(4) शिक्षक विद्यार्थी क्रिया प्रत्येक उपविभाग के लिए निश्चित करना।

उत्तर- 3

129. भाषा प्रयोगशाला विधि की उपयोगिता देखी जा सकती है-

(1) अन्य छात्रों के अध्ययन को प्रभावित किये बिना स्वगति से सीखना।

(2) अभ्यास को अधिक बल देने का अवसर प्राप्त होता है।

(3) भाषार्जन के सक्रिय वातावरण निर्माण की अधिक सम्भावना।

(4) ये सभी

उत्तर- 4

130. वाक्य रचना व शब्दों के उचित प्रयोग का अभ्यास किया जाता है-

(1) श्रुतलेखन द्वारा

(2) फ्लैश कार्ड द्वारा

(3) अमात्रिक शब्द द्वारा

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2

131. दृश्य-श्रव्य उपकरणों के सम्बन्ध में कौन सा कथन सत्य नहीं है?

(1) ये अधिगम प्रक्रिया को सरल बनाने के साधन मात्र है।

(2) शाब्दिकता में कमी करते हैं।

(3) शिक्षक का स्थान ले लेते हैं।

(4) उपकरणों के प्रयोग से अधिगम सुगम बनता है।

उत्तर- 3

132. कक्षा शिक्षण में उच्चारण में एकरूपता लाने में सहायक होगी:

(1) सूत्र विधि

(2) भाषा-शिक्षण यंत्र विधि

(3) व्याख्यान विधि

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2

133. कार्ड पर लिखे शब्दों का चित्रों के साथ मिलान करने का कार्य किया जाता है, जिस विधि में:

(1) साहचर्य विधि

(2) वाचन विधि

(3) कहानी विधि

(4) ध्वनि साम्य विधि

उत्तर- 1

134. आगमन विधि की विशेषता नहीं है-

(1) मनोवैज्ञानिक विधि है।

(2 ) इसमें छात्र अधिक सक्रिय रहते हैं।

(3) उदाहरण की सहायता से नियम बनाये जाते हैं।

(4) सामान्य से विशेष की ओर छात्रों की वृत्ति दिखाई पड़ती है।

उत्तर- 4

135. मौन वाचन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

(1) स्वाध्याय में रुचि बढ़ाना।

(2) ज्ञान की परिधि को विस्तृत करना।

(3) सभी स्तर की कक्षाओं के लिए उपयोगी है।

(4) अवकाश का सदुपयोग करना सिखाता है।

उत्तर- 3

136. किसी आदर्श लिखावट का जैसा का तैसा अनुकरण करना कहलाता है:

(1) प्रतिलेख

(2) श्रुतिलेख

(3) अनुलेख

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3

137. किसी विद्यार्थी के उच्चारण दोष होने का कारण इनमें से हो सकता है।

(1) शुद्ध उच्चारण का ज्ञान न होना

(2) प्रयत्न लाघव

(3) शुद्ध उच्चारण का ज्ञान न होना तथा प्रयत्न लाघव दोनों

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 3

138. विद्यार्थी की उपलब्धियों व कमियों का निरन्तर रिकार्ड रखा जाता है:

(1) पाठान्तर्गत मूल्यांकन द्वारा

(2) सतत् मूल्यांकन द्वारा

(3) मौखिक मूल्यांकन द्वारा

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2

139. इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) अ कंठ्य ध्वनि है।

(2) आ दीर्घ स्वर है।

(3) इ मूल स्वर है।

(4) ई संयुक्त स्वर है।

उत्तर- 4

140. निम्नांकित में महाप्राणवर्ण है-

(1) र

(2) ल

(3) व

(4) स

उत्तर- 4

141. इनमें से किस वर्ण का उच्चारण स्थान अन्य तीन वर्णों के उच्चारण स्थान से भिन्न है?

(1) त

(2) थ

(3) श

(4) स

उत्तर- 3

142. इनमें से किस विकल्प सभी शब्द तत्सम हैं?

(1) घृत, नवनीत

(2) आम्र, नारियल

(3) गर्दभ, घोड़ा

(4) काग, कोकिल

उत्तर- 1

143. निम्नांकित में तद्भव शब्द है:

(1) रजत

(2) विकट

(3) कटक

(4) कंगन

उत्तर- 4

144. किस विकल्प में सभी शब्द विदेशी मूल के हैं?

(1) मकान, दरवाजा

(2) कपड़ा, पतलून

(3) मिठाई, हलवा

(4) स्याही, पुस्तक

उत्तर- 1

145. निम्नलिखित में देशजशब्द है:

(1) लड्डू

(2) साड़ी

(3) तेन्दुआ

(4) हाँडी

उत्तर- 3

146. निम्नांकित शब्दों पर विचार कीजिए:

अ. भयावह ब. सौंदर्य

स. दर्शनीय द. कल्पना

उपर्युक्त में संज्ञा शब्द हैं

(1) अ, ब

(2) ब,स

(3) स, द

(4) ब, द

उत्तर- 4

147. विशेषण से निर्मित भाववाचक संज्ञा है –

(1) भव्यता

(2) चालचलन

(3) परिहास

(4) बचपन

उत्तर- 1

148. किस वाक्य में मध्यमपुरुष सर्वनाम प्रयुक्त हुआ है?

(1) मैंने अपना काम कर लिया है।

(2) आप गाँव से कब आए?

(3) आपकाज महाकाज।

(4) वह अपने आप चला जाएगा।

उत्तर- 2

149. निम्नांकित में विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा है:

(1) लड़कपन

(2) दानवता

(3) ममता

(4) नवीनता

उत्तर- 4

150. इनमें से कौन सा विशेषण-शब्द संज्ञा से निर्मित नहीं है?

(1) मानवीय

(2) वार्षिक

(3) अधिकाधिक

(4) ग्रामीण

उत्तर- 3

* Means Deleted

Answer Key PDF

Question Paper PDF

Leave a Reply