RAS Pre 2016 Ka Hal Prashan Patr

 

1. प्राचीन नगर जो महाभारत और महाभाष्य दोनों में उल्लेखित हैं-

(1) विराटनगर (बैराठ)
(2) मध्यमिका (नगरी)
(3) रैढ़
(4) कर्कोट
उत्तर- 2

2. अभिलेख, जो प्राचीन राजस्थान में भागवत सम्प्रदाय के प्रभाव की पुष्टि करता है
(1) घटियाला अभिलेख
(2) हेलियोडोरस का बेसनगर अभिलेख
(3) बुचकला अभिलेख
(4) घोसुण्डी अभिलेख
उत्तर- 4

3. राजस्थान के निम्नलिखित मंदिरों में से गुर्जर-प्रतिहार काल में निर्मित मंदिरों को चुनिए:
(i)
आहड़ का आदिवराह मंदिर
(ii)
आभानेरी का हर्षतमाता का मंदिर
(iii)
राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर
(iv)
ओसियाँ का हरिहर मंदिर
कूट:
(1) (i) और (iv)
(2) (i), (ii) और (iv)
(3) (ii) और (iv)
(4) (i), (ii), (iii) और (iv)
उत्तर- 4

4. निम्नलिखित में से कौन सा विद्वान कुम्भा के दरबार में नहीं था?
(1) टिल्ला भट्ट
(2) मुनि सुन्दर सूरी
(3) मुनि जिन विजय सूरी
(4) नाथा
उत्तर- 3

5. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र से अलीबक्षी ख्याल सम्बद्ध है?
(1) करौली
(2) चिड़ावा
(3) अलवर
(4) चित्तौड़
उत्तर- 3

व्याख्या: अली बख्शी ख्याल लोक नाट्य पूर्वी राजस्थान के अलवर रियासत में प्रसिद्ध है। इस ख्याल का उद्गम मुण्डावर ठिकाने के राव राजा अली बख्श के समय हुआ।

6. राजस्थान का शंकरिया नृत्य किससे संबंधित है?
(1) कालबेलिया
(2) भील
(3) सहरिया
(4) तेरहताली
उत्तर- 1

7. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है?
नाम         ग्रंथ (संगीत)
(1) पुंडरीक विठ्ठल — रागमाला
(2) पंडित भावभट्ट — संगीत राज
(3) कुम्भा — राग कल्पद्रुम राग
(4) उस्ताद चाँद खान — राग चंद्रिका

उत्तर- 1

8. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत सुमेलित है?
कृषक आंदोलन   नेता
(1) बेगूं   — रामनारायण चौधरी
(2) बूंदी  — नयनूराम शर्मा
(3) बिजोलिया — विजय सिंह पथिक
(4) बीकानेर  — नरोत्तम लाल जोशी
उत्तर- 4

9. राजस्थान के इतिहास में पट्टा रेखसे क्या अभिप्राय है?
(1) आकलित राजस्व (2) सैन्य कर
(3) आयात निर्यात कर (4) बेगार
उत्तर – 1

10. शेखावटी ब्रिगेड का मुख्यालय कहाँ स्थित था?
(1) सीकर (2) झुंझुनूं
(3) खेतड़ी (4) फतेहपुर
उत्तर- 2

11. स्वतंत्रतापूर्व राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा समाचार पत्र आर्य समाजी विचारधारा का संवर्धक नहीं था?
(1) देश हितैषी
(2) जनहितकारक
(3) परोपकारक
(4) राजपूताना गज़ट
उत्तर- 4

12. राजस्थान के कौन से क्षेत्र में चैत्र शुक्ल पंचमी को गुलाबी गणगौरमनायी जाती है?
(1) नाथद्वारा
(2) उदयपुर
(3) बूंदी
(4) जोधपुर
उत्तर- 1

13. सुमेलित कीजिये:
संस्था              स्थापना वर्ष
A. राजस्थान सेवा संघ  1. 1921
B. देश हितेषी सभा    2. 1927
C. अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् 3. 1877
D. चेम्बर ऑफ प्रिन्सेज 4. 1919
कूट :
A  B  C  D
(1) 4  3  2  1
(2) 2  4  1  3
(3) 1  2  4  3
(4) 4  2  3  1
उत्तर- 1

14. निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने राजस्थान के राजसी शासक वर्ग के लिये पृथक् शिक्षा संस्थान की आवश्यकता पर बल दिया था?
(1) कर्नल लोच
(2) लॉर्ड लैंसडाऊन
(3) कैप्टन वाल्टर
(4) लॉर्ड मेयो
उत्तर- 3

15. राजस्थानी साहित्य की एक प्रारंभिक रचना हंसावलीरचित है-
(1) हेमचन्द्र द्वारा (2) असाईत द्वारा
(3) श्रीधर व्यास द्वारा (4) ईसरदास द्वारा
उत्तर- 2

16. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिये :
सूची-I           सूची-11
(
पर्वत शिखर)   (महाद्वीप)
A.
कोसिस्को  i. यूरोप
B.
मैकिन्ले   ii. अफ्रीका
C.
अल्ब्रूस   iii. ऑस्ट्रेलिया
D.
किलिमंजारो iv. उत्तरी अमेरिका
कूट:
   A   B   C   D
(1) iv  iii  ii  i
(2) iii iv   i   ii
(3) iii i    ii  iv
(4) ii  iv  iii  i
उत्तर- 2

17. अम्ल वर्षा में नीचे दिये गये कौन से प्रदूषक वर्षा-जल एवं हिम को प्रदूषित करते हैं?
(A) सल्फर डाइ ऑक्साइड
(B) नाइट्रोजन ऑक्साइड
(C) कार्बन डाइ ऑक्साइड
(D) मिथेन
(1) (A), (B) और (D)
(2) (A), (C) और (D)
(3) केवल (B) और (C)
(4) केवल (A) और (B)
उत्तर- 4

18. निम्नलिखित में से कौन से किसी प्रदेश की जैव विविधता के लिये संकट हो सकते हैं?
(A)
भूमण्डलीय तपन
(B)
प्राकृतिकवास का विखण्डन
(C)
विदेशी प्रजातियों का आक्रमण
(D)
शाकाहार को प्रोत्साहन
सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये:
कूट:
(1) (A), (B) और (C)
(2) केवल (B) और (C)
(3) (A) और (D)
(4) (B), (C) और (D)
उत्तर- 1

19. सूची 1 को सूची-II के साथ सुमेलित कर हुए नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये:
सूची-I          सूची-II
(
औद्योगिक प्रदेश)  (देश)
A.
लंकाशायर प्रदेश i. संयुक्त राज्य अमेरिका
B.
रुहर प्रदेश ii. जर्मनी
C.
कैहिन प्रदेश iii. यूनाइटेड किंगडम
D.
दक्षिणी अपेलेशियन प्रदेश iv. जापान
कूट :
     A   B    C   D
(1) i    ii  iii  iv
(2) iii  ii  i    iv
(3) iii  ii  iv   i
(4) iii  iv  ii   i
उत्तर- 3

20. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?
दर्रें          राज्य में स्थिति
(1) शिपकी ला – जम्मू व कश्मीर
(2) जैलेप ला – सिक्किम
(3) बॉम डि ला – अरुणाचल प्रदेश
(4) माना और नीति – उत्तराखण्ड
उत्तर- 1

21 कथन (A): भारत में हरित क्रान्ति के फलस्वरूप खाद्यानों के उत्पादन में वृद्धि हुई है।
कारण (R): भारत में हरित क्रान्ति के परिणामस्वरूप क्षेत्रीय असमानताओं में वृद्धि हुई है।
कूट:
(1) (A) और (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या करता है
(2) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(3) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(4) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
उत्तर- 2

22. निम्नलिखित में से सन् 2013-14 में भारत में मैंगनीज़ उत्पादक राज्यों में उच्च से निम्न उत्पादन स्तर का कौन सा क्रम सही है?
(1) मध्य प्रदेश, ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश एवं राजस्थान
(2) राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश एवं आन्ध्र प्रदेश
(3) मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान एवं आन्ध्र प्रदेश
(4) ओडिशा, मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश एवं राजस्थान
उत्तर- 1

23. उत्तर-दक्षिण गलियारे (North-South Corridor) पर स्थित निम्नलिखित नगरों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करते हुए सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये:
A. नागपुर
B. आगरा
C. कृष्णागिरि
D. ग्वालियर
कूट :
(1) B, C, A और D
(2) B, D, A और C
(3) D, B, C और A
(4) A, B, D और C
उत्तर- 2

24. निम्नलिखित में से कौन सा समूह राजस्थान की पर्वत चोटियों का उनकी ऊँचाई के अनुसार सही अवरोही क्रम है?
(1) देलवाड़ा, सज्जनगढ़, जरगा, तारागढ़
(2) सेर, जरगा, सज्जनगढ़, तारागढ़
(3) जरगा, सेर, सज्जनगढ़, तारागढ़
(4) जरगा, देलवाड़ा, तारागढ़, सज्जनगढ़
उत्तर- 2

25. राजस्थान की किस झील को रामसर आर्द्रभूमि की सूची में सम्मिलित किया गया है?
(1) जयसमंद झील
(2) आनासागर झील
(3) राजसमंद झील
(4) सांभर झील
उत्तर- 4

26. राजस्थान सरकार द्वारा पहली वन नीति का अनुमोदन कब किया गया?
(1) सितम्बर 2011
(2) अगस्त 2010
(3) मार्च 2011
(4) फरवरी 2010
उत्तर- 4

27. राजस्थान सरकार ने कौन से वर्ष में राजस्थान जैविक विविधता नियमों को बनाया तथा राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड की स्थापना की?
(1) 2008
(2) 2010
(3) 2012
(4) 2014
उत्तर- 2

28. चौधरी कुम्भा राम नहर द्वारा लाभान्वित जिला युग्म है:
(1) हनुमानगढ़-झुंझुनूं
(2) भीलवाड़ा-टोंक
(3) बीकानेर-जोधपुर
(4) बाड़मेर-जैसलमेर
उत्तर- 1

29. गलत युग्म को पहचानिए:
खनिज                खान
(1) जिप्सम पलाना — यूरेनियम
(2) गुलाबी संगमरमर — बाबरमल
(3) तामड़ा — राजमहल
(4) यूरेनियम — कुराड़िया
उत्तर- 1

30. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के सर्वाधिक कुल जनसंख्या वाले जिलों को अवरोही क्रम में जमाएँ:
(1) जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर
(2) जयपुर, जोधपुर, अलवर, नागौर
(3) जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर
(4) जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर

उत्तर- 2

 

31. वर्ष 2011 में निम्नलिखित में से कौन से दो जिले उनकी कुल जनसंख्या में सबसे कम अनुसूचित जनजाति प्रतिशत रखते हैं?

(1) चुरू और सीकर

(2) गंगानगर और हनुमानगढ़

(3) बीकानेर और नागौर

(4) भरतपुर और धौलपुर

उत्तर- 3

 

32. राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम से व्यवस्थित करें:

A. बूंदी    B. अजमेर

C. उदयपुर D. नागौर

(1) A, B, C, D

(2) B, A, C, D

(3) A, B, D, C

(4) A, C, B, D

उत्तर- 3

 

33. जनकपुरा और सरवाड़ खानें जिस खनिज उत्पादन के लिये जानी जाती हैं, वह है

(1) पन्ना

(2) तामड़ा

(3) पाइराइट

(4) बेराइट्स

उत्तर- 2

 

34. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

सूची-I          सूची-II

(वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र) (जिला)

A. जोड़बीड गडेवाल 1. झुंझूनूं

B. गुढ़ा विश्नोई 2. नागौर

C. गोगेलाव 3. जोधपुर

D. बीड़ 4. बीकानेर

कूट :

A B C D

(1) 4 3 1 2

(2) 4 3 2 1

(3) 1 3 4 2

(4) 1 2 3 4

उत्तर- 2

 

35. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

A. अरावली मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकता है।

B. राजस्थान की सभी नदियों का उद्गम अरावली से है।

C. राजस्थान में वर्षा का वितरण प्रारूप अरावली से प्रभावित नहीं होता है।

D. अरावली प्रदेश धात्विक खनिजों में समृद्ध है।

सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये:

कूट :

(1) A, B और C सही हैं।

(2) B, C और D सही हैं।

(3) केवल C और D सही हैं।

(4) केवल A और D सही हैं।

उत्तर- 4

 

36. निम्न में से भारत सरकार अधिनियम 1919 के बारे में असत्य कथन को चिह्नित कीजिये:
(1) भारत सरकार अधिनियम, 1919, 1921 में लागू हुआ।
(2) यह अधिनियम मोर्ले-मिन्टो सुधार अधिनियम के नाम से भी जाना जाता हैं।
(3) मोन्टेग्यू भारत के राज्य सचिव एवं लॉर्ड चेम्सफोर्ड भारत के वायसराय थे।
(4) इस अधिनियम में केन्द्रीय एवं प्रान्तीय विषयों को अलग कर दिया गया था।
उत्तर- 2

37. निम्न में से एक कथन असत्य है। बताइये:
(1) बम्बई राज्य गुजरात एवं महाराष्ट्र में विभाजित किया गया।
(2) मैसूर राज्य का नया नाम तमिलनाडु रखा गया।
(3) हिमाचल प्रदेश पहले संघ शासित प्रदेश की सूची में था।
(4) गोवा को दमन एवं दीव से अलग किया गया।
उत्तर- 2

38. संविधान में मौलिक कर्तव्यों को कब सम्मिलित किया गया?
(1) 1975 में
(2) 1976 में
(3) 1978 में
(4) 1979 में
उत्तर- 2

39. केन्द्रीय सूचना आयुक्त का कार्यकाल होता है
(1) 5 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक
(2) 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
(3) 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
(4) 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक
उत्तर- 3

40. निम्नलिखित में से किस विधायी सदन को समाप्त किया जा सकता है?
(1) लोक सभा
(2) राज्य सभा
(3) विधान परिषद्
(4) विधान सभा
उत्तर- 3

41. राज्यों के निम्नांकित में से किस समूह पर पेसा [पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 प्रवर्तनीय नहीं है?
(1) असम-मेघालय-तमिलनाडु
(2) राजस्थान-तेलंगाना-महाराष्ट्र
(3) हिमाचल प्रदेश-गुजरात-छत्तीसगढ़
(4) आंध्र प्रदेश-झारखंड-ओडिशा
उत्तर- 1

