• 1 सितम्बर, 1939 ई. में द्वितीय विश्वयुद्ध प्रारम्भ हो गया। तत्कालीन वायसराय लिनलिथगो ने प्रान्तीय मंत्रिमंडलो या किसी भारतीय नेता की सलाह लिये बिना भारत को ब्रिटेन के साथ युद्ध में झोंक दिया एवं देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। कांग्रेस औपनिवेशिक स्वराज्य (युद्धोपरान्त) की ब्रिटिश घोषणा से संतुष्ट नहीं हुई।
  • अतः कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने 22 दिसम्बर, 1939 को सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दिया। मुस्लिम लीग ने इस दिन को ‘मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाया।
अगस्त प्रस्ताव (8 अगस्त, 1940)
  • अगस्त 1940 में भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो ने युद्धकालीन गतिरोध को दूर करने के लिए अगस्त प्रस्तावों की घोषणा की।
इस प्रस्ताव की प्रमुख घोषणाएं निम्नलिखित थी तथा विशेष बात यह थी कि सारे प्रावधान युद्ध के बाद के थे-
  1. अल्पसंख्यकों को विश्वास में लिये बिना किसी भी संवैधानिक परिवर्तन को लागू नहीं किया जायेगा।
    युद्ध समाप्त होने पर विभिन्न भारतीय दलों के प्रतिनिधियों की एक सभा बुलाकर उनके साथ संवैधानिक विकास पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
  2. युद्ध सम्बन्धी बातों पर विचार करने के लिए ‘युद्ध परामर्श समिति’ का गठन किया जायेगा।
  3. युद्ध समाप्त होने के बाद भारत को डोमिनियन स्टेट्स का दर्जा प्रदान किया जायेगा।
  4. कांग्रेस ने अगस्त प्रस्ताव को अस्वीकृत कर महात्मा गांधी को ‘व्यक्तिगत सविनय अवज्ञा आन्दोलन’ आरम्भ करने के लिए अधिकृत किया।
क्रिप्स मिशन (22 मार्च, 1942 ई.)
  • अमेरिका, रूस और फ्रांस के द्वारा संवैधानिक गतिरोध को दूर करने के लिए दबाव देने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चिल ने स्टैफोर्ड क्रिप्स की अध्यक्षता में एक मिशन 22 मार्च, 1942 को भारत भेजा, जिसे ‘क्रिप्स मिशन’ कहा जाता है। इसके अन्य सदस्य थे- ए.पी. अलेक्जेण्डर तथा पैंथिक लारेंस।
  • कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, क्योंकि यह भारतीय एकता एवं अखण्डता के लिए घातक था। गांधीजी ने इस प्रस्ताव को ‘दिवालिया बैंक के नाम भविष्य की तिथि में भुनाने वाला चेक’ कहा तथा नेहरू ने कहा कि ‘क्रिप्स प्रस्ताव एक ऐसे बैंक के नाम चेक है जो टूट रहा है।’
  • मुस्लिम लीग ने भी इसे अस्वीकार कर दिया क्योंकि इसमें पाक का उल्लेख नहीं था।

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ें:

प्रथम सत्याग्रही कौन थे?

दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी है?

विश्व की प्रमुख जलसंधि: जिब्राल्टर जल संधि किन दो महासागरों को मिलाती है

राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगा?

पश्चिमी घाट का सर्वोच्च शिखर कौन सा है?

अलाई दरवाजा निम्न में से किसका मुख्य द्वार है?

राजस्थान मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी-फारसी शोध संस्थान कहां स्थित है?

रंगनाथ जी का मंदिर कहां स्थित है?

‘चौरासी खम्भा छतरी’ के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन असत्य है?

कौनसा देश भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा बनाता है?

राजस्थान विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?

चंदावर का युद्ध कब और किस—किस के बीच हुआ?

विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है, दुनिया के प्रमुख जलप्रपात

रामस्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक थे

भारतीय मानक समय रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है?

कर्क, मकर और भूमध्य रेखाएं किस महाद्वीप से गुजरती है?

उदयपुर सौर वेधशाला को किस अंतर्राष्ट्रीय वेधशाला के मॉडल के अनुसार डिजाइन किया गया है?

राजस्थान में मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?

निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है?

सबसे पहले सिंचाई कर की वसूली किस शासक ने की थी

महासागरों में ज्वारभाटा की उत्पत्ति का कारण है?

फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दार-उल-शफा’ क्या था?

किसे ‘हिन्दी खड़ी बोली का जनक’ माना जाता है?

मुगलकालीन चित्रकला और प्रमुख चित्रकार

सल्तनतकालीन सिक्के- जीतल, शशगनी और टंका, क्रमश: बने होते थे?

रामस्नेही सम्प्रदाय की प्रधान पीठ कहां है?