1. रेल की पटरियां बिछाते समय उनके बीच कुछ जगह छोड़ दी जाती है क्योंकि पटरियां गर्मियों में ऊष्मा पाकर प्रसारित होती है।
  2. ठण्डे देशों में झीलों का जल जम जाने के बाद भी झील के नीचे के जल का ताप 4 डिग्री सेल्सियस रहता है, जिसमें जलीय जन्तु जिन्दा रहते हैं।
  3. जल के जमने से इसका आयतन बढ़ता है। यही कारण है कि जाड़ों में कभी-कभी नल के पाइप फट जाते हैं।
  4. प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण आकाश नीला दिखाई देता है।
  5. लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम व बैंगनी रंग का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है।
  6. अंतरिक्ष यात्रियों को आकाश काला दिखाई देता है।
  7. तारे प्रकाश के अपवर्तन के कारण टिमटिमाते प्रतीत होते हैं।
  8. हीरा पूर्ण आन्तरिक परिवर्तन के कारण चमकता है।
  9. श्वेत प्रकाश के सात रंगों मं विभक्त होने को वर्ण विक्षेपण कहते हैं।
  10. उत्तल लेंस की क्षमता धनात्मक व अवतल लेंस की क्षमता ऋणात्मक होती है।
  11. लेंस की क्षमता का मात्रक डायोप्टर होता है।
  12. प्रकाश के एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर, अपने मार्ग से विचलित होने की घटना को अपवर्तन कहते हैं।
  13. अपवर्तन में प्रकाश की आवृत्ति अपरिवर्तित रहती है।
  14. वायु का बुलबुला जल में अवतल लेंस की भांति व्यवहार करता है।
  15. लेंस को द्रव में डुबाने पर उसकी फोकस दूरी व क्षमता बदल जाती है।
  16. केन्डिला ज्योति तीव्रता अपरिवर्तित रहती है।
  17. तरंगों के किसी अवरोध के किनारों पर मुड़ने पर घटना को विवर्तन कहते हैं
  18. 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने पर वायु में ध्वनि की चाल 0.61 मीटर प्रति सेकेण्ड बढ़ जाती है।
  19. दाब परिवर्तन का ध्वनि की चाल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
  20. ध्वनि तरंगें निर्वात में नहीं चल सकती।
  21. जब किसी पिण्ड की वायु में चाल, ध्वनि की चाल से अधिक होती है तो इसे पराध्वनिक चला कहते हैं।
  22. सीस्मोग्राफ द्वारा भूकंप तरंगों को चित्रित किया जाता है।
  23. साबुन के बुलबुले व्यतिकरण के कारण रंगीन दिखाई देते हैं।
  24. अप्रगामी तरंगों द्वारा ऊर्जा का संचरण नहीं होता।
  25. प्रकाश तरंगों का ध्रुवण प्रकाश के अनुप्रस्थ प्रकृति की पुष्टि करता है।
  26. स्रोत की आवृत्ति में होने वाले परिवर्तन को डाप्लर प्रभाव कहते हैं।
  27. सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का नियम न्यूटन ने दिया था।
  28. गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी के केन्द्र पर शून्य होता है।
  29. एफ. हॉइल के अनुसार पृथ्वी की उत्पत्ति गैसों और धूल कणों से हुई है।
  30. यदि किसी उपग्रह से कोई पिण्ड छोड़ दिया जाए तो पिण्ड उपग्रह के साथ ही पृथ्वी का चक्कर लगाता रहेगा।
  31. पृथ्वी से पलायन वेग का मान 11.2 किमीत्र प्रति सेकेण्ड होता है।
  32. चन्द्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी पर इसके मान का 1/6 होता है।
  33. भूस्थिर उपग्रह का परिक्रमण काल 24 घण्टे होता है तथा इसकी पृथ्वी से ऊंचाई 36,000 किमी होती है।