42. निम्नलिखित राज्यों/संघ शासित क्षेत्र के समूह में से किसकी लोक सभा में केवल एक सीट है?
(1) अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप
(2) गोवा, मेघालय, नागालैंड
(3) चंडीगढ़, सिक्किम, मिजोरम
(4) मणिपुर, दादरा और नगर हवेली, पुदुचेरी
उत्तर- 3

43. सूची-I को सूची-II से मेल कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I              सूची-II
(a) उपाधियों का निषेध  (i) अनुच्छेद 29
(b) धार्मिक मामलों के प्रबंध की स्वतंत्रता (ii) अनुच्छेद 21 क
(c) अल्पसंख्यकों की भाषा का संरक्षण (iii) अनुच्छेद 18
(d) शिक्षा का अधिकार (iv) अनुच्छेद 26
कूट:
(a)  (b)  (c)  (d)
(1) (ii) (iii) (iv) (i)
(2) (iii) (ii) (i) (iv)
(3) (iii) (iv) (i) (ii)
(4) (iv) (iii) (ii) (i)
उत्तर- 3

44. निम्न में से एक भारत सरकार अधिनियम, 1935 की मुख्य विशेषताओं में से नहीं थी:
(1) यह प्रान्तीय स्वायत्तता के सूत्रपात का संकेत था।
(2) इस अधिनियम में अखिल भारतीय महासंघ का प्रावधान था।
(3) इसने प्रान्तीय स्तर पर द्वैध शासन प्रणाली को समाप्त कर केन्द्र में लागू किया।
(4) अवशिष्ट विषय प्रांतीय विधायिकाओं को आवंटित किए गए थे।
उत्तर- 4

 

45. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया है।
(1) न्यायिक प्रक्रिया
(2) अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया
(3) विधायी प्रक्रिया
(4) कार्यपालिका प्रक्रिया
उत्तर- 2

46. राजस्थान राज्य में 30 जून, 2016 तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है?
(1) 5 बार
(2) 3 बार
(3) 6 बार
(4) 4 बार
उत्तर- 4

47. सन् 1952 के परिसीमन आयोग ने राजस्थान विधान सभा की सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की थी?
(1) 200
(2) 160
(3) 188
(4) प्रत्येक जिले में तीन विधायक
उत्तर- 2

48. राजस्थान के राज्यपाल के रूप में श्री कल्याण सिंह की नियुक्ति के पूर्व, निम्नांकित में से कौन राज्य के कार्यवाहक राज्यपाल थे?
(1) ओ.पी. कोहली (2) रामनरेश यादव
(3) राम नायक (4) मार्गरेट अल्वा
उत्तर- 3

49. राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में, निम्नांकित में से किसका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है?
(1) मोहम्मद याकूब (3) डी.एस. तिवाड़ी
(2) यतींद्र सिंह (4) सी. आर. चौधरी
उत्तर- 3

50. जिला आयोजन समिति में निर्वाचित व पदेन सदस्य कितने होते हैं?
(1) 20 और 5
(2) 20 और 3
(3) 20 और 2
(4) 20 और 10
उत्तर- 2

51. जिला दण्डनायक के रूप में जिला कलेक्टर की शक्तियाँ हैं
A. कानून व व्यवस्था बनाए रखना।
B. पुलिस पर नियन्त्रण रखना।
C. विदेशियों के पारपत्रों की जाँच करना।
D. भू-राजस्व एकत्र करना।
कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट
(1) A, B, C
(2) A, C, D
(3) B, C, D
(4) A, B, D
उत्तर- 1

52. सही उत्तर चुनें:
राजस्थान के राज्यपाल कुलाधिपति होते हैं

(1) सभी राज्य विश्वविद्यालयों के
(2) सभी राज्य विश्वविद्यालयों तथा राज्य में कार्यरत सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के
(3) सभी राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के

(4) सभी राज्य विश्वविद्यालयों, राज्य में स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालयों तथा राज्य के सभी निजी विश्वविद्यालयों के
उत्तर- 1

53. राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ था?
(1) 18 अप्रैल, 2008
(2) 18 अप्रैल, 2006
(3) 18 अप्रैल, 2007
(4) 18 अप्रैल, 2005
उत्तर- 2

54. सही उत्तर चुनें:
राज्य स्तर पर लोक आयुक्त की नियुक्ति की सर्वप्रथम अनुसंशा किसने की थी?
(1) राजस्थान प्रशासनिक सुधार समिति
(2) भारत का प्रशासनिक सुधार आयोग (1966-70)
(3) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
(4) सन्थानम समिति
उत्तर- 2

55. सही विकल्प चुनें:
दो अथवा दो से अधिक राज्यों के लिये संयुक्त लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?
(1) सबसे बड़े राज्य के राज्यपाल के द्वारा (2) भारत के राष्ट्रपति के द्वारा
(3) सभी सम्बन्धित राज्यों के राज्यपालों की समिति द्वारा
(4) सम्बन्धित राज्यपालों की सिफारिश पर भारत के राष्ट्रपति के द्वारा
उत्तर- 2

