हड़प्पा सभ्यता में किस देवी की उपासना प्रचलित थी?
-मातृदेवी की उपासना
चावल के प्रथम साक्ष्य किस हड़प्पा स्थल से प्राप्त हुए हैं?
– लोथल से
धान की भूसी किस हड़प्पा स्थल से प्राप्त हुई है?
-लोथल एवं रंगपुर से
हड़प्पा सभ्यता का मूलाधार था?
-कृषि
बाणाग्र किस हड़प्पा स्थल से मिला है?
-कोटदीजी से
अग्निकुण्ड किस हड़प्पा स्थल से मिले हैं?
-लोथल एवं कालीबंगा से
युग्म समाधियां किस हड़प्पा स्थल से मिली हैं?
-लोथल एवं कालीबंगा से
नोट: आंशिक शवाधान हड़प्पा, कलश शवाधान मोहनजोदड़ो तथा प्रतीकात्मक शवाधान कालीबंगा से मिले हैं।
नर्तकी की कांस्य मूर्ति किस हड़प्पा स्थल से मिली हैं?
-मोहनजोदड़ो से
सैन्धवकालीन मुहरें सर्वाधिक किस स्थल से मिली हैं?
– मोहनजोदड़ो से
हड़प्पा सभ्यता में सर्वाधिक मुहरें किस तत्व से बनी थी?
-सेलखड़ी
मनके बनाने के कारखाने किन हड़प्पाकालीन स्थलों से मिले हैं?
-लोथल एवं चन्हूदड़ो से

हड़प्पा सभ्यता का तिथिक्रम

  • रेडियो कार्बन पद्धति के आधार पर डी.पी. अग्रवाल ने 2300 ई.पू. से 1750 ई.पू. के मध्य इस सभ्यता का कालक्रम निर्धारित माना है।
  • सर जॉन मार्शल — 3250 से 2750 ई.पू.
  • अर्नेस्ट मैके — 2800 से 2500 ई.पू.
  • मार्टीमर व्हीलर — 2500 से 1500 ई.पू. (पिग्गट)
  • माधोस्वरूप वत्स — 3500 से 2700 ई.पू.
  • फेयर सर्विस — 2000 से 1500 ई.पू.
  • सी.जे. गैड — 2350 से 1700 ई.पू.

सिंधु सभ्यता के निर्माता

  • विभिन्न सैंधव स्थलों से प्राप्त अस्थि-पंजर जो निम्न प्रजातियों से संबंधित हैं- प्रोटो आस्ट्रलायड (काकेशियन), भूमध्यसागरीय, मंगोलियन तथा अल्पाइन।
  • सबसे अधिक अस्थि पंजर भूमध्यसागरीय के ​मिले हैं।

सिंधु घाटी/ हड़प्पा सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, रोपड़ एवं कालीबंगा सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल हैं।
  2. हड़प्पा के लोगों ने सड़कों त​था नालियों के जाल के साथ नियोजित शहरों का विकास किया।
  3. हड़प्पा के लोगों का धातुओं के उपयोग का पता नहीं था

उपरोक्त में से सही कूटों का चयन करते हुए उत्तर दें—

अ. 1 एवं 2 सही है

ब. 1 एवं 3 सही है

स. 2 एवं 3 सही है

द. 1, 2 एवं 3 सही है

उत्तर— अ

 

निम्नलिखित में से क्या हड़प्पावासियों को ज्ञात नहीं था?

अ. कूपों का निर्माण

ब. स्तंभों का निर्माण

स. ​नालियों का निर्माण

द. मेहराबों का निर्माण

उत्तर— द

 

हड़प्पा संस्कृति के लोग लाजवर्द निम्नलिखित में से किस देश से प्राप्त करते थे?

अ. ईरान

ब. इराक

स. मिदा

द. अफगानिस्तान

उत्तर— द

 

हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है?

अ. तांबा

ब. स्वर्ण

स. चांदी

द. लोहा

उत्तर— द

 

निम्नलिखित में से कौन सा एक हड़प्पा पुरास्थल हिन्दुकुश पर्वतश्रृंखला के उत्तर में स्थित है?

