जयनारायण व्यास द्वारा किस अंग्रेजी पाक्षिक समाचार पत्र का सम्पादन किया गया?

जयनारायण व्यास द्वारा किस अंग्रेजी पाक्षिक समाचार पत्र का सम्पादन किया गया?

अ. आगी बाण

ब. अखण्ड भारत

स. पीप

द. उपरोक्त सभी

व्याख्या सहित उत्तर: स

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और गांधीवादी नेता लोकनायक जयनारायण व्यास द्वारा 1932 ई. में ‘आगी बाण’ नामक प्रथम राजनैतिक समाचार पत्र का ब्यावर से प्रकाशन किया गया। उन्होंने 1923 ई. में ‘तरुण राजस्थान’ और बम्बई से ‘अखण्ड भारत’ पत्रों का सम्पादन किया और अंग्रेजी पाक्षिक ‘पीप’ का सम्पादन किया।

‘तरुण राजस्थान’ समाचार पत्र के व्यवस्थापक थे?

अ. जयनारायण व्यास

ब. अर्जुनलाल सेठी

स. मणिलाल कोठारी

द. सागरमल

उत्तर- अ

व्याख्या: तरुण राजस्थान के नाम से आजादी के समय कई समाचार पत्रों का प्रकाशन अलग—अलग क्रांतिकारियों ने किया।

तरुण राजस्थान नामक से समाचार पत्र का संपादन 1920—21 में शोभालाल गुप्ता एवं रामनारायण चौधरी ने किया।

तरुण राजस्थान नाम के दूसरे समाचार पत्र के संस्थापक विजय सिंह पथिक थे। उन्होंने 1922 ई. में अजमेर से इसका प्रकाशन किया।

तरुण राजस्थान नाम से ही 1923 ई. में जय नारायण व्यास ने ब्यावर से प्रकाशन किया।

तरुण राजस्थान नाम से ही 1928 ई. में ब्यावर से ही अचलेश्वर प्रसाद शर्मा ने प्रकाशन किया।

सुमेलित कीजिए—

समाचार पत्र             स्थान

A. जयहिन्द             i. वर्धा

B. तरुण राजस्थान   ii. कोटा

C. नवीन राजस्थान   iii. अजमेर

D. राजस्थान केसरी   iv. ब्यावर

कूट:

A    B     C       D

अ.  ii    iv     iii      i

ब.   i     iii     iv     ii

स.  iii    ii     i        iv

द.   iv    i      ii       iii

उत्तर- अ

‘पीप’ नामक अंग्रेजी पाक्षिक पत्र का प्रकाशन कहां से किया गया?

— दिल्ली से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *