REET Level 1, 2017 भाषा-I हिन्दी

 

1. “लिखना सिखाने से पूर्व बालकों को चित्रकला सिखाना चाहिए क्योंकि अक्षर भी चित्र ही हैं।” इस मत का समर्थन किया है-

(1) महात्मा गांधी

(2) अरविन्द घोष

(3) विवेकानन्द

(4) विनोबा भावे

उत्तर- 1

2. हरबर्ट उपागम के पद हैं-

(1) तीन

(2) पाँच

(3) आठ

(4) नौ

उत्तर- 

3. शिक्षण में इकाई का सम्प्रत्यय किसकी देन है?

(1) ब्लूम

(2) जॉन डीवी

(3) मॉरीसन

(4) हरबर्ट

उत्तर- 3

4. भाषायी कौशल का लिखित अभिव्यक्त रूप है-

(1) सुनना

(2) पढ़ना

(3) उच्चरित

(4) लिखना

उत्तर- 4

5. ‘ढ़’ का उच्चारण स्थान है-

(1) कण्ठ

(2) तालु

(3) मूर्द्धा

(4) दन्त

उत्तर- 3

6. पाठ्यपुस्तक का अध्ययनात्मक पक्ष है-

(1) पुस्तक का आकार-प्रकार 

(2) मुखपृष्ठ

(3) जिल्द

(4) प्राक्कथन

उत्तर- 3

7. वैचारिक सामग्री है-

(1) संरचना

(2) मूल विषयवस्तु

(3) शब्दावली

(4) व्याकरणिक

उत्तर- 2

8. श्रव्य-दृश्य साधन है-

(1) चलचित्र

(2) चित्र

(3) चित्र विस्तारक

(4) रेखाचित्र

उत्तर- 1

9. नाटक का संबंध किस ज्ञानेन्द्रिय से है?

(1) मुंह से

( 2) कान से

(3) कान व आँख से

(4) आँख से

उत्तर- 3

10. सत्र की समाप्ति पर प्रयुक्त मूल्यांकन है-

(1) नियोजनात्मक मूल्यांकन 

(2) निर्माणात्मक मूल्यांकन

(3) निदानात्मक मूल्यांकन

(4) संकलनात्मक मूल्यांकन

उत्तर- 4

11. ब्लू प्रिंट डाँचा तैयार करने में उपयोगी नहीं है

(1) शिक्षक निर्मित सामग्री 

(2) शिक्षण के लक्ष्य

(3) पाद्यत्रस्तु के प्रकरण

(4) प्रश्नों के प्रकार

उत्तर- 1

12. उपचारात्मक शिक्षण है- 

(1) सीखने संबंधी कठिनाइयों का ज्ञान प्राप्त करना।

(2) अध्यापन संबंधी कठिनाइयों को दूर करते हुए शिक्षण किया जाना।

(3) बालकों की वर्तनी संबंधी कठिनाइयों का पता लगाना।

(4) शिक्षक की विषय संबंधी कठिनाइयों का पता लगाना।

उत्तर- (2)

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या 13 से 17 तक के उत्तर दीजिए-

आज हमारे सामने अहं सवाल यह है कि धर्म बड़ा या राष्ट्र? उत्तर में यह निर्विवाद तय होना चाहिए कि राष्ट्र बड़ा है। लेकिन साथ ही आस-पास यह भी देखना है कि राष्ट्र की मौलिक अवधारणाएँ क्या हैं? क्या मिट्टी, पानी, नदी, पहाड़, राजा, प्रजा से ही राष्ट्र की मूर्ति बनती है? नहीं। राष्ट्र की संपूर्ण छवि और पूरा व्यक्तित्त्व हजारों वर्षों की मानवीय चेतना, जीवन की शाश्वत मूल्यों और अपने धरती आकाश में अखण्ड विश्वास से बनता है। आदमी की वैज्ञानिक और मौलिक बुलन्दियों के साथ उसके सफर में और कुछ भी मुलायम सरीखा साथ रहा है। उसको कतरा-कतरा लेकर भी एक बनने की होशियारी सिखाता रहा है। लम्हा-लम्हा के बीच समय के अरसों को बटोरता रहा है।

13. वह शब्द बताइए जिसमें दो उपसर्गों का प्रयोग हुआ है-

(1) निर्माण

(2) निर्विरोध

(3) निरीक्षक

(4) निरंकुश 

उत्तर- ( 2)

14. इनमें से जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा का सही उदाहरण है-

(1) दानव – दानवता

(2) सर्व – सर्वस्त्र

(3) चतुर – चतुराई

(4) गाना – गान

उत्तर- 1

15. ‘ मौलिक’ शब्द किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होता है?

(1) मूल से मिलाकर बनाया हुआ।

(2) मूल जो किसी की नकल न हो।

(3) मूल में विश्वास करना।

(4) मूल की स्थापना।

उत्तर- 2

16. इनमें से आकाश का सही पर्याय है-

(1) सर

(2) वासव

(3) व्योम

(4) उत्पल

उत्तर- 3

17. ‘आस-पास’ शब्द में कौन सा समास है?

