पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता तय करने वाला पहला राज्य कौन सा है?

अ. राजस्थान

ब. आंध्र प्रदेश

स. मध्य प्रदेश

द. कर्नाटक

उत्तर— अ

निम्नांकित में से किस वर्ष राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 में संशोधन कर पंचायतों में स्थायी समितियों का प्रावधान किया गया?

अ. 1996

ब. 1999

स. 2000

द. 2011

उत्तर— स

ग्राम सभा के सदस्य होते हैं?

अ. ग्राम के सभी निवासी

ब. मतदाता सूची में दर्ज ग्राम के सभी निवासी

स. राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त सूची अनुसार

द. सरपंच द्वारा मनोनीत सदस्य

उत्तर— ब

जिला आयोजन समिति में निर्वाचित व पदेन सदस्य कितने होते हैं?

अ. 20 और 5

ब. 20 और 3

स. 20 और 2

द. 20 और 10

उत्तर— ब

वर्ष 2015 तक राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कितनी बार चुनाव आयोजित किए गए हैं?

अ. 5 बार

ब. 8 बार

स. 9 बार

द. 10 बार

उत्तर— द

संविधान का कौन—सा भाग पंचायत से सम्बन्धित है?

अ. भाग—9बी

ब. भाग—8

स. भाग—9

द. भाग—9ए

उत्तर— स

राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2015 राजस्थान विधान सभा ने 27 मार्च, 2015 को पारित कर दिया। इसमें स्थानीय उम्मीदवारों की पात्रता के लिए प्रावधान किया गया है—

1. उनक घरों में शौचालय होना चाहिए।

2. जिला परिषद की सदस्यता के लिए बी.ए. की डिग्री आवश्यक है।

3. पंचायत समिति की सदस्यता के लिए 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

4. सरपंच के लिए क्रमश: 8वीं कक्षा तथा अनुसूचित क्षेत्रों में उम्मीदवारों का 5वीं पास होना आवश्यक है।

कूट:

अ. 2 और 4 सही हैं।

ब. 1 और 2 सही हैं।

स. 2,3 और 4 सही हैं।

द. 1,3 और 4 सहीं हैं।

उत्तर— द

पंचायती राज

संविधान 73वें संशोधन एक्ट 1992 विचार करता है देश में त्रि—स्तरीय पंचायत व्यवस्था पर, निम्न में से क्या प्रावधान किए?

1. जिला आयोजना समिति का गठन करना।

2. राज्य चुनाव आयोग गठन करना।

3. पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए वित्त आयोग नियुक्त करना।

नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए—

कूट:

अ. केवल 1

ब. केवल 1 और 2

स. केवल 2 और 3

द. 1,2 और 3 सभी

उत्तर— द

निम्न​लिखित में से कौनसा कारक पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की सहभागिता को बाधित नहीं करता है:

अ. वित्तीय संसाधनों की कमी

ब. असहयोगात्मक नौकरशाही

स. संवैधानिक पूर्वाग्रह

द. हिंसा और उत्पीड़न

उत्तर— स

भारत में स्थानीय शासन विषय है?

अ. संघ सूची का

ब. राज्य सूची का

स. समवर्ती सूची का

द. अवशिष्ट विषय

उत्तर— ब

ग्राम स्तर पर प्रतिनिधिक प्रजातंत्र जिसके द्वारा लागू किया गया है, वह है?

अ. ग्राम सभा

ब. पंचायत

स. सरपंच

द. पंच

उत्तर— अ

पत्यक्ष जनतंत्र की क्रियान्विति होती है?

अ. ग्राम सभा में

ब. ग्राम पंचायत में

स. पंचायत समिति में

द. जिला परिषद में

उत्तर— अ

पंचायतों के लिए गठित राजस्थान वित्त आयोग संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत उल्लिखित है?

अ. अनुच्छेद 243—ड

ब. अनुच्छेद 243—ज

स. अनुच्छेद 243—झ

द. अनुच्छेद 243—ख

उत्तर— स

राजस्थान में, एक ग्राम सभा बनती है:

अ. ग्राम—पंचायत के निर्वाचित सदस्यों से

ब. ग्राम—पंचायत की कार्यकारी समिति से

स. पंचायत—सर्किल में आने वाले गांव/गांवों के पंजीकृत मतदाताओं से

द. पंचायत—सर्किल में आने वाले गांव/गांवों के सभी निवासियों से

उत्तर— स


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder