हॉर्नबिल महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

hornbill festival

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस राज्य में ‘जल जन अभियान’ का वर्चुअली उद्घाटन किया?
1. बिहार
2. राजस्थान
3. उत्तर प्रदेश
4. हिमाचल प्रदेश
उत्तर- 2

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 फरवरी, 2023 को राजस्थान के सिरोही जिले में आबू रोड में जल शक्ति मंत्रालय और ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर चलाए जा रहे जल जन अभियान का वर्चुअली शुभारंभ किया।

ऑकस क्या है?

  • ऑकस (AUKUS), ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच हिन्द—प्रशांत क्षेत्र में चीन की घेराबंदी के लिए एक त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन है। इसकी घोषणा मार्च, 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की थी। इस डील के तहत हिन्द—प्रशांत क्षेत्र में चीन का दबदबा कम करने के लिए ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका से परमाणु पनडुब्बियां खरीद सकेगा। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ इसकी घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया अपने बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए हमलावर परमाणु पनडुब्बियों को खरीदेगा। इसके तहत अमेरिका और ब्रिटेन के सहयोग से ऑस्ट्रेलिया 8 परमाणु अस्त्र क्षमता से लैस पनडुब्बियां बनाएगा।
    ऑस्ट्रेलिया इस योजना पर अगले 30 साल में 20.19 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह फैसला केवल हिंद—प्रशांत क्षेत्र को ‘मुक्त और खुला’ रखने के लिए है।

एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर ने चलाई वंदे भारत

  • एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने सोलापुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्निनेंस तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई। वह अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने वाली पहली महिला लोको पायलट बन गई।
  • एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर कौन है?
    – महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव वर्ष 1988 में देश की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं।

किस देश ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लैब मॉड्यूल ‘मेंगटियन’ लॉन्च किया है?
1. चीन
2. भारत
3. रूस
4. जर्मनी
उत्तर- 1

चीन ने अपने परमानेंट स्पेस स्टेशन के लिए तीसरा और अंतिम मॉड्यूल Mengtian लॉन्च किया है।

मेंगटियन जिसे सेलेस्टियल ड्रीम भी कहा जाता है। मेंगटियन स्पेस स्टेशन के लिए दूसरा प्रयोगशाला मॉड्यूल है। जिसे सामूहिक रूप से तियांगोंग या सेलेस्टियल पैलेस से जुड़ेगा।

तियांगोंग स्पेस स्टेशन

तियांगोंग का आकार टी शेप है जिसमें तियानहे, मेंगटियन और वेंटियन नामक मॉड्यूल जुड़े हुए हैं। जिसमें 6 महीने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्री रह सकते हैं।

हॉर्नबिल महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
1. मणिपुर
2. नागालैंड
3. असम
4. मेघालय
उत्तर- 2
हॉर्नबिल फेस्टिवल (Hornbill Festival) का आयोजन हर साल नागालैंड राज्य के स्थापना दिवस (1 दिसंबर, 1963) पर किया जाता है। इसका उद्देश्य नागा जनजातियों को आपस में एक-दूसरे से परिचित कराना व देश-दुनिया को नागाओं की विरासत और संस्कृति से रूबरू कराना है। इसका आयोजन 1 से 10 दिसंबर तक किया जाता है।

गुलाब चंद कटारिया ने किस राज्य के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली?
1. असम
2. बिहार
3. मेघालय
4. गुजरात
उत्तर- 1

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अगले चीफ साइंटिस्ट के रूप में किसे चुना गया है?
1. डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस
2. डॉ. जेरेमी फरार
3. सौम्या स्वामीनाथन
4. डॉ. अमेलिया लाटू अफुहामांगो तुइपुलोटू
उत्तर- 2

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार किस केन्द्रीय मंत्रालय से संबंधित है?
1. रसायन और उर्वरक मंत्रालय
2. ग्रामीण विकास मंत्रालय
3. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
4. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
उत्तर- 3

भारत के किस म्यूजिक कंपोजर ने प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 जीता है?
1. ए.आर. रहमान
2. एम.एम. कीरवानी
3. प्रीतम चक्रवर्ती
4. रिकी केज
उत्तर- 4
भारत के म्यूजिक कंपोजर Ricky Kej को एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स मिला। यह केज का लगातार दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड है। उन्हें रॉक लेजेंड स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ बेस्ट इमर्सिव एल्बम का अवॉर्ड मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *