कैंसर-एनीमिया का इलाज आसान करने पर मिला नोबेल
  • चिकित्सा के क्षेत्र में कैंसर और एनीमिया (खून की कमी) पर उत्कृष्ट काम करने के लिए स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 7 अक्टूबर का नोबेल पुरस्कार के लिए तीन वैज्ञानिकों के नाम का ऐलान हुआ।
  • मानव शरीर में कोशिकाएं ऑक्सीजन की उपलब्धता का आभास कैसे करती हैं और कैसे खुद को उसके अनुकूल बनाती हैं, इस विषय पर अनुसंधान के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों विलियम कैलिन तथा ग्रेग सेमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ को चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • ज्यूरी के अनुसार तीनों वैज्ञानिकों ने उस आणविक तंत्र की पहचान की जो ऑक्सीजन के विविध स्तरों के चलते जीन्स की गतिविधियों को नियंत्रित करता है। इससे कई बीमारियां जुड़ी होती हैं।
  • विलियम केलीन अमेरिका के हॉवर्ड ह्यूजिस मेडिकल इंस्टिट्यूट में काम करते हैं, वहीं ग्रेग सेमेंजा, जॉन्स हॉपकिन्स इंस्टिट्यूट फॉर सेल इंजीनियरिंग में वस्क्युलर रिसर्च प्रोग्राम के निदेशक हैं। सर पीटर रेटक्लिफ लंदन स्थित फ्रांसिस क्रिक इंस्टिट्यूट में क्लिनिकल अनुसंधान के निदेशक और ऑक्सफोर्ड में टार्गेट डिस्कवरी इंस्टिट्यूट के निदेशक हैं।
  • तीनों के बीच नोबेल पुरस्कार की 90 लाख स्वीडिश क्रोनोर (करीब 9,14,000 अमेरिकी डॉलर) की राशि साझा होगी। वे 10 दिसंबर को स्टाकहोम में एक औपचारिक समारोह में किंग कार्ल 16वें गुस्ताफ से पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
  • पिछले साल यह पुरस्कार अमेरिका के प्रतिरक्षा विज्ञानी जेम्स एलिसन और जापान के तासुकू होंजो को प्रदान किया गया था।
फिजिक्स नोबेल पुरस्कार, 2019
  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने जेम्स पीबल्स को भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए और मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को संयुक्त रूप से एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए प्रदान किया।
रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार, 2019
  • केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार-2019 संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। इनमें जॉन गुडइनफ, एम. स्टैनली विथिंगम और अकिरा योशिनो शामिल है। यह पुरस्कार लिथियम आयन बैटरी के विकास के लिए दिया गया है।
  • लिथियम आयन बैटरी को आधुनिक युग का एक क्रांतिकारी शोध माना जाता है जिसका उपयोग आजकल मोबाइल और लैपटॉप से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों तक में धड़ल्ले से हो रहा है। इस बैटरी को वैज्ञानिक जीवाश्म ईधन से निजात दिलाने वाला बड़ा कारक मान रहे हैं।
शांति का नोबेल पुरस्कार, 2019
  • इस साल के लिए नोबेल पीस प्राइज का ऐलान हो गया है। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को 2019 के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें उनके शांति प्रयासों खासकर पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सीमा विवाद को हल करने में निर्णायक भूमिका के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।
साहित्य का नोबेल पुरस्कार, 2019
  • वर्ष 2018 के लिए पोलिश लेखिका ओल्गा टोकार्कज़ुक (Olga Tokarczuk) को साहित्य के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Literature) से सम्मानित किया गया है।
  • वर्ष 2019 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके (Peter Handke) को दिया गया है।
आशा भोसले को डॉक्टरेट की उपाधि
  • इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ सल्फोर्ड ने 7 अक्टूबर, 2019 को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भारत की मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोसले को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।