चिकित्सा के क्षेत्र में

हेपेटाइटिस—सी वायरस की खोज के लिए वर्ष 2020 का चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक हार्वे जे. आल्टर, चार्ल्स एम. राइस तथा ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल हॉटन को संयुक्त रूप से दिया गया है।
नोबेल समिति के अध्यक्ष थॉमस पर्लमैन ने इसकी घोषणा की।
इनकी खोज से पहले हेपेटाइटिस—ए और बी वायरस की खोज महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन रक्त जनित हेपेटाइटिस के अधिकांश मामले अस्पष्ट ही रहे। हेपेटाइटिस—सी वायरस की खोज ने क्रोनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और खून की जांच में नई दवाओं का सम को संभव बनाया। उनकी खोज ने हेपेटाइटिस—सी पर निर्देशित एंटीवायरल दवाओं के तेजी से उत्पादन की भी अनुमति दी। इतिहास में पहली बार अब यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

भौतिकी के क्षेत्र में

वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक रोजर पेनरोज, रिनहर्ड गेनजेल और एंड्रिया गेज को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। ब्रह्माण्ड की सबसे अनोखी खगोलीय घटनाओं में से एक ब्लैक होल का निर्माण कैसे होता है? इसे साबित करने के लिए पेनरोज को नोबेल दिया जा रहा है, जबकि गेनजेल और गेज को आकाश गंगा के बीचोंबीच अतिविशाल कॉम्पेक्ट ऑबजेक्ट की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।
ब्रिटिश वैज्ञानिक पेनरोज ने साबित किया कि ब्लैक होल जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी का सीधा परिणाम है। जर्मनी के गेनजेल और अमरीकी वैज्ञानिक गेज ने आकाश गंगा के सैगिटेरिश—ए नामक क्षेत्र पर अनुसंधान किया। दोनों ने पाया कि विशाल—अदृश्य ऑबजेक्ट है, जो तारों कि कक्षाएं नियमित करता है।

साहित्य में नोबेल पुरस्‍कार

वर्ष 2020 का साहित्य में नोबेल पुरस्‍कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया। स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि कवयित्री लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए इस सम्मान से नवाजा गया, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है।

लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। लुईस ग्लुक के कविता के बारह संग्रह प्रकाशित हुए हैं। उनकी कविताओं में खुद के सपनों और भ्रमों के बारे में जो कुछ बचा है, उसे कहा गया है। द ट्रायम्फ ऑफ अकिलीस (1985) और अरार्ट (1990) जैसे उनके संग्रहों में प्रमुख हैं। उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था।

शांति में नोबेल पुरस्‍कार

विश्व खाद्य कार्यक्रम को वर्ष 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला। दुनिया में भुखमरी से लड़कर विवादग्रस्त क्षेत्रों में शांति बहाली के प्रयासों को सराहा गया। साल 2019 में विश्व खाद्य कार्यक्रम ने 88 देशों में भुखमरी के शिकार करीब 10 करोड़ लोगों को मदद पहुंचाई थी।

अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्‍कार

अमेरिकी अ​र्थशास्त्री पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन ने नीलामी के सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कार के लिए 2020 के अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीता है।