(1) द्वंद्व

(2) द्विगु

(3) कर्मधारय

(4) तत्पुरुष

उत्तर- (1)

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या 18 से 22 तक के उत्तर दीजिए-

‘शिक्षा’ बहुत व्यापक शब्द है। उसमें सीखने योग्य अनेक विषयों का समावेश हो सकता है। पढ़ना-लिखना भी उसी के अंतर्गत है। इस देश की वर्तमान शिक्षा प्रणाली अच्छी नहीं इस कारण यदि कोई स्त्रियों को पढ़ाना अनर्थकारी समझे तो उसे उस प्रणाली का संशोधन करना या कराना चाहिए, खुद पढ़ने-लिखने को दोष न देना चाहिए। लड़कों की ही शिक्षा प्रणाली कौन-सी बड़ी अच्छी है। प्रणाली बुरी होने के कारण क्या किसी ने यह राय दी है कि सारे स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए जाएँ? आप खुशी से लड़कियों और स्त्रियों की शिक्षा की प्रणाली का संशोधन कीजिए। उन्हें क्या पढ़ना चाहिए, कितना पढ़ना चाहिए, किस तरह की शिक्षा देनी चाहिए और कहां पर देना चाहिए-घर में या स्कूल में- इन सब बातों पर बहस कीजिए, जी में आवे सो कीजिए, पर परमेश्वर के लिए यह न कहिए कि स्वयं पढ़ने-लिखने में कोई दोष है- वह अनर्थकर है, वह अभियान का उत्पादक है, यह गृह सुख का नाश करने वाला है। ऐसा कहना सोलहों आने मिथ्या है।

18. ‘अनर्थकारी’ शब्द का क्या अभिप्राय है?

(1) विपरीत अर्थ करने वाला (2) अमौद्रिक अर्थ वाला

(3) विशिष्ट अर्थ करने वाला (4) अनिष्ट करने वाला

उत्तर- (4)

19. इनमें कौन सा शब्द पुल्लिंग के रूप में प्रयुक्त होता है?

(1) शिक्षा

(2) अच्छी

(3) बहस

(4) अभियान

उत्तर- 4

20. इनमें से कौन सा युग्म सही विकल्प है?

(1) गौ – गौएं  (2) गृह – गृहें

(3) स्कूल – स्कूलें (4) अनेक – अनेकों

उत्तर- (1)

21. ‘अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहा होगा’ वाक्य में कौनसा काल है?

(1) सामान्य भविष्यत काल

(2) संभाव्य भविष्यत काल

(3) सामान्य भूत

(4) आसन्न भूत

उत्तर- बोनस

22. ‘प्रणाली’ शब्द का सही अर्थ है-

(1) परंपरा

(2) राय

(3) पद्धति

(4) विधान

उत्तर- 1, 3

23. ‘वाह! कितना सुन्दर दृश्य है।’ वाक्य का प्रकार है-

(1) संदेहवाचक

(2) विस्मयादिबोधक

(3) संकेतवाचक

(4) प्रश्नवाचक

उत्तर- (2)

24. ‘फल को खूब पका होना चाहिए’ वाक्य में अशुद्धि है-

(1) वचन संबंधी

(2) पदक्रम संबंधी

(3) कारक संबंधी

(4) लिंग संबंधी

उत्तर- (3)

25. मुहावरे के प्रयोग से बने वाक्यों में से सही विकल्प चुनिए-

(1) राम तो अपनी अक्ल का दुश्मन है।

(2) उसकी मेहनत पर पानी फिर गया।

(3) वह अपनी मां की आंख का चांद है।

(4) तेरी शरारत से मेरी सांस में दम आ गया।

उत्तर- (1)

26. संयोजक शब्द से जुड़े हुए एक से अधिक साधारण वाक्यों से बनने वाला शब्द वाक्य कहलाता है-

(1) मिश्र वाक्य

(2) संयुक्त वाक्य

(3) आश्रित उपवाक्य

(4) प्रधान वाक्य

उत्तर- ( 2)

27. ‘अंधे के हाथ बटेर लगना’ लोकोक्ति का सही अर्थ है- 

(1) अयोग्य प्रशासन

(2) अल्पज्ञ अपने ज्ञान पर अधिक इतराता है

(3) बुद्धिहीन किन्तु संपन्न है

(4) बिना परिश्रम के अयोग्य व्यक्ति को सुफल की प्राप्ति

उत्तर-4

28. संश्लेषण विधि में सिखाने की प्रक्रिया है-

(1) वर्ण, शब्द, वाक्य

(2) वाक्य, शब्द, वर्ण

(3) शब्द, वर्ण, वाक्य

(4) शब्द, वाक्य, वर्ण

उत्तर- 1

29. गद्य शिक्षण में शब्दार्थ स्पष्ट करने की विधि है-

(1) प्रश्नोत्तर विधि

(2) व्यास विधि

(3) उद्बोधक विधि

(4) खंडान्वय विधि

उत्तर- 3

30. श्रुतलेख में रेफ संबंधी अभ्यास नहीं है-

(1) कर्म

(2) कबूतर

(3) धर्म

(4) प्रकाश

उत्तर- 2

Leave a Comment