• विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे— SSC, BANK, NDA,  Railway, Teacher में अक्सर विज्ञान से दैनिक जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, हमने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक लाइन वाले प्रश्नों का संकलन तैयार किया है। उम्मीद है कि यह टॉपिक परीक्षाथियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
  1. रेडियो गेक्टिवता पर ताप, दाब आदि का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  2. एक्स किरणों की खोज रोन्जन ने की थी।
  3. न्यूट्रान की खोज चैडविक ने की।
  4. किसी तारे का रंग उसके ताप से निर्धारित होता है।
  5. वर्षा की छोटी-छोटी बूंदे पृष्ठ तनाव के कारण गोल होती है।
  6. जल की सतह पर सुई पृष्ठ तनाव के कारण तैरती है।
  7. बरनौली प्रमेय के अनुसार, जिस स्थान पर द्रव का वेग अधिक होता है वहां दाब कम हो जाता है।
  8. बरनौली के प्रमेय के अनुसार गहरा जल शांत बहता है।
  9. नीचे उतरते समय यदि लिफ्ट की डोरी टूट जाए तो उसके अन्दर भारहीनता की स्थिति हो जाती है।
  10. रॉकेट की गति संवेग के सिद्धांत पर आधारित है।
  11. नीला, लाल व हरा रंग मूल कहलाते हैं।
  12. अपवर्तन के कारण सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय सूर्य क्षितिज पर आने के पहले तथा कुछ समय बाद तक दिखाई देता रहता है।
  13. यदि लेंस का आधा भाग काला कर दिया जाए तो उससे बनने वाले प्रतिबिम्ब की चमक कम हो जाएगी।
  14. ऊंचाई मापने के लिए सेक्टटैट का प्रयोग किया जाता है।
  15. निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए अवतल लेंस का प्रयोग किया जाता है।
  16. एल्फा कण द्विआयनित हीलियम नाभिक है।
  17. रेडियो सक्रियता का मात्रक क्यूरी है।
  18. सूर्यग्रहण के दौरान केवल पूर्णता पथ चिह्न के परिधीय क्षेत्र पर हीरक वलय देखी जा सकती है।
  19. जब प्रकाश वायु से कांच में प्रवेश करती है तो इसकी चाल घट जाती है।
  20. ट्रांसर्फामर का क्रोड नर्म लोहे का बना होता है।
  21. दूध से क्रीम के कण अपकेन्द्रीय बल के कारण अलग हो जाते हैं।
  22. यदि पृथ्वी की त्रिज्या सिकुड़ कर आधी रह जाए तो दिन 6 घंटे का होगा।
  23. यदि पृथ्वी के केन्द्र के आर-पार सुरंग खोद दी जाए तो उसमें छोड़ा गया पिण्ड सरल आवर्त गति करता है।
  24. रेडियो का सुनना अनुनाद के कारण संभव होता है।
  25. रेडियो तरंगें आयन मण्डल से विक्षेपित होती है।
  26. रेस्तरां में संगीत बजने पर अनुनाद के कारण वहां रखी वस्तुएं खनखनाने लगती है।
  27. परम शून्य ताप पर गैस के अणुओं का वेग शून्य हो जाता है।
  28. किसी गैस का दाब उसकी एकांक आयतन की गतिज ऊर्जा का दो-तिहाई होता है।
  29. गैसों के अणुओं का वेग उनके अणुभारों के वर्गमूलों के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
  30. गैस का दाब, उसके अणुओं के संवेग परिवर्तन के कारण उत्पन्न होता है।
  31. जब किसी बंद कमरे में पंखा चलता है तो वायु का ताप बढ़ जाता है।
  32. कमरे में रखे रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोल देने पर कमरे का ताप बढ़ जाता है।
  33. गंदे जल में मिट्टी का तेल डाल देने से उसका पृष्ठ तनाव घट जाता है, जिससे उस पर बैठे मच्छर मर जाते हैं।
  34. किसी गैस का क्रान्तिक ताप वह ताप है, जिसके ऊपर गैस को दाब डालकर द्रवित नहीं किया जा सकता।
  35. क्रान्तिक ताप के ऊपर पदार्थ गैस की भांति व क्रान्तिक ताप के नीचे वाष्प की भांति व्यवहार करता है।
  36. वास्तविक गैसें वान्डरवाल के नियम का पालन करती है।
  37. किसी द्रव्य को गर्म करने पर उसके अणुओं की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है।
  38. द्रवों का क्वथनांक दाब बढ़ाने पर बढ़ जाता है।
  39. बर्फ के अणुओं के बीच की दूरी जल के अणुओं की औसत दूरी से अधिक होती है।
  40. अवस्था परिवर्तन के समय पदार्थ को दी गई ऊष्मा उसका ताप नहीं बढ़ाती।
  41. द्रव का ताप घटाने से उसके वाष्पन की दर घट जाती है।
  42. प्रेशर कुकर 2 वायुमण्डलीय दाब के बराबर होता है।
  43. हाथी दांत की गोली रबर की गोली की अपेक्षा अधिक प्रत्यास्थता होती है।
  44. अधिक प्रत्यास्थता के कारण स्प्रिंग इस्पात की बनाई जाती है।
  45. यदि जल की कई छोटी-छोटी बूंदों को मिलाकर एक बड़ी बूंद बनाई जाती है तो बड़ी बूंद का ताप बढ़ जाता है।
  46. पृष्ठ तनाव कम होने के कारण गर्म सूप ठण्डे सूप की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट लगता है।
  47. 4.2 जूल कार्य करने से 1 कलौरी ऊष्मा उत्पन्न होती है।
  48. थर्मस फ्लास्क को हिलाने पर इसमें बंद जल का ताप बढ़ जाता है।
  49. सइकिल में हवा भरते समय पंप का बैरल रुद्धोष्म परिवर्तन के कारण गर्म हो जाता है।
  50. क्वासार की खोज मारटिन स्मिट ने की थी।
  51. बोलोमीटर से सूर्य का ताप मापा जाता है।
  52. एम.के.वी. बापू पहले भारतीय थे जो अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संगठन के अध्यक्ष बने थे।
  53. किसी तारे की चुम्बकीय शक्ति जीमान प्रभाव से ज्ञात की जाती है।
  54. विल्सन का प्रभाव सूर्य-धब्बों से सम्बन्धित है।
  55. सूर्य व पृथ्वी के बीच की दूरी एक खगोलीय इकाई के बराबर है।
  56. अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में संभोग तथा शराब का सेवन वर्जित होता है।
  57. पहला अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय कांग्रेस का अधिवेशन पेरिस में वर्ष 1950 में हुआ था।
  58. गैसों की श्यानता ताप बढ़ाने पर बढ़ती है।
  59. द्रवों की श्यानता ताप बढ़ाने पर घटती है।
  60. कम घनत्व के कारण बादल वायुमण्डल में तैरते हैं।
  61. सूक्ष्म कणों की अनियमित गति को ब्राउनियन गति कहते हैं।
  62. वायु को लिण्डे प्रक्रम द्वारा द्रवित किया जाता है।
  63. आन्तरिक दहन इंजन में चार प्रक्रम होते हैं।
  64. किरचॉफ के नियमानुसार अच्छे अवशोषक अच्छे उत्सर्जक होते हैं।
  65. स्टीफेन के अनुसार किसी वस्तु से उत्सर्जित ऊर्जा उसके ताप के चतुर्थ घात के अनुक्रमानुपाती होती है।
  66. रंगीन टेलीविजन के पिक्चर ट्यूब में ‘इलेक्ट्रान गनों’ की संख्या 3 होती है।
  67. हेनरी प्ररेकत्व का मात्रक है।
  68. ध्वनि तरंगें निर्वात में नहीं चल सकती क्योंकि ये अनुदैर्ध्य तरंगे हैं।
  69. मैक नम्बर का प्रयोग हवाई जहाजों के लिए किया जाता है।
  70. सामान्य ट्यूब लाइट में पारे की वाष्प व आर्गन गैस भरी होती है।
  71. इन्द्रधुनष प्राथमिक व द्वितीयक दो प्रकार के होते हैं।
  72. प्राथमिक इन्द्रधनुष के बाहरी किनारे का रंग लाल तथा द्वितीयक इन्द्रधनुष के बाहरी किनारे का रंग बैंगनी होता है।
  73. नॉटिकल मील द्वारा समुद्र में दूरी नापी जाती है। 1 नॉटिकल मील में 1852 मीटर होते हैं।
  74. यूरेका आर्किमिडीज के सिद्धांत से सम्बन्धित है।
  75. होलोग्राम त्रि-विमीय चित्रों को पुनः प्रकाशित करता है।
  76. प्रिज्म द्वारा बने वर्ण क्रम में लाल रंग का विचलन सबसे कम एवं बैंगनी रंग का सबसे अधिक होता है।
  77. दूध से क्रीम को अलग करने पर दूध का घनत्व बढ़ जाता है।
  78. यदि जल अन्य द्रव्यों की भांति व्यवहार करता तो यह सतह से न जमकर तली से जमना प्रारम्भ करता।
  79. तारों की ऊर्जा का स्रोत हाइड्रोजन का हीलियम में परिवर्तन है।
  80. प्रोक्सिमा सेन्टॉरी तारा सूर्य के सबसे समीप स्थित है।
  81. प्रसिद्ध ओरियन बेल्ट तीन तारों से मिलकर बनी है।
  82. हाइड्रोजन गैस अन्तरिक्ष में प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।
  83. ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति बिग बैंग सिद्धांत के अनुसार हुई।
  84. धूमकेतु की कक्षा परवलयाकार होती है।
  85. लार्ड रोस ने आकाशगंगाओं की घुमावदार संरचना को देखा।
  86. वेला तथा क्रेब पल्सर गामा किरणों का उत्सर्जन करते हैं।
  87. एन्ड्रोमेडा नामक मन्दाकिनी नंगी आंखों से देखी जा सकती है।
  88. सूर्य श्वेत रास्ता (मिल्की वे) नामक मन्दाकिनी में स्थित है।
  89. भारी जल ड्यूटेरियम का ऑक्साइड है।
  90. हाइड्रोजन पराक्साइड का प्रयोग पुराने तैल चित्रों के रंगों को पुनः उभारने में किया जाता है।
  91. ओजोन गैस में सड़ी मछली की तरह गंध आती है।
  92. सोडियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है।
  93. कास्टिक सोड़ा का रासायनि कनाम सोडियम हाइड्राक्साइड है।
  94. कांसा तांबे व टिन की मिश्र धातु है।
  95. अर्जेन्टाइट चांदी का अयस्क है।
  96. पोटेशियम नाइट्रेट को साल्टपीटर कहते हैं।
  97. लुनर कास्टिक का रासायनि कनाम सिल्वर नाइट्रेट है।
  98. जर्मन सिल्वर तांबे, जस्ते व निकिल की मिश्र धातु है।
  99. कॉपर पाइराइट तांबे का प्रमुख अयस्क है।
यह भी पढ़ें- रेल की पटरियों के बीच जगह क्यों छोड़ी जाती है