56. राजस्थान विधान सभा के इतिहास में 30 जून, 2016 तक कितनी बार विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ और उस पर चर्चा हुई?
(1) एक बार
(2) दो बार
(3) तीन बार
(4) चार बार
उत्तर- 4

57. भामाशाह योजना के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) परिवार की सहमति से, 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी परिवार की कोई भी महिला परिवार की मुखिया घोषित की जा सकती है।
(ii) भामाशाह नामांकन का पहला सत्यापन संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा किया जाता है।
(1) केवल (i) सही है।
(2) केवल (ii) सही है।
(3) (i) एवं (ii) दोनों सही हैं।
(4) (i) एवं (ii) दोनों गलत हैं।
उत्तर- 1

58. अनुप्रति योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(1) यह योजना अनुसूचित जाति की लड़कियों के विवाह हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करती।
(2) यह योजना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कोचिंग प्रदान करती है।
(3) यह योजना अनुसूचित जाति के अनाथ बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
(4) यह योजना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यालयी बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
उत्तर- *

59. सही उत्तर दें:
राजस्थान का राज्य निर्वाचन आयोग है-
(1) एक वैधानिक संस्था
(2) एक कार्यपालिका संस्था
(3) एक संवैधानिक संस्था
(4) भारत के चुनाव आयोग की एक इकाई
उत्तर- 3

60. वर्ष 2015 तक राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कितनी बार चुनाव आयोजित किए गए हैं?
(1) 5 बार
(2) 8 बार
(3) 9 बार
(4) 10 बार
उत्तर- 4

61. उपभोक्ता कीमत सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की दर बढ़ती है, यदि
(1) बैंक दर कम कर दी जाती है।
(2) रिवर्स रेपो दर कम कर दी जाती है।
(3) वैधानिक तरलता अनुपात बढ़ा दिया जाता है।
(4) रेपो रेट बढ़ा दी जाती है।
उत्तर- 1

62. मानव विकास प्रतिवेदन 2015 के अनुसरण में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
A. भारत का स्थान 188 देशों में 130वाँ है।
B. मानव विकास सूचकांक जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रतिव्यक्ति आय पर आधारित है।
C. ब्रिक्स के अन्य देशों के मुकाबले भारत निम्नतम स्थान पर है।
उपरोक्त में से सा/से कथन सही है/हैं?
(1) A और B केवल
(2) B और C केवल
(3) केवल B
(4) A, B और C तीनों
उत्तर- 4

63. भारत में बेरोजगारी और गरीबी के अनुमान आधारित हैं
(1) NSSO के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वे पर।
(2) CSO के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वे पर।
(3) योजना आयोग के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वे पर।
(4) NSSO के परिवारों के आय के सर्वे पर।
उत्तर- 1

64. भारत की केन्द्र सरकार के कर-राजस्व के निम्न महत्त्वपूर्ण स्रोतों पर ध्यान दीजिये:
I. संघीय उत्पादन शुल्क
II. निगम कर
III. आय कर
IV. सेवा कर
सकल कर राजस्व के संदर्भ में घटते हुए क्रम में निम्न में से कौन सा एक सही है?
(1) I, II, IV, III
(2) II, IV, I, III
(3) II, III, I, IV
(4) IV, 1, II, III
उत्तर- 3

65. वर्ष 1997-98 के बाद से न्यूनतम समर्थन मूल्य के सन्दर्भ में कौन सा कथन सत्य है?
(1) न्यूनतम समर्थन मूल्य = C2 लागतें.
(2) न्यूनतम समर्थन मूल्य > C2 लागतें
(3) न्यूनतम समर्थन मूल्य < C2 लागतें
(4) न्यूनतम समर्थन मूल्य C2 लागत से स्वतन्त्र होता है।
उत्तर- 2

66. भारत के व्यापार संतुलन के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
(1) भारत का व्यापार संतुलन 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए ऋणात्मक था।
(2) भारत का व्यापार संतुलन 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए धनात्मक था।
(3) भारत का व्यापार संतुलन 1972-73 तथा 1976-77 के दो वर्षों को छोड़कर (जब वह धनात्मक था) 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए ऋणात्मक था।
(4) भारत का व्यापार संतुलन 1972-73 तथा 1976-77 के दो वर्षों को छोड़कर जब वह ऋणात्मक था) 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए धनात्मक था।
उत्तर-3

67. पहल (PAHAL) योजना के संदर्भ में सही उत्तर का चुनाव करें:
(1) यह जाम (JAM) का प्रथम प्रकार है।
(2) यह डीबीटी (DBT) के माध्यम से एलपीजी (LPG) अनुदान को हस्तान्तरण करती है।
(3) यह उपभोक्ताओं के बैंक खातों में एलपीजी अनुदान का सीधा हस्तान्तरण करती है।
(4) ये सभी सत्य हैं
उत्तर- 4

68. 1951-52 से 2015-16 की अवधि के किस वर्ष में स्थिर कीमतों पर भारत की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर सर्वाधिक रही?
(1) 2015-16
(2) 2010-11
(3) 2007-08
(4) 2014-15
उत्तर- 3

69. राजस्थान थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष है:

(1) 1986-87

(2) 1999-2000

(3) 2004-05

(4) 2011-12

उत्तर- 2

70. राजस्थान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्रों के लिए वृद्धि के लक्ष्य क्रमश: निर्धारित हैं।

(1) 3.5%, 8.0% और 9.5%

(2) 4.0%, 8.0% और 9.0%

(3) 4.0%, 8.5% और 9.0%

(4) 3.5%, 8.5% और 9.5%

उत्तर- 1

 

71. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में कौन से कथन राजस्थान में लिंगानुपात (1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) के बारे में सही हैं?

(i) 2011 में राजस्थान में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से कम था।

(ii) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों में लिंगानुपात 1000 से कम था।

(iii) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में (पाली जिले के अलावा) लिंगानुपात 1000 से कम था।

(iv) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में (धौलपुर जिले के अलावा) लिंगानुपात 1000 से कम था।

नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये:

(1) केवल (i) सही है।

(2) (i) तथा (ii) सही हैं।

(3) (i), (ii) तथा (iii) सही हैं।

(4) (i), (ii), (iii) तथा (iv) सही हैं।

उत्तर- 3

 

72. राजस्थान की जालीपा-कपूरडी तापीय विद्युत परियोजना के बारे में निम्न वाक्यों पर ध्यान दीजिये:

i. यह विद्युत परियोजना लिग्नाइट आधारित है।

ii. यह निजी विकासक द्वारा स्थापित की जा रही है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

(1) I व II दोनों सही हैं।

(2) I व II दोनों गलत हैं।

(3) केवल कथन I सही है।

(4) केवल कथन II सही है।

उत्तर- 1

73. निम्न में से कौन सी बाहरी संस्था राजस्थान अक्षय ऊर्जा प्रसारण निवेश कार्यक्रम के लिये वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है?

(1) विश्व बैंक

(2) जापान अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग संस्था

(3) एशियन विकास बैंक

(4) के.एफ.डब्ल्यू. जर्मनी

उत्तर- 3

 

74. ‘नया सवेरा’ है

(1) डोडा पोस्त से पूर्ण नशामुक्ति कार्यक्रम

(2) तम्बाकू से पूर्ण नशामुक्ति कार्यक्रम (3) शराब से पूर्ण नशामुक्ति कार्यक्रम

(4) ये सभी

उत्तर- 4

75. मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना राजस्थान में लागू की गई थी?

(1) 2 सितम्बर, 2011 से

(2) 2 सितम्बर, 2010 से

(3) 2 अक्टूबर, 2011 से

(4) 2 अक्टूबर, 2010 से

उत्तर- 3

76. भामाशाह योजना की मुख्य विशेषताएँ हैं

(i) प्रत्येक परिवार को परिवार की महि मुखिया के नाम भामाशाह कार्ड जारी किया जाता है।

(ii) भामाशाह कार्ड महिला के बैंक खाते से जोड़ा जाता।

(iii) विभिन्न नकद लाभों को लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जायेगा।

(iv) सभी गैर-नकद लाभों को भी लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जायेगा।

नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये:

(1) केवल (i) सही है।

(2) (i) और (ii) सही हैं।

(3) (i), (ii) और (iii) सही हैं।

(4) (i), (ii), (iii) और (iv) सही हैं।

उत्तर- 3

77. राजस्थान में क्रियान्वित उस स्कीम का नाम बताइये जिसके अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति/विशेष पिछड़ा वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य जाति के बी.पी.एल. अभ्यर्थी को अखिल भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा, राज्य की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने तथा आई.आई.टी., आई.आई. एम. एवं राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल कॉलेज में अभ्यर्थी के प्रवेश होने पर नकद प्रोत्साहन दिया जाता है।

(1) अनुप्रति योजना

(2) छात्रवृत्ति स्कीम

(3) मैरिट कम मीन्स स्कीम

(4) उच्च मेरिट छात्रवृत्ति

उत्तर- 1

78. राजस्थान में गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत से ऊर्जा सृजन करने के लिए नोडल एजेंसी है

(1) राजस्थान रिन्यूअब्ल एनर्जी कॉर्पोरेशन लि.

(2) स्टेट मिनिस्ट्री ऑफ न्यू रिन्यूअब्ल एनर्जी

(3) सेन्टर फॉर न्यू एण्ड रिन्यूअबूल एनर्जी सौर्सेस

(4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1

79. राजस्थान में कितने जिला उद्योग केन्द्र कार्यरत हैं?

