Site icon

माओरी जनजाति कहां निवास करती है

न्यूजीलैंड की महत्वपूर्ण जानका​री

ऑर्कलैण्ड
न्यूजीलैंड के उत्तरी भाग में अवस्थित न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा शहर एवं उत्तर में न्यूजीलैंड का बड़ा बन्दरगाह है।

किवी
न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी है।

माओरी
एकमात्र जनजाति जो केवल न्यूजीलैंड के उत्तरी भाग पर ही पायी जाती है। इनका प्रमुख व्यवसाय कृषि, आखेट व वन उत्पाद है।

तारानाकी
भूगर्भिक दृष्टि से न्यूजीलैंड को तीन भागों में बांट रखा है, उत्तरी न्यूजीलैंड के पश्चिम में अवस्थित उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को तारानाकी घास का मैदान कहते है। जो गाय पालन के लिए विख्यात हे। इसी घास के मैदान के कारण न्यूजीलैंड संसार में दूध व उससे बने उत्पाद के निर्यात में अग्रणी है।

केन्टरबरी घास
मध्य न्यूजीलैंड के पूर्वी भाग में अवस्थित शीतोष्ण घास का मैदान जो भेड़ पालन के लिए विख्यात है।
इसी मैदान के कारण न्यूजीलैंड ऊन निर्यात में संसार में अग्रणी है। यहां पर मेरिनो नामक भेड़ का पालन सर्वाधिक किया जाता है।
क्राइस्टचर्च उद्योग प्रदेश यहां अवस्थित है।

क्राइस्टचर्च औद्योगिक प्रदेश
न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदेश जो न्यूजीलैंड के केण्टबरी घास के मैदान में अवस्थित है जो लौहा एवं लोहे पर आधारित उत्पाद एवं अन्य प्रकार के उत्पाद हेतु विख्यात है। इस औद्योगिक क्षेत्र को विद्युत की आपूर्ति जल विद्युत से होती है।

नार्वेस्टर पवन
मध्य न्यूजीलैंड के पश्चिम में चलने वाली स्थानीय गर्म पवन का नाम है।

दक्षिणी आल्पस
मध्य न्यूजीलैंड में अवस्थित न्यूजीलैंड की सबसे लम्बी पर्वतमाला है। वकोटा नदी का उद्गम इस पर्वत से होता है। इस पर्वत पर सदाहरित वनस्पति पायी जाती है।

माउण्ट कुक
दक्षिणी आल्पस की सबसे ऊंची चोटी जोकि न्यूजीलैंड में अवस्थित है।

टाम्पो झील
न्यूजीलैंड की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।

स्टीवर्ट द्वीप
न्यूजीलैंड का दक्षिणतम द्वीप जो पर्यटक के लिए विख्यात है।

फ्रोब्रेक्स जलसंधि
न्यूजीलैंड में अवस्थित यह जलसंधि स्टीवर्ट द्वीप को मध्य न्यूजीलैंड से अलग करती है।

कुक जलसंधि
न्यूजीलैंड में अवस्थित यह जल संधि उत्तरी न्यूजीलैंड के मध्यम न्यूजीलैंड से अलग करती है।

Exit mobile version