• धरातल के ऊपर स्थित संगठित पदार्थ जिसका निर्माण भौतिक तथा रासायनिक तत्त्वों के संयोग से होता है।
    चट्टानें तीन प्रकार की होती है:-
  1. आग्नेय
  2. अवसादी या परतदार चट्टानें
  3. कायान्तरित/ रूपान्तरित चट्टानें
आग्नेय चट्टान:-
  • इसका निर्माण ज्वालामुखी लावा के ठण्डे होकर जमने से होता है।
  • चूंकि सर्वप्रथम इन्हीं चट्टानों का निर्माण होता है। इस कारण इन्हें प्राथमिक चट्टानें कहा जाता है।
  • यह रवेदार तथा दानेदार होती है।
  • इनमें परतों का अभाव पाया जाता है।
  • इनमें जीवाश्मों का अभाव पाया जाता है।
  • रूपान्तरित तथा अवसादी चट्टानें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इनसे ही निर्मित होती हैं।
    उदाहरण – ग्रेनाइट, बेसाल्ट, ग्रेबों, पेग्माटाइट, डायोराइट, पिचस्टोन आदि
अवसादी चट्टान:-
  • इन चट्टानों का निर्माण अवसादों के जमाव से होता है।
  • इन चट्टानों में अवसादों की कई परतें पाई जाती है। जिस कारण इन्हें परतदार चट्टानें कहा जाता है।
  • इनमें रवे नहीं पाये जाते हैं।
  • इनमें जीवाश्म एवं खनिज तेल इसी में पाये जाते हैं।
  • धरातल पर अवासादी चट्टानों का विस्तार सर्वाधिक क्षेत्र पर पाया जाता है। लगभग 75 प्रतिशत
  • परन्तु भूपर्पटी (क्रस्ट) के निर्माण में इनका योगदान केवल 5 प्रतिशत है।
    प्रमुख उदाहरण – बालूका पत्थर, चूना पत्थर, कोयला, जिप्सम, डोलामाइट, कोयला
  • इन चट्टानों में वनस्पति एवं जीव-जन्तुओं के जीवाश्म पाए जाते हैं। इन्हीं चट्टानों से कोयला, स्लेट, संगमरमर, नमक, पेट्रोलियम, आदि खनिज प्राप्त किये जाते हैं।
  • ये छिद्रमय होती है।
कायान्तरित चट्टान:-
  • तापमान, जल तथा दाब के कारण आग्नेय व अवसादी चट्टानों में होने वाले रासायनिक परिवर्तन के कारण चट्टान का परिवर्तित रूप, कायान्तरित चट्टान कहलाती है।
  • इन चट्टानों में कठोरता एवं दृढ़ता भी सर्वाधिक होती है।
  • इनमें जीवाश्मों का अभाव होता है।

उदाहरण –

  • आग्नेय चट्टानों के रूपान्तरण से बनी चट्टानें
  • ग्रेनाइट – नीस
  • बेसाल्ट – एम्फीबोलाइट
  • बेसाल्ट – सिस्ट

अवसादी चट्टानों के रूपान्तरण से बनी शैलें –

  • क्ले एवं शैल – स्लेट
  • चूना पत्थर – संगमरमर
  • चाक एवं डोलोमाइट – संगमरमर
  • बालुका पत्थर – क्वार्टजाइट
  • कांग्लोमेरेट – क्वार्टजाइट
  • बिटूमिनस कोयला – ग्रेफाइट व हीरा

रूपान्तरित चट्टानों के पुनः रूपान्तरण से बनी शैलें –

  • स्लेट – फाइलाइट
  • फाइलाइट – सिस्ट
  • गैब्रो – सरपेंटाइन
  • दामोदर, महानदी तथा गोदावरी नदी बेसिनों की किस चट्टानों में कोयला पाया जाता है?
    अवसादी चट्टानों में
  • आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी तथा दिल्ली का लाल किला किन चट्टानों से निर्मित है?
    बलुआ पत्थर नामक अवसादी चट्टानों से।
  • लोयस किस प्रकार की चट्टानें हैं?
    वायुजनित अवसादी
  • यूरेनियम किस प्रकार के चट्टानों में पाय जाता है?
    कायान्तरित चट्टानों में
  • चट्टानों के रूपान्तरण में सर्वप्रमुख कारक कौन है?
    ताप
पृथ्वी की भूपर्पटी (क्रस्ट) में पाये जाने वाले तत्त्व
  1. ऑक्सीजन 46.8 %
  2. सिलिकन 27.7 %
  3. एल्यूमिनियम 8 %

पृथ्वी में तत्त्वों की मात्रा

  1. लोहा 35 %
  2. ऑक्सीजन 30 %
  3. सिलिकन 15 %