ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र

ब्रह्मपुत्र नदी को—

  1. चीन के तिब्बत पठार पर सांगपो
  2. अरुणाचल प्रदेश में दिहंग नदी
  3. असम की घाटी में ब्रह्मपुत्र नदी
  4. बांग्लादेश में जमुना नदी
    आदि उपनामों से जानी जाती है।
    ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थल:
    ब्रह्मपुत्र का उद्गम कैलाश पर्वत श्रेणी में मानसरोवर झील के निकट चेमायुँगडुंग(Chemayungdung) हिमनद में है।
    यहाँ से यह पूर्व दिशा में अनुदैर्ध्य रूप में बहती हुई दक्षिणी तिब्बत के शुष्क व समतल मैदान में लगभग 1,200
    किलोमीटर की दूरी तय करती है, जहाँ इसे सांग्पो (Tsangpo) नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ है ‘शोधक’।
    यह नदी अपनी उद्गम स्थान से पूर्व की ओर 1100 किमी तक मुख्य हिमालय श्रेणी के समान्तर बहती है।
    इसकी कुल लम्बाई 2900 किलोमीटर है।
    ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी नामचा बरवा चोटी के समीप दक्षिण की ओर मुड़कर अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है।
    ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश में वृहद हिमालय को काटकर एक गहरे गॉर्ज का निर्माण करती है जिसे दिहांग गॉर्ज कहते हैं।
    यह नदी जब अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है, तब अरुणाचल प्रदेश की दो सहायक नदियां दिबांग और लोहित, ब्रह्मपुत्र के बायें तट पर आकर मिलती है।
    इसके आगे ब्रह्मपुत्र नदी असम घाटी के समतल मैदानों में प्रवेश कर जाती है।
    ब्रह्मपुत्र नदी असम में सदिया से लेकर दुबरी तक पूर्व से पश्चिम की ओर एक रैम्प घाटी में बहती है। इसे रैम्प घाटी के उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में शिलांग का पठार है।
    ब्रह्मपुत्र नदी असम गुंफित जलमार्ग बनाती है। इस गुंफित जलमार्ग में कई नदी द्वीप पाए जाते हैं। इन नदी द्वीपों में माजुली द्वीप विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। असम सरकार ने माजुली को नदी जिला घोषित किया है, जो भारत का एकमात्र नदी जिला है।
    सदिया से दुबरी तक प्रवाहित हाने के बाद अचानक दक्षिण की ओर मुड़कर ब्रह्मपुत्र नदी में प्रवेश कर जाती है। जहां ब्रह्मपुत्र नदी को जमुना नाम से जाना जाता है।
    सिक्किम के जेमू ग्लेशियर से निकलने वाली तिस्ता नदी बांग्लादेश में जमुना से मिल जाती है। बांग्लादेश में जमुना, पदमा नदी (गंगा नदी) से मिलती है त​था दोनों की संयुक्त धारा पदमा कहलाती है।
    मणिपुर से निकलने वाली बराक या मेघना नदी, बांग्लादेश में पदमा से मिलती है और संयुक्त धारा मेघना कहलाती है।
    मेघना नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
    ब्रह्मपुत्र नदी की अन्य सहायक ​नदियां जो इस प्रकार हैं— दिबांग, लोहित, धनश्री, सुबानक्षी, जियाभरेली, पगलादिया, मानस, तिस्ता पुथीमारी
    मानस नदी भूटान से निकलकर असम में ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है।

Read More:

महासागरों में ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के क्या कारण हैं?

कर्क, मकर और भूमध्य तीनों रेखाएं किस महाद्वीप से गुजरती है

गोदावरी नदी

अमेजन नदी: संसार की अपवाह की दृष्टि से सबसे लम्बी नदी

यूरोप की प्रमुख नदियां

 

इसके किनारे बसे प्रमुख नगर—
गोवाहाटी, तेजपुर और डिब्रूगढ़

सहायक नदियां

बाएँ तट की प्रमुख: दिहिंग और धनसरी (दक्षिण) हैं,
दाएं तट से मिलने वाली महत्त्वपूर्ण सहायक नदियां: सुबनसिरी, कामेग, मानस व संकोश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *