Site icon

कार्बन के अपररूप: हीरा, ग्रेफाइट और फुलरीन के बारे में विस्तार से पढ़ें

 
क्रिस्टलीय अपररूप 
हीरा 

हीरे का गुण

  • खदानों से प्राप्त प्राकृतिक हीरों में चमक नहीं होती। तराशने तथा पॉलिश करने के बाद उनमें विशेष चमक उत्पन्न होती है।
  • यह चमक हीरे के भीतर प्रकाश के कई बार परावर्तन के कारण उत्पन्न होती है।
  • यह रंगहीन, पारदर्शी क्रिस्टलीय ठोस है। अशुद्धियों के कारण हीरों में विशेष रंग पाए जाते हैं।
  • दृढ़ संरचना के कारण इनका घनत्व (3.5 ग्राम/ cm3) होता है। दृढ़ एवं भंगुर होता है अर्थात चोट मारने पर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है।
  • विद्युत का कुचालक होता है अर्थात इसमें विद्युत धारा प्रवाहित नहीं की जा सकती है।
  • ऊष्मा का अच्छा चालक है।
  • वायु की अनुपस्थिति में उच्च ताप पर (लगभग 3500 डिग्री सेल्सियस) गर्म करने पर सीधे ठोस से वाष्प में बदल जाता है।
  • वायु की उपस्थिति में उच्च ताप पर गर्म करने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है।

             C+O2 = CO2  

हीरे का उपयोग
ग्रेफाइट
ग्रेफाइट के उपयोग 
Read More- मूत्र का रंग किस तत्व के कारण होता है
फुलरीन
फुलरीन के उपयोग

अक्रिस्टलीय अपररूप मुख्यतः निम्नं प्रकार का होता है –

कोल

कोक

काष्ठ चारकोल

जन्तु चारकोल

काजल

गैस कार्बन

क्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय अपररूप में मुख्य अंतर –

क्रिस्टलीय अपररूपअक्रिस्टलीय अपररूप
वह अपररूप जिसमें कार्बन परमाणु एक निश्चित व्यवस्था में व्यवस्थित रहते हुए एक निश्चित ज्यामिति से निश्चित बंध कोण का निर्माण करते हैं, क्रिस्टलीय अपररूप कहलाते हैं।कार्बन के वह अपररूप जिनमें कोई निश्चित ज्यामिति और बंध कोण नहीं पाया जाता है, अक्रिस्टलीय अपररूप कहलाते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न परीक्षाओं में पूछे महत्वपूर्ण प्रश्न

एक डायमंड में, प्रत्येक कार्बन परमाणु … से बंधे होते हैं?
अ. पांच अन्य कार्बन परमाणुओं
ब. तीन अन्य कार्बन परमाणुओं
स. दो अन्य कार्बन परमाणुओं
द. चार अन्य कार्बन परमाणुओं
उत्तर— द

…. कार्बन का एक रूप नहीं है?
अ. हीरा
ब. सिलिकॉन
स. फुलरीन
द. ग्रैफीन
उत्तर— ब

निम्नलिखित में से कौन सा विभिन्न रूपों में मौजूद हो सकता है?
अ. सिलिकॉन
ब. पोटैशियम
स. कार्बन
द. मैग्नीशियम
उत्तर— स

कार्बन का निम्नलिखित में से कौन—सा अपरूप धातुकर्म में अपचायक माध्यम के रूप में कार्य करता है?
अ. कोक
ब. कार्बन ब्लैक
स. चारकोल
द. ग्रेफाइट
उत्तर— अ
व्याख्या— कोक को मुख्यत: कोयले के प्रभंजक आसवन द्वारा प्राप्त किया जाता है। यह कोयले से प्राप्त किया जाने वाला ठोस ईंधन है।
इसमें लगभग 80—85 प्रतिशत तक कार्बन होता है।
कोक का प्रयोग धातु अयस्कों से धातु को निकालने के लिए अपचयन एजेंट के रूप में किया जाता है।
कोक के प्रयोग से जल गैस एवं प्रोड्यूसर गैस जैसे गैसीय ईंधन भी बनते हैं।
कोक का उष्मीय मान कोयले के उष्मीय मान से कहीं अधिक होता है।

निम्नलिखित में से कौन सा अच्छा स्नेहक है?
अ. हीरक चूर्ण
ब. ग्रेफाइट चूर्ण
स. गलित कार्बन
द. कार्बन और लोह की मिश्रधातु
उत्तर— ब

कार्बन का वह रूप, जिसे ग्रेफाइट कहते हैं—
अ. हीरे से अधिक कठोर होता है।
ब. हीरे की अपेक्षा कार्बन की अधिक प्रतिशतता वाला होता है।
स. हीरे की अपेक्षा बेहतर विद्युत चालक होता है।
द. सभी दिशाओं में कार्बन से कार्बन की समान दूरियां वाला होता है।
उत्तर— स

सीसा (लेड) पेन्सिलों के निर्माण में, निम्नलिखित में से किसका प्रयोग होता है?
अ. चारकोल
ब. ग्रेफाइट
स. कोक
द. कार्बन कज्जल
उत्तर— ब

हीरे के लिए निम्नलिखित में से कौन—सा एक सत्य नहीं है?
अ. प्रत्येक कार्बन परमाणु, चार अन्य कार्बन परमाणुओं से सहलग्न होता है।
ब. कार्बन परमाणुओं की त्रिविमीय जाल संरचना बनती है।
स. इसका उपयोग कठोर औजारों में धार लगाने के लिए अपघर्षक के रूप में किया जाता है।
द. इसका उपयोग स्नेहक के रूप में किया जा सकता है।
उत्तर— द

निम्नलिखित में से कौन—सा एक कार्बन का अपररूप नहीं है?
अ. कोयला
ब. हीरा
स. ग्रेफाइज
द. ग्रैफीन
उत्तर— अ

कार्बन का कौनसा अपररूप दृढ़ त्रिविम संरचना के रूप में होता है?
अ. ग्रेफाइट
ब. फुलरीन
स. हीरा
द. कोक
उत्तर— स

निम्नलिखित में से कौन—सा कार्बन का संयुक्त रूप नहीं है?
अ. चॉक
ब. मार्बल
स. हीरा
द. डोलमाइट
उत्तर— स

ग्रैफीन क्या है?
अ. कार्बन का अपरूप
ब. एक लोकप्रिय ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर
स. एक पौराणिक जानवर
द. एक संक्रमित घाव

उत्तर— अ

Exit mobile version