1 फरवरी, 2019
भूगोल (GEOGRAPHY)
1. करेवा अच्छी तरह से जाने जाते हैं?
अ. सेब की कृषि के लिए
ब. केला की कृषि के लिए
स. अंगूर की कृषि के लिए
द. केसर की कृषि के लिए
उत्तर— द
2. पृथ्वी की सतह पर मौसम परिर्वतन के लिए उत्तरदायी कारकों की पहचान कीजिए—
1. पृथ्वी का घूर्णन
2. पृथ्वी का परिक्रमण
3. पृथ्वी का अपनी धुरी पर झुकाव
4. सूर्य का घूर्णन
अ. 1 और 3
ब. 2 और 3
स. 1 और 2
द. 1, 2 और 4
उत्तर— ब
3. सागर तल पर वातावरण द्वारा कितना दबाव डाला जाता है?
अ. 013.25 मिलीबार
ब. 1012.75 मिलीबार
स. 1010.25 मिलीबार
द. 1021.50 मिलीबार
उत्तर— अ
4. निम्नलिखित में से कौनसा दक्षिण—पश्चिम मानसून की शुरुआत करता है?
अ. एल निनो
ब. उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी धाराएं
स. ध्रुवीय अग्र
द. उष्णकटिबंधीय पूर्वी धाराएं
उत्तर— द
5. चंदन सामान्यत: कहां पाया जाता है?
अ. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
ब. उच्च पर्वतीय वन
स. उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन
द. उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
उत्तर— द
6. फसल के लिए उपयुक्त बनाने के लिए किस प्रकार की मिट्टी का इलाज जिप्सम से किया जाता है?
अ. क्षारीय
ब. अम्लीय
स. जलाक्रांत
द. अतिरिक्त मृदा के साथ मिट्टी
उत्तर— अ
7. कौनसा लौह और इस्पात संयंत्र जर्मन सहयोग से स्थापित किया गया है?
अ. TISCO, जमशेदपुर
ब. HSL, राउरकेला
स. HSL, भिलाई
द. HSL, दुर्गापुर
उत्तर — ब
देश में स्थापित इस्पात संयंत्र
संयंत्र स्थापना वर्ष देश
टिस्को जमशेदपुर 1907 टाटा समूह
HSL, राउरकेला वर्ष 1955 जर्मनी
HSL, भिलाई, छतीसगढ़ वर्ष 1955 पूर्व सोवियत संघ
HSL, दुर्गापुर वर्ष 1955 ब्रिटेन
8. भारत के किस राज्य में सबसे बड़ा सिंचाई क्षेत्र है?
अ. पंजाब
ब. तमिलनाडु
स. उत्तर प्रदेश
द. हरियाणा
उत्तर— स
9. कौनसा राज्य थोरियम का सबसे बड़ा उत्पादक है?
अ. केरल
ब. बिहार
स. ओडिशा
द. मध्य प्रदेश
उत्तर— अ
10. किस फसल की खेती के लिए जल—जमाव की आवश्यकता होती है?
अ. चाय
ब. कॉफी
स. धान
द. सरसों
उत्तर— स
11. कॉपर—सोना—लौह—कोयले जुड़े हुए हैं?
अ. कोलार—कुद्रेमुख—खेतड़ी—झरिया
ब. खेतड़ी—कोलार—कुद्रेमुख—झरिया
स. कुद्रेमुख—कोलार—खेतड़ी—झरिया
द. कोलार—खेतड़ी—झरिया—कुद्रेमुख
उत्तर— ब
12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. 2001—2011 के दशक में केरल की आबादी में महिलाओं का अनुपात बढ़ा।
2. उसी दशक के दौरान 6 साल और उससे कम आयु वर्ग के लिंगानुपात में इस राज्य में गिरावट देखी गई।
उपरोक्त में से कौनसा/कौन से कथन सत्य है?
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 औ 2 दोनों
द. न तो 1 और न ही 2
उत्तर— स
13. सघन सनिवेश (बसाव) पाया जाता है—
अ. रेगिस्तानी क्षेत्र में
ब. पर्वतीय क्षेत्र में
स. सागर तटीय क्षेत्र में
द. जलोढ़ मैदान में
उत्तर— द
14. निम्नलिखित वनों में से एक में बबूल और बाओबाब पेड़ पाए जाते हैं?
अ. टुंड्रा
ब. सवाना
स. ज्वारीय वनों में
द. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर— ब
15. डूरण्ड रेखा कौन—से देशों को अलग करती है?
अ. भारत और पाकिस्तान
ब. भारत और अफगानिस्तान
स. भारत और चीन
द. चीन और रूस
उत्तर— ब
16. यूरिया—अमोनिया उत्पादक KRIBHCO संयंत्र आधारित है—
अ. ताप ऊर्जा पर
ब. जलविद्युत ऊर्जा पर
स. पवन ऊर्जा पर
द. गैस ऊर्जा पर
उत्तर— द
17. खगोलविदों के अुनमान के अनुसार, ब्रह्मांड में आकाशगंगाओं की लगभग कुल संख्या है—
अ. 100—200 अरब
ब. 250—300 अरब
स. 300—350 अरब
द. 350—400 अरब
उत्तर— अ
18. यह किसका कथन है ‘मुझे पदार्थ दो और मैं इसकी पूरी दुनिया का निर्माण कर दूंगा’?
अ. चैम्बरलिन
ब. जेम्स और जेफरी
स. इमैनुएल काण्ट
द. लाप्लास
उत्तर— स
19. निम्नलिखित में से कौन पृथ्वी का एक प्रमुख तत्व है?
अ. एल्युमीनियम
ब. लोहा
स. ऑक्सीजन
द. सिलिकॉन
उत्तर— स
20. निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए और नीचे दिए गए कोड का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए—
1. सौरमंडल के सभी ग्रहों की संरचना भिन्न—भिन्न होती है।
2. ग्रहों की संरचना सूर्य से दूरी से संबंधित प्रतीत होती है।
3. सूर्य के समीपी ग्रह चट्टानों और धातुओं से निर्मित थे जो उच्च तापमान पर क्रिस्टलीकृत हो चुके हैं।
4. बाह्यतम ग्रह तत्वों से बने थे जो उच्च तापमान पर ठोस (संघनित) में बदल चुके हैं।
कोड:
अ. 1, 2 और 4 सही हैं
ब. 2, 3 और 4 सही हैं
स. 1, 2 और 3 सही हैं
द. 1, 2, 3 और सही हैं
उत्तर— स
21. निम्नलिखित कथनों की जांच कीजिए और नीचे दिए गए कोड का इस्तेमाल करके सही उत्तर का चयन कीजिए—
1. सूर्य की सतह पर मौजूद काले धब्बों को सनस्पॉट कहा जात है।
2. सनस्पॉट अंधेरे क्षेत्रों के रूप में दिखाई देते हैं क्योंकि वे अपने आस—पास के वर्णमण्डल से लगभग 15000C ठंडे होते हैं।
3. एक अकेला सनस्पॉट कुछ दिनों से कुछ महीनों तक रह सकता है।
4. दिखाई देने वाले सनस्पॉटों की संख्या 11 साल के चक्र में घटती—बढ़ती है।
कोड:
अ. 1, 2 और 3 सही हैं
ब. 2, 3 और 4 सही हैं
स. 1, 3 और 4 सही हैं
द. 1, 2, 3 और 4 सही हैं
उत्तर— द
22. निम्नलिखित में से कौन—सा मिलान सही नहीं है?
अ. स्लेट—बलुआ पत्थर
ब. शीस्ट—शेल
स. संगमरमर—चूना पत्थर
द. क्वार्टजाइट—बलुआ पत्थर
उत्तर— अ
119. भारतीय समय रेखा (82°30′) निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर नहीं गुजरती है?
अ. आंध्र प्रदेश
ब. छत्तीसगढ़
स. मध्य प्रदेश
द. तमिलनाडु
उत्तर— द
भारतीय मानक समय रेखा (82030’) भारत के 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है। यहां का समय ग्रीनविच मानक समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है।