किस धातु से बनाया गया मिश्र धातु हवाई जहाज तथा रेल के डिब्बे में पुर्जों के काम में लिया जाता है?
अ. तांबा
ब. लोहा
स. ऐल्युमिनियम
द. इनमें से कोई नहीं
उत्तर— स
ऐल्युमिनियम धातु
इसके मिश्र धातु से बने धातु हवाई जहाज तथा रेल के डिब्बे में पुर्जों के काम में लिया जाता है। ऐल्युमिनियम एक हल्की धातु है और इसमें जंग नहीं लगता है। यह संयुक्त अवस्था में विभिन्न अयस्कों में पायी जाती है। यह धातु ऊष्मा व विद्युत की सुचालक है। यह चांदी के समान सफेद होती है। इसका अन्य उपयोग पेन्ट, सिगरेट आदि बनाने में किया जाता है। लोहा और तांबा भी प्रयुक्त होता है किंतु इसमें जंग लगने की संभावना अधिक होती है।
किस खनिज से रेडियम प्राप्त किया गया था?
अ. चूना-पत्थर
ब. पिचब्लेण्ड
स. रूटाइल
द. हेमेटाइट
उत्तर— ब
रेडियम का आविष्कार 1898 ई. में पीयरे क्यूरी तथा मैडम क्यूरी ने किया था।
विश्व में उपयोग में लाई जाने वाली प्रथम धातु थी?
अ. तांबा
ब. सोना
स. चांदी
द. लोहा
उत्तर— अ
चांदी का प्रयोग सिल्वर ब्रोमाइड (फोटोग्राफी) बनाने में किया जाता है। इसको दांतों में भरने के इस्तेमाल किया जाता है।
जिंक ब्लैण्ड, कैलामीन, जिंकाइट फ्रैंक्लिनाइट जस्ते के प्रमुख अयस्क है।
निकिल का प्रयोग वनस्पति तेलों से कृत्रिम घी बनाने में उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।
निम्नलिखित में सबसे भारी धातु है?
अ. तांबा
ब. यूरेनियम
स. ऐल्युमिनियम
द. चांदी
उत्तर— ब
यूरेनियम तत्व की खोज 1789 ई. में क्लाप्रोट द्वारा पिचब्लेंड नामक अयस्क से हुई। यूरेनियम का एक अन्य अयस्क कार्नोटाइट है। उसने नए तत्व का नाम कुछ वर्ष पहले ज्ञात यूरेनस ग्रह के आधार पर यूरेनियम रखा।
मोनाजाइट किसका अयस्क है?
अ. जर्कोनियम
ब. थोरियम
स. ट्राइटेनियम
द. लौह
उत्तर— ब
मानोजाइट और थायोराइट परमाणु ईंधन के रूप में प्रयुक्त किए जाने वाले खनिज तत्व ‘थोरियम’ के अयस्क हैं। मोनाजाइट में 18 प्रतिशत थोरियम होता है।
भारत के केरल और चैन्नई के समुद्र तट की बालू में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विश्व में थोरियम के इस अयस्क की सर्वाधिक मात्रा भारत तथा पश्चिमी अफ्रीका में पायी जाती है।
Read More-
निम्नलिखित धातु-युग्मों में से किस एक में क्रमशः सबसे हल्की धातु तथा सबसे भारी धातु हैं?
सोडियम धातु का संग्रह निम्न में डूबोकर किया जाता है?
निम्नलिखित में कौन कठोरतम धातु है?
निम्नलिखित धातुओं में से कौन-सी एक अमलगम नहीं बनाती है?