दक्षिण अमेरिका के वनों में रबड़, सिनकोना, चंदन, कार्नोबा आदि वस्तुएं प्राप्त होती है।

सिनकोना पेड़ की छाल से कुनैन नामक दवाई बनाई जाती है। जो मलेरिया के इलाज में सहायक है।

चिली में विश्व का शुष्कतम मरुस्थल अटाकामा मरुस्थल है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील है तथा सबसे छोटा सूरीनाम है।

ब्राजील कहवा का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। ब्राजील के कहवा के बागों को ‘फजेंडा’ कहते हैं।

साओपाउलो विश्व का सबसे बड़ी कहवा मंडी है। ब्राजील का सैंटोस बंदरगाह विश्व का कहवा पत्तन कहलाता है।

वेनेजुएला में कैरो नदी (ओरीनिको नदी की सहायक) पर स्थित एंजिल नामक झरना विश्व का सबसे ऊंचा झरना (979 मीटर) है।

अर्जेण्टीना में पम्पास घास के मैदान पाएं जाते हैं।

Read More:

यूरोप की प्रमुख नदियां

अमेजन नदी: संसार की अपवाह की दृष्टि से सबसे लम्बी नदी

माओरी जनजाति कहां निवास करती है

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की महत्वपूर्ण जानकारी

भारतीय मानक समय रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है?

 

 

दक्षिण अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक कोको—उत्पादक देश है।

विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला एण्डीज है।

स्वेज नहर मिस्र में है जो लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है। इस नहर का निर्माण 1869 ई. में किया गया।

अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग पक्षी पाया जाता है।

किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।

विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा है इसका क्षेत्रफल 84,00,000 वर्ग किमी है।

अंध महाद्वीप किस महाद्वीप को कहते है?

— अफ्रीका महाद्वीप को

विश्व में हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केन्द्र एण्टवर्प है।

अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है।

अफ्रीका एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिसमें से भूमध्य, कर्क व मकर तीनों रेखाएं गुजरती है।