चौ​थे आंग्ल-मैसूर युद्ध का निम्नलिखित में से कारण क्या था?

निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित है?
अ. प्रथम आंग्ल—मैसूर युद्ध : हैदर अली पराजित हुआ था
ब. द्वितीय आंग्ल—मैसूर युद्ध : हैदरअली ने अंग्रेजों को पराजित किया
स. तृतीय आंग्ल—मैसूर युद्ध : टीपू सुल्तान युद्ध जीता और अपना भू—भाग अंग्रेजों को नहीं दिया
द. चतुर्थ आंग्ल—मैसूर युद्ध : टीपू पराजित किया गया और युद्ध के मध्य दिवंगत हुआ
उत्तर— द

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन (A) : टीपू सुल्तान ने श्रीरंगपट्टनम में स्वातंत्र्य वृक्ष का रोपण किया।
कारण (R) : टीपू सुल्तान के मस्तिष्क पर फ्रांसीसी क्रांति के सिद्धांतों ने गहरी छाप छोड़ी थी।
कूट:
अ. A दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।
ब. A और R दोनों सही है किंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
स. A सही है किंतु R गलत है।
द. A गलत है किंतु R सही है।
उत्तर— अ

आंग्ल-मैसूर युद्ध

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. प्रथम आंग्ल—मैसूर युद्ध में, मराठे और निजाम, हैदर अली के विरुद्ध अंग्रेजों के साथ थे।
2. द्वितीय आंग्ल—मैसूर युद्ध में, मराठों और निजाम ने अंग्रेजों के विरुद्ध हैदर अली का साथ दिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ से सही है/है?
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2 दोनों
द. न तो 1 और न ही 2
उत्तर— द
व्याख्या
प्रथम आंग्ल—मैसूर युद्ध हैदरअली और अंग्रेजों के मध्य 1767—69 ई. में हुआ। हैदरअली ने कूटनीतिक तरीके से मराठों को प्रदेश का प्रलोभन देकर अपनी ओर मिला लिया। फलस्वरूप यह युद्ध अंग्रेज एवं हैदरअली के मध्य लड़ा गया। जिसमें अंग्रेज बुरी तरह पराजित हुए और उन्हें हैदरअली की शर्तों पर अपमानजनक मद्रास की संधि (4 अप्रैल 1769 ई.) करनी पड़ी।
अंग्रेजों द्वारा मद्रास की संधि के अनुरूप व्यवहार न करने के कारण द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध आरंभ हुआ जिसमें हैदरअली की मृत्यु हो गई। इसके बाद हैदर के उत्तराधिकारी टीपू ने युद्ध जारी रखा किंतु उसे भी मजबूर होकर अंग्रेजों से मंगलौर की संधि (1784) करनी पड़ी।

लार्ड वेलजली के मैसूर के सुल्तान टीपू के साथ हुए युद्ध में, जिसमें टीपू की मृत्यु हो गई थी, किसने मुख्य अंग्रेजी सेना की कमान संभाली थी?
अ. आर्थर वेलजली
ब. जनरल हैरिस
स. कर्नल रीड
द. जनरल स्टुअर्ट
उत्तर— ब

चौथे आंग्ल-मैसूर युद्ध का प्राथमिक कारण निम्नलिखित में से क्या था?
अ. मद्रास में ब्रिटिश क्षेत्रों पर टीपू का आक्रमण
ब. टीपू की शक्ति को पूरी तरह से नष्ट करने के उद्देश्य से अंग्रेजों का मैसूर पर आक्रमण
स. अंग्रेजों के सहयोगी हैदराबाद पर टीपू का आक्रमण
द. टीपू के विरुद्ध निजाम और अंग्रेजों के मध्य सहबन्ध
उत्तर— द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *