• ज्वालामुखी के छिद्र के चारों तरफ लावा जब गुम्बद के रूप में जमा होने लगता है तो उसे लावा गुम्बद कहते हैं।
  • क्रेटर – ज्वालामुखी छिद्र के ऊपर स्थित गर्त को क्रेटर कहते हैं।
  • काल्डेरा – काल्डेरा क्रेटर का विस्तृत रूप है।
  • गेसर – गेसर गर्म जल के स्रोत होते हैं जिनमें कुछ समय बाद गर्म जल तथा वाष्प् तीव्रता से निकला करती है। इसका प्रमुख उदाहरण है संयुक्त राज्य अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क का ओल्ड फेथफुल तथा एक्सेल्सियर गेसर।
  • धुंआरे – वह छिद्र जिसके सहारे गैस तथा वाष्प निकला करती है, धुंआरे कहते हैं।
  • ऐसे धुंआरे जिनसे अधिक मात्रा में गन्धक का धुंआ निकलता है, इन्हें ‘सोल्फतारा’ की उपमा दी गई है।
  • विश्व के प्रमुख धुंआरे में अलास्का की ‘दस सहस्र धूम्र घाटी’ ईरान का कोह सुल्तान धुंआरा तथा न्यूजीलैण्ड की प्लेण्टी की खाड़ी में ‘व्हाइट टापू का धुंआरा’ आदि प्रसिद्ध है।
  • धुंआरों से गन्धक व बोरिक एसिड प्राप्त किया जाता है।
  • चने के दाने के समान छोटे खंड क्या कहलाते हैं?
    स्कोरिया
  • स्कोरिया के संगठित कोणीय टुकड़े क्या कहलाते हैं?
    ब्रेसिया
  • किन पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते है?
    नवीन मोड़दार पर्वतीय क्षेत्र
  • भूमध्य सागर के प्रकाश स्तम्भ की उपमा, कौनसे ज्वालामुखी को दी गई है?
    स्ट्राम्बोली, इटली
  • विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी पर्वत कौनसा है?
    कोटोपैक्सी, इक्वेडोर
  • किस महाद्वीप में एक भी ज्वालामुखी नहीं है?
    आस्ट्रेलिया
  • किस महाद्वीप में मात्र एक सक्रिय ज्वालामुखी पाया जाता है?
    अंटार्कटिका में माउण्ट इरेबस
  • किस ज्वालामुखी परिमेखला को ‘अग्निवलय’ की संज्ञा प्रदान की गई है?
    प्रशान्त महासागर के परिमेखला को
  • केन्द्रीय उद्भेदन वाले ज्वालामुखियों में किस प्रकार का ज्वालामुखी सर्वाधिक विनाशकारी, विस्फोट एवं भयंकर होता है?
    पीलियन तुल्य
  • विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित सक्रिय ज्वालामुखी कौन-सा है?
    ओजस डेल सालाडो
  • सुमेलित है –
    फ्यूजीयामा – जापान
    कोटोपैक्सी – इक्वेडोर
    माउंट रेनियर – संयुक्त राज्य अमेरिका
    विसुवियस – नेपल्स की खाड़ी, इटली
    माउंट एटना – सिसली, इटली
    पैरिकुटिन – मैक्सिको
    सेन्ट हेलन्स – यूएसए (कास्कड श्रेणी)
    किलिमंजारो – तंजानिया
  1. निम्न में से कौनसा प्रसुप्त ज्वालामुखी का उदाहरण नहीं है?
    अ. विसुवियस                         ब. क्राकाटाओ
    स. नारकोंडम                        द. मौनालोवा
    उत्तर – द
  2. निम्न में से कौनसा सुप्त (शांत) ज्वालामुखी का उदाहरण नहीं है?
    अ. कोटोपैक्सी                  ब. कोह सुल्तान        स. चिम्बराजो            द. किलीमंजारो
    उत्तर – अ
  3. निम्न में से कौनसा सक्रिय ज्वालामुखी का उदाहरण नहीं है?
    अ. किलायू             ब. समेरू         स. फ्यूजीयामा           द. माउण्ट इरेबस
    उत्तर – स
  • संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी कौन-सा है?
    क्रमशः किलायू, माउंट एटना व पिटनडीला फोरनेस
  • सौरमण्डल का ज्ञात सबसे बड़ा ज्वालामुखी कौनसा है?
    ओलंपस मोंस, मंगल ग्रह पर
  • पृथ्वी का सबसे बड़ा ज्वालामुखी का दर्जा किस प्रदान किया गया है?
    मौनालोवा, हवाई द्वीप
  • जावा तथा सुमात्रा के मध्य स्थित सुण्डा जलडमरूमध्य में कौन-सा विनाशकारी ज्वालामुखी स्थित है?
    क्राकाटाओ
  • ज्वालामुखी क्रेटर में वर्षा जल एकत्र होने से क्रेटर झील का निर्माण होता है। ऐसे झीलों के तीन प्रमुख उदाहरण बताइए?
    टिटिकाका (दक्षिण अमेरिका), लोनार (महाराष्ट्र) एवं विक्टोरिया (अफ्रीका)
  • येलोस्टोन पार्क कहां स्थित है?
    संयुक्त राज्य अमेरिका
  • मैफिक लावा में किस तत्त्व की प्रधानता होती है?
    मैग्नीशियम तथा लौह अंश की
  • विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित मृत ज्वालामुखी कौन-सा है?
    एकांकागुआ, एण्डीज पर्वत पर