होमरूल लीग का सचिव कौन था?

एनी बेसेंट के होमरूल लीग का संगठन सचिव कौन था?

– जॉर्ज अरून्डेल

होमरूल लीग आन्दोलन का उद्देश्य ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन रहते हुए संवैधानिक तरीके से स्वशासन को प्राप्त करना था।

बाल गंगाधर तिलक ने 28 अप्रैल, 1916 को बेलगांव में ‘होमरूल लीग’ की स्थापना की थी। इसका प्रभाव कर्नाटक, महाराष्ट्र (बम्बई को छोड़कर), मध्य प्रान्त तथा बरार तक फैला हुआ था।

सितम्बर, 1916 ई. में एनी बेसेंट ने मद्रास (अडयार) में ‘होमरूल लीग’ की स्थापना की तथा जॉर्ज अरून्डेल लीग के सचिव नियुक्त हुए।

महात्मा गांधी द्वारा ‘हिन्द स्वराज’ नामक पुस्तक मूलरूप में किस भाषा में लिखी गई थी?

– गुजराती में

चीन पर शासन करने वाला अंतिम राजवंश कौन-सा था और चीनी गणतंत्र की स्थापना कब हुई थी?

– किंग राजवंश, 1911

अमेरिकी स्वतंत्रता के घोषणा-पत्र मसौदा किसने तैयार किया था?

– थॉमस जेफरसन ने

धर्म सुधार आन्दोलन का ‘मोर्निंग स्टार’ किसे कहा जाता है?

– जॉन वाइक्लिफ को

फ्रांस में काल्विनवादियों को किस नाम से जाना जाता है?

– ह्येगोनोट्स नाम से

मार्टिन लूथर का पोप के विरूद्ध होने का तत्कालीन कारण था?

– पाप मोचन पत्रों की बिक्री

‘जस्टीफिकेश्रन बाय फेथ अलोन’ सिद्धान्त का प्रवचन किसने किया?

– मार्टिन लूथर ने

लूथर ने 1520 ई. में तीन लघु-पुस्तिकाएं प्रकाशित की –

  1. To the Christian Nobility of the German Nation
  2. On the Babylonian Captivity and the Church
  3. A Treatise on Christian Liberty

इन लेख व पुस्तिकाओं में प्रोटेस्टेण्ट आन्दोलन की आधारभूत मान्यताओं का प्रतिपादन है।

लूथर ने मोक्ष या पापमुक्ति के लिए बाह्य सत्कर्मों के स्थान पर ईश्वर के अनुग्रह एवं दया में विश्वास को आवश्यक बताया।

मुख्य घटना जिसने यूरोप में पुनर्जागरण को जन्म दिया था?

– ऑटोमन तुर्क का कांस्टेनटीनोपल पर विजय

एथेंस का स्कूल नामक चित्र, जिसमें प्लेटो तथा एरिस्टोटल अन्य दार्शनिक और वैज्ञानिकों के साथ दिखाए गए हैं, किसके द्वारा बनाया गया?

– राफेल द्वारा

अंग्रेजी काव्य के जनक कहे जाते हैं?

– चौसर को

पुनर्जागरण किस वर्ष प्रारम्भ हुआ?

– 1453 ई. में

किसे मानवतावादियों का सर्वमान्य राजकुमार स्वीकृत किया गया है?

– इरेस्मस को

अजंता की कला को इनमें से किसने प्रश्रय दिया?

अ. वाकाटक  ब. पल्लव  स. चालुक्य  द. गंगा

– वाकाटक वंश ने

अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म की महायान शाखा से सम्बन्धित हैं। अजंता में निर्मित कुल 29 गुफाओं में वर्तमान में केवल 6 ही शेष हैं, जिनमें गुफा संख्या 16 व 17 ही गुप्तकालीन हैं। इसमें गुफा संख्या 16 में उत्कीर्ण मरणासन्न राजकुमारी का चित्र प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *