ctet 2019 bal vikas-evm-shiksha-shastra

बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र

निर्देश निम्नलिखित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 1 से 30) के उत्तर देने के लिए सही सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए:

01. निम्नलिखित संरचनाओं में से शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2019 किसकी वकालत करता है?

1. समावेशी शिक्षा

2. पृथक्करण

3. मुख्यधारा शिक्षण

4. एकीकृत शिक्षा

[showhide type=”a” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 1[/showhide]

02. यह विचारधारा है कि सभी बच्चों को एक नियमित विद्यालय व्यवस्था में समान शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार हो?

1. मुख्यधारा शिक्षा

2. विशेष शिक्षा

3. बहुल-सांस्कृतिक शिक्षा

4. समावेशी शिक्षा

[showhide type=”b” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

03. एक शिक्षक को चाहिए कि

1. वह विशेष संस्कृतियों/ समुदाय के बच्चों को बढ़ावा दें।

2. वह विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक विभिन्नताओं तथा विविधता की अनदेखी करें।

3. यह संप्रेषित करें कि वह कक्षा कक्ष में सभी संस्कृतियों का सम्मान करती है एवं महत्व देती है।

4. वह विद्यार्थियों के बीच तुलना को अधिकतम करें।

[showhide type=”c” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 3[/showhide]

04. बच्चे प्रभावी रूप से सीखते हैं जब—

1. वे पाठ्यपुस्तक में दिए गए तथ्यों को याद करते हैं

2. वे श्यामपट्ट पर अध्यापक के द्वारा लिखे गए उत्तरों की नकल करते हैं

3. वे विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं

4. शिक्षक कक्षा में होने वाली सभी घटनाओं व बच्चों को पूर्ण रूप से नियंत्रित करता है

[showhide type=”d” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 3[/showhide]

05. बच्चों को कक्षा में प्रश्न—

1. पूछने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए।

2. पूछने के की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

3. पूछने से रोकना चाहिए

4. पूछने के लिए प्रेरित करना चाहिए

[showhide type=”e” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

06. निम्नलिखित में से कौन सी एक मुख्य प्रक्रिया नहीं है जिसके द्वारा सार्थक अधिगम घटित होता है?

1. पुनरावृत्ति एवं अभ्यास

2. निर्देश एवं संचालन

3. अन्वेषण एवं पारस्परिक क्रिया

4. कंठस्थीकरण एवं स्मरण

[showhide type=”f” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

07. निम्नलिखित में से कौन सा स्तंभ-क के बच्चों को स्तंभ-ख में उनकी प्राथमिक विशेषताओं के सही मिलान को प्रस्तुत करता है?

स्तंभ-क                                                                     स्तंभ-ख

i. प्रतिभाशाली                                                 a.   धाराप्रवाह पढ़ने में कमी है

ii. अधिगम अशक्तता                                   b. मूल समाधानों के बारे में सोच सकता है

iii. सृजनात्मक                                               c. आसानी से विचलित होने की आदत है

iv. अवधान कमी अतिसक्रियता व्यतिक्रम (ADHD) d. शीघ्रता से एवं स्वतंत्र रूप से सीखने की योग्यता 

                I               ii              iii             iv

1.            d             a              b             c             

2.            d             c              a              b

3.            a              b             d             c

4.            d             c              b             a

[showhide type=”g” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 1[/showhide]

08. बच्चों की गलतियां …

1. बार-बार अभ्यास करने के लिए कह कर तुरंत सुधार देनी चाहिए

2. अधिगम के एक भाग है तथा उनके विचारों में का अंतर्दृष्टि देती है

3. शिक्षण—अधिगम प्रक्रिया में महत्त्वहीन हैं

4. प्रदर्शित करती है कि बच्चे कितने लापरवाह है

[showhide type=”h” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 2[/showhide]

09. मूल्यांकन को….

1. शिक्षण—अधिगम प्रक्रिया का एक भाग होना चाहिए

2. केवल नंबरों के संदर्भ में करना चाहिए

3. वस्तुनिष्ठ प्रकार के लिखित कार्यों पर आधारित होना चाहिए

4. एक अलग गतिविधि के रूप में लेना चाहिए

[showhide type=”i” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 1[/showhide]

10. संरचनात्मक दृष्टिकोण के अनुसार, अधिगम …है

1. एक निष्क्रिय एवं व्यक्तिपरक प्रक्रिया

2. जानकारी के अर्जन की प्रक्रिया

3. अनुभव के परिणाम के रूप में व्यवहार में एक परिवर्तन होने की प्रक्रिया

4. एक सक्रिय एवं सामाजिक प्रक्रिया

[showhide type=”j” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

11. जब शिक्षक को विद्यार्थियों एवं उनकी योग्यताओं के बारे में सकारात्मक विश्वास होता है तब विद्यार्थी—

1. निश्चिंत हो जाते हैं तथा सीखने के लिए किसी भी तरह का प्रयास करना बंद कर देते हैं

2. का उत्साह भंग हो जाता है तथा वे दबाव में आ जाते हैं

3. किसी भी रूप में प्रभावित नहीं होते हैं

4. सीखने के लिए उत्सुक एवं प्रेरित रहते हैं

[showhide type=”k” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

12. एक शिक्षक बच्चों को प्रभावी रूप से समस्या का समाधान करने में सक्षम बनने के लिए किस तरह से प्रोत्साहित कर सकती है?

1. पाठ्यपुस्तक से एक ही प्रकार के प्रश्नों के उत्तर के अभ्यास के लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में अवसर प्रदान करके

2. पाठ्यपुस्तक में दी गई सूचनाओं के कंठस्थीकरण करने पर बल देकर

3. बच्चों को समस्या के बारे में सहजानुभूत अनुमान लगाने एवं बहू विकल्पों को देखने के लिए प्रोत्साहित करके

4. पाठ्यपुस्तक के सभी प्रश्नों के व्यवस्थित तरीके से समाधान लिखकर

[showhide type=”l” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 3[/showhide]

13. वह विधियां जिनके प्रयोग में विद्यार्थियों की स्व पहल व प्रयास शामिल है, निम्न में से किसका उदाहरण है?

1. निगमनात्मक विधि

2. अधिगमकर्ता केंद्रित विधि

3. परंपरागत विधि

4. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि

[showhide type=”m” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 2[/showhide]

14. नीचे दी गई स्थिति किस सिद्धांत को दर्शाती है?

”जो विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, वे महसूस करते हैं कि ‘पर्याप्त रूप से अच्छे’ नहीं हैं और हतोत्साहित महसूस करते हैं। तब उनमें बिना प्रयास के कार्यों को आसानी से छोड़ देने की संभावना है।”

1. संज्ञान एवं संवेग संबंधित नहीं है

2. आनुवांशिकता एवं पर्यावरण अलग नहीं है

3. आनुवांशिकता एवं पर्यावरण संबंधित नहीं है

4. संज्ञान एवं संवेग अलग नहीं है

[showhide type=”n” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

15. निम्नलिखित में कौन प्राथमिक समाजीकरण माध्यम है?

1. विद्यालय

2. सरकार

3. मीडिया

4. परिवार

[showhide type=”o” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

16. जीन पियाजे के सिद्धांत का प्रमुख प्रस्ताव है कि—

1. बच्चों की सोच वयस्कों से बेहतर होती है

2. बच्चों की सोच मात्रात्मक रूप में वयस्कों से भिन्न होती है

3. बच्चों की सोच गुणात्मक रूप में वयस्कों से भिन्न होती है

4. बच्चों की सोच वयस्कों से निम्न होती है

[showhide type=”p” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 3[/showhide]

17. जेंडर —

1. एक मनोवैज्ञानिक सत्ता है

2. एक सामाजिक संरचना है

3. एक आर्थिक अवधारणा है

4. एक जैविक निर्धारक है

[showhide type=”q” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 2[/showhide]

18. निम्नलिखित में से कौन विकास के व्यापक आयामों की सही पहचान करता है?

1. संवेगात्मक, बौद्धिक, आध्यात्मिक एवं स्व

2. शारीरिक, व्यक्तित्व, आध्यात्मिक एवं संवेगात्मक

3. सामाजिक, शारीरिक, व्यक्तित्व, स्व

4. शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और संवेगात्मक

[showhide type=”r” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

19. बुद्धि के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?

1. बुद्धि अनुभव के परिणाम के रूप में व्यवहार में एक अपेक्षाकृत स्थाई परिवर्तन है

2. बुद्धि एक आनुवंशिक विशेषक जिसमें मानसिक गतिविधियां जैसे स्मरण एवं तर्क शामिल होती है

3. बुद्धि बहुआयामी है जिसमें बुद्धि परीक्षणों के द्वारा पूर्ण रूप से परिमेय न की जाने वाली कई योग्यताएं शामिल है

4. बुद्धि अभिसारी रूप से सोचने की योग्यता है

[showhide type=”s” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 3[/showhide]

20. प्रगतिशील शिक्षा में बच्चों को किस तरह से देखा जाता है?

1. निष्क्रिय अनुकारकों के रूप में

2. सक्रिय अन्वेषकों के रूप में

3. खाली स्लेटों के रूप में

4. छोटे वयस्कों के रूप में

[showhide type=”t” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 2[/showhide]

21. लेव वाइगोत्सकी के अनुसार अधिगम—

1. एक व्यक्तिगत गतिविधि है

2. एक निष्क्रिय गतिविधि है

3. एक अनुबंधित गतिविधि है

4. एक सामाजिक गतिविधि है

[showhide type=”u” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

22. निम्नलिखित में से कौन सा पूर्व क्रियात्मक अवस्था काल के बच्चे को विशेषित करता है?

1. लक्ष्य—निर्देशित व्यवहार

2. विलंबित अनुकरण

3. विचारों की अनुत्क्रमणीयता

4. वर्तुल प्रतिक्रिया

[showhide type=”v” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 3[/showhide]

23. बच्चों और उनके अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?

1. बच्चों को सीखने के लिए अभिप्रेरणा तथा सीखने के लिए उनकी सक्षमता केवल आनुवंशिकता के द्वारा पूर्व निर्धारित है

2. बच्चों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि उनकी प्रेरणा एवं अधिगम सक्षमता को निर्धारित व सीमित करती है

3. बच्चों को अधिगम हेतु प्रेरित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत एवं दंडित करना होता है

4. सभी बच्चे सीखने के लिए स्वाभाविक रूप से प्रेरित होते हैं तथा सीखने में सक्षम हैं

[showhide type=”w” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 3[/showhide]

24. चालक विकास की दर में व्यक्तिगत विविधताएं होती हैं, फिर भी चालक विकास का क्रम… से… तक है।

1. अधोगामी; शीर्षगामी

2. अपरिष्कृत (स्थूल) चालक विकास; परिष्कृत (सूक्ष्म) चालक विकास

3. परिष्कृत (सूक्ष्म) चालक विकास; अपरिष्कृत (स्थूल) चालक विकास

4. शीर्षगामी; अधोगामी

[showhide type=”x” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 2[/showhide]

25. वह अवधि जो वयस्कता के संक्रमण की पहल करती है, उसे क्या कहते हैं?

1. मध्य बाल्यावस्था

2. पूर्व—क्रियात्मक अवधि

3. बाल्यावस्था की समाप्ति

4. किशोरावस्था

[showhide type=”y” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

26. जीन पियाजे के अनुसार, बच्चे—

1. प्रेक्षणात्मक अधिगम की प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए दूसरों का अवलोकन करके सीखते हैं।

2. को उद्दीपन—अनुक्रिया संबंधों के सावधानीपूर्ण नियंत्रण के द्वारा एक विशेष तरीके से व्यवहार करने के लिए अनुबंधित किया जा सकता है।

3. को पुरस्कार एवं दंड के सिद्धांतों का प्रयोग करते हुए विशिष्ट तरीके से व्यवहार करना एवं सीखना सिखाया जा सकता है।

4. ज्ञान को सक्रिय रूप से संरचित करते हैं, जैसे—जैसे दुनिया में व्यवहार कौशल का प्रयोग करते हैं तथा अन्वेषण करते हैं।

[showhide type=”z” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 4[/showhide]

27. मौखिक संवाद जो बच्चे अपने आप से करते हैं, उन्हें लेव वाइगोत्सकी क्या कहते हैं?

1. व्यक्तिगत वार्ता

2. भ्रांत वार्ता

3. समस्यात्मक वार्ता

4. अहम केंद्रित वार्ता

[showhide type=”aa” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 1[/showhide]

28. खिलौने, पहनावे की वस्तुएं, घरेलू सामग्रियां, व्यवसायों एवं रंगों को विशिष्ट लिंग के साथ संबंधित करना क्या प्रदर्शित करता है?

1. जेंडर रूढ़िवादिता

2. जेंडर सिद्धांत

3. जेंडर प्रासंगिकता

4. विकसित जेंडर पहचान

[showhide type=”bb” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 1[/showhide]

29. एक प्रारंभिक कक्षा कक्ष में एक बच्ची अपने साथ जो अनुभव लाती है

1. उसकी उपेक्षा करनी चाहिए

2. उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए

3. उन्हें शामिल कर उनका संचय करना चाहिए

4. उन्हें अस्वीकार करना चाहिए

[showhide type=”cc” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 3[/showhide]

30. एक बच्चा तर्क प्रस्तुत करता है कि हिंज को दवाई की चोरी नहीं करनी चाहिए (वह दवाई जो उसकी पत्नी की जान बचाने के लिए जरूरी है), क्योंकि यदि वह ऐसा करता है तो उसे पकड़ा जाएगा और वह जेल भेज दिया जाएगा। कोलबर्ग के अनुसार वह बच्चा नैतिक समझ की किस अवस्था के अंतर्गत आता है?

1. सामाजिक—क्रम नियंत्रक अभिविन्यास

2. दंड एवं आज्ञा पालन अभिविन्यास

3. सार्वभौम नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास

4. यंत्रीय उद्देश्य अभिविन्यास

[showhide type=”dd” more_text=”Show Answer” less_text= “Hide Answer”]उत्तर— 2[/showhide]

Leave a Comment