(1) 36

(2) 33

(3) 31

(4) 29

उत्तर -1

80. राजस्थान में कौन सा मुख्यमंत्री शुभलक्ष्मी योजना का उद्देश्य नहीं है?

(1) बालिका जन्म को प्रोत्साहन देना।

(2) बाल विवाह को रोकना।

(3) बालिका जन्म के पंजीकरण को प्रोत्साहन देना।

(4) गर्भवती बालिकाओं की सहायता करना।

उत्तर- 4

81- बैकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र है

(1) CaCO3

(2) Ca(OH)2

(3) Na2CO3

(4) NaHCO3

उत्तर- 4

82. फोटो वोल्टीय सेल संबंधित है-

(1) सौर ऊर्जा से

(2) नाभिकीय ऊर्जा से

(3) पवन ऊर्जा से

(4) भूतापीय ऊर्जा से

उत्तर- 1

83. नवीनतम ऐण्ड्रॉयड चलदूरभाष प्रचालन पद्धति-6.0 का नाम है

(1) किटकेट

(2) मार्शमैलो

(3) लॉलीपॉप

(4) जेली बीन

उत्तर- 2

84. उच्च गति ग्रामीण ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जुड़ने वाला भारत का प्रथम जिला कौन सा है?

(1) कर्नाटक का बेंगलुरु ज़िला

(2) मध्य प्रदेश का विदिशा ज़िला

(3) केरल का इडुक्की जिला

(4) महाराष्ट्र का पुणे ज़िला

उत्तर- 3

85. रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ‘लुकोस्किन’ (Lukoskin) नामक एक औषधि विकसित की है। इसका इस्तेमाल ……. के उपचार में किया जा रहा है।

(1) ल्यूकेमिया

(2) ल्यूकोडर्मा

(3) फेफड़ों का कैंसर

(4) ल्यूकोरिया

उत्तर- 2

86. निम्नलिखित जोड़े सुमेलित करें:

                    प्रक्षेपण यान              सैटेलाइट

(i) उपग्रह प्रक्षेपण यान-3 (SLV-3) A. चंद्रयान-1

(ii) संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान (ASLV)   B. रोहिणी

(iii) ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)   C. SROSS-C

(iv) भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV)    D. EDUSAT

निम्नलिखित में से कौन से कूट सुमेलित हैं?

कूट :

(i) (ii) (iii) (iv)

(1)  B   C    A     D

(2)  A   B    C     D

(3)  C   A    B     D

(4)  B   C    D     A

उत्तर- 1

87. निम्नलिखित में से कौन सी एक भारतीय नौसेना की नाभिकीय ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बी है?

(1) आई एन एस शिशुमार

(2) आई एन एस शल्की

(3) आई एन एस चक्र

(4) आई एन एस सिंधु

उत्तर- 3

88. निम्नलिखित में से भारतीय वायु सेना का कौन सा विमान हवा से हवा में पुनः ईंधन भरने का कार्य करता है?

(1) सी-17 ग्लोबमास्टर III

(2) इल्यूशिन 11-76

(3) इल्यूशिन 11-78

(4) सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस

उत्तर- 3

89. निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

A. गन्ने के रस को किण्वित करने पर सिरका बनता है।

B. सिरके में ऐसीटिक अम्ल उपस्थित होता है।

C. सिरके में उपस्थित अम्ल, बेंजोइक अम्ल होता है।

D. सिरका एक परिरक्षक के रूप प्रयुक्त होता है।

(1) A, C, D (2) A, B, D

(3) A, B, C (4) B, C, D

उत्तर- 2

 

90. नैनो तकनीक के निम्नलिखित उत्पादों / उदाहरणों को नैनो तकनीक की चार पीढ़ियों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए [I→ IV] एवं दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:

A. एयरोसोल

B. 3-डी नेटवर्किंग

C. आण्विक विनिर्माण

D. लक्षित दवाएँ

कूट :

(1) A, B, C, D

(2) D, A, B, C

(3) A, D, B, C

(4) D, A, C, B

उत्तर- 3

91. निम्नलिखित में से कौन सा एल्फा-लिनोलेनिक अम्ल (18 कार्बन युक्त ओमेगा-3 फैटी अम्ल) का सर्वोत्तम स्रोत है?

(1) मूंग

(2) मोठ

(3) अलसी

(4) जई

उत्तर- 3

 

92- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं दिए गए कूटों की सहायता से सही कथनों का चयन कीजिए:

A. सर्वप्रथम व्यावसायीकरण किए जाने वाला, आनुवंशिक रूप से अभियांत्रिक कृत फसल उत्पाद, फ्लेवर सेवर टमाटर था।

B. फ्लेवर सेवर के पके हुए फल अधिक अवधि के लिए दृढ़ रहते हैं एवं पौधे पर पकने के बाद बाजार में स्थानान्तरित किए जा सकते हैं।

C. फ्लेवर सेवर के पके हुए फलों में रंग होता है किन्तु पौधों पर पके फलों जैसे पूर्ण सुरुचिक सरणी का अभाव होता है।

कूट:

(1) A एवं B

(2) B एवं C

(3) A एवं C

(4) A, B एवं C

उत्तर- 1

93. हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्सियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह उत्पन्न करता है:

(1) ऐसीटिलीन

(2) मिथाईलीन

(3) फ्लोरिजन

(4) ऑक्सिन

उत्तर- 1

 

94. कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), नाइट्रस ऑक्साइड (N2O), क्लोरोफ्लुरोकार्बनस् (CFCs) और मीथेन (CH4) गैसों का ग्लोबल वार्मिंग के प्रति आपेक्षिक योगदान है:

(1) CO2 > CFCs > CH4 > N2O

(2) CO2 > CH4 > CFCs > N2O

(3) CO2 > CH4 > N2O> CFCs

(4) CO2 > N2O > CH4 > CFCs

उत्तर- 3

95. एक वयस्क दैहिक कोशिका से क्लोन की गई पहली स्तनपायी, डॉली (भेड़) के बारे में कौन सा तथ्य सही नहीं है?

(1) डॉली वर्ष 1998 में पैदा हुई थी।

(2) डॉली की मृत्यु 2003 में हुई थी।

(3) डॉली स्कॉटलैंड में पैदा हुई थी।

(4) फेफड़ों की बीमारी के कारण डॉली का निधन हुआ था।

उत्तर- 1

96. भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान है

(1) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

(2) जिम कॉरबेट राष्ट्रीय उद्यान

(3) गिर राष्ट्रीय उद्यान

(4) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर- 2

97. पशुओं, विशेषतः दुधारू-गो, के अनुपूरक भोजन के रूप में प्रयुक्त जैव उर्वरक है:

(1) अजोटोबैक्टर

(2) अज़ोस्पाइरीलियम

(3) राईज़ोबियम

(4) अज़ोला

उत्तर- 4

98. केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान स्थित है:

(1) बीकानेर में

(2) श्री गंगानगर में

(3) जोधपुर में

(4) उदयपुर में

उत्तर- 1

99. निम्न में से किस बीमारी के लिए ट्राइवेलेंट के स्थान पर बाईवेलेंट ओ आर वी देने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है?

(1) टायफॉइड

(2) डिप्थीरिया

(3) पोलियो

(4) मलेरिया

उत्तर-

 

100. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को राज्य में लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार ने राजस्थान में विज्ञान केन्द्र और विज्ञान पार्क स्थापित किये हैं। उन सही स्थानों को पहचाने जहाँ पर विज्ञान पार्क अब तक स्थापित किये गए हैं:

(1) जयपुर, जोधपुर, कोटा

(2) जयपुर, बीकानेर, झालरापाटन (झालावाड़)

(3) जयपुर, नवलगढ़, झालरापाटन (झालावाड़)

(4) जयपुर, नवलगढ़, कोटा

उत्तर- 3

101. इस प्रश्न में एक कथन के साथ दो परिकल्पनाएँ दी गई हैं । कथन कठिन परिश्रमी व्यक्ति के लिये पहुँच से बाहर कुछ भी नहीं है।

परिकल्पना: I. एक कठिन परिश्रमी व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है।

II. जो कठिन परिश्रम नहीं करते, वो कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते है।

तब, कौन सा उत्तर सही है?

(1) केवल I कथन में अंतर्निहित है।

(2) केवल  II कथन में अंतर्निहित है।

(3) दोनों I और II कथन में अंतर्निहित हैं।

(4) ना तो I ना ही II कथन में अंतर्निहित हैं

उत्तर- 1

 

102. निम्न कथन के साथ दो तर्क I तथा II दिये गये हैं, तय करें कि कौन सा तर्क मजबूत है और कौन सा कमजोर । उत्तर दीजिए:

कथन : वाहन चलाते समय क्या मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध होना चाहिए?

तर्क: I. हाँ, ज्यादातर समय यह दुर्घटना का कारण बनता है।

I I. नहीं, मोबाइल उपयोग करने वालों के लिए आपात स्थिति में समस्या हो जायेगी।

(1) केवल तर्क I मजबूत

(2) केवल तर्क II मजबूत है।

(3) दोनों I और II तर्क मजबूत हैं ।

(4) ना तो I ना ही II तर्क मजबूत हैं

उत्तर- 1

103. कथन : 1. सभी फल, पेड़ हैं। 2. कोई फूल, पेड़ नहीं है ।

निष्कर्ष : I. कोई फूल, फल नहीं है। II. कुछ पेड़, फल हैं।

(1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(3) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता

(4) दोनों ही निष्कर्ष I तथा II अनुसरण करते हैं।

उत्तर- 4