अमरीकी सीनेट ने निम्न में से किन देशों को नाटो में शामिल होने की मंजूरी दी?

अमरीकी सीनेट ने निम्न में से किन देशों को नाटो में शामिल होने की मंजूरी दी?
1. स्वीडन
2. फिनलैंड
3. न्यूजीलैंड
4. अ और ब दोनों
उत्तर- 4

व्याख्या

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization-NATO) की स्थापना 4 अप्रैल, 1949 को की गई। यह एक सैन्य गठबंधन है। इसमें प्रारंभ में 12 देश थे।

मुख्यालय
ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में

सिद्धांत
सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था बनाना। यदि किसी एक सदस्य देश पर हमला होता है तो बाकी देश उसकी मदद के लिए आगे आएंगे।
इसके अनुच्छेद 5 के अनुसार, इसके किसी भी सदस्य देश पर हमले को नाटो के सभी देशों पर हमला माना जाएगा।

सदस्य देश

वर्तमान में इस संगठन में 30 सदस्य देश हैं।
इनमें 28 यूरोपीय और दो उत्तर अमेरिकी देश है।

हाल में अमरीकी सीनेट ने स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल होने की मंजूरी दी है। इन्हें शामिल करने पर नाटो के सदस्यों की संख्या 32 हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *