सिर पर पहने जाने वाले आभूषण:
  • रखड़ी, शीशफूल, मेमन्द, बोर, बोरला, टीका, सरी या नली, गेड़ी
  • सिर पर बांधें जाने वाले आभूषणों को चूडा रत्न कहा जाता है।
माथे के आभूषण:
  • फीणी, मांग टीका, साकंली, दामिनी, तावित, टिकड़ो, टीड़ी भल्लको
नाक में पहने जाने वाले आभूषण:
  • लौंग, लटकन, नथ, चूनी, चोप, बुलाक, फीणीं, झालरा, बारी/बाली, कुडक, कांटा।
कान में पहने जाने वाले आभूषण:
  • झुमका, बाली, टॉप्स, मुरकिया, लोंग, कर्णफूल, पत्ती, सुरलिया, पीपल पत्रा, अंगोट्या, झेला, लटकन, जमेला, फूल झुमका, टोटी (टीडी)।
  • बाली को जालौर-भीनमाल में ‘बेडला’ कहते हैं।
गला में पहने जाने वाले आभूषण:
  • सुरलिया हार, कण्ठी मटमाला, ठुस्सी, झालर, जंजीर, हंसली, पंचलड़ी, तिमणीयां, चंदन हार, चम्पा, कली, मोद्यरन, मंडली, मोहन माला, होलरो, खंगाली, गुलीबन्द, जंतर, रानीहार, जुगावली, मांदलिया, कंठमाला, मोहनमाला, हालरो, तुलसी, बजट्टी, पोत, चन्द्रहार, सरी, बलेवड़ा, निम्बोरी।
  • छोटे बच्चों को हांसली पहनाने से उनकी हंसली डिगने का डर नहीं रहता है।
बाजू:
  • बाजूबन्द, ठड्डा, तकया, बट्टा, चुड़ली, गजरा, हारपन, नवरतन, आरत, तड्डो, अनंत, भुजबन्द।
कलाई:
  • चूड़ियां, चूड़ा, कड़ा, कांकनी, मौखड़ी (लाख का कड़ा), हथफूल, बंगड़ी, गोखरू, छल्ला, अंगुठी, मूदड़ी व अरसी, गजरा, नोखरी।
कमर:
  • तगड़ी, करघनी, कणकती, जंजीर, कन्दोरा।
  • लहंगे के नेफे में लटकाया जाने वाला आभूषण, जिसमें सोने-चांदी के ही छल्ले या चाबियां लटकी रहती है, सटका कहलाता है।
पैर:
  • पायजेब, घुंघरू, पायल, कड़ा, जोधपुरी जोड़, नेवरी, आंवला, हिरना, मैन, लछने, नुपूर, झांझर, लच्छा, टोंका।
दांत:
  • रखन – दांतों में सोने के पत्ते की खोल बनाकर चढ़ाई जाती है
    चूंप या चोंप – दांतों के बीच में सार से छेद करके उसमें सोने या चांदी या रंगीन तार जड़वाना
अगुंलियों में पहने जाने वाले आभूषण:
  • छल्ला, अंगूठी, मूंदड़ी, अरसी (अंगूठे की अंगूठी), बींठी, दामणा, हथपान, छड़ा, बिछिया (पैरद्), तीन आंटो वाली मोटी मूंदडी के लिए ‘झोटा’ शब्द प्रचलित है।
पैर की अंगुली के आभूषण:
  • बीछिया, गोर, पगपान, फोलरी,
पुरुषों के आभूषण –
  • कमर में करघनी
  • अंगुली में अंगूठी
  • कलाई में कड़ा
  • कान में लौंग, मुरकियां, झाले और बालियां
  • गले में चैन व पैंडल, मांदलिया, रामनाभी, जंतर व ताबीज
  • बाजू में भुजबंद
  • पैरों में छेलकड़ा
पगड़ी –
  • मेवाड़ की अमरशाही, जोधपुर की तख्तशाही एवं अमरसिंह राठौड़ शाही और जयपुर की खूंटेदार सिकन्दरशाही व सलीमशाही प्रसिद्ध पगड़ियां हैं।
  • जसवंतशाही, चूडावतशाही, भीमशाही, मांडपशाही, राठौड़ी, मानशाही, हमीरशाही, मेवाड़ी, बखरमा, स्वरूपशाही, राजशाही, अटपटी, अमरशाही, उदेशही, खंजनशाही, शिवशाही, विजयशाही और शाहजहांनी पगड़ियों की मुख्य शैलियां है।
    जोधपुर का साफा एवं उदयपुरी पगड़ी प्रसिद्ध रही है। जोधपुर की ‘खिडकियां पाग’ प्रसिद्ध रही है।
स्त्रियों की वेशभूषा
  • राजस्थान में महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले परिधान में घाघरा, ओढ़नी के साथ में चून्दड़ी और कांचली प्रमुख हैं।
  • राजस्था में मुस्लिम महिलाएं चूड़ीदार पायजामे के ऊपर तिलगा पहन ऊपर से चुंदड़ी ओढ़ती हैं।
  • राजस्थान में सिन्धी महिलाएं गोटा—किनारी से युक्त चड़कीले—भड़कीले (लप्पा—झप्पा युक्त) सलवार—सूट पहनती हैं तथा ऊपर चुन्नी ओढ़ती हैं।
आभूषण
  • भारत सरकार के रत्न व आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद की ओर से अप्रैल, 1977 में एक रत्न शिल्पी प्रशिक्षा स्कूल की स्थापना जयपुर के झालाना महल में की गई। जहां हीरों और रत्नों को तराशने व पॉलिश का काम सिखाया जाता है।
  • जयपुर राजस्थान में सोने—चांदी के आभूषण बनाने का प्रमुख केन्द्र है।
आरपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न

‘चोप’ नामक आभूषण शरीर के किस अंग पर पहना जाता है?

अ. गर्दन                    ब. कलाई

स. मस्तक                द. नाक

उत्तर – द

‘तिमणियां’ आभूषण पहना जाता है?

अ. सिर पर                ब. हाथों में

स. गले में                  द. भुजाओं पर

उत्तर – स

महिलाओं के गहनों का सिर से पैर तक सही क्रम है?

अ. बोर, बिन्दिया, टीडी, भलको, गलपटियों, चूंप, कडला, नथ

ब. बोर, टीडी, भलको, बिन्दिया, नथ, चूंप, गलपटियों, कडला

स. बोर, नथ, बिन्दिया, टीडी, भलको, चूंप, गलपटियों, कडला

द. बोर, बिन्दिया, नथ, टीडी, भलको, चूंप, गलपटियों, कडला

उत्तर – ब

तगड़ी पहनी जाती है?

अ. गले में                 ब. हाथ में

स. कमर में             द. पैर में

उत्तर – स

मुर्किया पहनी जाती है?

अ. गले में               ब. नाक में

स. कान में             द. हाथ में

उत्तर – स

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ें:

‘चौरासी खम्भा छतरी’ के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन असत्य है?

राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगा?

अलाई दरवाजा निम्न में से किसका मुख्य द्वार है?

राजस्थान मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी-फारसी शोध संस्थान कहां स्थित है?

राजस्थान विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?

चंदावर का युद्ध कब और किस—किस के बीच हुआ?

रामस्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक थे

भारतीय मानक समय रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है?

कर्क, मकर और भूमध्य रेखाएं किस महाद्वीप से गुजरती है?

उदयपुर सौर वेधशाला को किस अंतर्राष्ट्रीय वेधशाला के मॉडल के अनुसार डिजाइन किया गया है?

राजस्थान में मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?

निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है?

सबसे पहले सिंचाई कर की वसूली किस शासक ने की थी

महासागरों में ज्वारभाटा की उत्पत्ति का कारण है?

फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दार-उल-शफा’ क्या था?

किसे ‘हिन्दी खड़ी बोली का जनक’ माना जाता है?

मुगलकालीन चित्रकला और प्रमुख चित्रकार

सल्तनतकालीन सिक्के- जीतल, शशगनी और टंका, क्रमश: बने होते थे?

रामस्नेही सम्प्रदाय की प्रधान पीठ कहां है?