अ. चन्हूदड़ो

ब. सुत्कागेंडोर

स. मांडा

द. शोर्तुगोई

उत्तर— द

 

सिंधु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता क्यों कहा जाता है—

अ. सबसे पहले खुदाई हड़प्पा नामक स्थान पर हुई।

ब. हड़प्पा सभ्यता सर्व प्राचीन सभ्यता है

स. हड़प्पा सैन्धव सभ्यता की मूल स्थली है।

द. हड़प्पा सभ्यता से सैन्धव कालीन विशेष जानकारी प्राप्त हुई।

उत्तर— अ

 

सिंधु घाटी सभ्यता का तिथिक्रम सर्वप्रथम किससे निर्धारित किया गया है—

अ. सुमेरियन सभ्यता के अवशेषों के आधार पर

ब. मेसोपो​टामिया के अवशेषों के सापेक्ष कालक्रम से

स. मिश्र के अभिलेखों की तिथिक्रम से

द. सैंधव सभ्यता के अवेशषों के आधार पर

उत्तर— ब

 

सिंधु घाटी सभ्यता के लोग—

अ. सुमेरिया के साथ व्यापारिक संबंध रखते थे।

ब. ताम्र सिक्के का प्रयोग करते थे।

स. किसी धर्म का अनुसरण नहीं करते थे।

द. दास—प्रथा अपनाते थे।

उत्तर— अ

 

सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. यह प्रमुखत: लौकिक सभ्यता थी तथा उसमें धार्मिक तत्व, यद्यपि उपस्थित था, वर्चस्वशाली नहीं था।
  2. उस काल में भारत में कपास से वस्त्र बनाए जाते थे।

उपर्युक्त में से कौन—सा/कौन—से कथन सही है/हैं?

अ. केवल 1

ब. केवल 2

स. 1 और 2 दोनों

द. न तो 1 और न ही 2

उत्तर— स

 

सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे— (आरएएस प्री, 1993)

अ. आत्मा और ब्रह्म में

ब. कर्मकाण्ड में

स. यज्ञ प्रणाली में

द. मातृ शक्ति में

उत्तर— द

 

सिंधु अ​र्थव्यवस्था की ताकत थी—

अ. कृषि

ब. व्यापार

स. चाक पर बनाए गए मिट्टी के बर्तन

द. बढ़ईगिरी

उत्तर— अ

 

हाथी दांत का पैमाना हड़प्पीय संदर्भ में मिला है?

अ. लोथल में

ब. कालीबंगा में

स. धौलावीरा में

द. बणावली में

उत्तर— अ

 

निम्नलिखित में से कौन—सा/से लक्षण सिंधु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है/करते हैं?

  1. उनके विशाल महल और मंदिर होते थे।
  2. वे ​देवियों और देवताओं, दोनों की पूजा करते थे।
  3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे गए रथों का प्रयोग करते थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिए:

अ. केवल 1 और 2

ब. केवल 2

स. 1, 2 और 3

द. उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है

उत्तर— ब

 

सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में, निम्नलिखित पशुओं पर विचार कीजिए—

  1. बैल, 2. हाथी, 3. गैंडा

उपर्युक्त में से किस पशु/किन पशुओं की आकृति/आकृतियों सिंधु मुद्राओं पर पाई जाती है/हैं?

अ. केवल 1

ब. केवल 1 और 2

स. केवल 2 और 3

द. 1, 2 और 3

उत्तर— द

 

सिंधु सभ्यता के लोग किससे परिचित नहीं थे—

  1. बाघ, 2. अश्व, 3. हाथी, 4. अज, 5. शेर

कूट:

अ. सिर्फ 2 से

ब. सिर्फ 5 से

स. 1, 3 व 4 से

द. 2 व 3 से

उत्तर— ब

 

सैंधव मुद्राओं का सर्वाधिक प्रचलित अभिप्राय निम्नलिखित में से कौन है?

अ. गज  ब. वृषभ

स. गैंडा  द. एक श्रृंगी पशु

उत्तर— द

 

अवेस्ता और ऋग्वेद में समानता है, अवेस्ता किस क्षेत्र से संबंधित है—

अ. भारत से

ब. ईरान से

स. इजरायल से

द. मिस्र से

उत्तर— ब

 

सिंधु सभ्यता का व्यापार होता था—

  1. ईरान, 2. अफगानिस्तान, 3. रोम, 4. राजस्थान

अ. सिर्फ 1 और 2 से

ब. सिर्फ 4 से

स. सिर्फ 2 व 3 से

द. 1, 2 और 4 से

उत्तर— द

 

सिन्धु सभ्यता में निम्न में कौन—सी चीेज पाई गई हैं—

अ. अन्नागार, दो मंजिला भवन, स्नानागार

ब. दो मंजिला भवन, मंदिर, विष्णु की मूर्ति

स. एक मंजिला भवन, अन्नागार, जलाशय

द. चौड़ी सड़कें स्नानागार, स्नान करते पुरुष की मूर्ति

उत्तर— अ

 

सैन्धव सभ्यता के पतन के कारणों में सबसे महत्वपूर्ण कारण कौन सा था—

अ. बाढ़

ब. आर्यों का आक्रमण

स. विदेशी व्यापार में वास

द. नदियों के प्रवाह में परिवर्तन

उत्तर— ब

 

सिन्धु सभ्यता के मापक किस गुणन भार के हैं—

अ. 14 गुणज भार के

ब. 10 गुणज भार के

स. 16 गुणज भार के

द. 18 गुणज भार के

उत्तर— स