  34. अत्यन्त निम्न ताप पर भौतिकी के अध्ययन को निम्न तापिकी (Cryogenics) कहते हैं।
  35. निम्नतापी इंजनों का अनुप्रयोग राकेट प्रौद्योगिकी में किया जाता है।
  36. साइक्लोट्रान से आवेशित कणों की त्वरित किया जाता है।
  37. विद्युत बल्ब का फिलामेण्ट टंगस्टन धातु का बना होता है।
  38. सूर्य की ऊर्जा का स्रोत नाभिकीय संलयन है।
  39. सूर्य के द्रव्य का 90 प्रतिशत भाग हीलियम एवं हाइड्रोजन का है।
  40. नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल का प्रयोग मंदक के रूप में किया जाता है।
  41. नाभिकीय रिएक्टर में श्रृंखला अभिक्रिया नियंत्रित होती है जबकि परमाणु बम में ऐसा नहीं होता है।
  42. नाभिकीय रिएक्टर में कैडमियम छड़ों का प्रयोग नियंत्रक के रूप में किया जाता है।
  43. द्रव्यमान व ऊर्जा में संबंध E=MC2 है, जहां E ऊर्जा, M द्रव्यमान व C प्रकाश का वेग है। इसे आइन्सटीन ने प्रतिपादित किया था।
  44. निर्वात में प्रकाश की चाल 3 लाख प्रति सेकेण्ड होती है।
  45. जब किसी धातु के टुकड़े को उच्च ताप तक गर्म करते हैं तो इससे इलेक्ट्रान उत्सर्जित होने लगते हैं। इस घटना का तापीय उत्सर्जन कहते हैं।
  46. डायोड वाल्व का आविष्कार फ्लेमिं ने किया था।
  47. घरों में प्रयुक्त प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति 50 साइकल प्रति सेकेण्ड होती है।
  48. प्रतिरोध का मात्रक ओम होता है।
  49. किसी शुद्ध धातु का प्रतिरोध ताप बढ़ाने पर बढ़ता है।
  50. अर्ध चालकों का प्रतिरोध ताप बढ़ाने पर घट जाता है।
  51. पारे का प्रतिरोध 4 डिग्री केल्विन पर शून्य हो जाता है।
  52. फ्यूज तार का गलनांक कम होता है।
  53. घरेलू विद्युत लाइन समान्तर श्रेणी में लगाई जाती है।
  54. 1,000 वॉट का बल्व 1 घण्टा जलाने पर 1 यूनिट विद्युत ऊर्जा व्यय करता है।
  55. 20 वॉट व 500 वॉट के बल्बों को समान्तर क्रम में जोड़ने पर 500 वॉट का बल्ब अधिक चमकेगा।
  56. एक हार्स पावर में 746 वॉट होते हैं।
  57. डायनामो यांत्रिक ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है।
  58. मोटर वैद्युत ऊर्जा को वैद्युत को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है।
  59. एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध अनंत होता है।
  60. वैद्युत सेल के द्वारा रासायनिक ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है।
  61. किसी चालक में बहने वाली धारा, इसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है।
  62. एक गतिमान आवेश चुम्बकीय व विद्युत दोनों प्रकार के क्षेत्र उत्पन्न करता है।
  63. विद्युत चुम्बक नर्म लोहे के बनाए जाते हैं।
  64. ट्रांसफार्मर की क्रोड ‘पटलित’ बनाई जाती है क्योंकि इससे भंवर धाराएं उत्पन्न नहीं होती है।
  65. यदि पृथ्वी अपनी अक्ष पर अपनी चाल से 17 गुना अधिक चाल से परिक्रमण करने लगे तो भूमध्यरेखा पर स्थित वस्तुओं का भार शून्य होगा।
  66. डायनामाइट का आविष्कार अल्फ्रेड नोबेल ने किया।
  67. वे पदार्थ जो पिघलने पर सिकुड़ते हैं पर दाब बढ़ाने पर उनका गलनांक कम हो जाता हे।
  68. प्रकाशीय सेल प्रकाश ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है।

यह भी पढ़ें— विज्ञान के परीक्षोपयोगी प्रश्न